चंबल की चुगली
होम
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
खेल
मनोरंजन
शिक्षा
व्यापार
Chambal Ki Chugli

चंबल और ग्वालियर संभाग की ताज़ा खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की स्थानीय खबरों, राजनीति, क्राइम और जनहित के मुद्दों तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं की विश्वसनीय जानकारी पाएं Chambal Ki Chugli पर।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमशिवपुरीशिवपुरी में पलटी स्लीपर बस: 100 यात्री थे सवार, कई घायल, ये थी हादसे की वजह

शिवपुरी में पलटी स्लीपर बस: 100 यात्री थे सवार, कई घायल, ये थी हादसे की वजह

शिवपुरी के अमोला थाना क्षेत्र में NH-27 पर राजकोट से कानपुर जा रही स्लीपर बस पलट गई। बस में करीब 100 यात्री सवार थे। राहत की बात यह रही कि किसी यात्री को गंभीर चोट आने की सूचना नहीं है।

Uday Tagde
By Uday Tagde
7 Nov 2026
शिवपुरी में पलटी स्लीपर बस: 100 यात्री थे सवार, कई घायल, ये थी हादसे की वजह
हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार

Shivpuri News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में शनिवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा हो गया। अमोला थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-27 पर राजकोट से कानपुर जा रही यात्रियों से भरी स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के वक्त बस में करीब 100 यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस की मदद से करेरा स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बस शुक्रवार सुबह गुजरात के राजकोट से कानपुर के लिए रवाना हुई थी। बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार होने की बात भी सामने आई है। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

1300 किलोमीटर के सफर में एक ही ड्राइवर

बस में सवार यात्री सचिन कुमार ने बताया कि ज्यादातर यात्री दीपावली मनाने के लिए कानपुर जा रहे थे। करीब 1300 किलोमीटर के लंबे सफर के दौरान बस में एक ही ड्राइवर मौजूद था। यात्रियों के मुताबिक, इतनी लंबी दूरी के बावजूद ड्राइविंग की जिम्मेदारी एक ही चालक संभाल रहा था।

शराब पीकर ड्राइविंग का आरोप

सचिन कुमार ने आरोप लगाया कि हादसे से कुछ किलोमीटर पहले ड्राइवर ने एक होटल पर बस रोकी थी, जहां उसने शराब पी। इसके बाद दोबारा बस चलाते समय वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस पलट गई। हालांकि, शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

बस पलटते ही मची अफरा-तफरी, कई यात्री घायल

हादसे के बाद बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए पुलिस और स्थानीय लोगों ने मदद की। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल भेजा गया।

राहत की बात यह रही कि किसी यात्री को गंभीर चोट आने की सूचना नहीं है। हालांकि, कई यात्रियों को चोटें आई हैं और उनका उपचार कराया गया।

हादसे के बाद ड्राइवर फरार, पुलिस ने शुरू की जांच

अमोला थाना प्रभारी योगेंद्र सेंगर ने बताया कि बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है।

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। बस में ओवरलोडिंग, चालक की लापरवाही और शराब पीकर वाहन चलाने के आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है।

संबंधित खबरें

कोचिंग में नाम बदलकर पढ़ा रहा था सरकारी टीचर, कलेक्टर ने किया सस्पेंड; 3 और शिक्षकों पर भी कार्रवाई की तैयारी

कोचिंग में नाम बदलकर पढ़ा रहा था सरकारी टीचर, कलेक्टर ने किया सस्पेंड; 3 और शिक्षकों पर भी कार्रवाई की तैयारी

शिवपुरी
4 Nov 2026
सावधान! APK फाइल डाउनलोड करते ही 3.40 लाख गायब, शिवपुरी में रिटायर्ड शिक्षक से ठगी

सावधान! APK फाइल डाउनलोड करते ही 3.40 लाख गायब, शिवपुरी में रिटायर्ड शिक्षक से ठगी

शिवपुरी
2 Nov 2026
शिवपुरी में दोस्त के साथ घूम रही थी पत्नी, अचानक पहुंचा पति, फिर आगे क्या?

शिवपुरी में दोस्त के साथ घूम रही थी पत्नी, अचानक पहुंचा पति, फिर आगे क्या?

शिवपुरी
21 Oct 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

शिवपुरी में पलटी स्लीपर बस: 100 यात्री थे सवार, कई घायल, ये थी हादसे की वजह

शिवपुरी में पलटी स्लीपर बस: 100 यात्री थे सवार, कई घायल, ये थी हादसे की वजह

14 मिनट पहले
अधिकारियों की लापरवाही पर हाई कोर्ट सख्त, ग्वालियर CMHO पर लगाया 3 लाख का जुर्माना, ये थी वजह

अधिकारियों की लापरवाही पर हाई कोर्ट सख्त, ग्वालियर CMHO पर लगाया 3 लाख का जुर्माना, ये थी वजह

2 घंटे पहले
CM मोहन यादव से बातचीत के बाद भोपाल के सफाईकर्मियों ने खत्म की हड़ताल

CM मोहन यादव से बातचीत के बाद भोपाल के सफाईकर्मियों ने खत्म की हड़ताल

4 घंटे पहले
MP में बांग्लादेशियों के 31 फर्जी पासपोर्ट निरस्त, डबरा के बौद्ध विहार के पते पर बने थे 17 पासपोर्ट; 66 आरोपी फरार

MP में बांग्लादेशियों के 31 फर्जी पासपोर्ट निरस्त, डबरा के बौद्ध विहार के पते पर बने थे 17 पासपोर्ट; 66 आरोपी फरार

5 घंटे पहले
व्हाइट हाउस के पास हथियारों के साथ वेनेजुएलाई युवक गिरफ्तार, ट्रंप को मारने की कही बात

व्हाइट हाउस के पास हथियारों के साथ वेनेजुएलाई युवक गिरफ्तार, ट्रंप को मारने की कही बात

5 घंटे पहले
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!