Chambalkichugli.com

Sensational case in MP: हिंदू लड़की के साथ पकड़ा गया सरफरोश, मोबाइल से मिले अश्लील वीडियो…

Sensational case in MP

Sensational case in MP: इंदौर के हीरानगर इलाके में राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने एक मकान से मुस्लिम युवक मोहम्मद सरफरोश को हिंदू लड़की के साथ पकड़ा। जांच में पता चला कि सरफरोश पर महाराष्ट्र में चोरी, लूट, हत्या और बलात्कार जैसे 10 गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं। संगठन को सूचना मिली थी कि युवक हिंदू लड़की के साथ रह रहा है। मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़कर पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। आखिर क्या है पूरा मामला (Sensational case in MP) पुलिस ने युवक के मोबाइल की जांच की तो हिंदू लड़कियों के साथ शारीरिक शोषण के अश्लील वीडियो, फोटो और चैट्स बरामद हुए। पूछताछ में सरफरोश ने स्वीकार किया कि उसने गुजरात में मजदूरी कर रही लड़की को झूठे प्यार का झांसा देकर इंदौर लाया और दो साल तक शोषित किया। आरोपी ने लड़की को नशे का आदी बनाया और गर्भपात के लिए मजबूर किया। लड़की नाबालिग है और उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की रहने वाली है। सरफरोश और लड़की ने महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के रामनगर का निवासी होने का दावा किया था। हीरानगर थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की के माता-पिता से संपर्क हो गया है और वे इंदौर के लिए रवाना हो चुके हैं। सरफरोश के खिलाफ पुलिस ने प्रिवेंटिव कार्रवाई शुरू कर दी है। लड़की को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के सामने पेश किया जाएगा और उसके बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने कहा कि मामला गंभीर है और सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। READ MORE : लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, दीपावली से पहले खाते में आएगी रकम, जानिए कब मिलेगा पैसा  

Simhastha 2028 में AI की धमाकेदार एंट्री, महाकुंभ में भीड़ और सुरक्षा होगी आसान

Simhastha 2028

Simhastha 2028: उज्जैन। उज्जैन सिंहस्थ 2028 में भीड़ प्रबंधन, जन सुरक्षा, गतिशीलता, स्वास्थ्य और स्वच्छता जैसी चुनौतियों को हल करने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और डेटा-संचालित तकनीकों का उपयोग किया जाएगा। हाल ही में भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER), भोपाल में उज्जैन महाकुंभ हैकाथॉन 2025 का आयोजन किया गया। इस हैकाथॉन ने नवाचार, प्रौद्योगिकी और सांस्कृतिक भावना को एक मंच पर लाया। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने युवा नवप्रवर्तकों को सिंहस्थ 2028 के लिए स्मार्ट और सुरक्षित परियोजनाएँ तैयार करने का अवसर दिया। देश के 26 राज्यों से पंजीकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 11 राज्यों की 36 टीमें अंतिम दौर तक पहुँचीं। इन टीमों ने अपने प्रौद्योगिकी-आधारित समाधानों का प्रदर्शन किया। मुख्य आकर्षणों में जंगोह (इंदौर) द्वारा तैयार किया गया “सिंहस्थ यूनिफाइड” था, जो वास्तविक समय के अपडेट और इमर्सिव वर्चुअल रियलिटी अनुभव प्रदान करने वाला AI-संचालित बहुभाषी प्लेटफ़ॉर्म है। अन्य प्रमुख परियोजनाओं में शामिल हैं: संचार वॉरियर: लाइव भीड़ निगरानी और आपातकालीन रिपोर्टिंग प्रणाली। सेफ क्लॉक: बहुभाषी डेटा संग्रहण मॉडल। मेडीवेंड: वॉयस एक्सेस के साथ मेडिकल वेंडिंग समाधान। अपर मुख्य सचिव (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी) संजय दुबे और आयुक्त (नगरीय प्रशासन) संकेत एस. भोंडवे ने प्रतिभागियों के रचनात्मक समाधानों की सराहना की। इस पहल से आगामी उज्जैन महाकुंभ के लिए स्थायी और स्मार्ट शासन की नींव रखी जाएगी। READ MORE : लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, दीपावली से पहले खाते में आएगी रकम, जानिए कब मिलेगा पैसा

