चंबल की चुगली
होम
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
व्यापार
टेक्नोलॉजी
शिक्षा
खेल
Chambal Ki Chugli

चंबल की चुगली भारत का सबसे तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हम देश-दुनिया, मध्य प्रदेश और सभी ताज़ा खबरें आप तक सबसे पहले पहुंचाते हैं।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • चंबल
  • ग्वालियर
  • मुरैना
  • देश
  • राजनीति
  • हमारे बारे में

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमग्वालियरGwalior News: ग्वालियर में फर्जी सिम कार्ड का बड़ा खुलासा, दो वेंडरों पर FIR; साइबर ठगों को बेचते थे सिम

Gwalior News: ग्वालियर में फर्जी सिम कार्ड का बड़ा खुलासा, दो वेंडरों पर FIR; साइबर ठगों को बेचते थे सिम

Gwalior News: ग्वालियर में फर्जी दस्तावेजों से सिम जारी कर साइबर ठगों को बेचने के आरोप में दो वेंडरों पर एफआईआर, ऑपरेशन सॉफ्ट में अब तक सात मामले दर्ज।

Ankit Paryal
By Ankit Paryal
29 Aug 2026
Gwalior News:  ग्वालियर में फर्जी सिम कार्ड का बड़ा खुलासा, दो वेंडरों पर FIR; साइबर ठगों को बेचते थे सिम
ग्वालियर में फर्जी सिम बेचने का खुलासा

Gwalior News: ग्वालियर में फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी कर साइबर ठगों तक पहुंचाने के मामले में पुलिस ने दो और सिम वेंडरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने दूसरे लोगों के फिंगरप्रिंट, फोटो और डिजिटल हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर उनके नाम से सिम कार्ड जारी किए और बाद में इन्हें साइबर ठगों को बेच दिया। मामले में हजीरा और हस्तिनापुर थाना पुलिस ने कार्रवाई की है।

ऑपरेशन सॉफ्ट के तहत लगातार कार्रवाई

पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन सॉफ्ट के तहत ग्वालियर में अब तक सात एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक फर्जी सिम नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है और आने वाले दिनों में और कार्रवाई हो सकती है।

फ्री रिचार्ज का झांसा देकर जारी किए सिम

हजीरा निवासी मंजेश जाटव पर आरोप है कि उसने लोगों को सिम पोर्ट कराने पर दो महीने का फ्री रिचार्ज देने का झांसा दिया। इसके बाद आधार कार्ड, फोटो और डिजिटल हस्ताक्षर लेकर उनके नाम से सिम कार्ड जारी कर दिए। पुलिस के अनुसार, इन सिम का इस्तेमाल देश के अलग-अलग राज्यों में साइबर ठगी के मामलों में हुआ।

13 लोगों के नाम से जारी किए सिम

हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में डीडी नगर निवासी संदीप राजावत के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि उसने हस्तिनापुर क्षेत्र के 13 लोगों के नाम से सिम कार्ड जारी किए। जांच में सामने आया कि इन सिम कार्डों का इस्तेमाल साइबर ठगी की घटनाओं में किया गया।

एक आरोपी पर पहले भी दर्ज हो चुकी हैं FIR

पुलिस के मुताबिक संदीप राजावत के खिलाफ पहले भी मुरार और बिजौली थाना क्षेत्रों में मामले दर्ज हो चुके हैं। ऑपरेशन सॉफ्ट के तहत दर्ज यह उसके खिलाफ तीसरी एफआईआर बताई जा रही है। पुलिस अब फर्जी सिम कार्ड के जरिए चल रहे साइबर ठगी नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

संबंधित खबरें

उद्घाटन करने पहुंचे नरोत्तम मिश्रा लिफ्ट में फंसे, 15 मिनट तक अटकी रही लिफ्ट

उद्घाटन करने पहुंचे नरोत्तम मिश्रा लिफ्ट में फंसे, 15 मिनट तक अटकी रही लिफ्ट

ग्वालियर
13 Oct 2026
ग्वालियर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, किला-मानसिंह पैलेस देखा; जानिए क्यों खास है उनका दो दिन का दौरा

ग्वालियर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, किला-मानसिंह पैलेस देखा; जानिए क्यों खास है उनका दो दिन का दौरा

ग्वालियर
1 Oct 2026
ग्वालियर में 5 देशों के पत्थरों से बनेंगी 60 प्रतिमाएं, जानिए कैसा होगा नीला शिवलिंग?

ग्वालियर में 5 देशों के पत्थरों से बनेंगी 60 प्रतिमाएं, जानिए कैसा होगा नीला शिवलिंग?

ग्वालियर, आस्था
26 Sept 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

श्योपुर में खुलेआम चल रहा जुआ! वीडियो वायरल होते ही मची अफरा-तफरी, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

श्योपुर में खुलेआम चल रहा जुआ! वीडियो वायरल होते ही मची अफरा-तफरी, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

19 घंटे पहले
OBC आरक्षण: महाधिवक्ता की मौजूदगी में हुई कानूनी चर्चा CM मोहन ने जनरल से की मुलाकात

OBC आरक्षण: महाधिवक्ता की मौजूदगी में हुई कानूनी चर्चा CM मोहन ने जनरल से की मुलाकात

19 घंटे पहले
उद्घाटन करने पहुंचे नरोत्तम मिश्रा लिफ्ट में फंसे, 15 मिनट तक अटकी रही लिफ्ट

उद्घाटन करने पहुंचे नरोत्तम मिश्रा लिफ्ट में फंसे, 15 मिनट तक अटकी रही लिफ्ट

23 घंटे पहले
कूनो नेशनल पार्क से आई बूरी खबर: 8 महीने के चीता शावक की मौत, PM रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

कूनो नेशनल पार्क से आई बूरी खबर: 8 महीने के चीता शावक की मौत, PM रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

23 घंटे पहले
टाटरी में CM मोहन का दौरा: प्रशासन हैरान, स्कूल में बच्चों का बढ़ाया जोश

टाटरी में CM मोहन का दौरा: प्रशासन हैरान, स्कूल में बच्चों का बढ़ाया जोश

कल
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!