Chambalkichugli.com

ठंड में क्यों बढ़ते हैं pneumonia के केस? जानिए बचाव के लिए 11 जरूरी सावधानियां

Pneumonia Winter Tips: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, सर्दियों के मौसम में निमोनिया के 30% से ज्यादा केस सामने आते हैं। ठंडी हवा, गिरते तापमान और कमजोर इम्यूनिटी के कारण यह संक्रमण तेजी से फैलता है। बच्चे, बुजुर्ग और कमजोर प्रतिरक्षा वाले लोग इसकी चपेट में जल्दी आते हैं (Pneumonia Winter Tips)। नेशनल हेल्थ इंस्टीट्यूट (NIH) की रिपोर्ट बताती है कि सर्दियों में वायरल संक्रमण कई बार निमोनिया का रूप ले लेता है। सही जानकारी और सावधानी बरती जाए तो इससे बचाव संभव है। निमोनिया क्या है? (Pneumonia Winter Tips) निमोनिया फेफड़ों में होने वाला गंभीर संक्रमण है। इसमें लंग्स की हवा भरी थैलियां (alveoli) सूज जाती हैं और उनमें पस या फ्लुइड भर जाता है। इससे खांसी, बुखार, ठंड लगना और सांस लेने में तकलीफ होती है। इलाज में देरी होने पर यह संक्रमण जानलेवा भी साबित हो सकता है। ठंड में क्यों बढ़ता है निमोनिया का खतरा? (Pneumonia Winter Tips) डॉ. शुभम शर्मा (कंसल्टेंट, पल्मोनोलॉजी, नारायणा हॉस्पिटल, जयपुर) बताते हैं कि सर्दियों में ठंडी और सूखी हवा से रेस्पिरेटरी सिस्टम की म्यूकस मेम्ब्रेन कमजोर हो जाती है। इससे बैक्टीरिया और वायरस का संक्रमण तेजी से फैलता है। सर्दियों में निमोनिया बढ़ने के 8 मुख्य कारण (Pneumonia Winter Tips) 1. कमजोर इम्यूनिटी: ठंड में शरीर की ऊर्जा गर्मी बनाए रखने में लगती है, जिससे इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। 2. ठंडी हवा का असर: फेफड़ों की प्रोटेक्टिव लेयर कमजोर हो जाती है। 3. कम नमी और सूखी हवा: सूखी हवा म्यूकस मेम्ब्रेन को सुखा देती है। 4. बंद कमरों में रहना: वेंटिलेशन की कमी से संक्रमण फैलता है। 5. वायरल इन्फेक्शन: ठंड में वायरस लंबे समय तक एक्टिव रहते हैं। 6. हीटर-ब्लोअर का असर: इनसे हवा और सूखी हो जाती है। 7. स्मोकिंग: फेफड़ों की कार्यक्षमता घटती है। 8. इनडोर पॉल्यूशन: धुआं और धूल संक्रमण बढ़ाते हैं। बचाव के लिए 11 जरूरी सावधानियां (Pneumonia Winter Tips) 1. मौसम के हिसाब से कपड़े पहनें 2. हाथों को बार-बार धोएं 3. भीड़भाड़ वाली जगहों से बचें 4. विटामिन C और D युक्त आहार लें 5. पर्याप्त नींद लें 6. धूम्रपान से बचें 7. कमरों में वेंटिलेशन रखें 8. साफ-सफाई पर ध्यान दें 9. खांसते या छींकते वक्त मुंह ढकें 10. जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें 11. बच्चों और बुजुर्गों को समय पर वैक्सीन लगवाएं Read more: 36 साल की महिला के प्रेम में फसा युवक, मौत की चौंकाने वाली कहानी  

ग्वालियर में बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, कर रही थी वेश्यावृत्ति