Bhopal News: डीएसपी के साले की हत्या में शामिल आरक्षक FIR के बाद फरार, पेट पर डंडे मारने से हुई मौत

MP News

Bhopal News: भोपाल। शहर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ डीएसपी केतन अडलक के साले उदित गायकी (22) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपी आरक्षक संतोष बामनिया और सौरभ आर्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, उदित गुरुवार रात अपने दोस्तों के साथ इंद्रपुरी में बीयर पार्टी कर रहे थे। तभी चार्ली थाने के दो आरक्षकों ने उन्हें पकड़ा और हिंसक तरीके से पीटना शुरू कर दिया। दोनों पुलिसकर्मियों ने उदित के कपड़े उतरवाए और डंडे से बेरहमी से पीटा। इसके बाद उनके दोस्तों ने पहले सांई अस्पताल और फिर गंभीर स्थिति में एम्स में भर्ती कराया। चंद घंटे बाद उदित ने दम तोड़ दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने दस हजार रुपए की डिमांड भी की थी। रकम न मिलने पर पीड़ित पर दबाव बनाने की कोशिश की गई। एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी आरक्षक अंडर ग्राउंड हो गए हैं। उनकी तलाश के लिए थाने की तीन टीमें लगातार काम कर रही हैं। डीसीपी जोन-2 विवेक सिंह ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हत्या का केस दर्ज किया गया है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी (Bhopal News)। READ MORE: लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, दीपावली से पहले खाते में आएगी रकम, जानिए कब मिलेगा पैसा

Morena News: सरकारी स्कूल में शराब पार्टी, प्रधानाध्यापक समेत ग्रामीणों का वीडियो हुआ वायरल

Morena News

Morena News: मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के एक गांव में शिक्षा के मंदिर को मयखाना बनाने का मामला सामने आया है। शासकीय प्राथमिक विद्यालय देवरा के एक कक्षा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। वीडियो में प्रधानाध्यापक लखुआराम जाटव के साथ दो ग्रामीण एक कमरे में बैठे दिखाई दे रहे हैं। टेबल पर शराब का क्वाटर, कुछ खाने का सामान और गिलास रखे हैं। वायरल वीडियो में प्रधानाध्यापक और ग्रामीण हाथ में बीड़ी पीते हुए नजर आए। इस वीडियो के वायरल होने के बाद ग्रामीणों में नकारात्मक प्रतिक्रियाएं आई हैं। शिक्षा विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वीडियो की जांच करने और नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही है। वर्तमान में विभागीय अधिकारी मामले की पुष्टि कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दे रहे हैं (Morena News)। READ MORE : 3.46 लाख लाभार्थियों को 2,078 करोड़ का ऋण, प्रदेश देश में नंबर वन

IND vs WI: शुभमन गिल की वजह से दोहरे शतक से चूक गए यशस्वी जायसवाल? जानिए रन आउट का पूरा मामला

