चंबल की चुगली
होम
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
खेल
मनोरंजन
शिक्षा
व्यापार
Chambal Ki Chugli

चंबल और ग्वालियर संभाग की ताज़ा खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की स्थानीय खबरों, राजनीति, क्राइम और जनहित के मुद्दों तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं की विश्वसनीय जानकारी पाएं Chambal Ki Chugli पर।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमदेशभारत एशिया का तीसरा सबसे बड़ा ताकतवर देश, PM मोदी दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता, ऑस्ट्रेलिया के थिंक टैंक की रिपोर्ट

भारत एशिया का तीसरा सबसे बड़ा ताकतवर देश, PM मोदी दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता, ऑस्ट्रेलिया के थिंक टैंक की रिपोर्ट

लोवी इंस्टीट्यूट की एशिया पावर इंडेक्स 2026 रिपोर्ट में भारत ने अपनी मजबूत स्थिति बरकरार रखी है। 40.5 अंकों के साथ भारत एशिया का तीसरा सबसे शक्तिशाली देश बना है।

Uday Tagde
By Uday Tagde
23 Nov 2026
भारत एशिया का तीसरा सबसे बड़ा ताकतवर देश, PM मोदी दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता, ऑस्ट्रेलिया के थिंक टैंक की रिपोर्ट
भारत एशिया का तीसरा सबसे बड़ा ताकतवर देश

Asia Power Index 2026: एशिया में भारत का प्रभाव लगातार मजबूत हो रहा है। अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी होने वाली पावर रैंकिंग में भी इसकी झलक दिखाई देने लगी है। ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट की एशिया पावर इंडेक्स 2026 रिपोर्ट में भारत को एशिया का तीसरा सबसे शक्तिशाली देश बताया गया है। भारत ने 40.5 अंकों के पावर स्कोर के साथ अपनी स्थिति मजबूत की है। इस सूची में अमेरिका 78.9 अंकों के साथ पहले और चीन 73.6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं, जापान 38.6 और रूस 32.2 अंकों के साथ क्रमशः चौथे और पांचवें नंबर पर हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, आर्थिक क्षमता में कुछ गिरावट के बावजूद भारत ने रक्षा नेटवर्क, सांस्कृतिक प्रभाव और क्षेत्रीय आर्थिक संबंधों के मोर्चे पर बेहतर प्रदर्शन किया है। खास बात यह है कि भारत और चीन के बीच कुल शक्ति का अंतर 2018 में इस इंडेक्स की शुरुआत के बाद सबसे कम स्तर पर पहुंच गया है। हालांकि, चीन की कुल शक्ति अब भी भारत से करीब 80 फीसदी अधिक है।

रूस और जापान से आगे निकला भारत

एशिया पावर इंडेक्स में भारत ने जापान और रूस को पीछे छोड़ते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कुल पावर स्कोर बढ़कर 40.5 अंक हो गया है। यह स्कोर देश की आर्थिक और सैन्य क्षमता के साथ-साथ कूटनीतिक प्रभाव, रक्षा सहयोग और सांस्कृतिक पहुंच जैसे पहलुओं को ध्यान में रखकर तय किया जाता है।

वहीं, अमेरिका और चीन पहले दो स्थानों पर बने हुए हैं। दोनों देशों के बीच भी शक्ति का अंतर कम हुआ है। चीन 73.6 अंकों के साथ अमेरिका के करीब पहुंचा है, जिसका स्कोर 78.9 अंक है।

पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली क्षेत्रीय नेता

रिपोर्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली क्षेत्रीय नेता के रूप में जगह दी गई है। इस मामले में वह चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बाद दूसरे स्थान पर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, क्षेत्रीय और वैश्विक परिस्थितियों के बीच भारत का कूटनीतिक प्रभाव मजबूत बना हुआ है।

देश के कूटनीतिक प्रभाव का स्कोर 70.3 अंक रहा और इस श्रेणी में भारत चौथे स्थान पर है। इसके अलावा आर्थिक संबंधों के मामले में भी भारत ने दो स्थान की बढ़त दर्ज की है और सातवें नंबर पर पहुंच गया है।

अमेरिका और चीन के बीच भी घट रहा शक्ति का अंतर

रिपोर्ट में एशिया के शक्ति संतुलन में अमेरिका और चीन के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा का भी जिक्र है। अमेरिका 78.9 और चीन 73.6 अंकों के साथ पहले दो स्थानों पर हैं। दोनों के बीच अब केवल 5.3 अंकों का अंतर रह गया है। लोवी इंस्टीट्यूट के अनुसार, 2018 में इंडेक्स शुरू होने के बाद यह दोनों देशों के बीच सबसे कम अंतर है।

रिपोर्ट में अमेरिका की आर्थिक और सैन्य क्षमता, रक्षा नेटवर्क तथा कूटनीतिक प्रभाव में आई गिरावट को इस बदलाव से जोड़ा गया है। वहीं, चीन ने क्षेत्रीय साझेदारियों को मजबूत करने और अपनी सैन्य क्षमताओं के विस्तार पर जोर दिया है। ऐसे में एशिया का शक्ति संतुलन लगातार प्रतिस्पर्धी होता दिखाई दे रहा है।

दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है भारत

आर्थिक मोर्चे पर भी भारत की संभावनाओं को लेकर सकारात्मक अनुमान सामने आ रहे हैं। World Bank, IMF और ADB समेत कई प्रमुख संस्थानों ने भारत की आर्थिक विकास दर के अनुमानों में बढ़ोतरी की है। वहीं, कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक पॉलिसी (KIEP) में दक्षिण एशिया के प्रमुख क्यूंगहून किम का अनुमान है कि भारत 2030 के आसपास दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है।

हालांकि, एशिया पावर इंडेक्स में भारत की आर्थिक क्षमता का स्कोर घटकर 26.4 अंक रहा है। रिपोर्ट में इसके पीछे रुपये की कमजोरी, IMF की आकलन पद्धति में बदलाव और विदेशों में भारतीय निवेश में आई कमी को प्रमुख वजह बताया गया है। इसके बावजूद भविष्य के संसाधनों के मामले में भारत का स्कोर बढ़कर 56.2 अंक हो गया है।

27 देशों और क्षेत्रों की शक्ति का आकलन

लोवी इंस्टीट्यूट की एशिया पावर इंडेक्स रिपोर्ट में एशिया के 27 देशों और क्षेत्रों की शक्ति और प्रभाव का आकलन किया जाता है। इसके लिए 131 संकेतकों को आधार बनाया गया है। रिपोर्ट में आर्थिक क्षमता, सैन्य क्षमता, राष्ट्रीय लचीलापन, भविष्य के संसाधन, आर्थिक संबंध, रक्षा नेटवर्क, कूटनीतिक प्रभाव और सांस्कृतिक प्रभाव समेत आठ प्रमुख श्रेणियां शामिल हैं। इन सभी मानकों के आधार पर देशों की रैंकिंग तय की जाती है।

संबंधित खबरें

'वोट चोरी' के दावों पर सियासी घमासान: 40 दिन बाद भी राष्ट्रपति भवन नहीं पहुंचे सबूत, विपक्ष के दावों पर उठ रहे सवाल

'वोट चोरी' के दावों पर सियासी घमासान: 40 दिन बाद भी राष्ट्रपति भवन नहीं पहुंचे सबूत, विपक्ष के दावों पर उठ रहे सवाल

देश
21 Nov 2026
मई 2023 के बाद पहली बार भारत आया पाक मंत्री, दिल्ली में SCO मंच पर लेंगे हिस्सा

मई 2023 के बाद पहली बार भारत आया पाक मंत्री, दिल्ली में SCO मंच पर लेंगे हिस्सा

देश
20 Nov 2026
मुंबई में दाऊद इब्राहिम के पुश्तैनी घर पर चला बुलडोजर, BMC ने क्यों गिराई 87 साल पुरानी इमारत?

मुंबई में दाऊद इब्राहिम के पुश्तैनी घर पर चला बुलडोजर, BMC ने क्यों गिराई 87 साल पुरानी इमारत?

देश
19 Nov 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

भारत एशिया का तीसरा सबसे बड़ा ताकतवर देश, PM मोदी दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता, ऑस्ट्रेलिया के थिंक टैंक की रिपोर्ट

भारत एशिया का तीसरा सबसे बड़ा ताकतवर देश, PM मोदी दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता, ऑस्ट्रेलिया के थिंक टैंक की रिपोर्ट

46 मिनट पहले
ग्वालियर में दिनदहाड़े कार में लगाई आग, CCTV में कैद हुई घटना; पुलिस से कार्रवाई की मांग

ग्वालियर में दिनदहाड़े कार में लगाई आग, CCTV में कैद हुई घटना; पुलिस से कार्रवाई की मांग

4 घंटे पहले
श्योपुर में आवारा गोवंश का आतंक! पूजा कर रही महिलाओं पर गायों ने किया हमला, घटना CCTV में कैद

श्योपुर में आवारा गोवंश का आतंक! पूजा कर रही महिलाओं पर गायों ने किया हमला, घटना CCTV में कैद

5 घंटे पहले
CM मोहन यादव ने छतरपुर में संतों के साथ बिताया समय, 75 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

CM मोहन यादव ने छतरपुर में संतों के साथ बिताया समय, 75 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

कल
शिवपुरी में 5 घंटे तक कॉल करने पर भी नहीं पहुंची एंबुलेंस, घर पर ही हुआ प्रसव; मां-नवजात की मौत  

शिवपुरी में 5 घंटे तक कॉल करने पर भी नहीं पहुंची एंबुलेंस, घर पर ही हुआ प्रसव; मां-नवजात की मौत  

कल
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!