चंबल की चुगली
होम
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
खेल
मनोरंजन
शिक्षा
व्यापार
Chambal Ki Chugli

चंबल और ग्वालियर संभाग की ताज़ा खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की स्थानीय खबरों, राजनीति, क्राइम और जनहित के मुद्दों तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं की विश्वसनीय जानकारी पाएं Chambal Ki Chugli पर।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमविदेशबांग्लादेश में अवामी लीग के लॉकडाउन से पहले भड़की हिंसा, यूनुस के पुश्तैनी घर में लगाई आग; 565 लोग गिरफ्तार

बांग्लादेश में अवामी लीग के लॉकडाउन से पहले भड़की हिंसा, यूनुस के पुश्तैनी घर में लगाई आग; 565 लोग गिरफ्तार

बांग्लादेश एक बार फिर राजनीतिक हिंसा और आगजनी की चपेट में आ गया है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रतिबंधित पार्टी अवामी लीग के बुलाए गए 'लॉकडाउन' से ठीक पहले देशभर में भारी बवाल मच गया है।

Uday Tagde
By Uday Tagde
19 Nov 2026
बांग्लादेश में अवामी लीग के लॉकडाउन से पहले भड़की हिंसा, यूनुस के पुश्तैनी घर में लगाई आग; 565 लोग गिरफ्तार
यूनुस के पुश्तैनी घर में लगाई आग

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रतिबंधित पार्टी अवामी लीग के देशव्यापी लॉकडाउन के आह्वान से पहले राजनीतिक तनाव हिंसा में बदल गया। राजधानी ढाका समेत कई जिलों में देसी बम धमाकों, वाहनों में आगजनी और राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच झड़पों की घटनाएं सामने आई हैं। चटगांव में अंतरिम सरकार के पूर्व प्रमुख मोहम्मद यूनुस के पुश्तैनी घर को भी आग के हवाले कर दिया गया। हालात को देखते हुए पुलिस और सीमा सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। ढाका पुलिस ने 24 घंटे के अभियान में 565 लोगों को गिरफ्तार किया है।

यूनुस के पुश्तैनी घर में आग, परिवार के सदस्य सुरक्षित

चटगांव के पंचलैश इलाके में बुधवार देर रात अज्ञात लोगों ने मोहम्मद यूनुस के पुश्तैनी घर में आग लगा दी। पुलिस के मुताबिक, आग घर के भूतल पर बने एक खाली कमरे में लगी थी। इस मकान की दूसरी और तीसरी मंजिल पर यूनुस के भाइयों के परिवार रहते हैं। घटना में परिवार के सदस्यों के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई है।

इससे पहले देश के अलग-अलग हिस्सों में यूनुस द्वारा स्थापित ग्रामीण बैंक की शाखाओं को भी निशाना बनाए जाने की खबरें आई थीं। सिलहट, राजशाही, बरिशाल और फरीदपुर समेत कई इलाकों में बैंक की शाखाओं में आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं।

ढाका में बम धमाके, चार लोग घायल

लॉकडाउन से पहले राजधानी ढाका में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। इसके बावजूद बुधवार रात और गुरुवार सुबह कई जगह देसी बम धमाकों की खबरें सामने आईं। इन घटनाओं में कम से कम चार लोगों के घायल होने की जानकारी दी गई है। कई इलाकों में वाहनों को आग लगाने और संपत्तियों में तोड़फोड़ की घटनाएं भी हुईं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले करीब 10 दिनों में बांग्लादेश के 28 जिलों में बम धमाकों और वाहनों में आगजनी की घटनाएं दर्ज की गई हैं। राजनीतिक हिंसा में पिछले दो दिनों के दौरान कम से कम चार लोगों की मौत की खबरें भी सामने आई हैं।

24 घंटे में 565 लोगों की गिरफ्तारी

हिंसा और लॉकडाउन के ऐलान को देखते हुए ढाका पुलिस ने बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। रिपोर्ट्स के अनुसार, राजधानी में 24 घंटे के भीतर 565 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें शेख हसीना सरकार में शिक्षा मंत्री रहे नुरुल इस्लाम नाहिद भी शामिल हैं। उन्हें बुधवार देर रात उनके आवास से हिरासत में लिया गया।

इसके अलावा, बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड (BGB) की 97 प्लाटून सात जिलों में तैनात की गई हैं। इनमें गोपालगंज और फरीदपुर जैसे इलाके भी शामिल हैं, जहां अवामी लीग का प्रभाव माना जाता है। गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद ने हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की बात कही है।

