चंबल की चुगली
होम
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
खेल
मनोरंजन
शिक्षा
व्यापार
Chambal Ki Chugli

चंबल और ग्वालियर संभाग की ताज़ा खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की स्थानीय खबरों, राजनीति, क्राइम और जनहित के मुद्दों तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं की विश्वसनीय जानकारी पाएं Chambal Ki Chugli पर।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमग्वालियरदतिया मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन पर FIR: ग्वालियर लोकायुक्त ने की कार्रवाई, आय ₹2.31 करोड़, खर्च किए ₹9.74 करोड़

दतिया मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन पर FIR: ग्वालियर लोकायुक्त ने की कार्रवाई, आय ₹2.31 करोड़, खर्च किए ₹9.74 करोड़

ग्वालियर लोकायुक्त ने दतिया मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन डॉ. राजेश गौर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में FIR दर्ज की है

Uday Tagde
By Uday Tagde
2 Nov 2026
दतिया मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन पर FIR: ग्वालियर लोकायुक्त ने की कार्रवाई, आय ₹2.31 करोड़, खर्च किए ₹9.74 करोड़
दतिया मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन पर FIR (file Photo)

Datia Medical College: मध्यप्रदेश के दतिया मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन डॉ. राजेश गौर के खिलाफ ग्वालियर लोकायुक्त ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में FIR दर्ज की है। शिकायत की जांच के दौरान उनकी घोषित आय और कुल खर्च के बीच बड़ा अंतर सामने आया है। लोकायुक्त के मुताबिक, डॉ. गौर की आय करीब 2.31 करोड़ रुपये आंकी गई, जबकि इस अवधि में उनका खर्च लगभग 9.74 करोड़ रुपये पाया गया।

आय से 7.43 करोड़ रुपये ज्यादा खर्च

लोकायुक्त की जांच के अनुसार, डॉ. राजेश गौर ने अपनी आय के मुकाबले करीब 7.43 करोड़ रुपये अधिक खर्च किए। यह अंतर उनकी कमाई से लगभग 321 प्रतिशत ज्यादा बताया गया है। इसी आधार पर उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया है।

ग्वालियर और दतिया समेत कई जगह संपत्तियों की जांच

शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त ने डॉ. गौर की संपत्ति और निवेश से जुड़े रिकॉर्ड की पड़ताल की। जांच में ग्वालियर, दतिया और अन्य स्थानों पर मौजूद संपत्तियों तथा निवेश की जानकारी जुटाई गई। एजेंसी ने भवन निर्माण और अन्य बड़े खर्चों से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की।

मेडिकल कॉलेज में निर्माण और खरीदी को लेकर भी आरोप

डॉ. राजेश गौर पर मेडिकल कॉलेज में भवन निर्माण, करोड़ों रुपये की मशीनों की खरीद और भर्तियों में अनियमितताओं के आरोप भी लगाए गए हैं। वे गजराराजा मेडिकल कॉलेज (GRMC) में विभागाध्यक्ष रह चुके हैं। वर्ष 2014 से 2021 के बीच दतिया मेडिकल कॉलेज शुरू कराने की प्रक्रिया में भी उनकी भूमिका रही थी।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

ग्वालियर लोकायुक्त ने जांच के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(बी) और 13(2) के तहत FIR दर्ज की है। अब मामले में संपत्तियों, निवेश और खर्च से जुड़े दस्तावेजों की आगे जांच की जाएगी।

 

संबंधित खबरें

ग्वालियर के GRMC में शर्मनाक वारदात, वॉशरूम में पैरामेडिकल छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश; आरोपी छात्र गिरफ्तार

ग्वालियर के GRMC में शर्मनाक वारदात, वॉशरूम में पैरामेडिकल छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश; आरोपी छात्र गिरफ्तार

ग्वालियर
2 Nov 2026
मोबाइल पर बात करने से रोका तो घर छोड़ गईं 3 बहनें, तलाश में जुटी पुलिस

मोबाइल पर बात करने से रोका तो घर छोड़ गईं 3 बहनें, तलाश में जुटी पुलिस

ग्वालियर
30 Oct 2026
जिस पति के लिए लगाई मेहंदी; उसी ने उतारा मौत के घाट, करवाचौथ पर पत्नी को गिफ्ट में बिछिया मिलने से हुआ विवाद

जिस पति के लिए लगाई मेहंदी; उसी ने उतारा मौत के घाट, करवाचौथ पर पत्नी को गिफ्ट में बिछिया मिलने से हुआ विवाद

ग्वालियर
30 Oct 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

ग्वालियर के GRMC में शर्मनाक वारदात, वॉशरूम में पैरामेडिकल छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश; आरोपी छात्र गिरफ्तार

ग्वालियर के GRMC में शर्मनाक वारदात, वॉशरूम में पैरामेडिकल छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश; आरोपी छात्र गिरफ्तार

50 मिनट पहले
मोनाली ठाकुर के गीतों से गूंजा भोपाल, स्थापना दिवस पर CM ने बताया MP के विकास का सफर

मोनाली ठाकुर के गीतों से गूंजा भोपाल, स्थापना दिवस पर CM ने बताया MP के विकास का सफर

1 घंटा पहले
दतिया मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन पर FIR: ग्वालियर लोकायुक्त ने की कार्रवाई, आय ₹2.31 करोड़, खर्च किए ₹9.74 करोड़

दतिया मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन पर FIR: ग्वालियर लोकायुक्त ने की कार्रवाई, आय ₹2.31 करोड़, खर्च किए ₹9.74 करोड़

1 घंटा पहले
नवंबर में बदलेंगे पैसे और सेवाओं से जुड़े 7 नियम, जानें किन लोगों पर होगा असर

नवंबर में बदलेंगे पैसे और सेवाओं से जुड़े 7 नियम, जानें किन लोगों पर होगा असर

कल
भारत में सबसे तेजी से घटी गरीबी: वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में खुलासा, 49.6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर

भारत में सबसे तेजी से घटी गरीबी: वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में खुलासा, 49.6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर

कल
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!