चंबल की चुगली
होम
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
खेल
मनोरंजन
शिक्षा
व्यापार
Chambal Ki Chugli

चंबल और ग्वालियर संभाग की ताज़ा खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की स्थानीय खबरों, राजनीति, क्राइम और जनहित के मुद्दों तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं की विश्वसनीय जानकारी पाएं Chambal Ki Chugli पर।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमग्वालियरग्वालियर में मिलावटखोरों पर प्रशासन की कार्रवाई: अवैध मावा फैक्ट्रियों पर मारा छापा, 85 किलो नकली मावा जब्त

ग्वालियर में मिलावटखोरों पर प्रशासन की कार्रवाई: अवैध मावा फैक्ट्रियों पर मारा छापा, 85 किलो नकली मावा जब्त

ग्वालियर के भंवरपुरा और सिकरावली में प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग ने तीन मावा कारखानों पर छापा मारा। तीनों बिना लाइसेंस चलते मिले।

Uday Tagde
By Uday Tagde
5 Nov 2026
ग्वालियर में मिलावटखोरों पर प्रशासन की कार्रवाई: अवैध मावा फैक्ट्रियों पर मारा छापा, 85 किलो नकली मावा जब्त
85 किलो नकली मावा पकड़ा गया

Gwalior News: त्योहारों के दौरान बाजार में मिलावटी मावा पहुंचने की आशंका के बीच ग्वालियर जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने भंवरपुरा और सिकरावली गांव में चल रहे तीन मावा कारखानों पर छापेमारी की। जांच में तीनों कारखाने बिना वैध लाइसेंस के संचालित मिले। कार्रवाई के दौरान कुल 85 किलो संदिग्ध मावा जब्त किया गया। दूध और मावे के नमूने भी जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

भंवरपुरा में दो कारखानों पर कार्रवाई

SDM के नेतृत्व में सबसे पहले टीम ग्राम भंवरपुरा में राकेश पुत्र अतर सिंह गुर्जर के कारखाने पहुंची। जांच के दौरान संचालक वैध फूड लाइसेंस नहीं दिखा सका। टीम ने मौके से मावे के दो और दूध का एक नमूना लिया। इसके अलावा 35 किलो संदिग्ध मावा जब्त किया गया। संचालक से बॉन्ड भी भरवाया गया।

इसके बाद टीम ने इसी गांव में बीरबल पुत्र प्रीतम गुर्जर के कारखाने पर छापा मारा। यहां भी लाइसेंस नहीं मिला। जांच के दौरान मावे के दो और दूध का एक नमूना लिया गया। गोदाम से पाम ऑयल के टीन और अन्य संदिग्ध सामग्री भी मिली। टीम ने यहां से 50 किलो मावा जब्त किया।

सिकरावली में भी मिला मावा बनाने का कारखाना

कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ग्राम सिकरावली में बंटी गुर्जर के कारखाने पर भी पहुंची। यहां से दूध और मावे का एक-एक नमूना लिया गया। इस तरह प्रशासन ने तीनों कारखानों की जांच कर नमूने जुटाए।

85 किलो मावा जब्त, लैब रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

तीनों जगह हुई कार्रवाई में कुल 85 किलो संदिग्ध मावा जब्त किया गया है। दूध और मावे के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। इनकी रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि खाद्य पदार्थ निर्धारित मानकों पर खरे उतरते हैं या नहीं।

प्रशासन के मुताबिक, बिना लाइसेंस कारखाने चलाने और खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जब्त मावे की गुणवत्ता को लेकर अंतिम निष्कर्ष लैब रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा।

संबंधित खबरें

ग्वालियर: छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी का एडमिशन रद्द, डीन ने लिया सख्त फैसला, FIR भी दर्ज

ग्वालियर: छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी का एडमिशन रद्द, डीन ने लिया सख्त फैसला, FIR भी दर्ज

ग्वालियर
5 Nov 2026
ग्वालियर: चलती ट्रेन में वांटेड आरोपी गिरफ्तार, डकैती केस में RPF ने की कार्रवाई

ग्वालियर: चलती ट्रेन में वांटेड आरोपी गिरफ्तार, डकैती केस में RPF ने की कार्रवाई

ग्वालियर
5 Nov 2026
'सिंधिया राजघराना' संपत्ति विवाद: प्रतिमा राणा की गैरमौजूदगी से फिर टली सुनवाई, मौसियों पर लगाए ये बड़े आरोप

'सिंधिया राजघराना' संपत्ति विवाद: प्रतिमा राणा की गैरमौजूदगी से फिर टली सुनवाई, मौसियों पर लगाए ये बड़े आरोप

ग्वालियर
4 Nov 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

ग्वालियर: छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी का एडमिशन रद्द, डीन ने लिया सख्त फैसला, FIR भी दर्ज

ग्वालियर: छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी का एडमिशन रद्द, डीन ने लिया सख्त फैसला, FIR भी दर्ज

30 मिनट पहले
ग्वालियर में मिलावटखोरों पर प्रशासन की कार्रवाई: अवैध मावा फैक्ट्रियों पर मारा छापा, 85 किलो नकली मावा जब्त

ग्वालियर में मिलावटखोरों पर प्रशासन की कार्रवाई: अवैध मावा फैक्ट्रियों पर मारा छापा, 85 किलो नकली मावा जब्त

53 मिनट पहले
ग्वालियर: चलती ट्रेन में वांटेड आरोपी गिरफ्तार, डकैती केस में RPF ने की कार्रवाई

ग्वालियर: चलती ट्रेन में वांटेड आरोपी गिरफ्तार, डकैती केस में RPF ने की कार्रवाई

1 घंटा पहले
कोचिंग में नाम बदलकर पढ़ा रहा था सरकारी टीचर, कलेक्टर ने किया सस्पेंड; 3 और शिक्षकों पर भी कार्रवाई की तैयारी

कोचिंग में नाम बदलकर पढ़ा रहा था सरकारी टीचर, कलेक्टर ने किया सस्पेंड; 3 और शिक्षकों पर भी कार्रवाई की तैयारी

18 घंटे पहले
'सिंधिया राजघराना' संपत्ति विवाद: प्रतिमा राणा की गैरमौजूदगी से फिर टली सुनवाई, मौसियों पर लगाए ये बड़े आरोप

'सिंधिया राजघराना' संपत्ति विवाद: प्रतिमा राणा की गैरमौजूदगी से फिर टली सुनवाई, मौसियों पर लगाए ये बड़े आरोप

18 घंटे पहले
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!