चंबल की चुगली
होम
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
खेल
मनोरंजन
शिक्षा
व्यापार
Chambal Ki Chugli

चंबल और ग्वालियर संभाग की ताज़ा खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की स्थानीय खबरों, राजनीति, क्राइम और जनहित के मुद्दों तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं की विश्वसनीय जानकारी पाएं Chambal Ki Chugli पर।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होममध्यप्रदेशDatia Bypoll Result: किसानों और युवाओं के मुद्दों पर मिला समर्थन, जीत के बाद घनश्याम सिंह का बड़ा दावा

Datia Bypoll Result: किसानों और युवाओं के मुद्दों पर मिला समर्थन, जीत के बाद घनश्याम सिंह का बड़ा दावा

दतिया उपचुनाव जीतने के बाद कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याएं, युवाओं की बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों ने चुनाव परिणाम को प्रभावित किया। साथ ही उन्होंने क्षेत्र के विकास को अपनी प्राथमिकता बताया।

By Sakshi
4 Aug 2026
Datia Bypoll Result: किसानों और युवाओं के मुद्दों पर मिला समर्थन, जीत के बाद घनश्याम सिंह का बड़ा दावा
Ghanshyam Singh on Datia BJP Defeat

दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह ने जीत का ऐलान किया तो, उन्होंने कहा कि जनता ने प्रदेश के जमीनी मसले ध्यान में रखकर ही मतदान कर दिया था। मीडिया से बातचीत में वे कुछ इस तरह बोले कि किसानों, युवाओं और आम लोगों की दिक्कतों को लेकर बढ़ती नाराजगी से कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन गया। उनके मुताबिक लगातार एक्टिव रहना, और साफ़-सुथरी राजनीति करना ही उनके काम आई। फिर उन्होंने ये भी कहा कि ये जीत जनता के भरोसे और बदलाव की उम्मीद का नतीजा है…

किसानों के नाम पर सरकार को घेरा

घनश्याम सिंह ने खाद वितरण में चल रही टोकन व्यवस्था पर तंज कसा। कहा कि कई किसानों के पास एंड्रॉयड फोन या इंटरनेट जैसी सुविधा नहीं है, तो उन्हें दिक्कत हो जाती है। उनका आरोप ये था कि खाद लेने के लिए किसानों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, और इसी में समय के साथ संसाधन भी खर्च हो जाते हैं। उन्होंने आगे जोड़ा कि अगर किसानों की परेशानी का समय रहते समाधान नहीं होता, तो ग्रामीण इलाकों में खींचतान/असंतोष बढ़ता है, और चुनाव में इसका असर भी दिख गया।

युवाओं की बेरोज़गारी और महंगाई को सबसे बड़ा कारण कहा

कांग्रेस विधायक ने कहा कि प्रदेश में युवाओं के सामने रोजगार की कमी, भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, और अवसरों की संख्या सीमित जैसी दिक्कतें लगातार बनी हुई हैं। उनका दावा था कि इसी वजह से युवा वर्ग सरकार से खफा है। और साथ में उन्होंने महंगाई और भ्रष्टाचार को भी बड़े चुनावी मुद्दे बताए। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम, और रोजमर्रा की चीजों के भाव बढ़ने से आम आदमी की जेब पर असर पड़ा है।

महिलाओं और कानून व्यवस्था पर भी निशाना

घनश्याम सिंह ने कहा कि महिलाओं से जुड़े कई वादे अब तक पूरे नहीं हुए हैं, और कुछ योजनाओं को लेकर लोगों का भरोसा भी कमज़ोर हुआ है। उन्होंने दतिया में नशे की बढ़ती सप्लाई, सट्टे और जुए जैसी गतिविधियों को लेकर भी चिंता जाहिर की। उनके मुताबिक, इन हालात का सबसे ज्यादा असर युवाओं पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनता ने उनकी सकारात्मक राजनीति और लगातार जनसंपर्क देखा, इसलिए उन्होंने समर्थन दिया।

6016 वोट से मिली जीत , अब विकास पर फोकस

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6016 वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल की। चुनाव के बाद घनश्याम सिंह ने कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती पर भीतरघात का आरोप लगाया था, जिसके बाद पार्टी ने संगठनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें निष्कासित कर दिया। अब घनश्याम सिंह ने कहा कि उनका फोकस क्षेत्र का विकास, लोगों की दिक्कतों को सुलझाना, और चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा करना रहेगा।

संबंधित खबरें

केमिकल प्लांट में मजदूरों की सुरक्षा पर जोर, मिलेगा खास प्रशिक्षण CM मोहन यादव ने मुंबई में किया ऐलान

केमिकल प्लांट में मजदूरों की सुरक्षा पर जोर, मिलेगा खास प्रशिक्षण CM मोहन यादव ने मुंबई में किया ऐलान

मध्यप्रदेश
22 Oct 2026
फोरेस्ट SDO के सेवा रिकॉर्ड पर उठे सवाल! 5 संतानों की जानकारी छिपाने का आरोप, CM हेल्पलाइन पहुंची शिकायत

फोरेस्ट SDO के सेवा रिकॉर्ड पर उठे सवाल! 5 संतानों की जानकारी छिपाने का आरोप, CM हेल्पलाइन पहुंची शिकायत

भिंड
22 Oct 2026
ग्वालियर में बदला मौसम का मिजाज: सुबह-रात ठंडक तो दोपहर में तेज धूप से गर्मी, ऐसे रखे सेहत का ध्यान

ग्वालियर में बदला मौसम का मिजाज: सुबह-रात ठंडक तो दोपहर में तेज धूप से गर्मी, ऐसे रखे सेहत का ध्यान

ग्वालियर
22 Oct 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

केमिकल प्लांट में मजदूरों की सुरक्षा पर जोर, मिलेगा खास प्रशिक्षण CM मोहन यादव ने मुंबई में किया ऐलान

केमिकल प्लांट में मजदूरों की सुरक्षा पर जोर, मिलेगा खास प्रशिक्षण CM मोहन यादव ने मुंबई में किया ऐलान

15 घंटे पहले
फोरेस्ट SDO के सेवा रिकॉर्ड पर उठे सवाल! 5 संतानों की जानकारी छिपाने का आरोप, CM हेल्पलाइन पहुंची शिकायत

फोरेस्ट SDO के सेवा रिकॉर्ड पर उठे सवाल! 5 संतानों की जानकारी छिपाने का आरोप, CM हेल्पलाइन पहुंची शिकायत

16 घंटे पहले
हाईवे पर चेकिंग के दौरान कॉन्स्टेबल की मौत; सब्जियों से भरे लोडिंग वाहन ने कुचला, 12 KM पीछा कर पकड़ा ड्राइवर, केस दर्ज

हाईवे पर चेकिंग के दौरान कॉन्स्टेबल की मौत; सब्जियों से भरे लोडिंग वाहन ने कुचला, 12 KM पीछा कर पकड़ा ड्राइवर, केस दर्ज

17 घंटे पहले
सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री के पीछे क्या है वजह? नई किताब का शेयर किया वीडियो, ये 3 अकांउट्स किए फॉलो

सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री के पीछे क्या है वजह? नई किताब का शेयर किया वीडियो, ये 3 अकांउट्स किए फॉलो

18 घंटे पहले
‘सच्चाई और अच्छाई का अंत होगा’, दशहरा बयान पर घिरे रणबीर कपूर; फिर मांगी माफी, कहा- जुबान फिसल गई थी

‘सच्चाई और अच्छाई का अंत होगा’, दशहरा बयान पर घिरे रणबीर कपूर; फिर मांगी माफी, कहा- जुबान फिसल गई थी

19 घंटे पहले
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!