चंबल की चुगली
होम
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
खेल
मनोरंजन
शिक्षा
व्यापार
Chambal Ki Chugli

चंबल और ग्वालियर संभाग की ताज़ा खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की स्थानीय खबरों, राजनीति, क्राइम और जनहित के मुद्दों तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं की विश्वसनीय जानकारी पाएं Chambal Ki Chugli पर।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमग्वालियरफ्लैट पर सोती रह गई पुलिस...भाग निकला कैदी, एक महीने बाद भी नहीं मिला सुराग; 10 से ज्यादा शहरों में तलाश

फ्लैट पर सोती रह गई पुलिस...भाग निकला कैदी, एक महीने बाद भी नहीं मिला सुराग; 10 से ज्यादा शहरों में तलाश

: ग्वालियर के लोटस विला से हथकड़ी समेत फरार सन्नी पाल एक महीने बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

Uday Tagde
By Uday Tagde
19 Nov 2026
फ्लैट पर सोती रह गई पुलिस...भाग निकला कैदी, एक महीने बाद भी नहीं मिला सुराग; 10 से ज्यादा शहरों में तलाश
हथकड़ी समेत भागा बदमाश एक महीने बाद भी नहीं पकड़ाया

Gwalior News: ग्वालियर के सिटी सेंटर स्थित लोटस विला से हथकड़ी समेत फरार हुआ उत्तराखंड का बदमाश सन्नी पाल एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ नहीं आया है। 17 अक्टूबर को छतरपुर पुलिस के तीन आरक्षक उसे इलाज के लिए ग्वालियर लेकर आए थे। रात में उसे एक फ्लैट में हथकड़ी लगाकर सुलाया गया, लेकिन सुबह पुलिस की नींद खुली तो वह गायब था। घटना के बाद से ग्वालियर क्राइम ब्रांच और छतरपुर पुलिस उसकी तलाश में जुटी हैं।

ग्वालियर, छतरपुर, हरिद्वार और देहरादून समेत 10 से ज्यादा शहरों में पुलिस दबिश दे चुकी है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए, लेकिन अब तक सन्नी की लोकेशन का पता नहीं चल पाया है।

इलाज के लिए लाए थे, फ्लैट में सोते रह गए आरक्षक

चोरी के आरोप में पकड़े गए सन्नी पाल के हाथ में चोट लगने के बाद छतरपुर पुलिस के तीन आरक्षक विजय यादव, शुभम शर्मा और संदीप उसे इलाज के लिए ग्वालियर लेकर आए थे। तड़के करीब 4 बजे वे उसे ट्रॉमा सेंटर ले गए, लेकिन डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने के कारण उसे सुबह आने के लिए कहा गया।

इसके बाद तीनों आरक्षक सन्नी को लेकर विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित लोटस विला पहुंचे। यहां आरक्षक शुभम शर्मा के भाई गौरव शर्मा का फ्लैट है। जवानों ने सन्नी को हथकड़ी लगाई और आराम करने चले गए। सुबह करीब 7 बजे जब उनकी नींद खुली तो सन्नी हथकड़ी समेत फरार हो चुका था। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। इसके बाद विश्वविद्यालय थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।

होटल में खाना खाते दिखाई दिया था सन्नी

फरार होने के बाद पुलिस को इलाके का सीसीटीवी फुटेज मिला था। इसमें सन्नी एक होटल में खाना खाते हुए दिखाई दिया। इस फुटेज के आधार पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और आसपास के इलाकों में तलाश तेज की।

पुलिस ने ग्वालियर और आसपास के जिलों के रेलवे स्टेशनों के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी देखी। इसके अलावा उत्तराखंड में उसके रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लगी।

10 से ज्यादा शहरों में दबिश

सन्नी पाल की तलाश के लिए ग्वालियर क्राइम ब्रांच और छतरपुर पुलिस की टीमें लगातार काम कर रही हैं। ग्वालियर, छतरपुर, हरिद्वार और देहरादून समेत 10 से ज्यादा शहरों में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा चुकी है।

पुलिस को आशंका है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वह अपने परिचितों और पुराने ठिकानों से दूरी बनाए हुए है। एक महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी पुलिस को उसकी लोकेशन नहीं मिल सकी है।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तलाश जारी

विश्वविद्यालय थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार के मुताबिक, फरार बंदी की तलाश के लिए पुलिस की दो विशेष टीमें लगातार काम कर रही हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी लोकेशन पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

संबंधित खबरें

BJP विधायक के बेटे को जेल: हत्या के प्रयास मामले में 41वें दिन किया सरेंडर, कोर्ट ने लगाई फटकार

BJP विधायक के बेटे को जेल: हत्या के प्रयास मामले में 41वें दिन किया सरेंडर, कोर्ट ने लगाई फटकार

ग्वालियर
18 Nov 2026
ग्वालियर में 8 साल की बच्ची से हैवानियत! टिक्की खिलाने के बहाने ले गया था फूफा, केस दर्ज; आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर में 8 साल की बच्ची से हैवानियत! टिक्की खिलाने के बहाने ले गया था फूफा, केस दर्ज; आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर
18 Nov 2026
सिंधिया संपत्ति बंटवारा मामले में सुनवाई आज, प्रतिमा राणा की होगी गवाही, परिजनों पर धोखे से हस्ताक्षर कराने का आरोप

सिंधिया संपत्ति बंटवारा मामले में सुनवाई आज, प्रतिमा राणा की होगी गवाही, परिजनों पर धोखे से हस्ताक्षर कराने का आरोप

ग्वालियर
18 Nov 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

फ्लैट पर सोती रह गई पुलिस...भाग निकला कैदी, एक महीने बाद भी नहीं मिला सुराग; 10 से ज्यादा शहरों में तलाश

फ्लैट पर सोती रह गई पुलिस...भाग निकला कैदी, एक महीने बाद भी नहीं मिला सुराग; 10 से ज्यादा शहरों में तलाश

29 मिनट पहले
पिता की संपत्ति पर कब्जे की शिकायत लेकर CM से मिली नेहा, एक लाख की मदद का ऐलान

पिता की संपत्ति पर कब्जे की शिकायत लेकर CM से मिली नेहा, एक लाख की मदद का ऐलान

1 घंटा पहले
MP में टेलीकॉम कंपनियों ने दिखाई निवेश में रुचि,15,259 लोगों को रोजगार की संभावना

MP में टेलीकॉम कंपनियों ने दिखाई निवेश में रुचि,15,259 लोगों को रोजगार की संभावना

2 घंटे पहले
दतिया: पीताम्बरा पीठ मिनी कॉरिडोर निर्माण कार्यो की होगी जांच, कलेक्टर ने बनाई समिति, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट

दतिया: पीताम्बरा पीठ मिनी कॉरिडोर निर्माण कार्यो की होगी जांच, कलेक्टर ने बनाई समिति, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट

4 घंटे पहले
मुंबई में दाऊद इब्राहिम के पुश्तैनी घर पर चला बुलडोजर, BMC ने क्यों गिराई 87 साल पुरानी इमारत?

मुंबई में दाऊद इब्राहिम के पुश्तैनी घर पर चला बुलडोजर, BMC ने क्यों गिराई 87 साल पुरानी इमारत?

5 घंटे पहले
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!