Chambalkichugli.com

MP Judiciary Exam : SC-ST को राहत, सिविल जज भर्ती में नई मेरिट लिस्ट के निर्देश

MP High Court

MP Judiciary Exam Update : मध्य प्रदेश सिविल जज (जूनियर डिवीजन) भर्ती-2022 में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को बड़ी राहत देते हुए हाईकोर्ट ने परीक्षा सेल को नई संशोधित मेरिट लिस्ट जारी करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि SC उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा में 45% और ST के लिए 40% न्यूनतम अंक मान्य होंगे। इंटरव्यू की कटऑफ में भी छूट दी जाए ताकि योग्य अभ्यर्थियों के साथ न्याय हो सके। Read More: जहरीले पानी से सब्जी उगाने पर अधिकारियों से जवाब तलब कोर्ट ने कहा– सीटें खाली रखना समाधान नहीं भर्ती प्रक्रिया में कुल 191 पदों के लिए परीक्षा हुई थी, लेकिन परिणाम में ST वर्ग का एक भी चयन नहीं हुआ। SC श्रेणी से केवल एक अभ्यर्थी मेरिट में आया। इतनी बड़ी संख्या में सीटें खाली रह जाने पर अदालत ने इसे आरक्षण नीति की भावना के खिलाफ बताया। मुख्य न्यायाधीश संजीव सच्चदेवा और जस्टिस विनय सराफ की बेंच ने कहा कि आरक्षण का उद्देश्य सामाजिक न्याय सुनिश्चित करना है, इसलिए पात्र अभ्यर्थियों को मौका देना जरूरी है। सिस्टम की खामियों के कारण योग्य उम्मीदवारों का बाहर होना अस्वीकार्य है। Read More: अश्लील वीडियो केस में बड़ा अपडेट, जिला अस्पताल के 4 कर्मचारी FIR में शामिल नई सूची से बढ़ी उम्मीद (MP Judiciary Exam Update) कोर्ट ने परीक्षा सेल को संशोधित मेरिट लिस्ट लगाकर अदालत में पेश करने का आदेश दिया है। इससे उन सैकड़ों SC-ST उम्मीदवारों को फायदा मिलेगा जो मामूली अंकों से चयन से बाहर हुए थे। अब अगली सुनवाई में नई सूची की वैधता पर फैसला होगा। Read more: इंदौर से शुरू हुई PM Heli का रिस्पॉन्स फीका, दूसरे दिन भी सभी सीटें खाली  

MP High Court की सख्त चेतावनी: जहरीले पानी से सब्जी उगाने पर अधिकारियों से जवाब तलब

MP High Court

MP High Court: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने जबलपुर शहर में ओमती और मोती नालों के अत्यधिक प्रदूषित पानी से सब्जियों की खेती किए जाने पर कड़ा रुख अपनाते हुए कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने अधिकारियों से पूछा है कि जनता के स्वास्थ्य को जोखिम में डालने वाली इस गंभीर समस्या पर अब तक प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं की गई। मुख्य न्यायाधीश संजीव सच्चदेवा और जस्टिस विनय सराफ की डिवीजन बेंच ने एक लॉ छात्र के पत्र को जनहित याचिका के रूप में स्वीकार कर सुनवाई शुरू की। कोर्ट ने वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर सिंह ठाकुर को अमीकस क्यूरी (कोर्ट मित्र) नियुक्त किया है। अगली सुनवाई 26 नवंबर को होगी। Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा दूषित सब्जियों से बढ़ रहा गंभीर स्वास्थ्य खतरा याचिका में बताया गया कि कछपुरा, विजय नगर, कचनारी, गोहलपुर, बेलखाड़ू और बघौड़ा क्षेत्रों में किसान ओमती और मोती नालों का गंदा पानी सब्जी उत्पादन में इस्तेमाल कर रहे हैं। यह पानी सीवेज, डिटर्जेंट, घरेलू कचरे और रसायनों से भरा होता है। विशेषज्ञों के मुताबिक डिटर्जेंट में मौजूद सोडियम कार्बोनेट, सोडियम लॉरेथ सल्फेट और एल्काइल बेंजीन सल्फोनेट जैसे रसायन हाइपरटेंशन, त्वचा जलन, एलर्जी, गैस, सूजन, सिरदर्द और कैंसर तक का खतरा बढ़ाते हैं। कोर्ट को बताया गया कि नालों के इस जहरीले पानी के जरिए रसायन सब्जियों में अवशोषित होकर सीधे लोगों की थाली तक पहुंच रहे हैं। लंबे समय तक ऐसे दूषित उत्पादों का सेवन किडनी और लीवर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। Read More: अश्लील वीडियो केस में बड़ा अपडेट, जिला अस्पताल के 4 कर्मचारी FIR में शामिल विभागों पर लापरवाही का आरोप याचिकाकर्ता ने कहा कि साफ पानी की कमी के कारण किसान मजबूर होकर नालों का पानी उपयोग कर रहे हैं, लेकिन नगर निगम, जल संसाधन विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डालकर कार्रवाई से बचते रहे हैं। कई वर्षों की मांगों के बावजूद किसी भी विभाग ने ठोस कदम नहीं उठाया। कोर्ट ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट डिवीजन बेंच ने टिप्पणी की कि पर्यावरण संरक्षण अधिनियम और जल प्रदूषण नियंत्रण कानून के पालन की जिम्मेदारी प्रशासनिक अधिकारियों की है। कोर्ट ने कलेक्टर से पूछा कि • नालों की सफाई पर क्या कदम उठाए गए? • दूषित पानी के स्थान पर किसानों को वैकल्पिक सिंचाई व्यवस्था कैसे उपलब्ध कराई जाएगी? • प्रभावित किसानों को जागरूक करने के लिए क्या प्रयास किए गए? कोर्ट ने साफ किया कि सार्वजनिक स्वास्थ्य और पर्यावरण को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। Read more: इंदौर से शुरू हुई PM Heli का रिस्पॉन्स फीका, दूसरे दिन भी सभी सीटें खाली