IND vs WI, Shubman Gill, Yashasvi Jaiswal, India vs West Indies Test

IND vs WI: टीम इंडिया के ओपनर यशस्वी जायसवाल वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार लय में नजर आए। ऐसा लग रहा था कि वह अपने करियर का दूसरा दोहरा शतक पूरा कर लेंगे, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया। जायसवाल 175 रन पर रन आउट हो गए। उनके आउट होने का तरीका सोशल मीडिया पर चर्चा में है। कई फैंस का मानना है कि यह रन आउट शुभमन गिल की गलती से हुआ, जबकि कुछ लोग इसे दोनों खिलाड़ियों के बीच गलतफहमी का नतीजा बता रहे हैं। कैसे हुआ रन आउट? दिन के दूसरे ओवर में वेस्टइंडीज के गेंदबाज जेडन सील्स गेंदबाजी कर रहे थे। उन्होंने फुल लेंथ डिलीवरी फेंकी जिसे जायसवाल ने मिडऑन की दिशा में खेला। शॉट लगाते ही जायसवाल रन के लिए दौड़ पड़े। वहीं पिच का आधा हिस्सा पार कर चुके थे, तभी गिल ने रन लेने से मना कर दिया। जायसवाल ने लौटने की कोशिश की लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चंद्रपॉल की सटीक थ्रो पर विकेटकीपर तेविन इमलाच ने गिल्ली उखाड़ दी। जायसवाल रन आउट हो गए। Sanjay Bangar breaks it down, Yashasvi Jaiswal’s run out wasn’t just bad luck, it was a result of Shubman Gill’s selfishness. pic.twitter.com/4elkkFUGJt — NiiK (@Niiki099) October 11, 2025 क्यों हो रही गिल की आलोचना? क्रिकेट एक्सपर्ट्स और फैंस का कहना है कि इस रन में कॉल जायसवाल का था। गिल को उनकी कॉल मान लेनी चाहिए थी। गिल गेंद देख रहे थे। अगर वे समय पर ‘नो’ कह देते, तो जायसवाल बीच पिच तक नहीं पहुंचते। हालांकि, जायसवाल की भी आदत है कि वह शॉट खेलने के तुरंत बाद बिना देखे रन के लिए भाग देते हैं। ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में भी ऐसा एक मौका देखा गया था। इसलिए पूरी गलती किसी एक खिलाड़ी की नहीं कही जा सकती। गिल ने लगाया शानदार शतक जायसवाल के आउट होने के बाद शुभमन गिल ने जिम्मेदारी संभाली और शानदार 128 रनों की पारी खेली। उन्होंने 196 गेंदों में 16 चौके और 2 छक्के लगाए। गिल के शतक की बदौलत भारत ने अपनी पहली पारी 518/5 पर घोषित कर दी।

Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, दीपावली से पहले खाते में आएगी रकम, जानिए कब मिलेगा पैसा

Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana: उज्जैन। मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को उज्जैन जिले के उन्हेल में एक बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने कहा कि दीपावली से पहले लाड़ली बहना योजना की राशि महिलाओं के खातों में भेजी जाएगी। सीएम मोहन यादव ने बताया कि आमतौर पर योजना की राशि हर महीने की 15 तारीख तक ट्रांसफर हो जाती है। पिछली बार 12 तारीख को पैसे भेजे गए थे। इस बार भी बहनों को त्यौहार से पहले ही राशि मिल जाएगी, ताकि वे दीपावली की खुशियां मना सकें। उन्होंने यह भी दोहराया कि प्रदेश सरकार अब बहनों को भाई दूज से ₹1500 प्रतिमाह देने की दिशा में काम कर रही है। किसानों के लिए भी घोषणा  इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने किसानों के लिए भी राहत की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित हर किसान को मुआवजा दिया जाएगा। सभी खेतों का सर्वेक्षण किया जा चुका है। साथ ही सोयाबीन उत्पादक किसानों को भावांतर योजना का लाभ भी मिलेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। संकट की घड़ी में उन्हें हरसंभव सहायता दी जाएगी। 133 करोड़ से अधिक के कार्यों का लोकार्पण उन्हेल में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 133 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने प्रदेश की विकास योजनाओं और सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी दी। सीएम ने बताया कि हाल ही में 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1541 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी गई थी। इसके अलावा 53 लाख से ज्यादा पेंशन हितग्राहियों को 320 करोड़ रुपये और 31 लाख से अधिक बहनों को एलपीजी रीफिलिंग के लिए 48 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया गया। READ MORE: राजस्थान से स्मैक ला रहे दो तस्कर गिरफ्तार..

Guna News: राजस्थान से स्मैक ला रहे दो तस्कर गिरफ्तार..

स्मैक ला रहे दो तस्कर गिरफ्तार

Guna News: गुना जिले के मृगवास थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान सीमा से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो अवैध रूप से स्मैक की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने इनके पास से 20.14 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है। साथ ही तस्करी में उपयोग की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है, जिसकी कीमत लगभग 70 हजार रुपये है। कुल मिलाकर 2.70 लाख रुपये का मादक पदार्थ व अन्य सामान जब्त किया गया है। पुलिस ने ऐसे बिछाया था जाल इस कार्रवाई की शुरुआत मुखबिर की सूचना से हुई, जिसमें बताया गया था कि दो युवक राजस्थान की ओर से स्मैक लेकर बाइक पर मध्यप्रदेश में प्रवेश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही मृगवास पुलिस की टीम ने सानई चौकी से रवाना होकर झिरी तिराहे पर घेराबंदी की। कुछ ही देर में बताए गए हुलिए के अनुसार दो युवक बाइक पर आते दिखे, जिन्हें रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम सूरज शर्मा (23) निवासी छत्री फक्कड़ कॉलोनी, शिवपुरी और सत्येन्द्र सिंह उर्फ दीपू (48) निवासी सुभाष कॉलोनी, शिवपुरी बताया। 20.14 ग्राम स्मैक बरामद पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली, तो 20.14 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस तस्करी के पीछे के नेटवर्क की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह स्मैक कहां से लाई गई थी और किन इलाकों में सप्लाई की जानी थी। पुलिस को संदेह है कि दोनों आरोपी किसी बड़े ड्रग सिंडिकेट से जुड़े हो सकते हैं। READ MORE: मध्यप्रदेश का ये ज़िला निकला No.1, जानिए किसने मारी बाज़ी, कौन रह गया सबसे पीछे?

MP News : मध्यप्रदेश का ये ज़िला निकला No.1, जानिए किसने मारी बाज़ी, कौन रह गया सबसे पीछे?

MP News

MP News : भोपाल। मध्यप्रदेश में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर जिलों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट में मंदसौर जिला सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला जिला बनकर सामने आया है, जबकि सीधी जिला सबसे पीछे रह गया है। मंदसौर ने मारी बाज़ी सरकारी योजनाओं को ज़मीन पर उतारने के मामले में मंदसौर जिले की कलेक्टर अदिति गर्ग का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा है। वहीं दूसरी ओर, सीधी जिले में योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति खराब है, जहाँ कलेक्टर स्वरोचिश सोमवंशी हैं। पाँच जिलों को मिला टॉप परफॉर्मेंस का दर्जा राज्य सरकार ने विभिन्न योजनाओं के लिए मानदंडों और अंकों के आधार पर जिलों को परखा। मंदसौर, नीमच, खरगोन, बैतूल और झाबुआ को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों में गिना गया। कुपोषण से निपटने के लिए चलाई जा रही योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में बालाघाट, झाबुआ, मंदसौर, नर्मदापुरम और बड़वानी शीर्ष पर रहे। इसके विपरीत, दमोह, अशोकनगर, सीधी, विदिशा और शिवपुरी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। गौशालाओं के रखरखाव में छतरपुर अव्वल गौशालाओं के प्रबंधन में छतरपुर, अशोकनगर, गुना, धार और आगर मालवा जिलों ने बेहतरीन काम किया, जबकि उज्जैन, दतिया, शिवपुरी और सतना पिछड़ गए। बड़वानी, उमरिया, खरगोन, सीधी और शहडोल में वन अधिकार से जुड़े दावे वर्षों से लंबित हैं, जो चिंता का विषय है। राजस्व मामलों में झाबुआ और सिंगरौली आगे राजस्व मामलों के निपटारे में झाबुआ, बालाघाट, सिंगरौली, मंडला और बैतूल अग्रणी रहे। वहीं भोपाल, अनूपपुर, पन्ना, सीधी और टीकमगढ़ जैसे जिले पिछड़ते नजर आए। नामांतरण मामलों में बैतूल, सिंगरौली, नीमच, हरदा और छिंदवाड़ा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। जबलपुर, अनूपपुर, रतलाम, पन्ना और छतरपुर औसत से भी नीचे रहे। डिंडोरी, अनूपपुर, नर्मदापुरम, छतरपुर और सीधी ने राजस्व संग्रहण में अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं खरगोन, हरदा, शहडोल, सीहोर और डिंडोरी ने स्वामित्व योजना में प्रभावी काम किया। प्रधानमंत्री आवास योजना में शहडोल नंबर 1 प्रधानमंत्री आवास योजना में शहडोल, कटनी, बालाघाट, अलीराजपुर और पन्ना जिलों का प्रदर्शन अच्छा रहा, जबकि धार, देवास, उज्जैन और खंडवा पीछे रह गए। नीमच ने स्कूली शिक्षा में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। शिवपुरी का प्रदर्शन मात्र 13% अंकों के साथ सबसे खराब रहा। लखपति दीदी योजना में सिंगरौली ने 99% लक्ष्य हासिल किया, जबकि ग्वालियर सिर्फ 33% तक ही पहुँच सका। READ MORE: मध्य प्रदेश में शीतलहर की दस्तक, इस दिन विदा होगा मानसून

MP Weather Change: मध्य प्रदेश में शीतलहर की दस्तक, इस दिन विदा होगा मानसून

MP Weather Change

MP Weather Change : मध्यप्रदेश में ठंड का मौसम शुरू हो गया है। कई शहरों में साफ आसमान दिख रहा है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, अगले 36 घंटों के भीतर मानसून प्रदेश से पूरी तरह विदा हो जाएगा। हालांकि कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी का अनुमान है। दीपावली तक और गिर सकता है तापमान दिन में तेज धूप के बावजूद रात में मौसम ठंडा हो जाता है। दीपावली तक तापमान और गिरने की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ सकती है। फिलहाल, 35 से अधिक जिलों में बारिश की संभावना नहीं है। 18 डिग्री तक पहुंच गया अक्टूबर में तापमान (MP Weather Change) इस अक्टूबर महीने में तापमान 18 डिग्री तक पहुंच गया है, जो पिछले 17 वर्षों में पहली बार हुआ है। पचमढ़ी के मुकाबले राजगढ़ और इंदौर में ठंड ज्यादा महसूस की जा रही है। शुक्रवार को पचमढ़ी में 18.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि राजगढ़ में न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री रहा। इंदौर में 15.5 डिग्री और खंडवा में 17 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में भी न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक पहुंच गया है। READ MORE: करवा चौथ में दुल्हन बने युवक ने किया ऐसा काम, जिसे देखकर हर कोई हैरान…

Men’s Karva Chauth : करवा चौथ में दुल्हन बने युवक ने किया ऐसा काम, जिसे देखकर हर कोई हैरान…

Men’s Karva Chauth

Men’s Karva Chauth : ‘भिंड। एक अनोखा नजारा देखने को मिला जब शुक्रवार को विनोद शर्मा नाम के युवक ने अपनी करीबी दोस्त हरीश शर्मा के लिए दुल्हन की तरह सज-धज कर करवा चौथ का व्रत रखा। विनोद ने लहंगा पहनकर, श्रृंगार किया और पूजा की थाली में छलनी और करवा सजाकर रस्मों का पालन किया। बाज़ार में देखते रह गए लोग शुक्रवार शाम सदर बाजार में जब विनोद दुल्हन के रूप में निकला तो राहगीर और दुकानदार उसे देखने के लिए रुक गए। कई लोगों को लगा कि कोई दुल्हन बाज़ार से गुजर रही है, लेकिन जब पास जाकर देखा तो उन्हें सच का पता चला और वह हैरान रह गए। पत्नी की तरह निभाई रस्में विनोद ने बताया कि यह व्रत उन्होंने अपने दोस्त हरीश शर्मा की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रखा है। उन्होंने कहा, “मैं एक पत्नी की तरह रस्में निभाऊंगा, छलनी से जल चढ़ाऊंगा और फिर व्रत तोड़ूंगा।” हालांकि कुछ लोगों ने इस कृत्य की आलोचना भी की । विनोद ने भावुक होकर कहा, “दोस्ती या प्यार का कोई लिंग या नियम नहीं होता। यह व्रत मेरे दोस्त के प्रति मेरी सच्ची भावनाओं और समर्पण के लिए है। सजना-संवरना, मेकअप करना और छलनी से रस्में निभाना मेरे लिए बेहद भावुक पल थे। यह विचार हरीश का था कि हम यह व्रत एक वीडियो के माध्यम से मनोरंजन और सच्ची दोस्ती का संदेश देने के लिए करें।” READ MORE: Bihar Assembly Elections में मोर्चा संभालेंगे MP के सीएम, डॉ. मोहन यादव को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी