Chambalkichugli.com

Bhind News: भिंड में मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, किसानों की फसलों पर मंडराया खतरा

Bhind News

Bhind News: भिंड। जिले में सोमवार सुबह से लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। शनिवार शाम से आसमान पर छाए बादलों के बाद सोमवार को बारिश की शुरुआत हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और ठंडक बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि आर्द्रता का स्तर 80 से 85 प्रतिशत तक पहुंच गया है। लगातार हो रही बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। सरसों और चने की फसलें खतरे में हैं, जबकि कई जगह बुवाई का काम रुक गया है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि हल्की बारिश फसलों के लिए फायदेमंद हो सकती है, लेकिन अगर अगले 24 घंटे में तेज बारिश होती है तो नुकसान की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। उधर, ठंड बढ़ने से लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं और सुबह-शाम की ठंडी हवाओं ने सर्दी का अहसास कराना शुरू कर दिया है। READ MORE: ISIS का सोशल मीडिया हैंडलर निकला सीए स्टूडेंट

Bhopal ISIS Terrorist: ISIS का सोशल मीडिया हैंडलर निकला सीए स्टूडेंट

Bhopal ISIS Terrorist: भोपाल। वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के वीडियो सर्वे का आदेश देने वाले जज को धमकाने वाला आतंकी भोपाल का रहने वाला निकला है। आरोपी सैयद अदनान जो पेशे से सीए का छात्र है। वह ISIS का सोशल मीडिया हैंडलर बताया जा रहा है। अदनान ने इंस्टाग्राम पर जज की फोटो शेयर कर उस पर ‘काफिर’ लिखा और लोगों को उन्हें मारने के लिए उकसाया था। इस धमकी भरी पोस्ट के बाद लखनऊ के गोमती नगर थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया था, जिसमें UAPA की धाराएं भी जोड़ी गईं। पुलिस जांच में सामने आया है कि अदनान को 4 जून 2024 को भोपाल से गिरफ्तार किया गया था। यूपी पुलिस ने उसे 10 दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। हालांकि, 26 सितंबर 2024 को उसे जमानत मिल गई थी। जेल से बाहर आने के बाद अदनान ने दोबारा चरमपंथी गतिविधियां शुरू कर दीं। वह सोशल मीडिया पर जिहादी सामग्री शेयर करने लगा और समान विचारधारा वाले युवाओं को अपने साथ जोड़ने की कोशिश करने लगा। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि 12वीं के बाद से ही वह जिहादी पेज और चैनल फॉलो करने लगा था। इसी दौरान वह ISIS की विचारधारा से प्रभावित हुआ और धीरे-धीरे संगठन के संपर्क में आ गया। READ MORE: महाकाल की भस्म आरती में पहुंचे पूर्व क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत…

Sheopur News: श्योपुर में बारिश से धान फसल बर्बाद, किसानों की बढ़ी चिंता…

Bhind News

Sheopur News: श्योपुर। जिले में सोमवार को हुई लगातार बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कटाई के बाद खुले में रखी फसलें भीगने से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। किलगाबड़ी गांव के किसान बसंत सिंह की करीब 12 ट्रॉली धान की फसल पानी में पूरी तरह भीग गई। जिले के कई अन्य इलाकों में भी ऐसी ही स्थिति बनी हुई है। दो दिनों से जारी बारिश ने खेतों में खड़ी फसलों और कटाई के बाद रखे अनाज—दोनों को संकट में डाल दिया है। बढ़ते नुकसान की जानकारी मिलते ही कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने सोमवार को कई गांवों का दौरा किया और खेतों में पहुंचकर फसल क्षति का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने सभी एसडीएम, तहसीलदारों और पटवारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल क्षेत्र भ्रमण कर किसानों की फसलों की वास्तविक स्थिति का आकलन करें और रिपोर्ट आज ही जिला कार्यालय को भेजें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि रिपोर्ट में लापरवाही बरतने वाले पटवारियों पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश रद्द कर दिए गए हैं। साथ ही किसानों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। किसान किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 075302-22631 और 075302-21459 पर संपर्क कर सकते हैं। किसानों ने शासन से मांग की है कि जल्द सर्वे कराकर नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति और खराब न हो। READ MORE: एंबुलेंस बनी तमाशा…श्योपुर में पैर फ्रैक्चर मरीज को ठेले से अस्पताल पहुंचाना पड़ा

