Chambalkichugli.com

Gwalior News: गांधी जयंती पर ग्वालियर जेल से 7 बंदी रिहा, अच्छे आचरण का मिला पुरस्कार

MP NEWS

Gwalior News: ग्वालियर। महात्मा गांधी की जयंती (2 अक्टूबर) पर प्रदेशभर की जेलों से 111 बंदियों को रिहा किया गया। इसी क्रम में ग्वालियर केंद्रीय जेल से भी 7 बंदियों को अच्छे आचरण के चलते रिहाई मिली। राज्य सरकार के निर्देश पर उनके परिजनों को पहले ही सूचना दे दी गई थी। जेल प्रशासन ने बंदियों को फूलमाला, श्रीफल और जेल में किए गए काम के मेहनताने के चेक भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अब ये सभी बंदी अपना आगे का जीवन जेल की चारदीवारी से बाहर अपने परिजनों के साथ बिताएंगे। 4 मौकों पर दी जाती है बंदियों को रिहाई पहले बंदियों को सिर्फ स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) और गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) पर ही रिहा किया जाता था। बता दें पिछले दो साल से गांधी जयंती (2 अक्टूबर) और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती (14 अप्रैल) पर भी रिहाई दी जा रही है। ग्वालियर जेल अधीक्षक विदित सरवरिया ने बताया कि जिन 7 बंदियों को छोड़ा गया है, वे केवल एक अपराध में आरोपी थे और 12 से 14 साल की सजा काट चुके थे। उनका जेल में आचरण भी संतोषजनक रहा। वहीं दुष्कर्म, लूट, डकैती जैसे गंभीर अपराधों में शामिल कैदियों को इस सूची में शामिल नहीं किया गया। READ MORE : रावण दहन पर विवाद, पुजारी महासंघ का विरोध प्रदर्शन

Dussehra 2025: रावण दहन पर विवाद, पुजारी महासंघ का विरोध प्रदर्शन

Dussehra 2025:

Dussehra 2025: भोपाल/उज्जैन। दशहरे के मौके पर रावण दहन को लेकर मध्यप्रदेश में विवाद गहराता जा रहा है। अखिल भारतीय पुजारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पुजारी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि “रावण पापी नहीं था, उसने माता सीता का अपहरण मोक्ष प्राप्ति के लिए किया था। अगर सीता हरण के कारण रावण का पुतला जलाया जाता है, तो द्रौपदी का चीरहरण करने वाले दुर्योधन और दुशासन का भी पुतला जलाया जाना चाहिए।” दशहरा मैदान पर विरोध पुजारी महासंघ और महाकाल मंदिर के पुजारियों सहित बड़ी संख्या में लोग दशहरा मैदान पहुंचे और रावण दहन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने काली मटकियां फोड़कर अपना विरोध जताया साथ ही रावण दहन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। इस दौरान रावण के जयकारे भी लगाए गए। महेश पुजारी ने चेतावनी दी कि यदि रावण दहन पर रोक नहीं लगी तो आंदोलन को देशव्यापी स्तर पर ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि रावण दहन अब मनोरंजन का साधन बन गया है। इसे ब्राह्मण समाज के अस्तित्व व सम्मान पर चोट माना जा रहा है। पुजारी संघ की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर रावण दहन पर रोक लगाने की मांग की गई है। उज्जैन में कई स्थानों पर रावण के गुणगान करते हुए पोस्टर भी लगाए गए हैं। “रावण का सीता हरण पाप नहीं था” – महेश पुजारी महेश पुजारी ने कहा कि रावण ने जानबूझकर सीता हरण किया था ताकि उनके परिवार को मोक्ष मिल सके। उन्होंने इसे पाप नहीं बल्कि मोक्ष का साधन बताया। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि रावण का सीता हरण पाप था तो महाभारत में द्रौपदी का चीरहरण क्यों पाप नहीं माना गया। READ MORE : युवक-युवती ने 51 फीट ऊंचे रावण पुतले को आयोजन से पहले ही लगा दी आग…

MP Dussehra 2025 : युवक-युवती ने 51 फीट ऊंचे रावण पुतले को आयोजन से पहले ही लगा दी आग…

MP Dussehra 2025

MP Dussehra 2025 : भोपाल। दशहरे के दिन राजधानी भोपाल के आशिमा मॉल के पास बड़ा हंगामा हो गया। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे एक युवक-युवती और एक अन्य साथी एसयूवी कार से दशहरा मैदान पहुंचे और वहां लगे 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले में आग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीनों नशे की हालत में थे। घटना के वक्त कई लोग मॉर्निंग वॉक पर मौजूद थे, जिन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मिसरोद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे खंगाले। फुटेज में आरोपी युवक-युवती साफ तौर पर पुतले को आग लगाते नजर आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।(MP Dussehra 2025) घटना के बाद आयोजन समिति ने तुरंत नया पुतला तैयार करने का काम शुरू कर दिया। समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि शाम को तय समय पर दशहरा कार्यक्रम और रावण दहन होगा। इस मौके पर सिंगर दीपिका और पीयूष अपनी प्रस्तुति देंगे। READ MORE : कजाकिस्तान में MP के खिलाड़ियों ने जीते 17 पदक, सीएम डॉ. मोहन ने दी10.81 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि

MP Dussehra: उज्जैन के इस गांव में दशहरे पर रावण दहन नहीं, होती है Ravana की पूजा

MP Dussehra

MP Dussehra: उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन में दशहरे पर सामान्य रिवाज के विपरीत बड़नगर रोड स्थित चिकली गांव में रावण का दहन नहीं किया जाता। यहां दशहरे पर रावण की पूजा की जाती है। उन्हें भगवान शिव का परम भक्त माना जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि यह परंपरा काफी पुरानी है और उनके पूर्वज भी रावण की पूजा करते आए हैं। हालांकि इस परंपरा की शुरुआत कब और कैसे हुई, इसका कोई ठोस प्रमाण नहीं है। आज भी ग्रामीण श्रद्धा के साथ रावण की प्रतिमा का पूजन करते हैं। दशहरे (MP Dussehra ) पर विशेष आयोजन चैत्र मास में आने वाले दशहरे को यहां बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान मेला लगता है और रात में पूरे गांव में भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की सवारी निकाली जाती है। इसके बाद रावण की प्रतिमा का पूजन किया जाता है। READ MORE : कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में बड़ा बदलाव, तीन मिनट में जिले का विकास रोडमैप पेश करना होगा

Asian Shooting Championship: कजाकिस्तान में MP के खिलाड़ियों ने जीते 17 पदक, सीएम डॉ. मोहन ने दी10.81 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि

Asian Shooting Championship

Asian Shooting Championship: भोपाल। मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने कजाकिस्तान में डंका बजाया। 16वीं एशियन शूटिंग चैम्पियनशिप में एमपी के खिलाड़ियों ने कुल 17 पदक जीते। इसमें 12 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल हैं। सीएम से मुलाकात पदक विजेता 9 खिलाड़ियों ने बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई दी और खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से कुल 10.81 लाख रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया (Asian Shooting Championship)। पदक विजेता खिलाड़ी के नाम ऐश्वर्य प्रताप सिंह (1 स्वर्ण, 1 रजत) आशी चौकसे (1 स्वर्ण) कुशाग्र सिंह राजावत (1 स्वर्ण) शमी उल्लाह खान (1 स्वर्ण) नीरू ढाडा (2 स्वर्ण) मानसी रघुवंशी (1 स्वर्ण, 1 रजत) ज्योतिरादित्य सिंह सिसोदिया (1 कांस्य) सैय्यद अहयान अली (1 कांस्य) सूरज शर्मा (4 स्वर्ण, 1 रजत) प्रतियोगिता की जानकारी 16वीं एशियन शूटिंग चैम्पियनशिप 16 से 30 अगस्त 2025 तक कजाकिस्तान में सम्पन्न हुई। इसमें मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी, भोपाल के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 17 पदक जीते। READ MORE : कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में बड़ा बदलाव, तीन मिनट में जिले का विकास रोडमैप पेश करना होगा

Collector-Commissioner Conference : कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में बड़ा बदलाव, तीन मिनट में जिले का विकास रोडमैप पेश करना होगा

Collector-Commissioner Conference

Collector-Commissioner Conference : भोपाल। मध्यप्रदेश में 7 से 8 अक्टूबर को होने वाली कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस के पैटर्न में बड़ा बदलाव किया गया है। अब अधिकारी केवल तीन मिनट में अपने जिले के विकास का रोडमैप मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के सामने पेश करेंगे। कॉन्फ्रेंस का नया पैटर्न कॉन्फ्रेंस में कलेक्टर, सीएम और मुख्य सचिव को जिले के विकास की प्रगति बताने के साथ-साथ केंद्र और राज्य की योजनाओं पर प्रेजेंटेशन भी दी जाएगी। अधिकारियों के कामकाज की समीक्षा मुख्य सचिव करेंगे और मुख्यमंत्री (Collector-Commissioner Conference)भी अधिकारियों को रिव्यू देंगे। कॉन्फ्रेंस में कानून व्यवस्था, गुड गवर्नेन्स, राजस्व, आदिवासी क्षेत्र का विकास, पीएम आवास योजना और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं की उपलब्धियों और कमियों पर चर्चा होगी। इसके अलावा आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का ग्रुप डिस्कशन भी आयोजित किया जाएगा। कॉन्फ्रेंस का आयोजन भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में किया जाएगा। READ MORE : श्योपुर में चौकाने वाली घटना, मरणासन्न हालत में मिले घर के 4 सदस्य , ग्रामीण हुए हैरान

Sheopur News : श्योपुर में चौकाने वाली घटना, मरणासन्न हालत में मिले घर के 4 सदस्य , ग्रामीण हुए हैरान

Sheopur News

Sheopur News : श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के विजयपुर तहसील के वेनीपुरा गांव में हैरान करने वाली घटना सामने आई है। एक ही परिवार के चार सदस्य घर में मरणासन्न हालत में पाए गए। सभी को गंभीर स्थिति में ग्वालियर सरकारी अस्पताल रेफर किया गया है। सुबह घर का दरवाजा देर तक नहीं खुला। जब ग्रामीणों ने अंदर देखा, तो चारों सदस्य मरणासन्न अवस्था में पड़े थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि चारों लोग किसी जहरीले पदार्थ या फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए होंगे। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। होश आने के बाद ही घटना का वास्तविक कारण पता चल सकेगा। READ MORE :  ‘जाको राखे साइयां’ की मिसाल…सीहोर में शख्स पर चढ़ा ट्रैक्टर, CCTV में कैद हुई घटना

Madhya Pradesh accident: ‘जाको राखे साइयां’ की मिसाल…सीहोर में शख्स पर चढ़ा ट्रैक्टर, CCTV में कैद हुई घटना

Madhya Pradesh accident ‘

Madhya Pradesh accident: सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसने ‘जाको राखे साइयां मार सके न कोय’ कहावत को चरितार्थ कर दिया। यहां एक शख्स ट्रैक्टर के नीचे आ गया, लेकिन चमत्कारिक रूप से वह सुरक्षित बच निकला। यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।बता दें अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला सीहोर जिले के ग्राम उलझावन का है। बुधवार की शाम एक व्यक्ति सड़क किनारे खड़ा था। इस दौरान वहां से गुजर रहे ट्रैक्टर का अगला पहिया अचानक उस पर चढ़ गया। जैसे ही लोगों ने चीख-पुकार सुनी, ट्रैक्टर चालक ने तुरंत वाहन रोक दिया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर के अगले पहिए के नीचे दबे शख्स को बाहर निकाला। हैरानी की बात यह रही कि इतने बड़े हादसे के बाद भी उस व्यक्ति को कोई गंभीर चोट नहीं आई। घटना देख मौके पर मौजूद लोग दंग रह गए। ग्रामीणों का कहना है कि अगर चालक समय रहते ट्रैक्टर नहीं रोकता, तो पिछला पहिया भी उसके ऊपर चढ़ जाता और बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल, शख्स पूरी तरह सुरक्षित है और इस घटना को लोग ईश्वरीय चमत्कार मान रहे हैं। READ MORE: भोपाल में दशहरा पर बदले रहेंगे ट्रैफिक के नियम, शाम 5 से रात 11 बजे तक कई रूट डायवर्ट

MP NEWS: भोपाल में दशहरा पर बदले रहेंगे ट्रैफिक के नियम, शाम 5 से रात 11 बजे तक कई रूट डायवर्ट

MP NEWS

MP NEWS: भोपाल में दशहरा पर्व का आयोजन इस बार भी बड़े स्तर पर किया जाएगा। शहर के 20 से अधिक मैदानों में रावण दहन कार्यक्रम होंगे। इनमें टीटी नगर दशहरा मैदान, बिट्टन मार्केट, कोलार रोड, एमवीएम, गोविंदपुरा, जंबूरी मैदान, बैरागढ़ और सलैया मैदान प्रमुख हैं। 20 से ज्यादा मैदानों में रावण दहन अशोका गार्डन, कोहेफिजा, गांधी नगर, हाउंसिंग बोर्ड और अयोध्या नगर समेत कई इलाकों में भी शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक रावण दहन के कार्यक्रम होंगे। भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए यातायात विभाग ने कई वैकल्पिक मार्ग तय किए हैं। प्रमुख ट्रैफिक डायवर्जन टीटी नगर मैदान : वाहन चालक बाणगंगा से रोशनपुरा और प्लेटिनम प्लाजा से जवाहर चौक की ओर जा सकेंगे। बंजारी मैदान: दानिश हिल्स जाने वाले वाहन सर्वधर्म चौराहा से अमरनाथ कॉलोनी होकर जाएंगे। बिट्टन मार्केट : यहां पार्किंग रोड पर होगी। इसलिए वाहन चालकों को राजीव गांधी चौराहा आने से बचना चाहिए। एमवीएम मैदान : वाहन रोशनपुरा, बाणगंगा, खटलापुरा से लिली टॉकीज की ओर जा सकेंगे। गोविंदपुरा मैदान : चेतक ब्रिज से अवधपुरी जाने वाले वाहन नर्मदा क्लब और कस्तूरबा स्कूल होकर जाएंगे। बैरागढ़ मैदान : मुख्य सड़क पर ट्रैफिक दबाव रहेगा। भोपाल से सीहोर जाने वाले वाहन लालघाटी, गांधी नगर और खजूरी बायपास मार्ग का उपयोग करेंगे। विजय रथ यात्रा का रूट श्रीराम विजय रथ यात्रा बांके बिहारी मंदिर (मारवाड़ी रोड) से शुरू होगी। यह यात्रा चिंतामन चौराहा, यूनानी सफाखाना, घोड़ा नक्कास, नादरा बस स्टैंड, छोला रोड, अग्रवाल धर्मशाला होते हुए छोला दशहरा मैदान पहुंचेगी। भारी वाहनों पर प्रतिबंध 2 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से रात तक भारी वाहनों का शहर में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। केवल एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आपात सेवाओं को छूट दी जाएगी। READ MORE: भोपाल में दर्दनाक सड़क हादसा, पति-पत्नी और बेटे की मौत

Bhopal News: भोपाल में दर्दनाक सड़क हादसा, पति-पत्नी और बेटे की मौत

mp news

Bhopal News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बेरसिया थाना इलाके में तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी सहित 6 साल के मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। दर्शन कर लौट रहा था परिवार जानकारी के मुताबिक मृतक परिवार हरि सिद्धि देवी मंदिर तरावली से दर्शन कर लौट रहा था। तभी करोंद क्षेत्र के पास कार चालक ने तेज रफ्तार में बाइक को टक्कर मार दी। परिवार उत्तर प्रदेश के जालौन का रहने वाला था। भोपाल में किराए के कमरे में रहकर मजदूरी करता था। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार चालक बाइक सवार को करीब 50 मीटर तक घसीटता ले गया। इस दौरान मृतक की पेंट की जेब में रखा मोबाइल फोन भी ब्लास्ट हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। (Bhopal News) पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी कार चालक की तलाश में जुटी है। READ MORE : ग्वालियर में फर्जी RTO गैंग का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार