IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल दिसंबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते में आईपीएल का मिनी ऑक्शन हो सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह ऑक्शन 13 से 15 दिसंबर के बीच कराया जाएगा।
रिटेन करने की ये होगी डेडलाइन
इसके साथ ही बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजियों को खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए 15 नवंबर तक की डेडलाइन दी है। इस तारीख तक सभी टीमें अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची सौंपेंगी।
अब बात आती है कि यह ऑक्शन कहां होगा? अभी इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पिछली बार आईपीएल 2023 का ऑक्शन दुबई और आईपीएल 2024 का ऑक्शन सऊदी अरब के जेद्दा में हुआ था। ऐसे में संभावना है कि इस बार बीसीसीआई मिनी ऑक्शन भारत में ही करवा सकता है, लेकिन अंतिम फैसला आना बाकी है।
बड़ी टीमों से बाहर होंगे ये बड़े नाम
रिपोर्ट्स के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) को छोड़कर बाकी टीमें ज्यादा बदलाव नहीं करेंगी। चेन्नई सुपर किंग्स दीपक हुड्डा, विजय शंकर, राहुल त्रिपाठी, सैम करन और डेवन कॉनवे जैसे खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है।
वहीं, राजस्थान रॉयल्स की तरफ से वानिंदु हसारंगा, महीश तीक्षणा और शायद संजू सैमसन को भी टीम से बाहर किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि ये दोनों टीमें पिछले सीजन में पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही थीं।इसलिए बदलाव तय माना जा रहा है।
कुल मिलाकर आईपीएल 2026 का ऑक्शन क्रिकेट फैंस के लिए काफी रोमांचक होने वाला है। सभी की नजर इस बात पर टिकी रहेगी कि कौन-से खिलाड़ी किस टीम में जाते हैं और किन बड़े नामों को टीमों से रिलीज किया जाता है।
READ MORE: यहां देखें वनडे और T20 सीरीज़ का पूरा शेड्यूल, रोहित-कोहली की हो रही वापसी