Gwalior News: नाबालिग पर फायरिंग करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

Gwalior News: ग्वालियर। शहर में नाबालिग पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों का मौके पर मुआयना कराया और पूरे क्षेत्र में उनका जुलूस निकाला। घटना ग्वालियर के माधौगंज थाना क्षेत्र के गढ़ा इलाके की है, जहां दो दिन पहले नाबालिग अर्पित गुर्जर अपनी मोटरसाइकिल से कोचिंग जा रहा था। रास्ते में उसकी बाइक एक कार से टकरा गई। इसी बात पर कार सवार सोनू धानुक और नंदू रजक ने अर्पित से मारपीट की। परिजनों के आने पर दोनों आरोपी वहां से भाग गए, लेकिन कुछ देर बाद मोटरसाइकिल पर लौटकर आए और नाबालिग पर एक के बाद एक दो फायर कर दिए। पुलिस ने बरामद किया देसी कट्टा फायरिंग की पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। परिजनों ने माधौगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों बदमाशों को गैस गोदाम के पीछे से पकड़ा। पुलिस ने उनके पास से एक देसी कट्टा और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। पूछताछ में आरोपियों ने फायरिंग की बात कबूल की। पुलिस ने बताया कि दोनों बदमाशों ने इलाके में दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की थी। दोनों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। READ MORE: नामांतरण बंद होने से नाराज लोग पहुंचे कलेक्ट्रेट…
Sheopur News: नामांतरण बंद होने से नाराज लोग पहुंचे कलेक्ट्रेट…

Sheopur News: श्योपुर। जिले में पिछले करीब एक साल से बंद पड़े नामांतरण (रजिस्ट्री ट्रांसफर) कार्य को शुरू कराने की मांग को लेकर मंगलवार को आम नागरिकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान लोगों ने राजस्व अधिकारियों पर मनमानी के आरोप लगाते हुए वैध रजिस्ट्रियों और बयानों को निरस्त करने की शिकायत की। नागरिकों ने कहा कि अधिकारी अवैध कॉलोनी और टीएनसीपी का हवाला देकर नामांतरण रोक रहे हैं, जबकि कई मामलों में लोगों के पास सभी वैध दस्तावेज मौजूद हैं। इससे आम जनता को अपनी मेहनत की कमाई से खरीदी गई संपत्तियों का अधिकार नहीं मिल पा रहा है। (Sheopur News) READ MORE : 22 साल की Kranti Goud ने पाकिस्तान को किया ध्वस्त, गांववालों के ताने झेलकर बनीं भारत की नई स्टार राजस्व अधिकारियों पर मनमानी के आरोप ज्ञापन में बताया गया कि कई पुराने नामांतरण जो पहले स्वीकृत हो चुके थे, उन्हें भी अभिलेखों में दर्ज नहीं किया जा रहा है। वहीं, कुछ पुरानी रजिस्ट्रियों को अवैधानिक रूप से निरस्त किया जा रहा है, जिससे लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।(Sheopur News) नागरिकों ने मांग की कि जिले में बंद सभी प्रकार के नामांतरण कार्य तत्काल शुरू किए जाएं और राजस्व कर्मचारियों को वैध दस्तावेजों के आधार पर नामांतरण दर्ज करने के निर्देश दिए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो जिले में बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी । READ MORE : श्योपुर पराली प्रबंधन में सख्ती, सैटेलाइट और प्रोटेक्शन फोर्स से होगी निगरानी
इन्हें मिलेगा Kishore Kumar Samman , खंडवा में CM मोहन करेंगे सम्मानित

