Chambalkichugli.com

MP Rain Alert: तूफान और मूसलाधार बारिश… आज कई जिलों में बिगड़ेगा मौसम

MP Weather Update

MP Rain Alert : मध्य प्रदेश में मौसम फिर सक्रिय हो गया है। कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है। चक्रवाती तूफान मोंथा के अवशेष, अरब सागर में बने डिप्रेशन और पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में व्यापक वर्षा हो रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार 31 अक्टूबर को 10 से अधिक जिलों में बारिश की चेतावनी दी है। बाकी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में साइक्लोनिक सर्कुलेशन, पूर्वी मध्य प्रदेश के पास लो प्रेशर एरिया और दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक सिस्टम सक्रिय है। इन तीनों के संयुक्त प्रभाव से प्रदेश में तेज हवाएं और झमाझम बारिश की स्थिति बनी हुई है। अगले 24 घंटे तक मौसम सक्रिय रहेगा। उसके बाद ठंडी हवाओं का दौर शुरू हो सकता है। आज जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें आलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, बुरहानपुर, धार, खरगोन, सतना, सीधी, सिंगरौली, रीवा और मऊगंज शामिल हैं। इन जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसके अलावा नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी और पन्ना में भी हल्की बारिश के संकेत हैं। मौसम विभाग ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। गुरुवार को भी कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। दतिया में 1.5 इंच, जबलपुर में 1.25 इंच, गुना में 0.6 इंच और मंडला व मलाजखंड में 0.5 इंच पानी दर्ज किया गया। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, रीवा, नर्मदापुरम और शहडोल संभागों में भारी से मध्यम बारिश का असर देखा गया। इससे कुछ जगहों पर फसलों को नुकसान पहुंचा, लेकिन रबी सीजन के लिए नमी लाभकारी साबित होगी। बारिश की वजह से तापमान में भी तेज गिरावट आई है। दतिया का न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा। नौगांव में 22.5, गुना में 22.7, पचमढ़ी में 23.8 और खजुराहो में 24.8 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री के बीच रहा। आने वाले दिनों में तापमान और गिरने के संकेत हैं । प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ सकता है। READ MORE: बेड पर बैठकर शराब पीते पकड़े गए मरीज और उसके साथी, नर्स का गुस्सा फूटा…

Ashoknagar Hospital: बेड पर बैठकर शराब पीते पकड़े गए मरीज और उसके साथी, नर्स का गुस्सा फूटा…

Ashoknagar Hospital

Ashoknagar Hospital: अशोकनगर। जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड से अनुशासनहीनता और लापरवाही का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। वार्ड में भर्ती मरीज देवेंद्र यादव अपने रिश्तेदारों संग अस्पताल के बेड पर बैठकर शराब पीता नजर आया। नर्सिंग ऑफिसर गायत्री चौधरी ने मौके पर पहुंचकर सभी को रंगे हाथ पकड़ा। घटना गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे की बताई जा रही है। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नर्स ने कहा यह अस्पताल है हमारा मंदिर वीडियो में नर्सिंग ऑफिसर ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि अस्पताल सेवा का स्थान है। यहां इलाज होता है और आप लोग शराब पी रहे हैं। यह शर्म की बात है। नर्स ने कहा कि स्टाफ दिन रात मरीजों के लिए ड्यूटी कर रहा है। फिर भी इस तरह का व्यवहार नहीं चलेगा। गिलास छुपाने की कोशिश नर्स के सवाल करते ही मरीज और उसके साथी गिलास छुपाने लगे और बहाना बनाया कि वे भोजन कर रहे हैं। हालांकि नर्स ने गिलास उठाकर कैमरे में दिखाया जिसमें शराब भरी थी। कड़ी फटकार के बाद मरीज और उसके साथी अपनी गलती स्वीकार करते नजर आए और कहा कि दोबारा ऐसी हरकत नहीं करेंगे। सिविल सर्जन डॉ. भूपेंद्र सिखावत ने बताया कि नर्सिंग ऑफिसर ने बिल्कुल सही कार्रवाई की। अस्पताल में इस तरह का व्यवहार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर कार्रवाई तय है। READ MORE: अचानक बिगड़ी कैलाश विजयवर्गीय की तबीयत

Kailash Vijayvargiya Health: अचानक बिगड़ी कैलाश विजयवर्गीय की तबीयत

Kailash Vijayvargiya Health

Kailash Vijayvargiya Health: इंदौर। मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की तबीयत गुरुवार देर रात अचानक खराब हो गई। बेचैनी महसूस होने पर उन्हें इंदौर के बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरुआती परीक्षण और उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को स्थिर बताया। शाम को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया और अब वे घर पर आराम कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार मंत्री को पिछले चार से पांच दिनों से व्यस्त दिनचर्या के चलते थकान और डिहाइड्रेशन की समस्या हो गई थी। इन लक्षणों के कारण उन्हें सुबह परिवार और करीबी सहयोगियों के साथ अस्पताल लाना पड़ा। बॉम्बे अस्पताल के उप निदेशक राहुल पाराशर ने बताया कि प्राथमिक जांच और परीक्षण पूरे कर लिए गए हैं । बता दें मंत्री की तबीयत अब सामान्य है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जानकारी दी कि कैलाश विजयवर्गीय अब पूरी तरह ठीक हैं। भार्गव ने कहा कि थकान और कमजोरी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन अब वे स्वस्थ हैं । घर पर आराम कर रहे हैं। साथ ही लोगों से अपील की कि मंत्री बिल्कुल ठीक हैं । उन्हें देखने अस्पताल आने की जरूरत नहीं है। READ MORE: माता-पिता ने दिया आयुर्वेदिक सिरप, पीते ही बिगड़ी हालत… जांच में बड़ा खुलासा?