NEET UG 2026 Counselling: MP में 5 अगस्त से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, जानें पहले राउंड की पूरी प्रक्रिया
MP NEET UG 2026 काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए 5 अगस्त से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। जानें सीट मैट्रिक्स, मेरिट लिस्ट, चॉइस फिलिंग और सीट अलॉटमेंट की पूरी प्रक्रिया।
भोपाल । मध्य प्रदेश में मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए ये वाला पक्का काम की बात है , क्योंकि चिकित्सा शिक्षा संचालनालय DME ने NEET UG 2026 काउंसलिंग के पहले राउंड का जो संभावित शेड्यूल है, वो जारी कर दिया है । साथ ही एडमिशन नियमों को फाइनल करने वाली प्रक्रिया भी लगभग पूरी हो चुकी बताई जा रही है। जो कैंडिडेट पहले राउंड में शामिल होंगे, वे 5 अगस्त से 13 अगस्त रात 11:59 बजे तक DME के एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे, बिना देरी के ।
11 अगस्त को सीट मैट्रिक्स आएगी
काउंसलिंग के दौरान 11 अगस्त को सभी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों की सीट मैट्रिक्स प्रकाशित की जाएगी। अगर किसी अभ्यर्थी को सीटों को लेकर कोई आपत्ति है , तो वो 12 अगस्त शाम 5 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज कर सकेगा। फिर आपत्तियों का निराकरण होने के बाद 13 अगस्त को अंतिम सीट मैट्रिक्स जारी होगी ।
मेरिट लिस्ट के बाद शुरू होगा चॉइस फिलिंग
14 अगस्त को मध्य प्रदेश की स्टेट मेरिट लिस्ट जारी होगी । इसके बाद राज्य के मूल निवासी उम्मीदवार 15 से 18 अगस्त तक मेडिकल और डेंटल कॉलेजों के लिए चॉइस फिलिंग और चॉइस लॉकिंग कर सकेंगे । इसी आधार पर पहले चरण में सीटों का आवंटन किया जाएगा , और आगे की प्रक्रिया भी।
20 अगस्त को सीट अलॉटमेंट , फिर एडमिशन
पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 20 अगस्त को घोषित किया जाएगा । जिन अभ्यर्थियों को सीट मिलेगी, उन्हें 21 से 27 अगस्त शाम 6 बजे तक संबंधित कॉलेज में जाकर दस्तावेजों की जांच सत्यापन करवा कर एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी । तय समयसीमा के भीतर रिपोर्ट करना जरूरी रहेगा ।
अपग्रेडेशन विकल्प पर देना होगा खास ध्यान
इस बार काउंसलिंग में अपग्रेडेशन विकल्प को लेकर नियम थोड़े सख्त है , इसे अनिवार्य किया गया है । एडमिशन के समय हर छात्र को Yes या No में से विकल्प चुनना होगा । अगर ये विकल्प नहीं भरा गया, तो एडमिशन स्लिप जारी नहीं होगी। हालांकि उम्मीदवारों को 27 अगस्त रात 11:55 बजे तक अपने लॉगिन के जरिए इस विकल्प में बदलाव का मौका भी दिया जाएगा ।
DME पोर्टल पर नियमित नजर रखें
चिकित्सा शिक्षा विभाग ने सभी अभ्यर्थियों से कहा है कि वे निर्धारित समय-सीमा का पालन करें । साथ ही विभाग ने ये भी कहा कि काउंसलिंग से जुड़े नोटिस , अपडेट और जरूरी निर्देशों के लिए DME के आधिकारिक पोर्टल को नियमित रूप से देखते रहें । ताकि रजिस्ट्रेशन , मेरिट लिस्ट, चॉइस फिलिंग या एडमिशन से जुड़ी कोई अहम प्रक्रिया छूट न जाए ।

