Chambalkichugli.com

Gwalior News: जमीन विवाद पर चली गोलियां, बदमाशों की फायरिंग से मचा हड़कंप, VIDEO वायरल…

Gwalior News

Gwalior News: ग्वालियर। जमीन विवाद को लेकर रविवार दोपहर ग्वालियर थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच जमकर लड़ाई हुई । हथियारबंद बदमाशों ने मौके पर पहुंचकर हवाई फायरिंग की, जिसके जवाब में दूसरे पक्ष ने पथराव कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, गिरवाई गांव निवासी नरेंद्र कुशवाहा अपने परिवार के साथ छत्री मंडी निवासी दीक्षित की जमीन पर बटाई का काम करते हैं। रविवार दोपहर करीब 3 बजे एक दर्जन से ज्यादा बदमाश कारों में सवार होकर पहुंचे और जमीन पर अपना हक जताते हुए नरेंद्र को धमकाने लगे। विरोध करने पर विवाद बढ़ा और एक बदमाश ने लाइसेंसी राइफल से हवाई फायरिंग कर दी। इसके बाद नरेंद्र के परिवार ने पथराव शुरू कर दिया। पूरी घटना नरेंद्र के साथी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली। पथराव देख बदमाश मौके से भाग निकले। 7 बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज नरेंद्र की शिकायत और वीडियो के आधार पर पुलिस ने गौरव, विनोद, दिनेश, मुकेश सहित सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि जिस जमीन पर विवाद हुआ, वह जमीन कुछ दिन पहले ही बदमाशों द्वारा बेच दी गई थी। पुलिस अब इस सौदे की भी जांच कर रही है। READ MORE: बैतूल की बेटी Trisha Tawde ने बढ़ाया प्रदेश का मान, सेंट्रल जोन में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में किया टॉप, PM मोदी ने किया सम्मानित…