चंबल की चुगली
होम
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
खेल
मनोरंजन
शिक्षा
व्यापार
Chambal Ki Chugli

चंबल और ग्वालियर संभाग की ताज़ा खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की स्थानीय खबरों, राजनीति, क्राइम और जनहित के मुद्दों तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं की विश्वसनीय जानकारी पाएं Chambal Ki Chugli पर।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमदतियादतिया में गाय को बचाने के चक्कर में पलटा आलू से भरा ट्रक, ड्राइवर घायल; हाईवे पर मची अफरा-तफरी

दतिया में गाय को बचाने के चक्कर में पलटा आलू से भरा ट्रक, ड्राइवर घायल; हाईवे पर मची अफरा-तफरी

दतिया में गाय को बचाने के दौरान आलू से भरा ट्रक हाईवे पर पलट गया। आगरा से बेंगलुरु जा रहे ड्राइवर को चोट आई, यातायात प्रभावित हुआ।

Ankit Paryal
By Ankit Paryal
21 Sept 2026
दतिया में गाय को बचाने के चक्कर में पलटा आलू से भरा ट्रक, ड्राइवर घायल; हाईवे पर मची अफरा-तफरी
दतिया में आलू से भरा ट्रक पलटा

दतिया में सोमवार सुबह ग्वालियर-झांसी हाईवे पर आलू से भरा तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र में अब्बास ढाबे के सामने हुआ। ट्रक आगरा से आलू लेकर बेंगलुरु जा रहा था। हादसे में चालक घायल हुआ है। ट्रक पलटने के बाद हाईवे पर आलू बिखर गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

गाय सामने आने पर ड्राइवर ने मोड़ा ट्रक

जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ। ट्रक तेज रफ्तार में हाईवे से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक एक गाय सड़क पर आ गई। चालक सुनील गुर्जर ने गाय को बचाने के लिए ट्रक को मोड़ने की कोशिश की। इसी दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गया।

ड्राइवर को आई चोटें

हादसे में ट्रक चालक सुनील गुर्जर निवासी धौलपुर घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक की स्थिति की जानकारी ली।

हाईवे पर बिखरे आलू, यातायात हुआ प्रभावित

ट्रक के पलटने के बाद उसमें भरे आलू सड़क पर फैल गए। ट्रक भी सड़क के एक हिस्से में पलट गया था, जिसके चलते हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। पुलिस की मौजूदगी में ट्रक को हटाने और सड़क से आलू हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी जुटाई। ट्रक का नंबर RJ 11 GB 1803 बताया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक गाय को बचाने के दौरान ट्रक का संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ।

संबंधित खबरें

केंद्रीय मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह अचानक पहुंचीं दतिया; मां बगलामुखी के किए दर्शन, सुरक्षा बल रहा तैनात

केंद्रीय मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह अचानक पहुंचीं दतिया; मां बगलामुखी के किए दर्शन, सुरक्षा बल रहा तैनात

दतिया
26 Oct 2026
भोपाल से दतिया-खजुराहो के लिए 1 नवंबर से उड़ानें, पहली 5 सीटें सिर्फ ₹1,000 में होगी बुक

भोपाल से दतिया-खजुराहो के लिए 1 नवंबर से उड़ानें, पहली 5 सीटें सिर्फ ₹1,000 में होगी बुक

दतिया
19 Oct 2026
दतिया BJP जिलाध्यक्ष की पहल: होर्डिंग-बैनर के खर्च से होगी गौ सेवा, कहा- मैं भटकूं तो राह दिखाना

दतिया BJP जिलाध्यक्ष की पहल: होर्डिंग-बैनर के खर्च से होगी गौ सेवा, कहा- मैं भटकूं तो राह दिखाना

दतिया
12 Oct 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

कोचिंग में नाम बदलकर पढ़ा रहा था सरकारी टीचर, कलेक्टर ने किया सस्पेंड; 3 और शिक्षकों पर भी कार्रवाई की तैयारी

कोचिंग में नाम बदलकर पढ़ा रहा था सरकारी टीचर, कलेक्टर ने किया सस्पेंड; 3 और शिक्षकों पर भी कार्रवाई की तैयारी

15 घंटे पहले
'सिंधिया राजघराना' संपत्ति विवाद: प्रतिमा राणा की गैरमौजूदगी से फिर टली सुनवाई, मौसियों पर लगाए ये बड़े आरोप

'सिंधिया राजघराना' संपत्ति विवाद: प्रतिमा राणा की गैरमौजूदगी से फिर टली सुनवाई, मौसियों पर लगाए ये बड़े आरोप

16 घंटे पहले
भिंड में दर्दनाक हादसा: स्कूल बस की चपेट में आने से 11 साल की बच्ची की मौत, चालक गिरफ्तार

भिंड में दर्दनाक हादसा: स्कूल बस की चपेट में आने से 11 साल की बच्ची की मौत, चालक गिरफ्तार

17 घंटे पहले
भोपाल में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: नड्डा बोले-कांग्रेस देश को अस्थिर करना चाहती है, CM मोहन यादव ने भी साधा निशाना

भोपाल में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: नड्डा बोले-कांग्रेस देश को अस्थिर करना चाहती है, CM मोहन यादव ने भी साधा निशाना

19 घंटे पहले
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प को बड़ा झटका: दोनों सदनों में मिली हार, विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी को बहुमत

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प को बड़ा झटका: दोनों सदनों में मिली हार, विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी को बहुमत

20 घंटे पहले
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!