Kishore Kumar Samman: खंडवा। इस साल राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान 2024 गीतकार प्रसून जोशी को दिया जाएगा। यह सम्मान मध्य प्रदेश सरकार की ओर से हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार की जन्मभूमि खंडवा में आयोजित किया जाने वाला राष्ट्रीय अलंकरण समारोह में दिया जाएगा। मुख्यमंत्री देंगे Kishore Kumar Samman मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Yadav) 14 अक्टूबर को संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में प्रसून जोशी को सम्मानित करेंगे। भोपाल में मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग ने इस वर्ष के लिए गीतकार प्रसून जोशी (Kishore Kumar Samman) के नाम की घोषणा की है। खंडवा में हर वर्ष किशोर कुमार की पुण्यतिथि 13 अक्टूबर को राष्ट्रीय किशोर कुमार अलंकरण समारोह आयोजित किया जाता है। इस समारोह में फिल्म और मनोरंजन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक्टर, गायक, गीतकार, कहानीकार और निर्देशक को मध्य प्रदेश सरकार की ओर से 5 लाख रुपए और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाता है। आखिर कब शुरू हुआ था Kishore Kumar Samman मध्य प्रदेश सरकार ने साल 1997 में हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार के नाम पर यह सम्मान (Kishore Kumar Samman) शुरू किया था। इस बार खंडवा में दो दिवसीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। पहले दिन यानी 13 अक्टूबर को स्थानीय कलाकारों द्वारा सुगम संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी। अगले दिन 14 अक्टूबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Yadav) समारोह में उपस्थित रहेंगे। इस राष्ट्रीय सम्मान से अब तक अमिताभ बच्चन, देव आनंद, राजेश खन्ना, नसरुद्दीन शाह, श्याम बेनेगल, शत्रुघ्न सिन्हा, बी.आर. चोपड़ा, जावेद अख्तर, गुलजार और मनोज कुमार सहित कई प्रतिष्ठित कलाकार सम्मानित हो चुके हैं। READ MORE : खून से सनी शराब पार्टी…युवक की मौत के बाद हुआ ड्रामा
Datia News: खून से सनी शराब पार्टी…युवक की मौत के बाद हुआ ड्रामा

Datia News: दतिया। शराब पार्टी के दौरान गोलीबारी के मामले में घायल हुए युवक की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने कलेक्टर बंगले के सामने शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया। शराब पार्टी में हुआ विवाद दरअसल, दतिया की पुरानी जेल निवासी चंद्रशेखर रायकवार रविवार रात अपनी दोस्त गिट्टे कोरी के साथ शराब पार्टी कर रहे थे। देर रात नशे में दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद गिट्टे ने कट्टा निकालकर चंद्रशेखर को गोली मार दी। (Datia News ) प्राथमिक उपचार के बाद चंद्रशेखर को परिजन दिल्ली ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने कलेक्टर बंगले पर किया प्रदर्शन चंद्रशेखर का शव आज दतिया पहुंचा। गुस्साए परिजनों ने कलेक्टर बंगले के सामने शव रखकर सड़क जाम लगा दिया। (Datia News ) आरोपी की गिरफ्तारी के साथ-साथ दो अन्य आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की। सूचना मिलने पर एसडीओपी विनायक शुक्ला और कोतवाली टीआई धीरेन्द्र मिश्रा मौके पर पहुंचे। (Datia News ) उन्होंने परिजनों को निष्पक्ष जांच और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम शांतिपूर्वक समाप्त हुआ। कोतवाली पुलिस ने आरोपी गिट्टे कोरी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। READ MORE: MP युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका
Sarkari Naukari: MP युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका

Sarkari Naukari : मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। आठ साल बाद कर्मचारी चयन बोर्ड (ESB) ने सूबेदार और सहायक उप निरीक्षक (ASI) पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। यह अवसर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे आकांशी युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। 472 पदों पर सुनहरा अवसर मध्य प्रदेश में ASI (Assistant Sub-Inspector) पदों पर भर्ती का इंतजार अब खत्म हो गया है। कर्मचारी चयन बोर्ड (ESB) ने कुल 472 पदों के लिए अधिसूचना जारी की है, जिसमें 132 पद महिला उम्मीदवारों के लिए जिला बल में आरक्षित हैं, जबकि विशेष सशस्त्र बलों के 340 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध हैं। आवेदन की अंतिम तिथि (Sarkari Naukari) एएसआई भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 27 अक्टूबर से शुरू होकर 10 नवंबर तक चलेगी। जिन उम्मीदवारों को अपने आवेदन में बदलाव करने की आवश्यकता है, उनके लिए अंतिम तिथि 15 नवंबर निर्धारित की गई है। आवेदकों को निवास प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य होगा। जो उम्मीदवार संबंधित राज्य के नहीं हैं, उन्हें सामान्य उम्मीदवार माना जाएगा । उनकी अधिकतम आयु 33 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऐसे उम्मीदवार किसी भी आरक्षण का लाभ नहीं ले पाएंगे। एएसआई भर्ती के लिए आयु सीमा सामान्य वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 33 वर्ष, जबकि महिलाओं, ओबीसी, एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए 38 वर्ष निर्धारित की गई है। READ MORE : 22 साल की Kranti Goud ने पाकिस्तान को किया ध्वस्त, गांववालों के ताने झेलकर बनीं भारत की नई स्टार चार चरणों में होगी परीक्षा आयोजित प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और साक्षात्कार। मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 10 बार और शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए 3 बार बुलाया जाएगा। शारीरिक परीक्षा में उम्मीदवारों को 800 मीटर दौड़, गोला फेंक और लंबी कूद में भाग लेना होगा। व्यक्तिगत साक्षात्कार 50 अंकों का होगा। READ MORE : बच्चों की मौत पर सुप्रीम कोर्ट में CBI जांच की मांग
MP Cough Syrup: बच्चों की मौत पर सुप्रीम कोर्ट में CBI जांच की मांग