शेख हसीना की वापसी और पासपोर्ट विवाद से बढ़ा तनाव

बांग्लादेश में मौजूदा तनाव के पीछे शेख हसीना की संभावित वापसी और उनसे जुड़ा राजनीतिक विवाद भी अहम वजह माना जा रहा है। अगस्त 2024 में छात्र आंदोलन के बाद सत्ता से हटने के बाद हसीना भारत में रह रही हैं। उन्होंने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की इच्छा जताई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हसीना ने बांग्लादेश लौटने के लिए नए पासपोर्ट और पहचान संबंधी दस्तावेजों की मांग की थी, लेकिन सरकार ने उनकी मांग स्वीकार नहीं की। इसी मुद्दे को लेकर अवामी लीग ने विरोध प्रदर्शनों और रैलियों का कार्यक्रम घोषित किया था, जिसका समापन 19 नवंबर को देशव्यापी लॉकडाउन के आह्वान के साथ होना था।

राजनीतिक दलों से एकजुट होने की अपील की

प्रधानमंत्री तारीक रहमान ने अवामी लीग की राजनीतिक वापसी को रोकने के लिए अन्य राजनीतिक दलों और लोकतांत्रिक ताकतों से एकजुट होने की अपील की है। उन्होंने संसद में कहा कि 2024 के आंदोलन की तरह सभी राजनीतिक शक्तियों को साथ आना चाहिए। साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी के सांसदों से स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ सक्रिय रहने को कहा।

फिलहाल बांग्लादेश के कई हिस्सों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। पुलिस और सीमा सुरक्षा बल हालात पर नजर बनाए हुए हैं। लगातार हो रही हिंसा और राजनीतिक टकराव के बीच सरकार के सामने कानून-व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती है।

संबंधित खबरें

रूस पर यूक्रेन का रिकॉर्ड ड्रोन अटैक, तेल रिफाइनरियों और अहम ठिकानों पर दागे 1336 ड्रोन

रूस पर यूक्रेन का रिकॉर्ड ड्रोन अटैक, तेल रिफाइनरियों और अहम ठिकानों पर दागे 1336 ड्रोन

विदेश
16 Nov 2026
अमेरिका में 9/11 हमले के बाद दूसरी बार एयर इमरजेंसी: 8000 फ्लाइट्स कैंसिल; लाखों यात्री परेशान

अमेरिका में 9/11 हमले के बाद दूसरी बार एयर इमरजेंसी: 8000 फ्लाइट्स कैंसिल; लाखों यात्री परेशान

विदेश
14 Nov 2026
शेख हसीना की सत्ता में वापसी की तैयारी! बोलीं- जनता ने चाहा तो फिर बनूंगी प्रधानमंत्री

शेख हसीना की सत्ता में वापसी की तैयारी! बोलीं- जनता ने चाहा तो फिर बनूंगी प्रधानमंत्री

विदेश
13 Nov 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

बांग्लादेश में अवामी लीग के लॉकडाउन से पहले भड़की हिंसा, यूनुस के पुश्तैनी घर में लगाई आग; 565 लोग गिरफ्तार

बांग्लादेश में अवामी लीग के लॉकडाउन से पहले भड़की हिंसा, यूनुस के पुश्तैनी घर में लगाई आग; 565 लोग गिरफ्तार

13 मिनट पहले
फ्लैट पर सोती रह गई पुलिस...भाग निकला कैदी, एक महीने बाद भी नहीं मिला सुराग; 10 से ज्यादा शहरों में तलाश

फ्लैट पर सोती रह गई पुलिस...भाग निकला कैदी, एक महीने बाद भी नहीं मिला सुराग; 10 से ज्यादा शहरों में तलाश

2 घंटे पहले
पिता की संपत्ति पर कब्जे की शिकायत लेकर CM से मिली नेहा, एक लाख की मदद का ऐलान

पिता की संपत्ति पर कब्जे की शिकायत लेकर CM से मिली नेहा, एक लाख की मदद का ऐलान

3 घंटे पहले
MP में टेलीकॉम कंपनियों ने दिखाई निवेश में रुचि,15,259 लोगों को रोजगार की संभावना

MP में टेलीकॉम कंपनियों ने दिखाई निवेश में रुचि,15,259 लोगों को रोजगार की संभावना

3 घंटे पहले
दतिया: पीताम्बरा पीठ मिनी कॉरिडोर निर्माण कार्यो की होगी जांच, कलेक्टर ने बनाई समिति, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट

दतिया: पीताम्बरा पीठ मिनी कॉरिडोर निर्माण कार्यो की होगी जांच, कलेक्टर ने बनाई समिति, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट

6 घंटे पहले
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!