Chambalkichugli.com

Virat Kohli की दरियादिली, ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर ऐसा कर जीत लिया फैन्स का दिल…

Virat Kohli

Virat Kohli: भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हो चुकी है, लेकिन रवाना होने से पहले टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कोहली ने अपनी दरियादिली से फैन्स का दिल जीत लिया। दरअसल, दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में फैन्स अपने चहेते खिलाड़ियों की झलक पाने पहुंचे थे। इसी दौरान विराट कोहली ने बस में बैठे-बैठे एक फैन को अपना पोस्टर पकड़े देखा। उन्होंने तुरंत उस फैन से पोस्टर मांगा और उस पर ऑटोग्राफ कर दिया। कोहली का यह जेस्चर कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। कोहली की वापसी से उत्साहित फैन्स लंबे समय बाद विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने इस साल की शुरुआत में यूएई में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के बाद कोई इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला था। अब उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। 36 वर्षीय विराट कोहली और 38 वर्षीय रोहित शर्मा दोनों ही करीब छह महीने बाद वनडे फॉर्मेट में उतरने जा रहे हैं। इस सीरीज को दोनों सीनियर खिलाड़ियों के भविष्य की दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि अगला वनडे वर्ल्ड कप अब से दो साल बाद होगा। वनडे सीरीज का कार्यक्रम भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 19 अक्टूबर को पर्थ में खेला जाएगा। दूसरा वनडे 23 अक्टूबर को एडिलेड और तीसरा व अंतिम वनडे 25 अक्टूबर को सिडनी में होगा। भारतीय टीम (ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के लिए): शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल। READ MORE : महिला क्रिकेट टीम ने बाबा महाकाल के दरबार में टेका माथा…

ICC Women’s Cricket World Cup: महिला क्रिकेट टीम ने बाबा महाकाल के दरबार में टेका माथा…

ICC Women's Cricket World Cup

ICC Women’s Cricket World Cup: उज्जैन। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार तड़के उज्जैन के विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर आगामी ICC वर्ल्ड कप में जीत की कामना की। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में पूरी टीम ने भस्म आरती में भाग लिया और करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की आरती व पूजन किया। टीम की सभी खिलाड़ी ( ICC Women’s Cricket World Cup) शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रॉड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकार, स्नेहा राणा, रेणुका सिंह ठाकुर, हरलीन देओल, राधा यादव, अमनजोत कौर, क्रांति गौर, रितिका रावल और श्री चरणी पारंपरिक वेशभूषा में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचीं। मंदिर प्रबंधन समिति ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया। उन्हें प्रसाद स्वरूप उपहार भेंट किए। टीम ने कहा कि वर्ल्ड कप से पहले बाबा महाकाल के दरबार में आकर उन्हें सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास मिला है। भस्म आरती के दौरान पूरा माहौल “हर-हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा। टीम अब वर्ल्ड कप अभियान से पहले अपने आखिरी चरण के अभ्यास में जुटेगी, जहां उसका लक्ष्य देश के लिए खिताब जीतना है।( ICC Women’s Cricket World Cup) READ MORE : जैसलमेर में कैसे जिंदा जले 20 लोग, दिल दहला देने वाली हादसे की कहानी…

Virat Kohli Makes a Big Decision: IPL 2026 में खेलेंगे या लेंगे संन्यास? जानिए पूरा मामला

