चंबल की चुगली
होम
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
खेल
मनोरंजन
शिक्षा
व्यापार
Chambal Ki Chugli

चंबल और ग्वालियर संभाग की ताज़ा खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की स्थानीय खबरों, राजनीति, क्राइम और जनहित के मुद्दों तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं की विश्वसनीय जानकारी पाएं Chambal Ki Chugli पर।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होममुरैनामुरैना में चौथी मंजिल से कूदी महिला, बेटा ‘मम्मी-मम्मी’ पुकारता रहा; दिल्ली में इलाज जारी

मुरैना में चौथी मंजिल से कूदी महिला, बेटा ‘मम्मी-मम्मी’ पुकारता रहा; दिल्ली में इलाज जारी

मुरैना में 32 वर्षीय महिला चौथी मंजिल से कूदकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी है।

Uday Tagde
By Uday Tagde
27 Oct 2026
मुरैना में चौथी मंजिल से कूदी महिला, बेटा ‘मम्मी-मम्मी’ पुकारता रहा; दिल्ली में इलाज जारी
चौथी मंजिल से कूदी महिला

Morena News: मध्य प्रदेश के मुरैना में एक 32 वर्षीय महिला ने सोमवार तड़के मकान की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। घटना के दौरान नीचे मौजूद पति, बच्चा और आसपास के लोग उसे रोकने की कोशिश करते रहे। महिला को गंभीर हालत में पहले मुरैना जिला अस्पताल ले जाया गया, फिर ग्वालियर से दिल्ली रेफर किया गया। फिलहाल दिल्ली के ISIC ट्रॉमा सेंटर में उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक उसके शरीर का निचला हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया है और डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताई है।

तड़के छत पर पहुंची महिला

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के नैनागढ़ रोड की है। पुलिस के मुताबिक, भूमि शर्मा सोमवार सुबह करीब 3:30 बजे मकान की छत पर पहुंच गई थीं। परिवार करीब एक महीने पहले ही इस मकान में किराए पर रहने आया था। यहां उन्होंने डेयरी की दुकान भी शुरू की थी।

आधे घंटे तक समझाते रहे परिजन

भूमि को छत पर देखकर पति हरेंद्र शर्मा और बच्चे ने उन्हें नीचे आने के लिए कहा। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी जाग गए और कुछ महिलाएं अपनी छतों पर आ गईं। परिवार और मोहल्ले के लोगों ने करीब आधे घंटे तक उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नीचे नहीं आईं।

‘मम्मी-मम्मी’ पुकारता रहा बच्चा

घटना के सामने आए वीडियो में महिला छत से गिरती दिखाई देती है। नीचे मौजूद बच्चा उन्हें ‘मम्मी-मम्मी’ कहकर पुकारता सुनाई देता है। पति भी उन्हें रोकने की कोशिश कर रहा था और बचाने के लिए घर की चाबी मांग रहा था। इसके बावजूद महिला को नहीं रोका जा सका।

इलाज के लिए दिल्ली किया गया रेफर

महिला के गंभीर रूप से घायल होने के बाद पति उन्हें अपनी कार से मुरैना जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां से उन्हें ग्वालियर और फिर दिल्ली रेफर किया गया। फिलहाल दिल्ली के ISIC ट्रॉमा सेंटर में उपचार जारी है। चोटों के कारण उनके शरीर का निचला हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया है।

जांच में जुटी पुलिस

सीएसपी कवीन्द्र सिंह चौहान के मुताबिक, दंपति मूल रूप से अंबाह के रहने वाले हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि महिला किन परिस्थितियों में छत पर पहुंचीं और यह घटना कैसे हुई। फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है।

संबंधित खबरें

कूनो का 19 महीने का नर चीता घायल: मुरैना टेरिटोरियल फॉरेस्ट डिवीजन से किया रेस्क्यू, इलाज जारी

कूनो का 19 महीने का नर चीता घायल: मुरैना टेरिटोरियल फॉरेस्ट डिवीजन से किया रेस्क्यू, इलाज जारी

मुरैना
27 Oct 2026
मुरैना पुलिस की अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई; बोलेरो से 52 पेटी देशी शराब जब्त, जांच जारी

मुरैना पुलिस की अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई; बोलेरो से 52 पेटी देशी शराब जब्त, जांच जारी

मुरैना
23 Oct 2026
दीपावली से पहले एक्शन में खाद्य विभाग; 8 मावा दुकानों से लिए सैंपल, जांच में कमी होने पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले एक्शन में खाद्य विभाग; 8 मावा दुकानों से लिए सैंपल, जांच में कमी होने पर होगी कार्रवाई

मुरैना
23 Oct 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

मुरैना में चौथी मंजिल से कूदी महिला, बेटा ‘मम्मी-मम्मी’ पुकारता रहा; दिल्ली में इलाज जारी

मुरैना में चौथी मंजिल से कूदी महिला, बेटा ‘मम्मी-मम्मी’ पुकारता रहा; दिल्ली में इलाज जारी

22 मिनट पहले
गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने BTech पास युवक बना चोर! GRP ने किया गिरफ्तार, AC कोच से चुराता था बैग

गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने BTech पास युवक बना चोर! GRP ने किया गिरफ्तार, AC कोच से चुराता था बैग

1 घंटा पहले
कूनो का 19 महीने का नर चीता घायल: मुरैना टेरिटोरियल फॉरेस्ट डिवीजन से किया रेस्क्यू, इलाज जारी

कूनो का 19 महीने का नर चीता घायल: मुरैना टेरिटोरियल फॉरेस्ट डिवीजन से किया रेस्क्यू, इलाज जारी

2 घंटे पहले
ग्वालियर शीतला मंदिर हादसा: दूसरे ट्रक ड्राइवर ने थाने में किया सरेंडर, बोला- गूगल मैप ने बताया था रास्ता साफ है, जवान भी नहीं मिले थे

ग्वालियर शीतला मंदिर हादसा: दूसरे ट्रक ड्राइवर ने थाने में किया सरेंडर, बोला- गूगल मैप ने बताया था रास्ता साफ है, जवान भी नहीं मिले थे

3 घंटे पहले
ग्वालियर: शीतला माता मंदिर सड़क हादसे पर हाई कोर्ट सख्त, मुख्य सचिव-DGP समेत 10 पक्षकारों को नोटिस

ग्वालियर: शीतला माता मंदिर सड़क हादसे पर हाई कोर्ट सख्त, मुख्य सचिव-DGP समेत 10 पक्षकारों को नोटिस

4 घंटे पहले
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!