चंबल की चुगली
होम
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
खेल
मनोरंजन
शिक्षा
व्यापार
Chambal Ki Chugli

चंबल और ग्वालियर संभाग की ताज़ा खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की स्थानीय खबरों, राजनीति, क्राइम और जनहित के मुद्दों तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं की विश्वसनीय जानकारी पाएं Chambal Ki Chugli पर।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमग्वालियरग्वालियर में जीवाजी यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह आज, राज्यपाल मंगुभाई पटेल करेंगे अध्यक्षता, 57 छात्रों को मिलेगा स्वर्ण पदक

ग्वालियर में जीवाजी यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह आज, राज्यपाल मंगुभाई पटेल करेंगे अध्यक्षता, 57 छात्रों को मिलेगा स्वर्ण पदक

ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी में आज दीक्षांत समारोह होगा। राज्यपाल मंगुभाई पटेल समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इस कार्यक्रम में 57 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और 384 को डिग्रियां दी जाएंगी।

Uday Tagde
By Uday Tagde
16 Nov 2026
ग्वालियर में जीवाजी यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह आज, राज्यपाल मंगुभाई पटेल करेंगे अध्यक्षता, 57 छात्रों को मिलेगा स्वर्ण पदक
जीवाजी यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह आज

Gwalior News: ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी में सोमवार (16 नवंबर) को दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में मध्यप्रदेश के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मंगुभाई पटेल शामिल होंगे। उनकी अध्यक्षता में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में 57 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं, अलग-अलग संकायों के 384 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने समारोह की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

मल्टी आर्ट सभागार में सुबह 11 बजे होगा समारोह

यह आयोजन विश्वविद्यालय परिसर के अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर स्थित मल्टी आर्ट सभागार में सुबह 11 बजे होगा। समारोह में पीएचडी, स्नातकोत्तर और स्नातक स्तर की उपाधियां प्रदान की जाएंगी। विद्यार्थियों और उनके परिजनों में इस आयोजन को लेकर उत्साह है।

224 शोधार्थियों को मिलेगी पीएचडी की उपाधि

दीक्षांत समारोह में कुल 384 विद्यार्थियों को डिग्रियां दी जाएंगी। इनमें 224 शोधार्थियों को पीएचडी, 134 विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर (PG) और 26 विद्यार्थियों को स्नातक (UG) की उपाधियां प्रदान की जाएंगी।

वहीं, विभिन्न संकायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 57 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। ये पदक शैक्षणिक सत्र 2025-26 में अपनी कक्षा और विषय में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को दिए जाएंगे।

ये अतिथि भी होंगे शामिल

समारोह में मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। दीक्षांत भाषण सरदार पटेल पुलिस, सुरक्षा एवं दांडिक न्याय विश्वविद्यालय, जोधपुर के कुलगुरु डॉ. आलोक त्रिपाठी देंगे। भारत सरकार के पूर्व उच्चायुक्त प्रो. आईएस चौहान सारस्वत अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

सुरक्षा के इंतजाम पूरे

समारोह की तैयारियों को लेकर रविवार को विश्वविद्यालय परिसर में फाइनल रिहर्सल की गई। इसमें अतिथियों के आगमन, शोभायात्रा, मंच पर डिग्री और मेडल वितरण की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया। कुलगुरु प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत और कुलसचिव डॉ. राजीव मिश्रा ने तैयारियों का जायजा लिया।

राज्यपाल के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने भी सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की तैयारियां की हैं। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान शहर के कुछ प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्ट रहेगा।

संबंधित खबरें

ग्वालियर में डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप, सीने में दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची थी नाबालिग, FIR दर्ज

ग्वालियर में डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप, सीने में दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची थी नाबालिग, FIR दर्ज

ग्वालियर
16 Nov 2026
ग्वालियर: घुड़दौड़ प्रतियोगिता में घोड़ी की मौत, पशुपालक सम्मेलन में हुआ हादसा, सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

ग्वालियर: घुड़दौड़ प्रतियोगिता में घोड़ी की मौत, पशुपालक सम्मेलन में हुआ हादसा, सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

ग्वालियर
14 Nov 2026
ग्वालियर: ऑक्सीजन सिलेंडर प्लांट में धमाका, पिंटू पार्क इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में हुआ विस्फोट; रिहायसी इलाके के नजदीक हादसा

ग्वालियर: ऑक्सीजन सिलेंडर प्लांट में धमाका, पिंटू पार्क इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में हुआ विस्फोट; रिहायसी इलाके के नजदीक हादसा

ग्वालियर
14 Nov 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

ग्वालियर में जीवाजी यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह आज, राज्यपाल मंगुभाई पटेल करेंगे अध्यक्षता, 57 छात्रों को मिलेगा स्वर्ण पदक

ग्वालियर में जीवाजी यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह आज, राज्यपाल मंगुभाई पटेल करेंगे अध्यक्षता, 57 छात्रों को मिलेगा स्वर्ण पदक

9 मिनट पहले
ग्वालियर में डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप, सीने में दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची थी नाबालिग, FIR दर्ज

ग्वालियर में डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप, सीने में दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची थी नाबालिग, FIR दर्ज

46 मिनट पहले
अब बारिश पर निर्भर नहीं रहेंगे धार-आलीराजपुर के किसान, खेतों तक पहुंचेगा मां नर्मदा का जल

अब बारिश पर निर्भर नहीं रहेंगे धार-आलीराजपुर के किसान, खेतों तक पहुंचेगा मां नर्मदा का जल

21 घंटे पहले
बिरसा मुंडा के बलिदान को CM मोहन यादव ने किया नमन, जबलपुर से शुरू हुआ जनजातीय गौरव सप्ताह

बिरसा मुंडा के बलिदान को CM मोहन यादव ने किया नमन, जबलपुर से शुरू हुआ जनजातीय गौरव सप्ताह

कल
अमेरिका में 9/11 हमले के बाद दूसरी बार एयर इमरजेंसी: 8000 फ्लाइट्स कैंसिल; लाखों यात्री परेशान

अमेरिका में 9/11 हमले के बाद दूसरी बार एयर इमरजेंसी: 8000 फ्लाइट्स कैंसिल; लाखों यात्री परेशान

कल
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!