Bangladeshi woman in Gwalior

Gwalior News: ग्वालियर पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता मिली, जब क्राइम ब्रांच और मुरार थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया गया। महिला फर्जी भारतीय दस्तावेजों के सहारे पिछले एक साल से शहर में रह रही थी और दो स्पा सेंटरों में वेश्यावृत्ति का कार्य कर रही थी। अपार्टमेंट में रह रही थी महिला पुलिस ने बताया कि महिला उपनगर ग्वालियर के एक किराए के फ्लैट में रह रही थी। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह पड़ाव और हाईकोर्ट के पास स्थित दो स्पा सेंटरों में काम करती थी और अपनी एक बांग्लादेशी सहेली के साथ वेश्यावृत्ति में शामिल थी।(Gwalior News) Read More: गुना की हरप्रीत कौर बनीं सिविल जज, प्रदेश में दूसरी रैंक नदी और पहाड़ों के रास्ते भारत में दाखिल महिला ने बताया कि वह मीरपुर, ढाका की फुकुर बस्ती से नदी और पहाड़ों के रास्ते भारत में घुसी थी। कोलकाता पहुंचने के बाद दलालों की मदद से वह ग्वालियर आई। उसने पुलिस को बताया कि घुसपैठ कराने वाला एक बड़ा रैकेट सक्रिय है, जो बांग्लादेशियों को अवैध रूप से भारत में बसाने का काम करता है। पड़ोसन के बुलावे पर आई थी ग्वालियर पूछताछ में सामने आया कि ग्वालियर में रहने वाले बंगाली डॉक्टर तुषार और उसकी बांग्लादेशी पड़ोसन ने महिला को करीब 16 महीने पहले बुलाया था। इसके बाद उसने फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड बनवाकर शहर में ठिकाना बना लिया था।(Gwalior News) READ MORE: सरपंच ने की 1 करोड़ की जमीन पर कब्जेदारी, प्रशासन ने कराया अतिक्रमण मुक्त पुलिस ने जब्त किए दस्तावेज क्राइम ब्रांच ने महिला के पास से फर्जी दस्तावेज और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस अब उससे पूछताछ कर उस रैकेट के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है, जिसने उसे भारत में दाखिल कराया था। एक महीने में 10 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार पिछले एक महीने में ग्वालियर पुलिस ने 10 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। अक्टूबर में महाराजपुरा थाना क्षेत्र से एक ही परिवार के आठ सदस्य, फिर गोविंदपुरी से एक युवती और अब एक अन्य महिला की गिरफ्तारी हुई है। सभी को डिटेंशन सेंटर में रखा गया है और 15 नवंबर को बीएसएफ के जरिए बांग्लादेश भेजा जाएगा। (Gwalior News) Read more: 36 साल की महिला के प्रेम में फसा युवक, मौत की चौंकाने वाली कहानी

Bhopal News: ओडिशा के अफसर भोपाल ‘स्वच्छता मॉडल’ से हुए कायल

'cleanliness model'

Bhopal News: भोपाल के “स्वच्छता मॉडल” ने एक बार फिर देशभर में मिसाल कायम की है। ओडिशा के कई नगरीय निकायों के अधिकारी दो दिवसीय दौरे पर राजधानी पहुंचे, जहां उन्होंने शहर के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और रिसाइक्लिंग सिस्टम को बारीकी से समझा। दो दिवसीय अध्ययन दौरे पर पहुंचे ओडिशा के अधिकारी ओडिशा के विभिन्न नगर निकायों के प्रतिनिधियों ने “भोपाल मॉडल” को समझने के लिए शहर के कई प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया। यह दौरा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की सफल परियोजनाओं से सीखने के उद्देश्य से किया गया। Read More: गुना की हरप्रीत कौर बनीं सिविल जज, प्रदेश में दूसरी रैंक महापौर और आयुक्त ने दी प्रेजेंटेशन प्रतिनिधिमंडल ने महापौर मालती राय और आयुक्त संस्कृति जैन से मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों को शहर की एकीकृत स्वच्छता प्रणाली और रीसाइक्लिंग से जुड़े इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स की जानकारी दी। कचरा कैफे का निरीक्षण टीम ने भानपुर खंती, अन्ना नगर कचरा स्थानांतरण स्टेशन, कपड़ा पुनर्प्राप्ति संयंत्र और अरेरा कॉलोनी स्थित कचरा कैफे का दौरा किया। इन जगहों पर अपशिष्ट को उपयोगी उत्पादों में बदलने की प्रक्रिया दिखाई गई। READ MORE: सरपंच ने की 1 करोड़ की जमीन पर कब्जेदारी, प्रशासन ने कराया अतिक्रमण मुक्त स्मार्ट सिटी कंट्रोल सेंटर में ली जानकारी स्मार्ट सिटी के एकीकृत नियंत्रण एवं कमान केंद्र (I&CCC) में अधिकारियों ने कचरा वाहनों की GPS-आधारित ट्रैकिंग और घर-घर संग्रहण प्रणाली को रियल टाइम में देखा। ‘भोपाल मॉडल’ अपनाने की तैयारी में ओडिशा दौरे के बाद ओडिशा के प्रतिनिधियों ने कहा कि भोपाल का सतत और एकीकृत स्वच्छता मॉडल उनके लिए प्रेरणादायक है। कई शहर अब अपने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सिस्टम में भोपाल की पहल को अपनाने की दिशा में काम करेंगे। Read more: 36 साल की महिला के प्रेम में फसा युवक, मौत की चौंकाने वाली कहानी  

