चंबल की चुगली
होम
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
खेल
मनोरंजन
शिक्षा
व्यापार
Chambal Ki Chugli

चंबल और ग्वालियर संभाग की ताज़ा खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की स्थानीय खबरों, राजनीति, क्राइम और जनहित के मुद्दों तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं की विश्वसनीय जानकारी पाएं Chambal Ki Chugli पर।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमग्वालियरडर्मेटोलॉजी की डिग्री नहीं फिर भी 7 साल तक किया इलाज, ग्वालियर में मरीज के बाल झड़े; RTI से खुलासा, डॉक्टर पर 2.22 लाख का हर्जाना

डर्मेटोलॉजी की डिग्री नहीं फिर भी 7 साल तक किया इलाज, ग्वालियर में मरीज के बाल झड़े; RTI से खुलासा, डॉक्टर पर 2.22 लाख का हर्जाना

ग्वालियर में डर्मेटोलॉजी की डिग्री के बिना बच्चे का सात साल इलाज करने के मामले में उपभोक्ता आयोग ने डॉक्टर पर 2.22 लाख रुपए का हर्जाना लगाया।

Uday Tagde
By Uday Tagde
17 Nov 2026
डर्मेटोलॉजी की डिग्री नहीं फिर भी 7 साल तक किया इलाज, ग्वालियर में मरीज के बाल झड़े; RTI से खुलासा, डॉक्टर पर 2.22 लाख का हर्जाना
आरोप- इलाज के बाद सिर पर बचे हुए बाल भी झड़ गए

Gwalior News: मरीजों का इलाज करने से पहले डॉक्टर की विशेषज्ञता और योग्यता की जांच कितनी जरूरी है, इसका एक मामला ग्वालियर में सामने आया है। यहां त्वचा और बालों की समस्या से परेशान एक बच्चे का करीब सात साल तक इलाज करने वाले डॉक्टर को जिला उपभोक्ता आयोग ने अनुचित व्यापार व्यवहार का दोषी माना है। आयोग ने डॉक्टर डॉ. कुलदीप सक्सेना को पीड़ित परिवार को 2 लाख 22 हजार रुपए का हर्जाना देने का आदेश दिया है।

2018 में बाल झड़ने की समस्या लेकर पहुंचे थे पिता

घासमंडी, किलागेट निवासी मोनू राठौर वर्ष 2018 में अपने बेटे के सिर पर बाल नहीं होने की समस्या लेकर शिंदे की छावनी स्थित डॉ. कुलदीप सक्सेना के क्लीनिक पहुंचे थे। पिता के मुताबिक, डॉक्टर बच्चे को इलाज के नाम पर हर बार करीब छह महीने की दवाइयां देते रहे।

परिवार का कहना है कि सात साल तक इलाज कराने के बाद भी बच्चे के सिर पर बाल नहीं आए। इसके उलट, सिर पर बचे हुए बाल भी झड़ गए। पिता ने दवाइयों के बाद बच्चे की आंखों की रोशनी कमजोर होने और भेंगापन आने का भी आरोप लगाया है।

RTI में हुआ डिग्री का खुलासा

बच्चे की हालत में सुधार नहीं होने पर पिता ने डॉक्टर की विशेषज्ञता के बारे में जानकारी मांगी। आरोप है कि इस मुद्दे पर क्लीनिक में उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। इसके बाद मोनू राठौर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय में RTI आवेदन लगाया।

पिता के मुताबिक, RTI के जवाब में जानकारी मिली कि डॉ. कुलदीप सक्सेना के पास त्वचा रोग यानी डर्मेटोलॉजी में कोई डिग्री या डिप्लोमा नहीं है और उनकी योग्यता MBBS है। परिवार का आरोप है कि इसके बावजूद क्लीनिक के बोर्ड और लेटर पैड पर 'डिप्लोमा इन डर्मेटोलॉजी एंड वेनेरोलॉजी' लिखा हुआ था।

उपभोक्ता आयोग ने माना अनुचित व्यापार व्यवहार

मोनू राठौर ने डॉक्टर के खिलाफ जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में डॉक्टर को नोटिस जारी किया गया, लेकिन उपलब्ध जानकारी के अनुसार वे जवाब देने के लिए आयोग के सामने उपस्थित नहीं हुए।

आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शर्मा और सदस्य रेवती रमण मिश्रा की पीठ ने मामले की सुनवाई के बाद डॉक्टर के व्यवहार को अनुचित व्यापार व्यवहार माना। आयोग के मुताबिक, डॉक्टर ने खुद को त्वचा रोग विशेषज्ञ के रूप में प्रस्तुत किया, जबकि उनके पास इस विशेषज्ञता से जुड़ी वैध डिग्री या मान्यता नहीं थी। लंबे समय तक इलाज के बावजूद राहत नहीं मिलने पर मरीज को किसी बड़े अस्पताल में रेफर नहीं किए जाने की बात भी आदेश में सामने आई। आयोग ने डॉक्टर को पीड़ित परिवार को कुल 2 लाख 22 हजार रुपए का हर्जाना देने का आदेश दिया है।

पिता ने हाई कोर्ट जाने की कही बात

आयोग के फैसले के बावजूद बच्चे के पिता मोनू राठौर संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि सात साल तक इलाज कराने के बाद भी बच्चे की समस्या दूर नहीं हुई और उसकी जिंदगी प्रभावित हुई है। उन्होंने डॉक्टर के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए मामले को हाईकोर्ट तक ले जाने की बात कही है।

फिलहाल उपभोक्ता आयोग ने परिवार को आर्थिक हर्जाना देने का आदेश दिया है। पिता अब इस मामले में आगे कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

ग्वालियर की पहाड़ियों को बचाने हाई कोर्ट सख्त, 'सिटी फॉरेस्ट' बनाने के आदेश पर नगर निगम से मांगा जवाब, पूछा- अब तक कितने पौधे लगाए?

ग्वालियर की पहाड़ियों को बचाने हाई कोर्ट सख्त, 'सिटी फॉरेस्ट' बनाने के आदेश पर नगर निगम से मांगा जवाब, पूछा- अब तक कितने पौधे लगाए?

ग्वालियर
17 Nov 2026
ग्वालियर में 8वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, कोचिंग से लौटते समय हुआ अपहरण, एक आरोपी ने किया सरेंडर

ग्वालियर में 8वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, कोचिंग से लौटते समय हुआ अपहरण, एक आरोपी ने किया सरेंडर

ग्वालियर
17 Nov 2026
किराए के फ्लैट में साइबर ठगी का खेल: ग्वालियर में दो युवक गिरफ्तार, लंदन से क्या है कनेक्शन?

किराए के फ्लैट में साइबर ठगी का खेल: ग्वालियर में दो युवक गिरफ्तार, लंदन से क्या है कनेक्शन?

ग्वालियर
16 Nov 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

स्वच्छता में उज्जैन ने देश को पछाड़ा, देवास और देपालपुर ने भी किया शानदार प्रदर्शन

स्वच्छता में उज्जैन ने देश को पछाड़ा, देवास और देपालपुर ने भी किया शानदार प्रदर्शन

9 घंटे पहले
जनता के लिए खुलेगा अरविंद केजरीवाल का 'शीश महल'! दिल्ली सरकार का ऐलान, रेनोवेशन पर खर्च हुए थे 33.66 करोड़

जनता के लिए खुलेगा अरविंद केजरीवाल का 'शीश महल'! दिल्ली सरकार का ऐलान, रेनोवेशन पर खर्च हुए थे 33.66 करोड़

9 घंटे पहले
एमएस धोनी ने IPL से लिया संन्यास, CSK के बने मेंटर, 5 बार चेन्नई को बनाया चैंपियन

एमएस धोनी ने IPL से लिया संन्यास, CSK के बने मेंटर, 5 बार चेन्नई को बनाया चैंपियन

11 घंटे पहले
₹11,474 करोड़ की पंप्ड स्टोरेज परियोजना पर नजर, गांधीसागर में 2000 MW बिजली बनाने की तैयारी

₹11,474 करोड़ की पंप्ड स्टोरेज परियोजना पर नजर, गांधीसागर में 2000 MW बिजली बनाने की तैयारी

12 घंटे पहले
ग्वालियर की पहाड़ियों को बचाने हाई कोर्ट सख्त, 'सिटी फॉरेस्ट' बनाने के आदेश पर नगर निगम से मांगा जवाब, पूछा- अब तक कितने पौधे लगाए?

ग्वालियर की पहाड़ियों को बचाने हाई कोर्ट सख्त, 'सिटी फॉरेस्ट' बनाने के आदेश पर नगर निगम से मांगा जवाब, पूछा- अब तक कितने पौधे लगाए?

12 घंटे पहले
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!