चंबल की चुगली
होम
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
खेल
मनोरंजन
शिक्षा
व्यापार
Chambal Ki Chugli

चंबल और ग्वालियर संभाग की ताज़ा खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की स्थानीय खबरों, राजनीति, क्राइम और जनहित के मुद्दों तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं की विश्वसनीय जानकारी पाएं Chambal Ki Chugli पर।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमशिवपुरीकोचिंग में नाम बदलकर पढ़ा रहा था सरकारी टीचर, कलेक्टर ने किया सस्पेंड; 3 और शिक्षकों पर भी कार्रवाई की तैयारी

कोचिंग में नाम बदलकर पढ़ा रहा था सरकारी टीचर, कलेक्टर ने किया सस्पेंड; 3 और शिक्षकों पर भी कार्रवाई की तैयारी

शिवपुरी में सरकारी शिक्षक गोविंद धाकड़ को KCI कोचिंग सेंटर पर अपनी पहचान छिपाकर ‘राहुल’ नाम से पढ़ाते हुए पकड़ा गया। जांच रिपोर्ट के बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।

Uday Tagde
By Uday Tagde
4 Nov 2026
कोचिंग में नाम बदलकर पढ़ा रहा था सरकारी टीचर, कलेक्टर ने किया सस्पेंड; 3 और शिक्षकों पर भी कार्रवाई की तैयारी
कलेक्टर ने टीचर को किया सस्पेंड

Shivpuri News: सरकारी स्कूल में नौकरी और दूसरी ओर निजी कोचिंग में पढ़ाने का काम। शिवपुरी में ऐसे ही मामले की जांच के बाद कलेक्टर अर्पित वर्मा ने एक शिक्षक को निलंबित कर दिया है। जांच में सामने आया कि पोहरी ब्लॉक के सरकारी शिक्षक गोविंद धाकड़ कोचिंग सेंटर पर अपनी पहचान छिपाकर ‘राहुल’ नाम से बच्चों को पढ़ा रहे थे। इस मामले में तीन अन्य शिक्षकों के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई के प्रस्ताव भेजे गए हैं।

जनसुनवाई में मिली थी सरकारी शिक्षकों की शिकायत

मामले की शुरुआत अगस्त में हुई, जब कलेक्टर की जनसुनवाई में शिकायत मिली कि कुछ सरकारी शिक्षक अपनी ड्यूटी के साथ निजी कोचिंग और ट्यूशन भी पढ़ा रहे हैं। शिकायत पर कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिए।

जिला शिक्षा अधिकारी आकाश सिंह यादव ने तीन सदस्यीय जांच टीम बनाई। इसमें योजना अधिकारी रोहिणी अवस्थी, प्राचार्य एनके जैन और प्राचार्य अर्चना शर्मा शामिल थे। टीम ने शहर के अलग-अलग कोचिंग सेंटरों पर अचानक पहुंचकर जांच की और अपनी रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपी।

‘राहुल’ नाम बताकर पढ़ा रहे थे गोविंद धाकड़

जांच के दौरान 11 अगस्त को टीम महल रोड स्थित KCI कोचिंग सेंटर पहुंची। वहां पोहरी ब्लॉक के पाटनपुर प्राथमिक स्कूल में पदस्थ शिक्षक गोविंद धाकड़ बच्चों को पढ़ाते मिले।

टीम ने जब उनसे नाम पूछा तो उन्होंने अपना नाम ‘राहुल’ बताया। कोचिंग में मौजूद बच्चे भी उन्हें इसी नाम से पहचानते थे। कोचिंग संचालक ने जांच टीम को बताया कि वह राहुल को हर महीने 5 हजार रुपये देता है।

दोबारा जांच में भी कोचिंग पढ़ाते मिले

18 अगस्त को जांच टीम ने KCI कोचिंग सेंटर का फिर निरीक्षण किया। इस दौरान गोविंद धाकड़ दोबारा वहां पढ़ाते मिले।

इसके बाद टीम ने उनकी तस्वीरें पोहरी के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को भेजीं। तस्वीरों के आधार पर उनकी पहचान सरकारी शिक्षक गोविंद धाकड़ के रूप में हुई। जांच रिपोर्ट के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

