चंबल की चुगली
होम
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
खेल
मनोरंजन
शिक्षा
व्यापार
Chambal Ki Chugli

चंबल और ग्वालियर संभाग की ताज़ा खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की स्थानीय खबरों, राजनीति, क्राइम और जनहित के मुद्दों तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं की विश्वसनीय जानकारी पाएं Chambal Ki Chugli पर।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमशिवपुरीमातम में बदली दीपावली की खुशियां: कुएं में गिरने से युवती की मौत, घर की लिपाई के लिए खोद रही थी मिट्टी

मातम में बदली दीपावली की खुशियां: कुएं में गिरने से युवती की मौत, घर की लिपाई के लिए खोद रही थी मिट्टी

शिवपुरी जिले के छितीपुर गांव में दीपावली की तैयारियों के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। घर की लिपाई के लिए मिट्टी खोद रही 18 वर्षीय सोनम जाटव की कुएं में गिरने से मौत हो गई।

Uday Tagde
By Uday Tagde
12 Oct 2026
मातम में बदली दीपावली की खुशियां: कुएं में गिरने से युवती की मौत, घर की लिपाई के लिए खोद रही थी मिट्टी
ग्रामीणों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद युवती को बाहर निकाला

Shivpuri News: दीपावली की तैयारियों के बीच शिवपुरी जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के छितीपुर गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। घर की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी खोद रही 18 वर्षीय सोनम जाटव की कुएं में गिरने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। त्योहार की तैयारियों में जुटे परिवार में बेटी की मौत से मातम छा गया।

मिट्टी खोदते समय अचानक फिसला पैर

जानकारी के मुताबिक, छितीपुर गांव निवासी सोनम जाटव, सुरेश जाटव की बेटी थी। दीपावली नजदीक होने के कारण वह घर की लिपाई-पुताई के लिए अपने खेत में बने कच्चे कुएं के पास मिट्टी खोद रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरी।

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने सोनम को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की और दिनारा थाना पुलिस को भी सूचना दी।

दो घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला

कच्चे कुएं में गिरने के बाद सोनम को बाहर निकालने के लिए ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, करीब दो घंटे तक चले बचाव प्रयास के बाद कांटे की मदद से उसे बाहर निकाला गया। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

हादसे की खबर गांव में फैलते ही शोक की लहर दौड़ गई। बेटी की अचानक मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सोनम की हो चुकी थी सगाई

बताया गया है कि सोनम की सगाई हो चुकी थी और परिवार दीपावली की तैयारियों में जुटा था। जिस घर में त्योहार को लेकर उत्साह का माहौल था, वहां हादसे के बाद मातम छा गया। सोनम की असमय मौत से परिजन सदमे में हैं।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की कार्रवाई

घटना के बाद दिनारा थाना पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने मर्ग कायम कर सोनम के शव का पोस्टमार्टम कराया है। फिलहाल मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

दीपावली से पहले हुए इस हादसे ने छितीपुर गांव को गमगीन कर दिया है।

संबंधित खबरें

शिवपुरी में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, पांच मिनट में जलकर राख; बाल-बाल बचा चालक

शिवपुरी में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, पांच मिनट में जलकर राख; बाल-बाल बचा चालक

शिवपुरी
25 Nov 2026
शिवपुरी में 5 घंटे तक कॉल करने पर भी नहीं पहुंची एंबुलेंस, घर पर ही हुआ प्रसव; मां-नवजात की मौत  

शिवपुरी में 5 घंटे तक कॉल करने पर भी नहीं पहुंची एंबुलेंस, घर पर ही हुआ प्रसव; मां-नवजात की मौत  

शिवपुरी
21 Nov 2026
शिवपुरी में पलटी स्लीपर बस: 100 यात्री थे सवार, कई घायल, ये थी हादसे की वजह

शिवपुरी में पलटी स्लीपर बस: 100 यात्री थे सवार, कई घायल, ये थी हादसे की वजह

शिवपुरी
7 Nov 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

मुरैना में निगम अधिकारी की लोगों को धमकी, कहा- 'शिकायत की तो कल से झाड़ू नहीं लगेगी'

मुरैना में निगम अधिकारी की लोगों को धमकी, कहा- 'शिकायत की तो कल से झाड़ू नहीं लगेगी'

13 घंटे पहले
लोकसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी का प्रस्ताव, महिला आरक्षण पर CM मोहन यादव ने दी प्रतिक्रिया

लोकसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी का प्रस्ताव, महिला आरक्षण पर CM मोहन यादव ने दी प्रतिक्रिया

13 घंटे पहले
ग्वालियर: फॉलोअर्स के लिए पुलिसकर्मी को बनाया रिश्वतखोर, अधूरा वीडियो वायरल कर खुद फंसा युवक

ग्वालियर: फॉलोअर्स के लिए पुलिसकर्मी को बनाया रिश्वतखोर, अधूरा वीडियो वायरल कर खुद फंसा युवक

17 घंटे पहले
भोपाल में आज महिला हॉकी का फाइनल, चीन को हराकर भारत बन सकता है सबसे सफल टीम

भोपाल में आज महिला हॉकी का फाइनल, चीन को हराकर भारत बन सकता है सबसे सफल टीम

18 घंटे पहले
छात्रवृत्ति दूसरे खाते में पहुंची, देवास में CM ने पर्यवेक्षक की वेतन वृद्धि रोकने के दिए निर्देश

छात्रवृत्ति दूसरे खाते में पहुंची, देवास में CM ने पर्यवेक्षक की वेतन वृद्धि रोकने के दिए निर्देश

18 घंटे पहले
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!