चंबल की चुगली
होम
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
खेल
मनोरंजन
शिक्षा
व्यापार
Chambal Ki Chugli

चंबल और ग्वालियर संभाग की ताज़ा खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की स्थानीय खबरों, राजनीति, क्राइम और जनहित के मुद्दों तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं की विश्वसनीय जानकारी पाएं Chambal Ki Chugli पर।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमग्वालियरग्वालियर में 8 साल की बच्ची से हैवानियत! टिक्की खिलाने के बहाने ले गया था फूफा, केस दर्ज; आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर में 8 साल की बच्ची से हैवानियत! टिक्की खिलाने के बहाने ले गया था फूफा, केस दर्ज; आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर में 8 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी फूफा को गिरफ्तार किया।

Uday Tagde
By Uday Tagde
18 Nov 2026
ग्वालियर में 8 साल की बच्ची से हैवानियत! टिक्की खिलाने के बहाने ले गया था फूफा, केस दर्ज; आरोपी गिरफ्तार
ग्वालियर में 8 साल की बच्ची से हैवानियत! (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Gwalior News: ग्वालियर शहर के हजीरा थाना क्षेत्र में आठ साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्ची का रिश्ते का फूफा उसे टिक्की खिलाने का लालच देकर बाइक से अपने कमरे पर ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ गलत हरकत की। बच्ची ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकाया और दांत से शरीर पर चोट भी पहुंचाई। घटना के बाद घर पहुंची बच्ची ने अपनी मां को आपबीती बताई, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

टिक्की खिलाने के बहाने बच्ची को ले गया

पुलिस के मुताबिक, घटना शाम करीब 4 बजे की है। आठ साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान उसका फूफा वहां पहुंचा और उसे टिक्की खिलाने का लालच दिया। आरोप है कि वह बच्ची को बाइक पर बैठाकर अपने कमरे पर ले गया। वहां अकेला पाकर उसने बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न किया। बच्ची ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकाया और उसके साथ मारपीट करते हुए दांत से चोट पहुंचाई।

घर पहुंचकर मां को बताई पूरी घटना

घटना के बाद बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची और मां को पूरी बात बताई। बच्ची की आपबीती सुनकर परिवार के लोग घबरा गए। इसके बाद परिजनों ने डायल-112 पर सूचना दी और हजीरा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया और उसकी शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी अपने घर से फरार हो गया था। हालांकि, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। सीएसपी मनीष यादव के मुताबिक, बच्ची की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबरें

सिंधिया संपत्ति बंटवारा मामले में सुनवाई आज, प्रतिमा राणा की होगी गवाही, परिजनों पर धोखे से हस्ताक्षर कराने का आरोप

सिंधिया संपत्ति बंटवारा मामले में सुनवाई आज, प्रतिमा राणा की होगी गवाही, परिजनों पर धोखे से हस्ताक्षर कराने का आरोप

ग्वालियर
18 Nov 2026
ग्वालियर की पहाड़ियों को बचाने हाई कोर्ट सख्त, 'सिटी फॉरेस्ट' बनाने के आदेश पर नगर निगम से मांगा जवाब, पूछा- अब तक कितने पौधे लगाए?

ग्वालियर की पहाड़ियों को बचाने हाई कोर्ट सख्त, 'सिटी फॉरेस्ट' बनाने के आदेश पर नगर निगम से मांगा जवाब, पूछा- अब तक कितने पौधे लगाए?

ग्वालियर
17 Nov 2026
ग्वालियर में 8वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, कोचिंग से लौटते समय हुआ अपहरण, एक आरोपी ने किया सरेंडर

ग्वालियर में 8वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, कोचिंग से लौटते समय हुआ अपहरण, एक आरोपी ने किया सरेंडर

ग्वालियर
17 Nov 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

ग्वालियर में 8 साल की बच्ची से हैवानियत! टिक्की खिलाने के बहाने ले गया था फूफा, केस दर्ज; आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर में 8 साल की बच्ची से हैवानियत! टिक्की खिलाने के बहाने ले गया था फूफा, केस दर्ज; आरोपी गिरफ्तार

22 मिनट पहले
सिंधिया संपत्ति बंटवारा मामले में सुनवाई आज, प्रतिमा राणा की होगी गवाही, परिजनों पर धोखे से हस्ताक्षर कराने का आरोप

सिंधिया संपत्ति बंटवारा मामले में सुनवाई आज, प्रतिमा राणा की होगी गवाही, परिजनों पर धोखे से हस्ताक्षर कराने का आरोप

1 घंटा पहले
स्वच्छता में उज्जैन ने देश को पछाड़ा, देवास और देपालपुर ने भी किया शानदार प्रदर्शन

स्वच्छता में उज्जैन ने देश को पछाड़ा, देवास और देपालपुर ने भी किया शानदार प्रदर्शन

18 घंटे पहले
जनता के लिए खुलेगा अरविंद केजरीवाल का 'शीश महल'! दिल्ली सरकार का ऐलान, रेनोवेशन पर खर्च हुए थे 33.66 करोड़

जनता के लिए खुलेगा अरविंद केजरीवाल का 'शीश महल'! दिल्ली सरकार का ऐलान, रेनोवेशन पर खर्च हुए थे 33.66 करोड़

18 घंटे पहले
एमएस धोनी ने IPL से लिया संन्यास, CSK के बने मेंटर, 5 बार चेन्नई को बनाया चैंपियन

एमएस धोनी ने IPL से लिया संन्यास, CSK के बने मेंटर, 5 बार चेन्नई को बनाया चैंपियन

20 घंटे पहले
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!