ग्वालियर में विवहिता की मौत मामले में पति गिरफ्तार, PM रिपोर्ट में हुआ हत्या का खुलासा; दीवार से फोड़ा था पत्नी का सिर
ग्वालियर में 10 नवंबर को हुई रुखसार की मौत के मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हत्या का खुलासा हुआ है।


Gwalior News: ग्वालियर में विवाहिता रुखसार की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। 10 नवंबर को हुई रुखसार की मौत को शुरुआत में पति इमरान ने हादसा बताया था। उसका कहना था कि रुखसार शराब के नशे में गिर गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट लगने से मौत होने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की और पति इमरान को गिरफ्तार कर लिया।
पति ने गिरने से मौत होने की दी थी जानकारी
जानकारी के मुताबिक, 10 नवंबर को रुखसार की मौत हुई थी। घटना के बाद पति इमरान ने पुलिस को बताया था कि रुखसार शराब पीने के बाद गिर गई थी। इसी वजह से उसकी मौत हो गई। शुरुआत में मामला हादसे से जुड़ा माना जा रहा था, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने मामले की दिशा बदल दी।
सिर दीवार से टकराने के कारण हुई मौत
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रुखसार के सिर में गंभीर चोट की बात सामने आई। पुलिस जांच में आरोप है कि पति इमरान ने रुखसार का सिर दीवार पर दे मारा था। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर जनकगंज थाना पुलिस ने इमरान को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि इमरान ने रुखसार से तीसरी शादी की थी। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।





