MP UCC Updates: UCC पर मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला कल? ऐतिहासिक जगदीशपुर में होगी अहम बैठक, ड्राफ्ट को मिल सकती है मंजूरी
MP UCC Updates: जगदीशपुर में होने वाली मोहन कैबिनेट की बैठक में UCC ड्राफ्ट को मंजूरी मिल सकती है। मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्री एक ही ई-बस से बैठक में पहुंचेंगे।
MP UCC Updates: भोपाल। मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर कल बड़ा फैसला हो सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई को ऐतिहासिक जगदीशपुर में होने वाली विशेष कैबिनेट बैठक में UCC के ड्राफ्ट को मंजूरी मिलने की संभावना है।
जानकारी के मुताबिक, बैठक में UCC के मसौदे पर विस्तार से चर्चा होगी। यदि कैबिनेट की सहमति मिलती है, तो प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में यह एक बड़ा कदम माना जाएगा।
एक ही ई-बस में पहुंचेगी पूरी कैबिनेट
इस विशेष बैठक की एक खास बात यह भी रहेगी कि मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्री कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन हॉल से एक ही ई-बस में सवार होकर जगदीशपुर के लिए रवाना होंगे। सरकार इसे सामूहिकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने की पहल के तौर पर भी देख रही है।
UCC पर सबकी नजर
हाल ही में UCC पर गठित समिति अपनी अंतिम रिपोर्ट सरकार को सौंप चुकी है। ऐसे में अब सबकी नजर इस कैबिनेट बैठक पर टिकी है। माना जा रहा है कि यदि ड्राफ्ट को मंजूरी मिलती है, तो मध्य प्रदेश UCC लागू करने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ा देगा।
