नीतीश रेड्डी दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया में शामिल, केवल 6 खिलाड़ियों ने किया अभ्यास

IND Vs SA 2nd Test : साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसी बीच ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को भारतीय टेस्ट टीम में फिर से शामिल कर लिया गया है। वे कोलकाता पहुंच चुके हैं, हालांकि उन्होंने मंगलवार के ऑप्शनल प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लिया। टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज़ शुभमन गिल टीम के साथ गुवाहाटी तो जाएंगे, लेकिन उनकी चोट पूरी तरह ठीक नहीं हुई है। अगर दर्द बरकरार रहा तो उन्हें इलाज और रिकवरी के लिए BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बेंगलुरु भेजा जा सकता है। गुवाहाटी में दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से शुरू होगा। नीतीश रेड्डी को तय समय से पहले बुलाया (IND Vs SA 2nd Test) रेड्डी को पहले टेस्ट से ठीक पहले रिलीज किया गया था ताकि वे भारत-ए की साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ सीरीज खेल सकें। BCCI ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वे दूसरे टेस्ट में स्क्वॉड से जुड़ेंगे, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उन्हें निर्धारित समय से पहले ही वापस बुला लिया है। Read More: मुरैना में भ्रष्टाचार का लाइव खुलासा, युवक ने मेयर के सामने लगाया फोन केवल 6 खिलाड़ियों ने किया ऑप्शनल नेट सेशन कोलकाता में मंगलवार को टीम इंडिया का ऑप्शनल ट्रेनिंग सेशन हुआ, जिसमें सिर्फ 6 भारतीय खिलाड़ी ही शामिल हुए। बाकी खिलाड़ियों ने आराम करते हुए अगले मुकाबले के लिए खुद को तैयार करने का फैसला किया। पहला टेस्ट ढाई दिन में खत्म पहला टेस्ट ईडन गार्डन्स में खेला गया, जो सिर्फ ढाई दिन में समाप्त हो गया। भारत को इस मैच में 30 रन से हार का सामना करना पड़ा। साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 159 रन और दूसरी पारी में 153 रन बनाए। मुकाबला 14 नवंबर को शुरू हुआ था और 18 नवंबर तक चलना था, लेकिन 16 नवंबर की दोपहर तक ही परिणाम आ गया। Read More : राजस्थान रॉयल्स से जुड़ने के बाद Ravindra Jadeja ने तोड़ी चुप्पी
School Timings Changed : एमपी में कड़ाके की ठंड के बाद बदला स्कूलों का टाइम

School Timings Changed : मध्यप्रदेश इन दिनों कड़ाके की सर्दी की गिरफ्त में है। पूरा प्रदेश शीतलहर से थरथरा रहा है और कई जगहों पर रात का पारा पांच डिग्री के आसपास पहुँच चुका है। राजधानी भोपाल ने तो रविवार रात 5.2 डिग्री सेल्सियस के साथ पिछले 88 साल का नवंबर का सबसे ठंडा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। ठिठुरन इतनी है कि सुबह-सुबह छोटे बच्चों को स्कूल भेजना मुश्किल हो रहा है। इसे देखते हुए प्रदेश के कई जिलों के कलेक्टरों ने तुरंत फैसला लिया और स्कूलों की समय-सारिणी बदल दी। छिंदवाड़ा में कलेक्टर ने देर शाम आदेश जारी कर सभी सरकारी-निजी स्कूलों को सुबह साढ़े आठ बजे के बाद खोलने का निर्देश दिया है। हरदा में कक्षाएँ अब नौ बजे से शुरू होंगी। उमरिया और सतना में नर्सरी से आठवीं तक के बच्चे नौ बजे से ही स्कूल आएंगे। रीवा की कलेक्टर प्रतिभा पाल ने भी यही समय तय किया है। अनूपपुर के स्कूल साढ़े नौ बजे खुलेंगे, जबकि देवास में तो नर्सरी से बारहवीं तक के सभी विद्यार्थी दस बजे के बाद ही कक्षाओं में बैठेंगे। मंडला में भी सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक पढ़ाई होगी। हालाँकि बड़वानी में अभी तक कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहाँ रात का तापमान 9.7 डिग्री तक पहुँच गया है और सुबह ओस के साथ हवाएँ हड्डियाँ जमा रही हैं, फिर भी छोटे बच्चे सात-आठ बजे की कड़कती ठंड में स्कूल पहुँचने को मजबूर हैं। अभिभावक परेशान हैं और बार-बार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन शिक्षा विभाग का कहना है कि ऊपर से अभी कोई लिखित आदेश नहीं आया है। Read More: मुरैना में भ्रष्टाचार का लाइव खुलासा, युवक ने मेयर के सामने लगाया फोन
INDORE NEWS: इंदौर में नगर निगम ने तीन जर्जर मकान तोड़े, 26 नवंबर तक अस्थायी रोक लागू

INDORE NEWS: मंगलवार को नगर निगम का अमला दलबल के साथ जर्जर मकानों पर कार्रवाई करने पहुंचा। निगम ने कुल 5 जर्जर मकानों को चिह्नित किया था, लेकिन इनमें से दो मकानों को कोर्ट से अस्थायी राहत मिल गई। ऐसे में निगम ने तीन मकानों पर ही जेसीबी चलाते हुए कार्रवाई की। जोन-11 के वार्ड 60 में स्थित इन 5 मकानों पर कार्रवाई के लिए भवन अधिकारी गीतेश तिवारी, रिमूवल सुपरवाइजर बबलू कल्याणे, भवन निरीक्षक और अन्य स्टाफ मौजूद रहा। कार्रवाई के दौरान तीन जेसीबी मशीनों का उपयोग किया गया। सावधानी के तहत संबंधित मार्ग को बंद कर दिया गया, ताकि कोई यातायात प्रभावित न हो। Read More: मुरैना में भ्रष्टाचार का लाइव खुलासा, युवक ने मेयर के सामने लगाया फोन पांच में से तीन मकानों पर कार्रवाई भवन अधिकारी गीतेश तिवारी ने बताया कि रानीपुरा, दौलतगंज और सियागंज क्षेत्रों में स्थित 5 जर्जर मकानों को चिह्नित किया गया था। इनमें से दो भवन स्वामियों ने कोर्ट का रुख किया था, जिन्हें 26 नवंबर तक की अस्थायी राहत मिली है। इसलिए इन दो भवनों पर कार्रवाई नहीं की गई, जबकि शेष तीन मकानों को तोड़ा गया। जेसीबी से तोड़े गए जर्जर ढांचे निगम की टीम जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंची और पूरी सावधानी के साथ जर्जर मकानों को ढहाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा गया। Read More : राजस्थान रॉयल्स से जुड़ने के बाद Ravindra Jadeja ने तोड़ी चुप्पी
MP Board: छात्रों की उलझन हुई दूर, अब जनवरी के पहले हफ्ते में होंगे प्री-बोर्ड

MP Board Update : मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जारी भ्रम खत्म कर दिया है। अब ये परीक्षाएं जनवरी के पहले हफ्ते में आयोजित की जाएंगी। प्री-बोर्ड पेपर बोर्ड परीक्षा की तरह ही पैटर्न पर तैयार किए जाएंगे, ताकि छात्र असली परीक्षा जैसा अनुभव पहले ही ले सकें । READ MORE : CCTV कैमरे में दिखी फॉर्च्यूनर की रफ्तार, 300 मीटर पहले का फुटेज आया सामने फरवरी–मार्च में मुख्य बोर्ड परीक्षा मुख्य बोर्ड परीक्षा फरवरी से मार्च के बीच होगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्री-बोर्ड परीक्षाएं अनिवार्य होंगी और इन्हें किसी स्थिति में स्थगित नहीं किया जाएगा। विस्तृत टाइम-टेबल जल्द जारी किया जाएगा। प्री-बोर्ड के सभी प्रश्न-पत्र डिजिटल रूप में स्कूलों के प्रिंसिपल पोर्टल पर उपलब्ध कराए जाएंगे, जहाँ से स्कूल इन्हें डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकेंगे। READ MORE : CCTV कैमरे में दिखी फॉर्च्यूनर की रफ्तार, 300 मीटर पहले का फुटेज आया सामने हाफ-ईयर परीक्षा की कॉपियां दिखाना अनिवार्य विभाग ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि 9वीं से 12वीं तक की हाफ-ईयर परीक्षाओं की कॉपियां छात्रों को अनिवार्य रूप से दिखाएँ। इससे विद्यार्थी अपनी कमजोरियों की पहचान कर पाएंगे और प्री-बोर्ड से पहले सुधार कर सकेंगे। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया है कि प्री-बोर्ड से पहले पूरे सिलेबस की पढ़ाई पूरी हो। जहां भी पाठ्यक्रम अधूरा है, स्कूलों को तुरंत पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। READ MORE: माओवादी संगठन को बड़ा झटका, मोस्ट वांटेड हिडमा मुठभेड़ में ढेर
Chhindwara News: 1.37 लाख उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, समाधान योजना में सरचार्ज होगा माफ

Chhindwara News: छिंदवाड़ा। बिजली बिल बकाया चुकाने में मुश्किलों का सामना कर रहे उपभोक्ताओं के लिए मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बड़ी राहत दी है। दिवाली के बाद कंपनी ने “समाधान योजना 2025–26” की शुरुआत कर दी है। इस योजना के तहत एकमुश्त बकाया राशि जमा करने पर उपभोक्ताओं को पूरा सरचार्ज माफ या भारी छूट दी जाएगी। योजना का पहला चरण 1 नवंबर से 31 दिसंबर 2025 तक चलेगा। कंपनी के अनुसार छिंदवाड़ा वृत्त में लगभग 1 लाख 37 हजार 552 उपभोक्ता इस योजना के पात्र हैं। इन उपभोक्ताओं पर कुल 32 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया दर्ज है। इसमें घरेलू, व्यवसायिक, औद्योगिक और कृषि उपभोक्ता शामिल हैं। हालांकि सरकारी विभागों को योजना के दायरे से बाहर रखा गया है। READ MORE: छठे सिंहस्थ की तैयारी में जुटा उज्जैन, 65 साल पुराना ज्योति नगर सबस्टेशन होगा हाई-टेक मैदान में उतरी टीम योजना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने के लिए कंपनी ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कैंप लगाना शुरू कर दिया है। अब तक 122 शिविर लगाए जा चुके हैं। शुरुआती चरण में ही 514 उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लिया और 12.27 लाख रुपये का बकाया जमा किया। इस पर उन्हें 73 हजार रुपये से अधिक का सरचार्ज माफ हुआ। READ MORE: माओवादी संगठन को बड़ा झटका, मोस्ट वांटेड हिडमा मुठभेड़ में ढेर जल्दी जमा करने पर अधिक छूट बिजली कंपनी ने बकायेदारों से अपील की है कि योजना की अंतिम तिथि 31 दिसंबर से पहले अपना बकाया जमा कर लाभ उठाएं। अधिकारियों के अनुसार जितनी जल्दी राशि जमा की जाएगी, उतनी अधिक छूट मिलेगी। योजना खत्म होने के बाद फिर सरचार्ज सहित पूरी राशि चुकानी होगी और कनेक्शन कटने की कार्रवाई भी हो सकती है। जो उपभोक्ता कैंप तक नहीं पहुँच पाए हैं, वे नजदीकी वितरण केंद्र या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी योजना का लाभ ले सकते हैं। कंपनी का कहना है कि यह उपभोक्ताओं के लिए बकाया चुकाने का सबसे आसान और लाभदायक मौका है। Read More: पति के दोस्त ने किया रेप, मारपीट कर कमरे में की वारदात
Simhastha 2028: छठे सिंहस्थ की तैयारी में जुटा उज्जैन, 65 साल पुराना ज्योति नगर सबस्टेशन होगा हाई-टेक

Simhastha 2028 : उज्जैन में 2028 में सिंहस्थ का आयोजन होना है। इसे ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार और बिजली विभाग ने कमर कस ली है। इस प्रयास के केंद्र में राज्य का सबसे पुराना और ऐतिहासिक 132 केवी ज्योति नगर सबस्टेशन है, जो पिछले 65 वर्षों से उज्जैन की जीवनरेखा बना हुआ है। 17 नवंबर, 1960 को शुरू हुए इस सबस्टेशन ने पाँच सिंहस्थों (Simhastha 2028) में बिजली आपूर्ति प्रदान की है। अब इसे छठे महापर्व के लिए पूरी तरह तैयार किया जा रहा है। READ MORE: माओवादी संगठन को बड़ा झटका, मोस्ट वांटेड हिडमा मुठभेड़ में ढेर MP पावर ट्रांसमिशन कंपनी को विशेष निर्देश ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा है कि सिंहस्थ (Simhastha 2028) सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी को ज्योति नगर सबस्टेशन को नई तकनीक से अपग्रेड करने के विशेष निर्देश दिए गए हैं। आधुनिक उपकरणों की स्थापना और रखरखाव कार्य युद्धस्तर पर पूरा किया जाए, ताकि 2028 में होने वाले विशाल सिंहस्थ मेले के दौरान किसी भी प्रकार की अंधकार की स्थिति न आए। READ MORE : CCTV कैमरे में दिखी फॉर्च्यूनर की रफ्तार, 300 मीटर पहले का फुटेज आया सामने यहीं से संचालित होता है 33 केवी खेड़ापति फीडर सिंहस्थ क्षेत्र (Simhastha 2028) को सीधी बिजली आपूर्ति करने वाला 33 केवी खेड़ापति फीडर भी इसी सबस्टेशन से निकलता है और पिछले हर कुंभ में इसने अपनी ताकत साबित की है। विभाग अब इसे स्मार्ट और उच्च क्षमता वाला बनाने की तैयारी कर रहा है। Read More: पति के दोस्त ने किया रेप, मारपीट कर कमरे में की वारदात
MP NEWS: इंदौर में नेशनल शूटर ने बस कंडक्टर से की बदसलूकी, नशे में था आरोपी

MP NEWS: इंदौर से पुणे जा रही एक निजी ट्रैवल्स की बस में नेशनल शूटर के साथ छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। घटना रविवार रात राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में हुई। जानकारी के अनुसार पुणे की रहने वाली महिला शूटर शूटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने इंदौर आई थीं । लौटते समय वर्मा ट्रैवल्स की बस में चढ़ रही थीं। इसी दौरान कंडक्टर ने उन्हें बेड टच किया। महिला खिलाड़ी ने तुरंत विरोध जताया तो कंडक्टर और ड्राइवर ने बदतमीजी शुरू कर दी। इसके बाद शूटर ने दोनों की पिटाई कर दी। Read More : माओवादी संगठन को बड़ा झटका, मोस्ट वांटेड हिडमा मुठभेड़ में ढेर नशे में था आरोपी मारपीट के बाद ड्राइवर और कंडक्टर मौके से भाग निकले। बस में मौजूद यात्रियों ने बताया कि दोनों आरोपियों के व्यवहार से ऐसा लग रहा था कि वे नशे में थे। हंगामे के कारण सभी यात्री बस से उतर गए और ट्रैवल्स ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। बस रातभर सड़क पर खड़ी रही और सोमवार सुबह करीब 4 बजे ट्रैवल्स कंपनी ने नया ड्राइवर भेजा, तब बस पुणे के लिए रवाना हो सकी। READ MORE : CCTV कैमरे में दिखी फॉर्च्यूनर की रफ्तार, 300 मीटर पहले का फुटेज आया सामने इस मामले में पुलिस ने क्या कहा महिला खिलाड़ी ने राजेंद्र नगर थाने में आवेदन दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी। पुलिस ने बस संचालकों से संपर्क किया, लेकिन वे थाने नहीं पहुंचे। जांच अधिकारी एसआई शिल्पा पाटीदार ने बताया कि पीड़िता अब पुणे लौट चुकी है और मामले में आगे की प्रक्रिया सीनियर अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर तय होगी। इससे पहले भी निजी बसों में ऐसा मामला सामने आ चुका है। हाल ही में मुंबई इंदौर रूट की एक बस में यात्री द्वारा युवती से छेड़छाड़ की घटना हुई थी। शिकायत के बाद उस मामले में शून्य पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई थी। Read More: पति के दोस्त ने किया रेप, मारपीट कर कमरे में की वारदात
Maoist Hidma Killed : माओवादी संगठन को बड़ा झटका, मोस्ट वांटेड हिडमा मुठभेड़ में ढेर

Maoist Hidma Killed : आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामराजू जिले में मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में छह माओवादी मारे गए हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक मारे गए माओवादियों में मोस्ट वांटेड मदवी हिडमा के भी शामिल होने की संभावना जताई गई है। हिडमा को कई बड़े नक्सली हमलों का मुख्य मास्टरमाइंड माना जाता था। मुठभेड़ सुबह करीब 6:30 से 7 बजे के बीच मरेदुमिल्ली मंडल के घने जंगल में हुई। पुलिस अधीक्षक अमित बरदार ने बताया कि यह सुरक्षाबलों की कई शाखाओं का संयुक्त अभियान था। घटना के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है ताकि बाकी छिपे माओवादियों की गतिविधियों का पता लगाया जा सके। रिपोर्ट के अनुसार विशेष पुलिस बलों के साथ हुई इस कार्रवाई में हिडमा के ढेर होने की खबर सामने आई है। हिडमा देश के हाई प्रोफाइल माओवादी कमांडरों में गिना जाता था। पिछले पंद्रह वर्षों में सुरक्षा बलों पर हुए कई बड़े हमलों के पीछे उसी की भूमिका बताई जाती है। READ MORE : CCTV कैमरे में दिखी फॉर्च्यूनर की रफ्तार, 300 मीटर पहले का फुटेज आया सामने बड़े नक्सली हमलों के पीछे हिडमा का नाम हिडमा को कई भीषण नक्सली हमलों का मास्टरमाइंड माना जाता है। 2010 दंतेवाड़ा हमला जिसमें 76 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए। 2013 झीरम घाटी हमला जिसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं समेत 27 लोग मारे गए। 2021 सुकमा बीजापुर हमला जिसमें 22 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए। Read More: पति के दोस्त ने किया रेप, मारपीट कर कमरे में की वारदात 1 करोड़ रुपये का इनामी था हिडमा हिडमा पीएलजीए बटालियन नंबर 1 का प्रमुख था जिसे माओवादियों की सबसे खतरनाक हमलावर यूनिट माना जाता है। वह बस्तर का इकलौता आदिवासी कमांडर था जिसने सीपीआई माओवादी की केंद्रीय समिति तक अपनी जगह बनाई थी। उसके सिर पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ के बाद अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। इलाके में तलाशी अभियान चल रहा है। Read More: मुरैना में भ्रष्टाचार का लाइव खुलासा, युवक ने मेयर के सामने लगाया फोन
Tractor Trolley Accident : CCTV कैमरे में दिखी फॉर्च्यूनर की रफ्तार, 300 मीटर पहले का फुटेज आया सामने

Tractor Trolley Accident: ग्वालियर में रविवार सुबह एक भीषण हादसा हुआ। एक फॉर्च्यूनर कार रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्राली से पीछे से टकरा गई। फॉर्च्यूनर में सवार सभी पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। खबरों के मुताबिक, पुलिस अभी भी घटना के समय के बारे में निश्चित नहीं है, लेकिन कार की अगली सीट पर बैठे कार मालिक प्रिंस उर्फ क्षितिज राजावत की एप्पल वॉच ने सही समय बता दिया है। प्रिंस ने स्मार्टवॉच पहनी हुई थी। रविवार सुबह 6:02 बजे, जब कार दुर्घटनाग्रस्त हुई, घड़ी ने काम करना बंद कर दिया। Read More: पति के दोस्त ने किया रेप, मारपीट कर कमरे में की वारदात एप्पल वॉच ने दिखाया सही समय ऐसे में पुलिस अब इसी समय को घटना का सही समय मान रही है। इस बीच, पुलिस को घटनास्थल से महज 300 मीटर दूर हाईवे पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली है। इसमें कार पलक झपकते ही कैमरे के सामने से गुजरती दिख रही है। कार की स्पीड भी गौर करने लायक है। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज और एप्पल वॉच की टाइमिंग के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि कार की स्पीड 151 किलोमीटर प्रति घंटा रही होगी। उधर, पुलिस ने सोमवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली के मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया। उसने दो-तीन बार नाम बदलकर पुलिस को ड्राइवर का नाम बताया था। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है। Read More: मुरैना में भ्रष्टाचार का लाइव खुलासा, युवक ने मेयर के सामने लगाया फोन हादसे में पांच दोस्तों की मौत जाँच के दौरान, जब पाकिस प्रिंस का शव बरामद किया जा रहा था, तो कार दुर्घटना के अगले दिन रविवार सुबह 6:02 बजे, उनके द्वारा पहनी गई एप्पल स्मार्टवॉच ने काम करना बंद कर दिया। पुलिस को जौरासी मंदिर से कार के निकलते हुए फुटेज भी मिले। यह फुटेज सुबह 5:55 बजे लिया गया था। पुलिस का अनुमान है कि कार मंदिर के पास से घटनास्थल पर 7 मिनट के भीतर पहुँच गई थी। अनुमान लगाया जा सकता है कि कार 151 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। CCTV में कैद हुई स्पीड पुलिस को घटनास्थल से सिर्फ़ 300 मीटर दूर एक नई जगह का सीसीटीवी फुटेज मिला है। सीसीटीवी कैमरे के ठीक सामने, फॉर्च्यूनर कार पलक झपकते ही हाईवे पार कर गई। इससे पुलिस को कार की तेज़ रफ़्तार का अंदाज़ा भी हो गया है। Read More: वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद अब इंदौर की बहू बनेगी Smriti Mandhana
SIR Voter List Revision Update: एसआईआर वर्किंग में MP को मिला छठा स्थान

SIR Voter List Revision Update: मध्यप्रदेश में चुनाव आयोग की सख्ती का असर दिखने लगा है। राज्य में अब तक 9.72 प्रतिशत गणना पत्रक डिजिटाइज हो चुके हैं। चुनाव आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, देश के 12 राज्यों में चल रही SIR प्रक्रिया में MP छठे स्थान पर है। गोवा सबसे आगे है, जहां 35% से ज्यादा डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है। MP में 99.63% गणना पत्रक वितरण पूरा चुनाव आयोग द्वारा सोमवार दोपहर 3 बजे तक जारी रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश में 5 करोड़ 74 लाख मतदाताओं में से 5 करोड़ 71 लाख 94 हजार लोगों को गणना पत्रक बांटे जा चुके हैं। अब तक 55 लाख 81 हजार से अधिक पत्रकों का डिजिटाइजेशन किया गया है। Read More: पति के दोस्त ने किया रेप, मारपीट कर कमरे में की वारदात 12 राज्यों की रिपोर्ट में MP छठे नंबर पर • गोवा: 100% वितरण, 35.74% डिजिटाइजेशन • राजस्थान: 98.85% वितरण, 27.84% डिजिटाइजेशन • लक्षद्वीप: 100% वितरण, 19.64% डिजिटाइजेशन • पुडुचेरी: 94.35% वितरण, 18.79% डिजिटाइजेशन • MP: 99.63% वितरण, 9.72% डिजिटाइजेशन (छठा स्थान) Read More: मुरैना में भ्रष्टाचार का लाइव खुलासा, युवक ने मेयर के सामने लगाया फोन 12 राज्यों में कुल 50 करोड़ वोटर्स कुल 50 करोड़ 97 लाख मतदाताओं में से 98.32% को गणना पत्रक वितरित किए जा चुके हैं। अब तक 4 करोड़ 42 लाख से ज्यादा पत्रकों का डिजिटाइजेशन हुआ है, जो 8.68% है। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि विधानसभा 134 टिमरनी के ग्राम खरतलाय में BLO हंस कुमार दिलारे ने 100% कार्य पूरा किया। जिले में यह पहली पूर्ण उपलब्धि है। Read More: वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद अब इंदौर की बहू बनेगी Smriti Mandhana