MP Gandhi Jayanti: भोपाल। महात्मा गांधी की जयंती (2 अक्टूबर) के अवसर पर मध्यप्रदेश की जेलों में बंद 111 कैदियों को रिहाई का तोहफा मिलेगा। यह रिहाई अच्छे आचरण और जेल विभाग की विशेष रिहाई नीति के तहत दी जा रही है। प्रदेश की 14 जेलों से यह बंदी रिहा किए जाएंगे।
जेल विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन कैदियों को सजा में विशेष माफी देकर छोड़ा जाएगा। हर साल गणतंत्र दिवस, अंबेडकर जयंती, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती और राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस जैसे खास अवसरों पर पात्र कैदियों को रिहा किया जाता है। इस परंपरा के तहत इस वर्ष गांधी जयंती पर 111 बंदियों को आज़ादी मिलेगी।
जेल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सभी कैदियों का चयन कानूनी मानकों और पात्रता के अनुसार किया गया है। जिन बंदियों ने जेल में रहकर अच्छा व्यवहार किया है और जो सरकार की शर्तों को पूरा करते हैं, उन्हीं को यह विशेष रिहाई दी जाती है।
READ MORE : आवेदन की तारीख बढ़ी, 7500 पदों पर भर्ती का मौका