2 अन्य शिक्षकों पर भी विभागीय कार्रवाई की तैयारी

जांच में तीन और शिक्षकों के निजी कोचिंग या ट्यूशन पढ़ाने का मामला सामने आया है। इनमें उच्च माध्यमिक शिक्षक देवेंद्र धाकड़, जो सिरसौद में पदस्थ हैं, और गोविंद धाकड़, जो उत्कृष्ट विद्यालय शिवपुरी में तैनात हैं, शामिल हैं। दोनों के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव आयुक्त को भेजा गया है।

वहीं, आदिवासी विकास विभाग के कन्या आश्रम में पदस्थ शिक्षक कृष्णकांत राठौर के खिलाफ कार्रवाई के लिए फाइल जिला अधिकारी, आदिवासी विकास विभाग को भेजी गई है।

जांच रिपोर्ट के आधार पर हुई कार्रवाई

शिवपुरी में सरकारी शिक्षकों के निजी कोचिंग में पढ़ाने की शिकायत पर हुई जांच के बाद एक शिक्षक को निलंबित किया गया है, जबकि तीन अन्य के मामलों में विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है। अब संबंधित अधिकारियों के स्तर पर भेजे गए प्रस्तावों पर आगे का फैसला होना है।

संबंधित खबरें

सावधान! APK फाइल डाउनलोड करते ही 3.40 लाख गायब, शिवपुरी में रिटायर्ड शिक्षक से ठगी

सावधान! APK फाइल डाउनलोड करते ही 3.40 लाख गायब, शिवपुरी में रिटायर्ड शिक्षक से ठगी

शिवपुरी
2 Nov 2026
शिवपुरी में दोस्त के साथ घूम रही थी पत्नी, अचानक पहुंचा पति, फिर आगे क्या?

शिवपुरी में दोस्त के साथ घूम रही थी पत्नी, अचानक पहुंचा पति, फिर आगे क्या?

शिवपुरी
21 Oct 2026
शिवपुरी में 40 बीघा वन भूमि पर फिर कब्जा: एक साल पहले हटाया था अतिक्रमण, अब ट्रैक्टर से जुताई

शिवपुरी में 40 बीघा वन भूमि पर फिर कब्जा: एक साल पहले हटाया था अतिक्रमण, अब ट्रैक्टर से जुताई

शिवपुरी
19 Oct 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

कोचिंग में नाम बदलकर पढ़ा रहा था सरकारी टीचर, कलेक्टर ने किया सस्पेंड; 3 और शिक्षकों पर भी कार्रवाई की तैयारी

कोचिंग में नाम बदलकर पढ़ा रहा था सरकारी टीचर, कलेक्टर ने किया सस्पेंड; 3 और शिक्षकों पर भी कार्रवाई की तैयारी

36 मिनट पहले
'सिंधिया राजघराना' संपत्ति विवाद: प्रतिमा राणा की गैरमौजूदगी से फिर टली सुनवाई, मौसियों पर लगाए ये बड़े आरोप

'सिंधिया राजघराना' संपत्ति विवाद: प्रतिमा राणा की गैरमौजूदगी से फिर टली सुनवाई, मौसियों पर लगाए ये बड़े आरोप

1 घंटा पहले
भिंड में दर्दनाक हादसा: स्कूल बस की चपेट में आने से 11 साल की बच्ची की मौत, चालक गिरफ्तार

भिंड में दर्दनाक हादसा: स्कूल बस की चपेट में आने से 11 साल की बच्ची की मौत, चालक गिरफ्तार

2 घंटे पहले
भोपाल में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: नड्डा बोले-कांग्रेस देश को अस्थिर करना चाहती है, CM मोहन यादव ने भी साधा निशाना

भोपाल में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: नड्डा बोले-कांग्रेस देश को अस्थिर करना चाहती है, CM मोहन यादव ने भी साधा निशाना

4 घंटे पहले
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प को बड़ा झटका: दोनों सदनों में मिली हार, विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी को बहुमत

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प को बड़ा झटका: दोनों सदनों में मिली हार, विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी को बहुमत

5 घंटे पहले
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!