अश्लील वीडियो केस में बड़ा अपडेट, जिला अस्पताल के 4 कर्मचारी FIR में शामिल

Ashoknagar News

Ashoknagar News: अशोकनगर जिला अस्पताल में वायरल हुए आपत्तिजनक वीडियो मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। जांच के दौरान चार नए आरोपियों की पहचान होने के बाद उनके नाम एफआईआर में जोड़ दिए गए हैं। इनमें अस्पताल के सुरक्षाकर्मी और सफाईकर्मी शामिल हैं, जिन पर वीडियो शूट करने और सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप है। 10 नवंबर को अस्पताल परिसर के अंदर के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जो 7 नवंबर के बताए जा रहे हैं। मामला सामने आते ही पुलिस और प्रशासन सक्रिय हो गया था। कोतवाली थाना प्रभारी रवि प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि जिन लोगों ने वीडियो बनाए और उन्हें वायरल किया, उन्हें चिन्हित कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इन लोगों ने वीडियो पुलिस या प्रशासन को सौंपने के बजाय सीधे सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिससे अस्पताल की छवि को नुकसान पहुंचा। (Ashoknagar News) Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा इन पर हुई एफआईआर • सफाईकर्मी विकास बाल्मीकि (निवासी बाल्मीकि मोहल्ला) • सिक्योरिटी गार्ड लालू मीना (निवासी रावसर) • गेट के पास वीडियो बनाने वाला माखन अहिरवार (निवासी जलालपुर) • वीडियो वायरल करने वाला विशाल यादव (निवासी डोंगर) टीआई चौहान ने चेतावनी दी कि ऐसे वीडियो बनाना, रखना या शेयर करना गंभीर अपराध है। अगर किसी के पास ऐसी सामग्री आती है, तो उसे तुरंत पुलिस को सौंपना चाहिए नहीं तो कानूनी कार्रवाई होगी। उन्होंने साफ कहा कि इस तरह के मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। कुछ दिनों पहले अस्पताल के गार्डन और मुख्य गेट पर युवक-युवती और महिला-पुरुष के आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुए थे, जिसके बाद मामले की जांच जारी है और पुलिस को अब अहम सुराग मिले हैं। (Ashoknagar News) Read more: इंदौर से शुरू हुई PM Heli का रिस्पॉन्स फीका, दूसरे दिन भी सभी सीटें खाली  

Shivpuri News : जेठ ने बहू पर टायर लिवर से किया जानलेवा हमला, पुलिस ने शुरू की जांच

Shivpuri News

Shivpuri News : शिवपुरी जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के धंधेरा गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान एक महिला पर उसके जेठ ने टायर लिवर से जानलेवा हमला कर दिया। घायल महिला शिवरती धाकड़ को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा आखिर क्या है पूरा मामला पीड़िता के पति विजय सिंह के अनुसार, शुक्रवार दोपहर वे खेत पर थे और उनकी पत्नी शिवरती घर लौटकर पशुओं को चारा डाल रही थी। उसी दौरान उसकी जेठानी मुन्नी बाई गाली-गलौज करने लगी। विरोध करने पर बड़ा भाई प्रेमनारायण धाकड़ लोहे का टायर लिवर लेकर आया और पीछे से शिवरती पर हमला कर दिया। पहले ही वार में वह गिर गई और इसके बाद कई वार किए गए, जिससे वह लहूलुहान हो गई। (Shivpuri News) थाना प्रभारी ने क्या कहा महिला की चीखें सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और बीचबचाव करके उसे बचाया। रात में सरपंच की मदद से घायल महिला को जिला अस्पताल लाया गया। थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि पीड़िता के पति की शिकायत पर प्रेमनारायण धाकड़ और उसकी पत्नी गुड्डी बाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है। (Shivpuri News) Read more: इंदौर से शुरू हुई PM Heli का रिस्पॉन्स फीका, दूसरे दिन भी सभी सीटें खाली

