चंबल की चुगली
होम
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
खेल
मनोरंजन
शिक्षा
व्यापार
Chambal Ki Chugli

चंबल और ग्वालियर संभाग की ताज़ा खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की स्थानीय खबरों, राजनीति, क्राइम और जनहित के मुद्दों तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं की विश्वसनीय जानकारी पाएं Chambal Ki Chugli पर।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमगुनागुना में झटका तार ने ली 26 वर्षीय युवक की जान, जानिए चचेरे भाई पर क्यों उठे सवाल?

गुना में झटका तार ने ली 26 वर्षीय युवक की जान, जानिए चचेरे भाई पर क्यों उठे सवाल?

गुना में खेत की फेंसिंग में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से 26 वर्षीय किसान की मौत हो गई। परिजनों ने चचेरे भाई पर आरोप लगाया है।

Ankit Paryal
By Ankit Paryal
21 Sept 2026
गुना में झटका तार ने ली 26 वर्षीय युवक की जान, जानिए चचेरे भाई पर क्यों उठे सवाल?
गुना में झटका तार से युवक की मौत

गुना के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के बघुरिया गांव में खेत पर करंट की चपेट में आने से 26 वर्षीय किसान हल्कैया जाटव की मौत हो गई। घटना रविवार शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। परिजनों का आरोप है कि फसल को मवेशियों से बचाने के लिए लगाए गए झटका तार में हल्कैया के चचेरे भाई सोनू ने बिजली का करंट जोड़ दिया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मक्का-धान की फसल के चारों ओर लगाया था तार

परिजनों के मुताबिक हल्कैया के खेत में मक्का और धान की फसल लगी हुई है। आवारा मवेशियों से फसल बचाने के लिए खेत के चारों ओर झटका तार की फेंसिंग की गई थी। रविवार शाम सोनू, हल्कैया को लेकर खेत की तरफ गया था। परिवार का आरोप है कि इसी दौरान सोनू ने झटका तार में बिजली का कनेक्शन जोड़ दिया।

तार की चपेट में आते ही झुलसा

परिजनों के अनुसार करंट प्रवाहित तार की चपेट में आते ही हल्कैया गंभीर रूप से झुलस गया। करंट इतना तेज था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सोनू के वहां से चले जाने की बात भी परिजनों ने कही है। हालांकि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

अस्पताल पहुंचने से पहले हो चुकी थी मौत

घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। परिवार के लोग हल्कैया को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार 21 सितंबर को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की।

पुलिस जांच में जुटी

परिजनों ने सोनू को हल्कैया की मौत के लिए जिम्मेदार बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। फतेहगढ़ थाना पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि खेत की फेंसिंग में करंट कैसे पहुंचा और क्या वास्तव में झटका तार में बिजली का कनेक्शन जोड़ा गया था।

संबंधित खबरें

APK फाइल भेजकर मोबाइल हैक! गुना में दो लोगों से 2.70 लाख की ठगी; झारखंड से पकड़ाए दो आरोपी

APK फाइल भेजकर मोबाइल हैक! गुना में दो लोगों से 2.70 लाख की ठगी; झारखंड से पकड़ाए दो आरोपी

गुना
25 Nov 2026
गुना के जंगल में पहुंचा कूनो का चीता: 36 घंटे में तय किया 150 किमी का सफर, वन विभाग अलर्ट

गुना के जंगल में पहुंचा कूनो का चीता: 36 घंटे में तय किया 150 किमी का सफर, वन विभाग अलर्ट

गुना
3 Nov 2026
गुना में एक ही नाबालिग की दो बार किडनैपिंग: पुलिस ने किया बरामद, पहले आरोपी ने ही किया अपहरण, कोर्ट ने भेजा जेल

गुना में एक ही नाबालिग की दो बार किडनैपिंग: पुलिस ने किया बरामद, पहले आरोपी ने ही किया अपहरण, कोर्ट ने भेजा जेल

गुना
31 Oct 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

CM मोहन यादव ने किसानों को दी बड़ी सौगात, सीहोर में सीप-अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना का किया लोकार्पण

CM मोहन यादव ने किसानों को दी बड़ी सौगात, सीहोर में सीप-अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना का किया लोकार्पण

13 घंटे पहले
ग्वालियर में 11वीं पास युवक बना MBBS डॉक्टर! फर्जी डिग्रियां बनवाकर मेडिकल काउंसिल में कराया रजिस्ट्रेशन; कई अस्पतालों में किया काम

ग्वालियर में 11वीं पास युवक बना MBBS डॉक्टर! फर्जी डिग्रियां बनवाकर मेडिकल काउंसिल में कराया रजिस्ट्रेशन; कई अस्पतालों में किया काम

14 घंटे पहले
भिण्ड में अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई, कार से 15 पेटी बीयर जब्त; पुलिस को देखकर गाड़ी छोड़कर भागा तस्कर

भिण्ड में अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई, कार से 15 पेटी बीयर जब्त; पुलिस को देखकर गाड़ी छोड़कर भागा तस्कर

15 घंटे पहले
ग्वालियर: कोर्ट के बाबू को 7 साल की सजा, जज के फर्जी हस्ताक्षर करके आरोपी की कराई थी रिहाई 

ग्वालियर: कोर्ट के बाबू को 7 साल की सजा, जज के फर्जी हस्ताक्षर करके आरोपी की कराई थी रिहाई 

15 घंटे पहले
अचलेश्वर महादेव की दानपेटी में मिली कर्मचारियों की अर्जी, लिखा- समय पर वेतन नहीं मिलता, नौकरी से निकालने की देते हैं धमकी

अचलेश्वर महादेव की दानपेटी में मिली कर्मचारियों की अर्जी, लिखा- समय पर वेतन नहीं मिलता, नौकरी से निकालने की देते हैं धमकी

कल
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!