Bhopal News: फर्जी कान की विकलांगता सर्टिफिकेट से MBBS सीट हड़पने की कोशिश

Bhopal News

Bhopal News: भोपाल में NEET UG 2025 की स्टेट काउंसलिंग के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा गया है। कान की विकलांगता (PH कैटेगरी) के फर्जी सर्टिफिकेट के जरिए MBBS सीट हासिल करने की कोशिश करने वाले दो छात्रों के पिता समेत कुल छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। NEET मॉप-अप राउंड में हुआ खुलासा कोहेफिजा पुलिस के अनुसार, यह घोटाला NEET UG 2025 के मॉप-अप राउंड के दौरान सामने आया। जांच में दो छात्रों ( हिमांशु कुमार (बिहार) और क्रिस्टल डी. कोस्टा (मुंबई) ) के फर्जी PH सर्टिफिकेट पाए गए। READ MORE: सरपंच ने की 1 करोड़ की जमीन पर कब्जेदारी, प्रशासन ने कराया अतिक्रमण मुक्त BHU ने दिखाया गया फर्जी सर्टिफिकेट छात्रों ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जारी दिखने वाले झूठे प्रमाणपत्र जमा किए थे। बाद में सत्यापन के दौरान पता चला कि ऐसे कोई सर्टिफिकेट BHU द्वारा जारी ही नहीं किए गए थे (Bhopal News) । पिता और एजेंट गिरफ्तार दोनों छात्रों के पिता ( डॉ. शैलेंद्र कुमार (सहरसा, बिहार) और क्लाइव डी. कोस्टा (मुंबई) ) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इनके साथ दो एजेंटों को भी पकड़ा गया, जिन्होंने फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए और मोटी रकम वसूली। पुलिस जांच में सामने आया कि यह पूरा नेटवर्क कई राज्यों में सक्रिय था। एजेंट छात्रों को मेडिकल एडमिशन में PH कोटे के तहत सीट दिलाने के लिए फर्जी दस्तावेज बनवाते थे। Read more: 36 साल की महिला के प्रेम में फसा युवक, मौत की चौंकाने वाली कहानी मेडिकल शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच घोटाले के बाद मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट ने सभी PH कैटेगरी सर्टिफिकेट की दोबारा जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के चार अन्य सदस्य अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है( Bhopal News)। Read more: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान  

Shivpuri News: शिवपुरी में सड़क हादसे में युवक की मौत

Shivpuri News

Shivpuri News: जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 27 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सांकरे वाले हनुमान मंदिर के पास एनएच-46 पर अज्ञात वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। एनएच-46 पर हुआ हादसा यह हादसा बुधवार देर शाम उस वक्त हुआ जब युवक घर लौट रहा था। हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सुभाषपुरा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। Read More: गुना की हरप्रीत कौर बनीं सिविल जज, प्रदेश में दूसरी रैंक मृतक की पहचान  मृतक की पहचान नीरज रजक पुत्र राधेलाल रजक (27) निवासी सिरसौद थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि नीरज किसी काम से मोहना गया था और लौटते समय यह दुर्घटना हुई।  अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित हादसा इतना गंभीर था कि नीरज की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। READ MORE: सरपंच ने की 1 करोड़ की जमीन पर कब्जेदारी, प्रशासन ने कराया अतिक्रमण मुक्त पुलिस ने शुरू की जांच पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हादसे के जिम्मेदार वाहन और चालक की पहचान की जा सके। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गुरुवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिवार में मातम पसरा है और गांव में शोक का माहौल है। Read more: 36 साल की महिला के प्रेम में फसा युवक, मौत की चौंकाने वाली कहानी

Guna News: गुना की हरप्रीत कौर बनीं सिविल जज, प्रदेश में दूसरी रैंक

Guna News

Guna News: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट जबलपुर ने बुधवार शाम सिविल जज परीक्षा 2022 का परिणाम जारी किया। इस परीक्षा में गुना की हरप्रीत कौर परिहार ने इतिहास रचते हुए पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। खास बात यह रही कि उन्होंने यह सफलता अपने पहले ही प्रयास में हासिल की। कुल 192 पदों में से केवल 47 अभ्यर्थी ही चयनित हुए, जबकि 145 पद खाली रह गए। गुना की बेटी ने किया जिले का नाम रोशन हरप्रीत कौर परिहार, गुना के साधु सिंह परिहार की पोत्री और नरेंद्र सिंह परिहार की पुत्री हैं। उनके पूरे परिवार और शहर में इस उपलब्धि से खुशी का माहौल है। हरप्रीत ने पहले प्रयास में ही टॉप-3 में जगह बनाकर जिले को गौरवान्वित किया है। READ MORE: सरपंच ने की 1 करोड़ की जमीन पर कब्जेदारी, प्रशासन ने कराया अतिक्रमण मुक्त  सेल्फ स्टडी से मिली सफलता हरप्रीत ने 12वीं तक की पढ़ाई गुना के वंदना कॉन्वेंट स्कूल से की और आगे की पढ़ाई पुणे के भारतीय विद्यापीठ से बीबीए एलएलबी (BBA LLB) में पूरी की। उन्होंने किसी कोचिंग का सहारा नहीं लिया, बल्कि पूरी तैयारी सेल्फ स्टडी के जरिए की। Read more: 36 साल की महिला के प्रेम में फसा युवक, मौत की चौंकाने वाली कहानी गुना बार एसोसिएशन से जुड़ीं हैं हरप्रीत वर्तमान में हरप्रीत कौर परिहार गुना बार एसोसिएशन की सदस्य हैं। अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने साबित किया कि मजबूत इच्छाशक्ति से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। हरप्रीत ने सिविल जज परीक्षा में 450 अंकों में से 281.83 अंक हासिल किए, जो उनकी मेधा और तैयारी की गहराई को दर्शाते हैं। अब तक का सबसे कठिन एग्जाम यह परीक्षा अब तक की सबसे कठिन बताई जा रही है। अनारक्षित वर्ग के 43 पदों पर 41 का चयन हुआ, ओबीसी वर्ग के 9 में से 5, एससी वर्ग के 18 में से 1 चयन हुआ, जबकि एसटी वर्ग के 121 पदों में से एक भी उम्मीदवार चयनित नहीं हुआ। इस प्रकार 145 पद खाली रह गए। Read more: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान

Bhind News: हाईकोर्ट के आदेश पर गिराई गई 15 दुकानें

Bhind News

Bhind News: भिंड जिले की लहार विधानसभा के आलमपुर में बुधवार शाम प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेश पर 28 साल पुराने अतिक्रमण को हटा दिया। नगर परिषद कार्यालय के सामने स्थित सरकारी भूमि (सर्वे क्रमांक 759/1) पर 1997 में तेजबहादुर चौहान ने कब्जा कर 15 दुकानों का निर्माण किया था। 1997 से जारी था अवैध कब्जा तेजबहादुर चौहान ने सरकारी जमीन पर 1997 में बिना अनुमति 15 दुकानों का निर्माण कराया था। तब से यह जमीन कब्जे में थी और स्थानीय प्रशासन इसे मुक्त नहीं करा पा रहा था। Read More: सरपंच ने की 1 करोड़ की जमीन पर कब्जेदारी, प्रशासन ने कराया अतिक्रमण मुक्त 2003 में शुरू हुई कानूनी लड़ाई 2003 में दयाराम कौरव ने इस कब्जे के खिलाफ याचिका दायर की। 2005 में आलमपुर उपतहसील ने धारा 248 के तहत अतिक्रमण की पुष्टि की और कार्यवाही के आदेश दिए। इसके बाद 2006 में तत्कालीन विधायक लालसिंह आर्य ने यह मामला विधानसभा में उठाया। स्टे ऑर्डर से रुकी कार्रवाई अतिक्रमणकर्ता तेजबहादुर चौहान ने इस पर हाईकोर्ट से स्टे ऑर्डर ले लिया, जिससे मामला वर्षों तक लटका रहा। बाद में दयाराम कौरव की पुनर्विचार याचिका पर हाईकोर्ट ने लहार एसडीएम को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। Read more: 36 साल की महिला के प्रेम में फसा युवक, मौत की चौंकाने वाली कहानी 2012 के बाद बेटे ने लड़ी लड़ाई 2012 में दयाराम कौरव के निधन के बाद उनके पुत्र उमाशंकर कौरव ने इस मामले को आगे बढ़ाया। लगभग 28 साल लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद आखिरकार प्रशासन ने जमीन को कब्जामुक्त कराया। भारी पुलिस बल के साथ चली कार्रवाई बुधवार को हुई कार्रवाई के दौरान लहार तहसीलदार दीपक शुक्ला, नगर परिषद सीएमओ अतुल रावत, आलमपुर थाना प्रभारी रवि उपाध्याय, दबोह टीआई राजेश शर्मा और शैलेन्द्र सिंह के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन ने 15 दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर भूमि को मुक्त कराया। Read more: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान

Morena News: सरपंच ने की 1 करोड़ की जमीन पर कब्जेदारी, प्रशासन ने कराया अतिक्रमण मुक्त

Morena News:

Morena News: मुरैना की ग्राम पंचायत ठातीपुरा में सरकारी गोचर भूमि पर कब्जे का बड़ा मामला सामने आया है। पंचायत के सरपंच ब्रजेश जाटव और उनके परिवार ने करीब 40 बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया था। इस जमीन पर पत्थर की बाउंड्री बनाकर गेहूं और सरसों की फसल बोई गई थी। ग्रामीणों की शिकायत पर खुला मामला गांव के लोगों ने प्रशासन से लगातार शिकायत की थी कि सरपंच और उसका परिवार सरकारी जमीन पर खेती कर रहा है। जांच के बाद आरोप सही पाए गए। सूत्रों के अनुसार, इस जमीन की कीमत लगभग एक करोड़ रुपये आंकी गई है (Morena News)। Read more: 36 साल की महिला के प्रेम में फसा युवक, मौत की चौंकाने वाली कहानी तहसीलदार के नेतृत्व में चला अभियान कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर तहसीलदार नरेश शर्मा ने बड़ी कार्रवाई की। इस अभियान में 30 पटवारी, 50 कोटवार और 25 पुलिसकर्मी शामिल थे। संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर बाउंड्री और फसल को जेसीबी व ट्रैक्टर से नष्ट कराया। खड़ी फसल पर चली जेसीबी अधिकारियों ने बताया कि कई वर्षों से सरपंच के परिवार ने इस भूमि पर कब्जा कर खेती कर रखी थी। कार्रवाई के दौरान खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चलाया गया और पत्थरों की बाउंड्री तोड़ी गई। अब यह भूमि प्रशासन के अधीन कर दी गई है। Read More: महानगरी एक्सप्रेस के बाथरूम में लिखा ‘पाक जिंदाबाद’ प्रशासन ने दिखाई सख्ती कलेक्टर ने कहा कि शासकीय भूमि पर किसी प्रकार का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति सरकारी जमीन पर कब्जा करने की हिम्मत न करे। आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि जिले के अन्य ग्राम पंचायतों की गोचर भूमि की भी जांच की जाएगी। जहां कहीं भी अतिक्रमण मिलेगा, वहां इसी तरह की सख्त कार्रवाई होगी। Read more: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान

Gwalior News: 36 साल की महिला के प्रेम में फसा युवक, मौत की चौंकाने वाली कहानी

Gwalior News

Gwalior News: ग्वालियर में 20 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। आरोप है कि 36 साल की शादीशुदा महिला ने खुद को 22 साल की बताकर उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। महिला चार बच्चों की मां थी, लेकिन युवक को कुंवारी बताकर दो साल तक उसके साथ रिलेशन में रही। सच सामने आने के बाद युवक को ब्लैकमेल किया जाने लगा। परेशान होकर उसने महिला के घर में ही फांसी लगा ली। महिला ने बेहोश होने की झूठी कहानी सुनाई 7 अक्टूबर को 36 वर्षीय नगीना खान ने युवक जावेद को जेएएच ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। उसने डॉक्टरों से कहा कि जावेद सुबह चार बजे उसके घर आया था और दरवाजे पर गिर पड़ा। डॉक्टरों ने जांच की तो पाया कि जावेद की मौत फांसी लगाने से हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की। Read More: महानगरी एक्सप्रेस के बाथरूम में लिखा ‘पाक जिंदाबाद’ पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुला राज पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत की पुष्टि हुई। जांच में पता चला कि नगीना ने जावेद को फंदे से उतारकर साफी छुपाई और सबूत मिटाने की कोशिश की। मृतक के परिजनों ने बयान में बताया कि महिला उसे लगातार धमकाती थी और साथ रहने का दबाव बना रही थी। कैसे हुई थी दोनों की मुलाकात एक साल पहले नगीना जावेद के घर किराए पर रहने आई थी। उसने जावेद को बताया कि वह 22 साल की कुंवारी है। साथ में रहने वाली बच्ची उसकी बहन की बेटी है। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। फिर रिश्ता बढ़कर शारीरिक संबंधों तक पहुंच गया। बाद में जब जावेद को महिला की सच्चाई पता चली, तो विवाद शुरू हो गया। Read more: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान चार बच्चों की मां निकली नगीना पुलिस जांच में सामने आया कि नगीना की शादी 2006 में आरिफ खान से हुई थी। उसके पांच बच्चे हैं, जिनमें एक की मौत हो चुकी है। सबसे बड़ा बेटा 18 साल का है। पुलिस ने दर्ज की FIR मृतक के परिजनों की शिकायत और पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने की FIR दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान