चंबल की चुगली
होम
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
व्यापार
टेक्नोलॉजी
शिक्षा
खेल
Chambal Ki Chugli

चंबल की चुगली भारत का सबसे तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हम देश-दुनिया, मध्य प्रदेश और सभी ताज़ा खबरें आप तक सबसे पहले पहुंचाते हैं।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • चंबल
  • ग्वालियर
  • मुरैना
  • देश
  • राजनीति
  • हमारे बारे में

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमअशोकनगरCrime News: : फर्जी IAS बनकर 9.80 लाख की ठगी, लखनऊ से आरोपी गिरफ्तार; मोबाइल से खुले काई राज

Crime News: : फर्जी IAS बनकर 9.80 लाख की ठगी, लखनऊ से आरोपी गिरफ्तार; मोबाइल से खुले काई राज

Crime News: फर्जी IAS बनकर नौकरी दिलाने के नाम पर 9.80 लाख की ठगी के मामले में पुलिस ने लखनऊ से आरोपी को गिरफ्तार कर मोबाइल बरामद किया।

Ankit Paryal
By Ankit Paryal
3 Sept 2026
Crime News: : फर्जी IAS बनकर 9.80 लाख की ठगी, लखनऊ से आरोपी गिरफ्तार; मोबाइल से खुले काई राज
चंदेरी में फर्जी IAS बनकर 9.80 लाख की ठगी

Crime News: चंदेरी में फर्जी IAS अधिकारी बनकर नौकरी लगवाने के नाम पर 9 लाख 80 हजार रुपए की ठगी के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रखर उर्फ सानू सिंह (27) को पुलिस ने उसके घर से पकड़ा। उसकी निशानदेही पर भोपाल के एमपी नगर से वह मोबाइल भी बरामद किया गया, जिससे पीड़ित को फर्जी जॉइनिंग लेटर भेजा गया था।

फर्जी IAS बनकर की थी नौकरी दिलाने की ठगी

पुलिस के मुताबिक, चंदेरी थाने में फर्जी IAS अधिकारी बनकर नौकरी लगवाने के नाम पर 9.80 लाख रुपए की धोखाधड़ी की शिकायत मिली थी। एसपी राजीव कुमार मिश्रा के निर्देश पर थाना प्रभारी प्रशांत यादव की टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान लखनऊ निवासी प्रखर उर्फ सानू सिंह की भूमिका सामने आने पर उसे गिरफ्तार किया गया।

एमपी नगर से बरामद हुआ मोबाइल

पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर भोपाल के एमपी नगर से मोबाइल बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, इसी मोबाइल से मामले की आरोपी तृप्ति सिंह ने पीड़ित जयकुमार कोली को व्हाट्सएप पर फर्जी जॉइनिंग लेटर भेजा था।

चैट और डिजिटल डेटा से मिले सुराग

पुलिस ने मोबाइल की जांच की तो तृप्ति सिंह के साथ हुई चैट, मैसेज और अन्य डिजिटल डेटा सामने आया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने तृप्ति के साथ हुई चैट और अन्य डेटा डिलीट कर दिया था। पुलिस ने इस संबंध में पंचनामा तैयार किया है। मामले में धारा 238 बीएनएस भी जोड़ी गई है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी

मामले में शामिल तनुज वैश्य और अंजली सिंह की तलाश अभी जारी है। पुलिस टीमें दोनों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने लोगों से अपील की है कि कोई सरकारी अधिकारी बनकर नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे मांगे तो भुगतान न करें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

संबंधित खबरें

मढ़खेड़ा सरपंच के खिलाफ जनसुनवाई में शिकायत, जानिए तालाब से मनरेगा तक क्या-क्या आरोप लगे?

मढ़खेड़ा सरपंच के खिलाफ जनसुनवाई में शिकायत, जानिए तालाब से मनरेगा तक क्या-क्या आरोप लगे?

अशोकनगर, अपराध
29 Sept 2026
अशोकनगर में दो बाइकों की टक्कर, 22 वर्षीय युवक की मौत; हादसे में पत्नी-बच्चे समेत 7 घायल

अशोकनगर में दो बाइकों की टक्कर, 22 वर्षीय युवक की मौत; हादसे में पत्नी-बच्चे समेत 7 घायल

अशोकनगर, हादसा
19 Sept 2026
Ashoknagar News: महिला SI रोते हुए बोलीं- ‘छोटी बेटी है मेरी’, 5 महीने से वेतन बंद; जानिए क्या है मामला

Ashoknagar News: महिला SI रोते हुए बोलीं- ‘छोटी बेटी है मेरी’, 5 महीने से वेतन बंद; जानिए क्या है मामला

अशोकनगर
4 Sept 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

सोया सेक्टर के जरिए बढ़ेगी किसानों की आय और युवाओं को मिलेंगे नए अवसर, अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुख्यमंत्री ने कंपनियों को सराहा

सोया सेक्टर के जरिए बढ़ेगी किसानों की आय और युवाओं को मिलेंगे नए अवसर, अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुख्यमंत्री ने कंपनियों को सराहा

14 घंटे पहले
सोती रही पुलिस, हथकड़ी समेत कैदी फरार; ग्वालियर लाए थे इलाज कराने, थाने में रखने के बजाय रिश्तेदार के फ्लैट पर ले गए

सोती रही पुलिस, हथकड़ी समेत कैदी फरार; ग्वालियर लाए थे इलाज कराने, थाने में रखने के बजाय रिश्तेदार के फ्लैट पर ले गए

17 घंटे पहले
ग्वालियर में 108 करोड़ से बनेंगी 28 सड़कें, फिर भी गुणवत्ता पर सवाल क्यों?

ग्वालियर में 108 करोड़ से बनेंगी 28 सड़कें, फिर भी गुणवत्ता पर सवाल क्यों?

21 घंटे पहले
आरक्षण और भर्ती पर सरकार से जवाब मांग रही OBC महासभा, 3 दिन में कदम उठाने की मांग

आरक्षण और भर्ती पर सरकार से जवाब मांग रही OBC महासभा, 3 दिन में कदम उठाने की मांग

कल
श्योपुर में बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता! आधी रात दिखा कहर, धान की फसल में भारी नुक्सान

श्योपुर में बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता! आधी रात दिखा कहर, धान की फसल में भारी नुक्सान

कल
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!