IND vs AUS: गोल्ड कोस्ट में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI?

IND vs AUS: गोल्ड कोस्ट के करारा ओवल स्टेडियम में आज भारत और ऑस्ट्रेलिया ( IND vs AUS) के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जाएगा। मैच दोपहर 1.45 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 1.15 बजे होगा। दोनों टीमों के बीच सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है। यह मुकाबला सीरीज में बढ़त हासिल करने के लिहाज से अहम रहेगा। भारत में Kuldeep Yadav बाहर भारतीय टीम ने स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए रिलीज कर दिया है। उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर चौथे और पांचवें टी-20 में खेलते नजर आएंगे। टीम के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने अब तक तीन मैचों में 112 रन बनाए हैं, वह भी 167.16 के स्ट्राइक रेट से आगे हैं । गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती चार विकेट लेकर सबसे सफल रहे हैं। गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) इस मैच में बड़ा माइलस्टोन हासिल कर सकते हैं। वे टी-20 इंटरनेशनल में 100 विकेट पूरे करने से केवल दो विकेट दूर हैं। भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज अर्शदीप सिंह (104 विकेट) हैं। READ MORE: बेटे और जीजा के सामने मगरमच्छों ने पिता को खींचा ऑस्ट्रेलिया में Travis Head बाहर ऑस्ट्रेलिया ने ओपनर ट्रैविस हेड (Travis Head) को एशेज सीरीज की तैयारी के लिए रिलीज कर दिया है। उनकी जगह मैथ्यू शॉर्ट ओपनिंग कर सकते हैं। वहीं, ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल चोट से उबरकर आज मैदान पर वापसी कर सकते हैं। नाथन एलिस टीम के सबसे सफल गेंदबाज हैं। उन्होंने भारत को लगातार परेशान किया है। Carrara Oval में पहली बार उतरेगा भारत भारत पहली बार करारा ओवल ( Carrara Oval ) में कोई टी-20 मुकाबला खेलेगा। यहां अब तक सिर्फ दो टी-20 मैच हुए हैं, जिनमें एक बार पहले और एक बार बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। स्टेडियम का हाईएस्ट स्कोर 146 रन है, जो ऑस्ट्रेलिया ने 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था। मौसम विभाग के मुताबिक, मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है। READ MORE: इंदौर में Traffic Rules पर सख्ती, नियम तोड़ने वालों की होगी गिरफ्तारी संभावित Playing XI इस प्रकार हैं भारत ( IND vs AUS) : अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव (कप्तान)। ऑस्ट्रेलिया ( IND vs AUS) : जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मैथ्यू शॉर्ट, टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोयनिस, जैवियर बार्टलेट, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वारशस, मैथ्यू कुह्नेमन, नाथन एलिस, मिचेल मार्श (कप्तान)। READ MORE: भाई के जूते पहनकर मैदान में उतरी थीं Kranti Goud, जानिए संघर्ष की अनसुनी कहानी