लाड़ली बहना की 39वीं किस्त आज, जानिए खाते में कितने रुपए आएंगे; CM मोहन यादव करेंगे ट्रांसफर
लाड़ली बहना योजना की 39th Installment आज जारी होगी। CM मोहन यादव 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में ₹1,750 ट्रांसफर करेंगे।

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए आज का दिन खास है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार, 19 अगस्त को मैहर में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम से लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त जारी करेंगे। इस बार पात्र महिलाओं को नियमित 1,500 रुपये के साथ रक्षाबंधन के अवसर पर 250 रुपये का अतिरिक्त शगुन भी दिया जाएगा। यानी पात्र हितग्राहियों के खाते में कुल 1,750 रुपये ट्रांसफर होंगे।
1.25 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को मिलेगा लाभ
सरकार के मुताबिक, 39वीं किस्त का लाभ प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 13 हजार से अधिक पात्र महिलाओं को मिलेगा। मुख्यमंत्री मैहर से सिंगल क्लिक के जरिए सीधे बैंक खातों में राशि अंतरित करेंगे। नियमित किस्त और रक्षाबंधन की अतिरिक्त राशि को मिलाकर सरकार 2,148 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी करेगी।
1,500 रुपये के साथ 250 रुपये का शगुन
लाड़ली बहना योजना के तहत वर्तमान में पात्र महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस बार रक्षाबंधन को ध्यान में रखते हुए 250 रुपये अतिरिक्त दिए जा रहे हैं। ऐसे में अगस्त की किस्त में पात्र महिला के खाते में कुल 1,750 रुपये पहुंचेंगे।
अब तक 63,248 करोड़ रुपये से ज्यादा ट्रांसफर
बता दें योजना की शुरुआत जून 2023 में हुई थी। 39वीं किस्त के साथ अब तक महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की गई कुल राशि 63,248 करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगी। योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करना और उन्हें घरेलू जरूरतों के लिए नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।
मैहर में होगा राज्यस्तरीय कार्यक्रम
सूत्रों के मुताबिक, 39वीं किस्त का राज्यस्तरीय कार्यक्रम मैहर में आयोजित किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम से मुख्यमंत्री मोहन यादव महिलाओं के खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मैहर जिले को करीब 256 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात भी दी जाएगी।

.jpg)

.webp)
