भोपाल में SSB कांस्टेबल की मौत: ड्यूटी के बाद उठाया खौफनाक कदम, जानिए मौके पर क्या मिला सुराग
भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र में SSB की 8 नंबर पोस्ट पर तैनात 36 वर्षीय कांस्टेबल संदीप खारवाते की मौत हो गई। पुलिस को मौके से मराठी भाषा में लिखा सुसाइड नोट मिला है। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
.jpg)
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र में SSB की 8 नंबर पोस्ट पर तैनात 36 वर्षीय कांस्टेबल संदीप खारवाते की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, कांस्टेबल ने ड्यूटी पूरी करने के बाद कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। यह घटना बुधवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है।
मौके से मिला सुसाइड नोट
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। तलाशी के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जो मराठी भाषा में लिखा हुआ बताया जा रहा है। पुलिस ने नोट को जांच के लिए सुरक्षित कर लिया है और उसके आधार पर मामले की पड़ताल की जा रही है। मृतक कांस्टेबल मूल रूप से महाराष्ट्र का रहने वाला था और भोपाल में SSB की 8 नंबर पोस्ट पर तैनात था।
व्यक्तिगत कारणों की बात सामने आई
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में घटना के पीछे व्यक्तिगत कारण होने की बात सामने आई है। हालांकि, आत्महत्या के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
पुलिस ने शुरू की जांच
वहीं पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा गया है। पुलिस सुसाइड नोट और घटनास्थल से मिले अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

.jpg)

.webp)