MP Cough Syrup: नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में बच्चों की मौतों का मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुँच गया है। एक वकील ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका (PIL) दायर की है, जिसमें कहा गया है कि बच्चों की मौतों की जांच के लिए CBI जांच की जाए। इन मौतों के पीछे बच्चों द्वारा कथित तौर पर खांसी की दवा (MP Cough Syrup) लेने की वजह बताई जा रही है। CBI जांच से खुल सकता है पूरा सच याचिका में यह भी अनुरोध किया गया है कि जांच सेवानिवृत्त सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में की जाए। इसके तहत प्रदूषित कफ सिरप के निर्माण, नियमन, परीक्षण और वितरण की पूरी प्रक्रिया की छानबीन की जाएगी। वकील का कहना है कि इससे यह सुनिश्चित होगा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके और भविष्य में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो। सुप्रीम कोर्ट इस याचिका पर जल्द सुनवाई कर सकती है। READ MORE: सुसाइड की झूठी कहानी का पर्दाफाश, पुलिस ने की तुरंत कार्रवाई , जानिए पूरा मामला…
Ashoknagar News: सुसाइड की झूठी कहानी का पर्दाफाश, पुलिस ने की तुरंत कार्रवाई , जानिए पूरा मामला…

Ashoknagar News: ईसागढ़ थाना क्षेत्र के महोली गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने शुरुआती तौर पर पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। हालांकि पोस्टमॉर्टम और जांच के बाद इस सच्चाई का खुलासा हुआ। पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी पति काशीराम वंशकार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। क्या है पूरा मामला जानकारी के मुताबिक 3 अक्टूबर को जीवन लाल ने पुलिस को अपनी भाभी माया बाई की फांसी लगाने की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और गवाहों के बयान के आधार पर स्पष्ट हुआ कि आरोपी ने अपनी पत्नी माया बाई वंशकार की हत्या की थी। धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज घटना के बाद आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने आरोपी को तुरंत पकड़ने के लिए टीम गठित की, जिसने कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कार्रवाई में थाना प्रभारी ईसागढ़ मीना रघुवंशी और टीम के सदस्य राम सिंह, मनोज कुमार, जगदीश यादव, अमित मिश्रा, राजीव शर्मा, दिनेश कुमार, हरेन्द्र रघुवंशी, देवेन्द्र लोधी, दीपक भिडे, अनिल परिहार और अभिषेक शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही (Ashoknagar News)। READ MORE : लोक गायिका मैथिली ठाकुर भाजपा से लड़ सकती हैं Bihar Assembly Elections, पार्टी नेताओं से मुलाकात के बाद….
लोक गायिका मैथिली ठाकुर भाजपा से लड़ सकती हैं Bihar Assembly Elections, पार्टी नेताओं से मुलाकात के बाद….

folk singer Maithili Thakur: जबलपुर। लोक गायिकी से लाखों दिलों में जगह बना चुकीं मैथिली ठाकुर अब राजनीति में कदम रख सकती हैं। खबर है कि वे आगामी बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) भी लड़ सकती हैं। बता दें उन्होंने हाल ही में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। मैथिली ठाकुर BJP से लड़ेंगी Bihar Assembly Elections? मैथिली ठाकुर जबलपुर के भेड़ाघाट में आयोजित नर्मदा महोत्सव में शामिल हुईं। उन्होंने पहली बार चुनाव को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा ”अगर चुनाव लड़ने का मौका मिलता है तो मेरे लिए यह बहुत बड़ी बात होगी। पिछले कुछ दिनों से जिस तरह से मेरे नाम को लेकर चर्चा हो रही है, उससे लगता है कि कुछ नया होने वाला है।” READ MORE: भोपाल में गौ मांस तस्करी का पर्दाफाश, कार चालक मौके से फरार… नर्मदा महोत्सव में खुलकर बोलीं मैथिली ठाकुर जानकारी के मुताबिक मैथिली ठाकुर ने हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात की थी। मैथिली ठाकुर का कहना है कि अगर वे राजनीति में आती हैं, तो उनका मकसद लोगों की मदद करना होगा। उन्होंने कहा, “मैं हर काम ईमानदारी से करती हूं। राजनीति में आने का उद्देश्य भी यही रहेगा कि मैं समाज के हर वर्ग से जुड़कर कुछ बेहतर कर सकूं।” READ MORE: संगीत की नगरी में तानसेन की मूर्ति अपमानित, चेहरे और कुंडल पर बांधा गया तार..
Test Record: ये खिलाड़ी बना भारत का सबसे लंबे समय तक टेस्ट कप्तान, देखें टॉप 5 कप्तानों की पूरी लिस्ट…

Test Record: भारतीय क्रिकेट में कप्तानों की भूमिका हमेशा अहम रही है। टेस्ट क्रिकेट जैसे लंबे फॉर्मेट में कप्तान की सोच और धैर्य टीम की जीत में बड़ा फर्क लाते हैं। ऐसे कई कप्तान हुए हैं जिन्होंने अपनी कप्तानी से भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। आइए इस लेख में जानते हैं उन भारतीय कप्तानों के बारे में जिन्होंने सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों (Test Record) में टीम की कमान संभाली। 1. विराट कोहली (Virat Kohli ) विराट कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं। उन्होंने 2014 से 2022 तक 68 टेस्ट मैचों में कप्तानी की, जिनमें भारत ने 40 मुकाबले जीते। उनका जीत प्रतिशत 58.82% रहा। यह किसी भी भारतीय कप्तान के लिए अब तक का सबसे बेहतर रिकॉर्ड है। 2. महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni ) एमएस धोनी ने 2008 से 2014 के बीच 60 टेस्ट मैचों में भारत की अगुवाई की। उनकी कप्तानी में टीम ने 27 मैच जीते। वहीं 2009 में पहली बार भारत को टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 बनाया। READ MORE : 22 साल की Kranti Goud ने पाकिस्तान को किया ध्वस्त, गांववालों के ताने झेलकर बनीं भारत की नई स्टार 3. सौरव गांगुली (Sourav Ganguly ) सौरव गांगुली ने 2000 से 2005 के बीच 49 टेस्ट मैचों (Test Record) में कप्तानी की। उन्होंने 21 मुकाबलों में भारत को जीत दिलाई। बता दें मैच फिक्सिंग विवाद के बाद टीम को फिर से मजबूत बनाया। 4. मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin ) अजहरुद्दीन ने 1990 से 1999 के बीच 47 टेस्ट मैचों (Test Record) में कप्तानी की। उनकी अगुवाई में भारत ने 14 मैच जीते। अजहर के दौर में भारत ने घरेलू मैदान पर कई शानदार जीतें दर्ज कीं। इसके साथ ही वे 90 के दशक के भरोसेमंद कप्तान माने गए हैं । 5. सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar ) सुनील गावस्कर ने 1976 से 1985 के बीच 47 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की। उन्होंने 9 मैच जीते और 30 ड्रॉ रहे। READ MORE : रजत पाटीदार बने मध्यप्रदेश रणजी टीम के कप्तान, देखें खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट….
Rape Case Gwalior: BJP नेता पर दुष्कर्म का मामला दर्ज, पीड़िता को निर्वस्त्र कर घुमाने की धमकी, Video आया सामने

Rape Case Gwalior: ग्वालियर। शहर में सर्राफा कारोबारी और BJP नेता मुक्तेश जैन पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ पांच साल तक शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद में शादी से इनकार कर दिया। साथ ही आरोपी का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने की धमकी देता नजर आ रहा है। कारोबारी मुक्तेश जैन के खिलाफ मामला दर्ज महिला ने ग्वालियर थाने में व्यवसायी मुक्तेश जैन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। शिकायत में कहा गया है कि 31 मई को आरोपी उसके घर आया और उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता कथित तौर पर सोने-चाँदी की दुकान चलाती है। उधारी के लेन-देन के दौरान उसकी मुलाकात मुक्तेश जैन से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नज़दीकियाँ बढ़ीं। (Rape Case Gwalior) आरोपी ने उससे शादी का वादा किया, लेकिन बाद में मुकर गया। READ MORE : संगीत की नगरी में तानसेन की मूर्ति अपमानित, चेहरे और कुंडल पर बांधा गया तार.. घटना का वीडियो (Video) वायरल घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें आरोपी महिला को धमकाता हुआ दिखाई दे रहा है। सीएसपी रॉबिन जैन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। READ MORE : 22 साल की Kranti Goud ने पाकिस्तान को किया ध्वस्त, गांववालों के ताने झेलकर बनीं भारत की नई स्टार