Virat Kohli Makes a Big Decision

Virat Kohli IPL 2026: क्रिकेट फैंस के लिए विराट कोहली की हर हलचल अब अहम बन गई है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्टूबर से वनडे सीरीज की शुरुआत हो रही है, जिसमें कोहली मैदान पर अपनी कला दिखाएंगे। मगर फैंस के मन में सवाल है कि क्या यह कोहली की आखिरी इंटरनेशनल सीरीज होगी। IPL में कोहली के कॉन्ट्रैक्ट ने बढ़ाई अटकलें अगर इंटरनेशनल क्रिकेट में न खेलें, तो कम से कम IPL में उनका जलवा देखने को मिलेगा। हाल ही में विराट कोहली ने अपनी IPL टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है, जिससे IPL से संन्यास की अटकलें तेज हो गई हैं। कोहली ने IPL के नए सीजन से पहले अपने कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यू करने से इनकार कर दिया। यूट्यूबर रोहित जुगलान के एक वीडियो में यह दावा किया गया कि कोहली ने इस कॉन्ट्रैक्ट से खुद को अलग कर लिया है। IPL से संन्यास की अटकलें रिपोर्ट के अनुसार, कोहली के इस कदम के बाद यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे धीरे-धीरे IPL से दूरी बनाना शुरू कर सकते हैं। कोहली ने पहले कई बार कहा है कि वे RCB छोड़कर किसी दूसरी फ्रेंचाइजी में नहीं जाएंगे। यानी या तो वे RCB के साथ खेलेंगे या फिर IPL से ही संन्यास ले लेंगे। कोहली 2008 से RCB का हिस्सा हैं। फैंस की नजर IPL का अगला सीजन मार्च 2026 में शुरू होने की उम्मीद है। प्लेयर रिटेंशन-रिलीज की डेडलाइन 15 नवंबर और मिनी ऑक्शन दिसंबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते में हो सकता है। तब तक फैंस विराट के हर एक कदम पर नजर रखेंगे। फिलहाल टीम इंडिया की नीली जर्सी में विराट कोहली फैंस को उनका जलवा दिखाकर थोड़ी राहत दे सकते हैं। READ MORE: एशिया कप जीत के बाद महाकाल की शरण में पहुंचे Suryakumar Yadav, पत्नी संग की पूजा-अर्चना…

Mahakaleshwar Temple : एशिया कप जीत के बाद महाकाल की शरण में पहुंचे Suryakumar Yadav, पत्नी संग की पूजा-अर्चना…

Mahakaleshwar Temple

Mahakaleshwar Temple: उज्जैन। एशिया कप में टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाने के बाद भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ( Suryakumar Yadav ) रविवार को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। सूर्यकुमार ने अपनी पत्नी देविशा शेट्टी संग भगवान महाकाल के दर्शन किए। साथ ही संध्या आरती में भाग लिया। इस दौरान वह पूरी तरह भक्ति भाव में लीन नजर आए। मंदिर परिसर में सूर्यकुमार यादव के दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्रिकेट फैंस उमड़ पड़े। कई लोगों ने मोबाइल से उनके दर्शन का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। एशिया कप में चमके कप्तान सूर्या (Suryakumar Yadav) सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तानी में भारतीय टीम ने हाल ही में यूएई में खेले गए एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराया था। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को तीन बार मात दी। एक भी मैच गंवाए बिना चैंपियन बनी। सूर्यकुमार यादव अपनी देशभक्ति और सेना के प्रति सम्मान को लेकर भी सुर्खियों में रहे। उन्होंने एशिया कप की पूरी फीस भारतीय सेना को डोनेट की थी। फॉर्म को लेकर चिंता (Suryakumar Yadav) हालांकि, सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की बल्लेबाजी फॉर्म चिंता बनी हुई है। पिछले 10 पारियों में वे एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके हैं। टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि विश्व कप 2026 से पहले सूर्या अपनी पुरानी लय वापस हासिल करेंगे। READ MORE : अंबेडकर प्रतिमा विवाद ने बढ़ाया तनाव, ग्वालियर में धारा 163 लागू…

IND vs WI: शुभमन गिल की वजह से दोहरे शतक से चूक गए यशस्वी जायसवाल? जानिए रन आउट का पूरा मामला

IND vs WI, Shubman Gill, Yashasvi Jaiswal, India vs West Indies Test

IND vs WI: टीम इंडिया के ओपनर यशस्वी जायसवाल वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार लय में नजर आए। ऐसा लग रहा था कि वह अपने करियर का दूसरा दोहरा शतक पूरा कर लेंगे, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया। जायसवाल 175 रन पर रन आउट हो गए। उनके आउट होने का तरीका सोशल मीडिया पर चर्चा में है। कई फैंस का मानना है कि यह रन आउट शुभमन गिल की गलती से हुआ, जबकि कुछ लोग इसे दोनों खिलाड़ियों के बीच गलतफहमी का नतीजा बता रहे हैं। कैसे हुआ रन आउट? दिन के दूसरे ओवर में वेस्टइंडीज के गेंदबाज जेडन सील्स गेंदबाजी कर रहे थे। उन्होंने फुल लेंथ डिलीवरी फेंकी जिसे जायसवाल ने मिडऑन की दिशा में खेला। शॉट लगाते ही जायसवाल रन के लिए दौड़ पड़े। वहीं पिच का आधा हिस्सा पार कर चुके थे, तभी गिल ने रन लेने से मना कर दिया। जायसवाल ने लौटने की कोशिश की लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चंद्रपॉल की सटीक थ्रो पर विकेटकीपर तेविन इमलाच ने गिल्ली उखाड़ दी। जायसवाल रन आउट हो गए। Sanjay Bangar breaks it down, Yashasvi Jaiswal’s run out wasn’t just bad luck, it was a result of Shubman Gill’s selfishness. pic.twitter.com/4elkkFUGJt — NiiK (@Niiki099) October 11, 2025 क्यों हो रही गिल की आलोचना? क्रिकेट एक्सपर्ट्स और फैंस का कहना है कि इस रन में कॉल जायसवाल का था। गिल को उनकी कॉल मान लेनी चाहिए थी। गिल गेंद देख रहे थे। अगर वे समय पर ‘नो’ कह देते, तो जायसवाल बीच पिच तक नहीं पहुंचते। हालांकि, जायसवाल की भी आदत है कि वह शॉट खेलने के तुरंत बाद बिना देखे रन के लिए भाग देते हैं। ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में भी ऐसा एक मौका देखा गया था। इसलिए पूरी गलती किसी एक खिलाड़ी की नहीं कही जा सकती। गिल ने लगाया शानदार शतक जायसवाल के आउट होने के बाद शुभमन गिल ने जिम्मेदारी संभाली और शानदार 128 रनों की पारी खेली। उन्होंने 196 गेंदों में 16 चौके और 2 छक्के लगाए। गिल के शतक की बदौलत भारत ने अपनी पहली पारी 518/5 पर घोषित कर दी।

MP News: भोपाल में पुलिस पिटाई से DSP के साले की मौत, CCTV वीडियो वायरल…

MP News

MP News: भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस की पिटाई से एक युवक की मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि मृतक युवक मध्य प्रदेश पुलिस में पदस्थ एक डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) का साला था। मृतक की पहचान उदित राज के रूप में हुई है। आखिर क्या है पूरा मामला यह घटना 9 अक्टूबर की रात इंद्रपुरी सी सेक्टर इलाके की है। जानकारी के अनुसार, उदित अपने दोस्तों के साथ सड़क पर म्यूजिक पर डांस कर रहा था, जिससे इलाके में शोर हुआ। स्थानीय लोगों ने पिपलानी थाना पुलिस को सूचना दी। शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवकों को हटाने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि उदित ने गिरफ्तारी का विरोध किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे काबू करने के लिए बल प्रयोग किया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए सीसीटीवी फुटेज में जो दिख रहा है, वह हैरान करने वाला है। वीडियो में दो पुलिसकर्मी उदित को सड़क किनारे खड़ा कर बेरहमी से डंडों से पीटते नजर आ रहे हैं। उसके दोस्त पास में खड़े थे, लेकिन कुछ कर नहीं पाए। CCTV में कैद हुई बर्बरता पिटाई के बाद उदित बेहोश हो गया। पुलिस उसे पिपलानी थाने लेकर गई, जहां उसकी तबीयत और बिगड़ गई। इसके बाद उसे हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। फिर शव को एम्स भोपाल भेजा गया, जहां पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। मामले के तूल पकड़ते ही पुलिस महकमे ने कार्रवाई की और दो आरक्षकों को तत्काल सस्पेंड कर दिया है। पिपलानी थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद असल वजह सामने आएगी। READ MORE: मुरैना में पारिवारिक कलंक से आहत पिता ने की आत्महत्या, बेटी प्रेमी संग हुई फरार

IPL 2026 Auction: आईपीएलऑक्शन की तारीख फिक्स, बड़ी टीमों से बाहर होंगे ये बड़े नाम…

IPL 2026 Auction

IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल दिसंबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते में आईपीएल का मिनी ऑक्शन हो सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह ऑक्शन 13 से 15 दिसंबर के बीच कराया जाएगा। रिटेन करने की ये होगी डेडलाइन इसके साथ ही बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजियों को खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए 15 नवंबर तक की डेडलाइन दी है। इस तारीख तक सभी टीमें अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची सौंपेंगी। अब बात आती है कि यह ऑक्शन कहां होगा? अभी इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पिछली बार आईपीएल 2023 का ऑक्शन दुबई और आईपीएल 2024 का ऑक्शन सऊदी अरब के जेद्दा में हुआ था। ऐसे में संभावना है कि इस बार बीसीसीआई मिनी ऑक्शन भारत में ही करवा सकता है, लेकिन अंतिम फैसला आना बाकी है। बड़ी टीमों से बाहर होंगे ये बड़े नाम रिपोर्ट्स के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) को छोड़कर बाकी टीमें ज्यादा बदलाव नहीं करेंगी। चेन्नई सुपर किंग्स दीपक हुड्डा, विजय शंकर, राहुल त्रिपाठी, सैम करन और डेवन कॉनवे जैसे खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स की तरफ से वानिंदु हसारंगा, महीश तीक्षणा और शायद संजू सैमसन को भी टीम से बाहर किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि ये दोनों टीमें पिछले सीजन में पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही थीं।इसलिए बदलाव तय माना जा रहा है। कुल मिलाकर आईपीएल 2026 का ऑक्शन क्रिकेट फैंस के लिए काफी रोमांचक होने वाला है। सभी की नजर इस बात पर टिकी रहेगी कि कौन-से खिलाड़ी किस टीम में जाते हैं और किन बड़े नामों को टीमों से रिलीज किया जाता है। READ MORE: यहां देखें वनडे और T20 सीरीज़ का पूरा शेड्यूल, रोहित-कोहली की हो रही वापसी

Indian Flag Controversy: तिरंगे का ऐसा इस्तेमाल है गैरकानूनी? स्विमिंग ड्रेस विवाद ने खोले झंडे से जुड़े नियम…

Tricolor Rules India

 Indian Flag Controversy: भारत में तिरंगा गर्व, देशभक्ति और आत्मसम्मान का प्रतीक है। कहीं भी तिरंगा लहराता दिखे, तो भारतीयों के भीतर राष्ट्रप्रेम की भावना उमड़ पड़ती है। लेकिन कई बार लोग अनजाने में ही झंडे का अपमान कर बैठते हैं। इसका नतीजा उन्हें कानूनी मुश्किलों के रूप में भुगतना पड़ता है। क्या है स्विमिंग ड्रेस विवाद ( Indian Flag Controversy): गुजरात के अहमदाबाद में चल रही एशियन एक्वाटिक्स चैंपियनशिप 2025 में ऐसा ही एक विवाद सामने आया है। भारतीय तैराकों ने अपने स्विमिंग ट्रंक (कमर से नीचे पहने जाने वाले कॉस्ट्यूम) पर तिरंगे का प्रतीक लगाया था, जिसे लेकर बवाल मच गया है। खेल मंत्रालय ने इस मामले में आयोजकों से जवाब तलब किया है। स्विमिंग के दौरान तिरंगा कहां लगाया जा सकता है?: स्विमिंग प्रतियोगिताओं में भारत का झंडा “स्विमिंग कैप” पर लगाया जा सकता है, जो सिर पर पहनी जाती है। लेकिन स्विमिंग ट्रंक या अंडरगारमेंट्स पर झंडा लगाना कानूनी रूप से प्रतिबंधित है। इसे तिरंगे का अपमान माना जाता है। तिरंगे का ऐसा इस्तेमाल गलत है?: जी हां..भारतीय ध्वज संहिता, 2002 (Flag Code of India) के अनुसार, तिरंगे के इस्तेमाल को लेकर कुछ सख्त नियम बनाए गए हैं। इन नियमों का मकसद तिरंगे की गरिमा और सम्मान बनाए रखना है। Flag Code of India 2002 के अनुसार ये हैं झंडे से जुड़े अहम नियम: झंडे को कभी भी कमर से नीचे पहनने वाली किसी चीज पर नहीं लगाया जा सकता। इसमें अंडरवियर, नैपकिन, कुशन, बेडशीट जैसी वस्तुएं शामिल हैं। झंडे का उपयोग किसी पोशाक या वर्दी के हिस्से के रूप में नहीं किया जा सकता। तिरंगे को पानी में भिगोना, जमीन पर गिराना या गंदा करना पूरी तरह से मना है। झंडे पर कुछ भी लिखना या छेड़छाड़ करना अवैध है। तिरंगा किसी भी अंतिम संस्कार या आम व्यक्ति के ताबूत पर नहीं लपेटा जा सकता। वक्ता की मेज या मंच को ढकने के लिए तिरंगे का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। झंडा हमेशा केसरिया रंग ऊपर रहकर फहराया जाना चाहिए, उल्टा नहीं। तिरंगे को किसी व्यक्ति या वस्तु को सलामी देने के लिए नहीं झुकाया जाएगा। तिरंगे के अपमान पर क्या हो सकती है सजा? ( Indian Flag Controversy): Prevention of Insults to National Honour Act, 1971 के तहत यदि कोई जानबूझकर तिरंगे का अपमान करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इसमें तीन साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों का प्रावधान है। READ MORE : अब शिकायत के लिए नहीं जाना होगा कलेक्टर ऑफिस, हर पंचायत में रोज होगी जनसुनवाई…

Ind vs Aus 2025: यहां देखें वनडे और T20 सीरीज़ का पूरा शेड्यूल, रोहित-कोहली की हो रही वापसी

Ind vs Aus 2025

Ind vs Aus 2025: भारतीय क्रिकेट टीम अक्टूबर-नवंबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 8 मुकाबले खेलेगी। दौरे की शुरुआत 3 मैचों की वनडे सीरीज़ से होगी, जिसके बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज़ खेली जाएगी। खास बात यह है कि वनडे सीरीज़ में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ी भी मैदान में नजर आएंगे। वनडे सीरीज़ शेड्यूल  पहला वनडे: 19 अक्टूबर – पर्थ दूसरा वनडे: 23 अक्टूबर – एडिलेड तीसरा वनडे: 25 अक्टूबर – सिडनी टी20 सीरीज़ शेड्यूल (Ind vs Aus 2025) पहला टी20: 29 अक्टूबर – कैनबरा दूसरा टी20: 31 अक्टूबर – मेलबर्न तीसरा टी20: 2 नवंबर – होबार्ट चौथा टी20: 6 नवंबर – क्वींसलैंड पांचवां टी20: 8 नवंबर – ब्रिसबेन READ MORE: मध्य प्रदेश की बेटी ने पाकिस्तान को मात दी, जानिए कौन हैं वर्ल्ड कप में कहर बरपाने वाली Kranti Gaur?

Test Record: ये खिलाड़ी बना भारत का सबसे लंबे समय तक टेस्ट कप्तान, देखें टॉप 5 कप्तानों की पूरी लिस्ट…

Test Record

Test Record: भारतीय क्रिकेट में कप्तानों की भूमिका हमेशा अहम रही है। टेस्ट क्रिकेट जैसे लंबे फॉर्मेट में कप्तान की सोच और धैर्य टीम की जीत में बड़ा फर्क लाते हैं। ऐसे कई कप्तान हुए हैं जिन्होंने अपनी कप्तानी से भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। आइए इस लेख में जानते हैं उन भारतीय कप्तानों के बारे में जिन्होंने सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों (Test Record) में टीम की कमान संभाली। 1. विराट कोहली (Virat Kohli ) विराट कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं। उन्होंने 2014 से 2022 तक 68 टेस्ट मैचों में कप्तानी की, जिनमें भारत ने 40 मुकाबले जीते। उनका जीत प्रतिशत 58.82% रहा। यह किसी भी भारतीय कप्तान के लिए अब तक का सबसे बेहतर रिकॉर्ड है। 2. महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni ) एमएस धोनी ने 2008 से 2014 के बीच 60 टेस्ट मैचों में भारत की अगुवाई की। उनकी कप्तानी में टीम ने 27 मैच जीते। वहीं 2009 में पहली बार भारत को टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 बनाया। READ MORE : 22 साल की Kranti Goud ने पाकिस्तान को किया ध्वस्त, गांववालों के ताने झेलकर बनीं भारत की नई स्टार 3. सौरव गांगुली (Sourav Ganguly ) सौरव गांगुली ने 2000 से 2005 के बीच 49 टेस्ट मैचों (Test Record) में कप्तानी की। उन्होंने 21 मुकाबलों में भारत को जीत दिलाई। बता दें मैच फिक्सिंग विवाद के बाद टीम को फिर से मजबूत बनाया। 4. मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin ) अजहरुद्दीन ने 1990 से 1999 के बीच 47 टेस्ट मैचों (Test Record) में कप्तानी की। उनकी अगुवाई में भारत ने 14 मैच जीते। अजहर के दौर में भारत ने घरेलू मैदान पर कई शानदार जीतें दर्ज कीं। इसके साथ ही वे 90 के दशक के भरोसेमंद कप्तान माने गए हैं । 5. सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar ) सुनील गावस्कर ने 1976 से 1985 के बीच 47 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की। उन्होंने 9 मैच जीते और 30 ड्रॉ रहे। READ MORE : रजत पाटीदार बने मध्यप्रदेश रणजी टीम के कप्तान, देखें खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट….