चंबल की चुगली
होम
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
खेल
मनोरंजन
शिक्षा
व्यापार
Chambal Ki Chugli

चंबल और ग्वालियर संभाग की ताज़ा खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की स्थानीय खबरों, राजनीति, क्राइम और जनहित के मुद्दों तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं की विश्वसनीय जानकारी पाएं Chambal Ki Chugli पर।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमग्वालियरग्वालियर के GRMC में शर्मनाक वारदात, वॉशरूम में पैरामेडिकल छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश; आरोपी छात्र गिरफ्तार

ग्वालियर के GRMC में शर्मनाक वारदात, वॉशरूम में पैरामेडिकल छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश; आरोपी छात्र गिरफ्तार

गजरा राजा मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत एक छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी ने प्रेम संबंध का प्रस्ताव ठुकराने पर मारपीट और छेड़छाड़ की।

Uday Tagde
By Uday Tagde
2 Nov 2026
ग्वालियर के GRMC में शर्मनाक वारदात, वॉशरूम में पैरामेडिकल छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश; आरोपी छात्र गिरफ्तार
GRMC में पैरामेडिकल छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश (file Photo)

Gwalior GRMC Case: ग्वालियर के गजरा राजा मेडिकल कॉलेज (GRMC) में एक पैरामेडिकल छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप है कि कॉलेज के ही एक सहपाठी ने वॉशरूम में छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और घटना के बारे में किसी को बताने पर धमकी दी। डरी हुई छात्रा ने बाद में झांसी रोड थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी छात्र नीतेश उर्फ सिद्धार्थ कुशवाह के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर करने लगा परेशान

छात्रा ने 2025 में मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया था। इसी दौरान उसकी पहचान अपने बैच के छात्र नितेश कुमार उर्फ सिद्धार्थ कुशवाहा से हुई। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती थी। कुछ समय बाद नितेश ने छात्रा के सामने प्रेम का प्रस्ताव रखा, लेकिन उसने इसे ठुकराते हुए सिर्फ दोस्त बने रहने की बात कही। आरोप है कि इसके बाद नितेश उसे परेशान करने लगा। वह छात्रा का पीछा करता, रास्ते में रोककर बात करने का दबाव बनाता और परिवार के सामने बदनाम करने की धमकी देता था। छात्रा ने इस बारे में कॉलेज के शिक्षकों से भी शिकायत की, लेकिन आरोपी की हरकतें बंद नहीं हुईं।

वॉशरूम में दुष्कर्म की कोशिश

 शिकायत के मुताबिक, पैरामेडिकल की पढ़ाई कर रही छात्रा के साथ कॉलेज परिसर में यह घटना हुई। आरोप है कि उसका सहपाठी नीतेश उर्फ सिद्धार्थ कुशवाह वॉशरूम में पहुंचा और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की।

चुप रहने की धमकी देने का आरोप

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद आरोपी ने उसे चुप रहने की धमकी दी। डर के कारण छात्रा ने शुरुआत में शिकायत नहीं की, लेकिन बाद में उसने थाने पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी।

यौन उत्पीड़न और SC-ST एक्ट में FIR

छात्रा की शिकायत के आधार पर झांसी रोड थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न, मारपीट और अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम (SC-ST Act) के तहत मामला दर्ज किया है।

आरोपी छात्र गिरफ्तार

पुलिस ने FIR दर्ज करने के बाद आरोपी नीतेश उर्फ सिद्धार्थ कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

संबंधित खबरें

दतिया मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन पर FIR: ग्वालियर लोकायुक्त ने की कार्रवाई, आय ₹2.31 करोड़, खर्च किए ₹9.74 करोड़

दतिया मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन पर FIR: ग्वालियर लोकायुक्त ने की कार्रवाई, आय ₹2.31 करोड़, खर्च किए ₹9.74 करोड़

ग्वालियर
2 Nov 2026
मोबाइल पर बात करने से रोका तो घर छोड़ गईं 3 बहनें, तलाश में जुटी पुलिस

मोबाइल पर बात करने से रोका तो घर छोड़ गईं 3 बहनें, तलाश में जुटी पुलिस

ग्वालियर
30 Oct 2026
जिस पति के लिए लगाई मेहंदी; उसी ने उतारा मौत के घाट, करवाचौथ पर पत्नी को गिफ्ट में बिछिया मिलने से हुआ विवाद

जिस पति के लिए लगाई मेहंदी; उसी ने उतारा मौत के घाट, करवाचौथ पर पत्नी को गिफ्ट में बिछिया मिलने से हुआ विवाद

ग्वालियर
30 Oct 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

ग्वालियर के GRMC में शर्मनाक वारदात, वॉशरूम में पैरामेडिकल छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश; आरोपी छात्र गिरफ्तार

ग्वालियर के GRMC में शर्मनाक वारदात, वॉशरूम में पैरामेडिकल छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश; आरोपी छात्र गिरफ्तार

50 मिनट पहले
मोनाली ठाकुर के गीतों से गूंजा भोपाल, स्थापना दिवस पर CM ने बताया MP के विकास का सफर

मोनाली ठाकुर के गीतों से गूंजा भोपाल, स्थापना दिवस पर CM ने बताया MP के विकास का सफर

1 घंटा पहले
दतिया मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन पर FIR: ग्वालियर लोकायुक्त ने की कार्रवाई, आय ₹2.31 करोड़, खर्च किए ₹9.74 करोड़

दतिया मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन पर FIR: ग्वालियर लोकायुक्त ने की कार्रवाई, आय ₹2.31 करोड़, खर्च किए ₹9.74 करोड़

1 घंटा पहले
नवंबर में बदलेंगे पैसे और सेवाओं से जुड़े 7 नियम, जानें किन लोगों पर होगा असर

नवंबर में बदलेंगे पैसे और सेवाओं से जुड़े 7 नियम, जानें किन लोगों पर होगा असर

कल
भारत में सबसे तेजी से घटी गरीबी: वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में खुलासा, 49.6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर

भारत में सबसे तेजी से घटी गरीबी: वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में खुलासा, 49.6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर

कल
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!