MP Crime News : नोटरी शादी के बाद दुष्कर्म का मामला, 6 साल तक साथ रख महिला को ठुकराया…

MP Crime News

MP Crime News : ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में नोटरी शादी के बाद दुष्कर्म का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मुरार खुरैरी इलाके में एक 32 वर्षीय महिला ने 6 साल तक शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपी ने नोटरी पर शादी कर उसे पत्नी की तरह अपने साथ रखा, लेकिन अब शादी से इनकार कर भाग गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ऐसे शुरू हुई कहानी एएसपी अनु बेनीवाल ने बताया कि पीड़िता ने मुरार थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि साल 2019 में वह मालनपुर की एक फैक्ट्री में काम करती थी, वहीं उसकी मुलाकात मुरैना के किशनपुर माता बसैया निवासी चंद्रपाल यादव से हुई। बातचीत के बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और चंद्रपाल ने शादी का वादा किया। उसने नोटरी पर शादी भी कर ली और महिला को अपने साथ रख लिया। 6 साल तक साथ रख किया शारीरिक शोषण महिला ने बताया कि आरोपी ने 6 साल तक उसे अपने साथ रखकर संबंध बनाए। इस दौरान उसके तीन बच्चे भी हुए। 2025 में आरोपी का व्यवहार अचानक बदल गया। उसने दूरी बनानी शुरू कर दी और बाद में शादी से ही इनकार कर दिया। दस्तावेजों की जांच महिला की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद्रपाल को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ने बताया कि नोटरी दस्तावेजों की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि शादी कानूनी रूप से वैध थी या नहीं। पीड़िता ने कहा कि उसे प्यार और शादी के झांसे में फंसाया गया, अब वह अपने तीन बच्चों के साथ न्याय की उम्मीद कर रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी को कड़ी सजा दिलाने के लिए सभी कानूनी कदम उठाए जाएंगे। READ MORE: दतिया में किसान पर एफआईआर, प्रशासन ने दिखाई सख्ती

Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर ICU में भर्ती, सिडनी वनडे में लगी थी गंभीर चोट…

Shreyas Iyer

Shreyas Iyer : भारतीय वनडे टीम के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में चोट लगने के बाद सिडनी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें पसलियों में चोट के कारण इंटरनल ब्लीडिंग हो रही है, जिसके चलते उन्हें ICU (इंटेंसिव केयर यूनिट) में रखा गया है। मैच के दौरान लगी थी गंभीर चोट शनिवार (25 अक्टूबर) को खेले गए तीसरे वनडे में श्रेयस ने बैकवर्ड पॉइंट पर शानदार कैच लपकने की कोशिश में अपना बैलेंस खो दिया और गिरते समय पसलियों में चोट लगा बैठे। इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। रिपोर्ट में सामने आई इंटरनल ब्लीडिंग एक सूत्र ने बताया कि श्रेयस अय्यर पिछले कुछ दिनों से ICU में हैं। रिपोर्ट आने के बाद इंटरनल ब्लीडिंग का पता चला, जिसके चलते उन्हें भर्ती करना पड़ा। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें कम से कम दो से सात दिन तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा, ताकि संक्रमण फैलने से रोका जा सके।  रिकवरी में लगेगा समय टीम डॉक्टर और फिजियो ने कोई रिस्क नहीं लिया और अय्यर को तुरंत हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया। अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। हालांकि, इंटरनल ब्लीडिंग के कारण पूरी तरह फिट होने में वक्त लगेगा, और उनके क्रिकेट में वापसी की टाइमलाइन तय नहीं की जा सकी है। BCCI ने दी थी अपडेट BCCI ने शनिवार को बयान जारी करते हुए बताया था कि अय्यर को बाईं पसलियों में चोट लगी है और आगे की जांच के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। READ MORE: रो-को के सामने नतमस्तक हुआ ऑस्ट्रेलिया, भारत ने 9 विकेट से दी करारी शिकस्त…

Datia Stubble Burning News: दतिया में किसान पर एफआईआर, प्रशासन ने दिखाई सख्ती

Datia Stubble Burning News

Datia Stubble Burning News: दतिया जिला प्रशासन ने पराली जलाने पर सख्त कार्रवाई करते हुए एक किसान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों के बावजूद ग्राम सेरसा (वृत्त राजापुर) में किसान ने खेत में पराली जला दी, जिसके बाद वायु प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पटवारी ने मौके पर की कार्रवाई रविवार को ग्राम सेरसा की पटवारी लीना यादव ने भ्रमण के दौरान देखा कि कृषक बापू पुत्र गप्पू पाल अपनी पत्नी के नाम दर्ज भूमि पर फसल कटाई के बाद पराली जला रहा था। उन्होंने तुरंत मौके पर पंचनामा, फोटो और वीडियो साक्ष्य तैयार कर रिपोर्ट पेश की, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई। कलेक्टर बोले—निगरानी जारी, सख्त कार्रवाई होगी कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने कहा कि पराली जलाना वायु प्रदूषण फैलाने के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं और पराली जलाने वालों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी किसानों को प्रशासन का सहयोग करना चाहिए, ताकि जिले की वायु गुणवत्ता पर कोई नकारात्मक असर न पड़े। READ MORE: दतिया में युवक पर हमला, तीन आरोपी फरार…

Ashoknagar News: आज 7 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, देखें किन क्षेत्रों में रहेगा असर

Electricity In Datia

Ashoknagar News: अशोकनगर। जिले के मुंगावली क्षेत्र में स्थित 33/11 के.व्ही. उपकेंद्र बिल्हेरू में आज (27 अक्टूबर) सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती पोस्ट मानसून मेंटेनेंस कार्य के चलते की जा रही है। विभाग के अनुसार यह काम सात घंटे तक चलेगा, हालांकि आवश्यकता पड़ने पर समय घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है। मेंटेनेंस कार्य के दौरान बिल्हेरू उपकेंद्र से जुड़े सभी 11 के.व्ही. फीडरों की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। इससे मल्हारगढ़, बिल्हेरू, खुटिया बामोरी, कांकर, सांवल हेडा, भेडका, पत्थरगढ़, भेसोन पिपरिया, किरमचीखेडी, मूडरा, विजय नगर, खजूरिया, नरखेडा, ढांडा मढावन, मढावन चक्क, हरीपुर, हरीपुर चक्क और निसई जी समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से इस अवधि में सहयोग की अपील की है और असुविधा के लिए खेद जताया है (Ashoknagar News)। READ MORE: कलेक्टर ने दो पटवारियों को किया निलंबित, भू-माफिया से मिलीभगत का आरोप

Bhind News: भिंड में किन्नर सिकंदर मौसी के घर फायरिंग, जानिए क्या है विवाद की वजह

Bhind News

Bhind News: भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड शहर में शनिवार रात बीटीआई संतोष नगर इलाके में किन्नर सिकंदर मौसी के घर पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। मौके से पुलिस ने कारतूस का एक खोखा बरामद किया है। फायरिंग की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें आरोपी भागते हुए नजर आ रहा है। घर के शीशे पर मिले गोली के निशान सिकंदर मौसी ने बताया कि देर रात अचानक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। पहले लगा कि कोई पटाखा फूटा है, लेकिन खिड़की के शीशे टूटे देख उन्हें शक हुआ। जांच करने पर दीवार और शीशे पर गोली के निशान मिले। उस वक्त घर में उनकी साथिनें नायरा और बिजली भी मौजूद थीं। गद्दी विवाद को बताया कारण सिकंदर मौसी ने आरोप लगाया कि इस फायरिंग के पीछे एक अन्य किन्नर का हाथ है, जिसके साथ पिछले सात साल से गद्दी को लेकर विवाद चल रहा है। उन्होंने कहा कि इसी रंजिश के चलते यह हमला करवाया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, किन्नर समाज में गद्दी के अधिकार को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। यह मामला पहले भी कई बार थाने तक पहुंच चुका है, लेकिन अब तक इसका समाधान नहीं हुआ। पुलिस ने शुरू की जांच टीआई मुकेश शाक्य ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस का खोखा जब्त कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। READ MORE: जानिए डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की सही विधि, शुभ योग और महत्व

Chhath Puja 2025: जानिए डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की सही विधि, शुभ योग और महत्व

Chhath Puja 2025:

Chhath Puja 2025 : छठ पूजा का आज तीसरा दिन है। इस दिन श्रद्धालु डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य देते हैं। यह पर्व सूर्यदेव और छठी मैया की आराधना का प्रतीक माना जाता है। हिंदू मान्यता के अनुसार सूर्यदेव को जीवन, ऊर्जा और प्रकाश का दाता कहा गया है। वहीं छठी मैया को प्रकृति और मातृत्व की देवी माना जाता है। ऐसा विश्वास है कि छठी मैया सूर्यदेव की बहन हैं, इसलिए इसे सूर्य-षष्ठी व्रत भी कहा जाता है। संध्या अर्घ्य का महत्व तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य देना बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि सूर्य शाम के समय अपनी पत्नी प्रत्युषा के साथ रहते हैं, जिन्हें संध्या की देवी माना गया है। भक्त सूर्य और प्रत्युषा दोनों को अर्घ्य अर्पित करते हैं। यह अर्घ्य दिनभर की रोशनी और जीवनदायिनी ऊर्जा के लिए आभार का प्रतीक होता है। इस दौरान माताएं अपने बच्चों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं। सूर्य कवच पाठ का महत्व संध्या अर्घ्य से पहले सूर्य कवच का पाठ करना बेहद लाभदायक माना जाता है। मान्यता है कि इसके नियमित पाठ से आंख, त्वचा, हृदय और हड्डियों से जुड़ी बीमारियां दूर होती हैं। तीन शुभ योग में अर्घ्य इस वर्ष संध्या अर्घ्य रवि योग में हो रहा है। इसके साथ ही मंगल ग्रह वृश्चिक राशि में गोचर कर रूचक राजयोग बना रहे हैं, जबकि गुरु ग्रह चंद्रमा की राशि में हंस राजयोग बना रहे हैं। इन तीनों शुभ योगों के संयोग से छठ पूजा का महत्व और बढ़ गया है। आज संध्या अर्घ्य का शुभ मुहूर्त शाम 5:40 बजे रहेगा। अर्घ्य देने की विधि’ संध्या अर्घ्य देते समय पश्चिम दिशा की ओर मुख करें। तांबे के लोटे में जल भरें और उसमें फूल, अक्षत, रोली, गुड़ और दूध मिलाएं। फिर दोनों हाथों से लोटा उठाकर सूर्य की ओर धीरे-धीरे जल चढ़ाएं, ताकि सूर्य की किरणें जल के बीच से दिखाई दें। जल अर्पित करते समय “ॐ आदित्याय नमः” या “ॐ भास्कराय नमः” मंत्र का जप करें। इसके बाद हाथ जोड़कर प्रार्थना करें — “जय छठी मैया, जय सूर्य भगवान। संतान सुख, आरोग्य और समृद्धि दें।” READ MORE:  महाकाल की भस्म आरती में पहुंचे पूर्व क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत…  

Mahakal Temple: महाकाल की भस्म आरती में पहुंचे पूर्व क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत…

Mahakal Temple

Mahakal Temple: उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज कृष्णमाचारी श्रीकांत ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि और देश की उन्नति की कामना की। महाकाल (Mahakal Temple) की भस्म आरती में शामिल होकर श्रीकांत ने कहा कि उज्जैन आना हमेशा दिव्य अनुभव देता है। वे आरती के दौरान कुछ समय ध्यान में भी लीन रहे। 1983 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं कृष्णमाचारी श्रीकांत कृष्णमाचारी श्रीकांत 1983 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं और 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। क्रिकेट से संन्यास के बाद उन्होंने बतौर कमेंटेटर और भारतीय चयन समिति के अध्यक्ष के रूप में भी अहम भूमिका निभाई। READ MORE:  इन संभाग में आज भारी बारिश का अलर्ट…