Gwalior News : ग्वालियर में फर्जी RTO गैंग का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

Gwalior News : ग्वालियर। पुलिस ने फर्जी आरटीओ गैंग का खुलासा किया है। इस गैंग के सदस्य खुद को आरटीओ का दल बताकर हाईवे पर वसूली की तैयारी कर रहे थे। क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए एक फर्जी टीआई और दो फर्जी कांस्टेबल सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। शॉप संचालक ने दी थी सूचना गैंग का मास्टरमाइंड शिवम चतुर्वेदी है। उसने ऑनलाइन शॉप संचालक पर दबाव डालकर फर्जी आईडी बनवाई थी। शॉप संचालक ने इसकी शिकायत क्राइम ब्रांच को दी, जिसके बाद पूरी गैंग पकड़ी गई। सभी आरोपी सागर के रहने वाले पुलिस की जांच में सामने आया कि शिवम खुद को टीआई बताता था। ( Gwalior News )उसके साथ पवन और नीरज कांस्टेबल बने हुए थे, जबकि रविंद्र ड्राइवर की भूमिका निभा रहा था। चारों आरोपी सागर जिले के रहने वाले हैं। शिवम ने पवन और नीरज को 40-40 हजार रुपए देकर फर्जी कांस्टेबल बनाया था। वहीं रविंद्र की कार को 55 हजार रुपए महीने पर किराए पर लिया गया था। READ MORE : ग्वालियर में तीन जगह होगा रावण दहन, फूलबाग में जलेगा 60 फीट का रावण, साथ होंगे मेघनाथ और कुंभकर्ण
Ravana Dahan : ग्वालियर में तीन जगह होगा रावण दहन, फूलबाग में जलेगा 60 फीट का रावण, साथ होंगे मेघनाथ और कुंभकर्ण

Ravana Dahan : ग्वालियर में गुरुवार को दशहरा के मौके पर तीन स्थानों पर रावण दहन किया जाएगा। सबसे बड़ा आयोजन फूलबाग मैदान में होगा। यहां 60 फीट ऊंचे रावण के साथ 55 फीट के मेघनाथ और 50 फीट के कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाएगा। इसके अलावा थाटीपुर दशहरा मैदान और डीडी नगर रामलीला मैदान में भी रावण दहन होगा। फूलबाग में 79 साल पुरानी परंपरा (Ravana Dahan) फूलबाग में रावण दहन की परंपरा पिछले 79 साल से चल रही है। पहले यह आयोजन छत्री मैदान पर होता था। इसे बाद में फूलबाग मैदान में शिफ्ट किया गया। इस बार फूलबाग के साथ शताब्दीपुरम-डीडी नगर में भी 55 फीट ऊंचा रावण जलाया जाएगा। 15 दिन की मेहनत से बने पुतले पुतले बनाने वाले कारीगरों ने बताया कि रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले तैयार करने में 15 दिन लगे। 20 कारीगर दिन-रात काम कर रहे थे। तीनों पुतलों को बनाने में करीब 200 बांस, 50 किलो सूतली, 100 किलो मैदा, 200 किलो कागज और 2 किलो रंग का इस्तेमाल हुआ है। हर पुतले में करीब 30 हजार रुपए की आतिशबाजी लगाई गई है। कुल मिलाकर इन पुतलों को बनाने में लगभग डेढ़ लाख रुपए खर्च हुए। भीड़ और सुरक्षा के लिए ट्रैफिक व्यवस्था दशहरा पर बड़ी संख्या में लोग मैदान पहुंचेंगे। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक और पार्किंग के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। इंदरगंज की ओर से आने वाले वाहन नदीगेट और मोती तबेला होकर दूसरी ओर डायवर्ट किए जाएंगे। बहोडापुर से आने वाले वाहन शिंदे की छावनी से डायवर्ट होकर सेवा नगर और हजीरा की ओर जा सकेंगे। बस स्टैंड से इंदरगंज-बहोड़ापुर जाने वाले वाहन पुराने पुल और पड़ाव चौराहे से होकर जाएंगे। मुरार-थाटीपुर की ओर से आने वाले वाहन तानसेन तिराहे से डायवर्ट होकर सिटी सेंटर से गुजरेंगे। फूलबाग में आने वाले लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था लक्ष्मीबाई समाधि और लाल-बाल-पाल चिड़ियाघर के पास की गई है। डीडी नगर और थाटीपुर दशहरा मैदान में भी पार्किंग और डायवर्जन की विशेष व्यवस्था की गई है ताकि भीड़ और ट्रैफिक पर कंट्रोल रहे। READ MORE : ससुराल जा रहे युवक पर हमला, निजी अंग को नुकसान पहुंचाकर झाड़ियों में फेंका