चंबल की चुगली
होम
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
व्यापार
टेक्नोलॉजी
शिक्षा
खेल
Chambal Ki Chugli

चंबल की चुगली भारत का सबसे तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हम देश-दुनिया, मध्य प्रदेश और सभी ताज़ा खबरें आप तक सबसे पहले पहुंचाते हैं।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • चंबल
  • ग्वालियर
  • मुरैना
  • देश
  • राजनीति
  • हमारे बारे में

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होममध्यप्रदेशDatiya By Election: दतिया में सुबह से मतदान जारी, अब तक 12.94% वोटिंग, लखनपुर गांव में लोगों ने नहीं दिया एक भी वोट?

Datiya By Election: दतिया में सुबह से मतदान जारी, अब तक 12.94% वोटिंग, लखनपुर गांव में लोगों ने नहीं दिया एक भी वोट?

Datiya By Election: दतिया उपचुनाव में अब तक 12.94% मतदान दर्ज, आशुतोष तिवारी ने विकास के मुद्दों पर चुनाव होने की बात कही। वहीं लखनपुर गांव में सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने वोटिंग का बहिष्कार किया।

By Sakshi
30 Jul 2026
Datiya By Election: दतिया में सुबह से मतदान जारी, अब तक 12.94% वोटिंग, लखनपुर गांव में लोगों ने नहीं दिया एक भी वोट?
DATIYA VOTING

Datiya By Election: मध्यप्रदेश। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर आज उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है और मतदाता लगातार मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। अब तक 12.94 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने मतदान के बाद कहा कि इस बार जनता विकास के मुद्दों पर वोट दे रही है और उन्हें पूरा भरोसा है कि मतदाता सही फैसला करेंगे।

इस उपचुनाव में कुल 2 लाख 20 हजार 410 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 1 लाख 16 हजार 116 पुरुष, 1 लाख 4 हजार 284 महिला और 10 अन्य मतदाता शामिल हैं। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा।

291 मतदान केंद्रों पर वोटिंग

निर्वाचन आयोग ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए पूरे विधानसभा क्षेत्र में 291 मतदान केंद्र बनाए हैं। इनमें 185 केंद्र ग्रामीण और 106 केंद्र शहरी क्षेत्रों में हैं। सुरक्षा को देखते हुए 233 मतदान केंद्र क्रिटिकल और 28 केंद्र वल्नरेबल घोषित किए गए हैं।

मतदान की निगरानी के लिए पूरे क्षेत्र को 36 सेक्टरों में बांटा गया है। इसके अलावा 1280 मतदानकर्मी और 215 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं ताकि मतदान प्रक्रिया बिना किसी परेशानी के पूरी हो सके।

21 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला

दतिया उपचुनाव में इस बार 21 उम्मीदवार मैदान में हैं। बीजेपी ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने घनश्याम सिंह पर दांव लगाया है। वहीं दामोदर यादव समेत 18 अन्य प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में हैं। अब सभी की नजर वोटिंग प्रतिशत और 3 अगस्त को होने वाली मतगणना पर टिकी हुई है।

लखनपुर में चुनाव का बहिष्कार

इधर, बसई क्षेत्र के लखनपुर गांव से चुनाव बहिष्कार की खबर सामने आई है। गांव के लोगों ने 'रोड नहीं तो वोट नहीं' का नारा देते हुए मतदान का विरोध किया है। जानकारी के मुताबिक, लखनपुर मतदान केंद्र पर अब तक एक भी वोट नहीं पड़ा है।

ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं और कई बार धरना-प्रदर्शन भी कर चुके हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसी वजह से ग्रामीणों ने मतदान से दूरी बना ली है।

3 अगस्त को आएंगे नतीजे

आज शाम 6 बजे मतदान खत्म होने के बाद ईवीएम को सुरक्षित रखा जाएगा। इसके बाद 3 अगस्त को मतगणना होगी, जिसमें तय होगा कि दतिया विधानसभा सीट पर जनता ने किस उम्मीदवार पर भरोसा जताया है।

संबंधित खबरें

लाड़ली बहना: आधार-लिंक और DBT वाले खातों में जाएगी 41वीं किस्त

लाड़ली बहना: आधार-लिंक और DBT वाले खातों में जाएगी 41वीं किस्त

मध्यप्रदेश
14 Oct 2026
श्योपुर में खुलेआम चल रहा जुआ! वीडियो वायरल होते ही मची अफरा-तफरी, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

श्योपुर में खुलेआम चल रहा जुआ! वीडियो वायरल होते ही मची अफरा-तफरी, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

श्योपुर
13 Oct 2026
OBC आरक्षण: महाधिवक्ता की मौजूदगी में हुई कानूनी चर्चा CM मोहन ने जनरल से की मुलाकात

OBC आरक्षण: महाधिवक्ता की मौजूदगी में हुई कानूनी चर्चा CM मोहन ने जनरल से की मुलाकात

मध्यप्रदेश
13 Oct 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

लाड़ली बहना: आधार-लिंक और DBT वाले खातों में जाएगी 41वीं किस्त

लाड़ली बहना: आधार-लिंक और DBT वाले खातों में जाएगी 41वीं किस्त

1 घंटा पहले
ग्वालियर में स्वाइन फ्लू का बढ़ा असर: 2 महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि, 12 हुई मरीजों की संख्या

ग्वालियर में स्वाइन फ्लू का बढ़ा असर: 2 महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि, 12 हुई मरीजों की संख्या

2 घंटे पहले
सिंधिया राजपरिवार संपत्ति बंटवारा मामले में आज सुनवाई: 40 हजार करोड़ की संपत्ति, प्रतिमा देवी ने क्यों रखी 10% हिस्से की मांग?

सिंधिया राजपरिवार संपत्ति बंटवारा मामले में आज सुनवाई: 40 हजार करोड़ की संपत्ति, प्रतिमा देवी ने क्यों रखी 10% हिस्से की मांग?

2 घंटे पहले
श्योपुर में खुलेआम चल रहा जुआ! वीडियो वायरल होते ही मची अफरा-तफरी, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

श्योपुर में खुलेआम चल रहा जुआ! वीडियो वायरल होते ही मची अफरा-तफरी, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

23 घंटे पहले
OBC आरक्षण: महाधिवक्ता की मौजूदगी में हुई कानूनी चर्चा CM मोहन ने जनरल से की मुलाकात

OBC आरक्षण: महाधिवक्ता की मौजूदगी में हुई कानूनी चर्चा CM मोहन ने जनरल से की मुलाकात

23 घंटे पहले
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!