Guna News : GAIL प्लांट की पार्किंग में गैस टैंकर में आग

Guna News

Guna News : गुना जिले के विजयपुर स्थित GAIL प्लांट की पार्किंग में शनिवार सुबह खड़े एक गैस टैंकर में अचानक आग लग गई। तेज लपटें उठने लगीं, लेकिन गनीमत रही कि टैंकर खाली था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कुछ ही समय में आग बुझा दी गई। इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड सुबह पार्किंग में मौजूद ड्राइवरों ने टैंकर के अगले हिस्से से उठती चिंगारी देखी। कुछ ही मिनटों में आग फैल गई। ड्राइवरों ने तत्काल प्रबंधन और फायर टीम को सूचना दी। फायर ब्रिगेड और GAIL प्रबंधन का स्टाफ मौके पर पहुंचा और त्वरित कार्रवाई कर आग पर नियंत्रण पा लिया। शुरुआती जानकारी में पता चला कि चिंगारी टैंकर के फ्रंट हिस्से में निकली थी। आग की लपटें तेजी से उठीं, लेकिन गैस न होने के कारण विस्फोट का खतरा नहीं बन सका। विजयपुर थाना प्रभारी TI रितुराज सिंह ने बताया कि घटना में किसी को चोट नहीं आई है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रित है। Read More: इंदौर से शुरू हुई PM Heli का रिस्पॉन्स फीका, दूसरे दिन भी सभी सीटें खाली

Bhind News : भिंड में SAF जवान का 2 लाख से भरा बैग चोरी, बाइक सवार चोर CCTV में कैद

Bhind News

Bhind News : भिंड। शहर में दिनदहाड़े एक SAF जवान के साथ चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। बैंक से 2 लाख रुपए निकालकर लौट रहे जवान का पैसों से भरा बैग बाइक सवार अज्ञात चोर लेकर फरार हो गया। घटना 20 नवंबर की है, लेकिन पुलिस ने जांच के बाद शनिवार को FIR दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, भदावर कॉलोनी निवासी 57 वर्षीय पुत्तू सिंह भदौरिया SAF में जवान हैं। वे एसबीआई बैंक से 2 लाख रुपए निकालकर घर लौट रहे थे। रास्ते में बंगला बाजार के पास उन्होंने हाथ ठेले से सिंघाड़े खरीदे और बाइक खड़ी कर दी। इसी दौरान उन्होंने नकदी से भरा बैग भी बाइक पर ही रख दिया। इसी बीच पीछे से आए एक अज्ञात बदमाश ने मौका पाकर बाइक पर रखा बैग उठाया और तुरंत फरार हो गया। बैग में 2 लाख नकद के अलावा दो चेकबुक और तीन पासबुक भी थीं। ( Bhind News)\ Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा बाइक सवार चोर CCTV में कैद चोरी का पता चलते ही जवान ने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपी तक जल्द पहुंचा जाएगा। जवान पुत्तू सिंह ने बताया कि वे किसी निजी काम के लिए बैंक से रुपए निकालकर ला रहे थे। फिलहाल पुलिस चोर की पहचान करने और बैग बरामद करने में जुटी है। ( Bhind News) Read more: इंदौर से शुरू हुई PM Heli का रिस्पॉन्स फीका, दूसरे दिन भी सभी सीटें खाली

MP Municipal Elections: उम्मीदवारों को बतानी होंगी पूरी संपत्ति, गलत जानकारी पर नामांकन रद्द

MP Municipal Elections

MP Municipal Elections: भोपाल। मध्यप्रदेश में 2027 के नगर निकाय चुनाव अब पहले से ज्यादा पारदर्शी और कड़े नियमों के साथ होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने नया नोटिफिकेशन जारी करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि अब महापौर, पार्षद, नगर पालिका और नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए उतरने वाले उम्मीदवारों को लोकसभा और विधानसभा चुनाव जैसी ही सख्त शर्तों का पालन करना होगा। किसी भी जानकारी को छिपाने या गलत देने पर रिटर्निंग अधिकारी नामांकन पत्र सीधे रद्द कर सकेंगे। नई गाइडलाइन के मुताबिक, उम्मीदवारों के साथ उनके जीवनसाथी और तीन आश्रित बच्चों की पूरी आय, आय का स्रोत, चुकाए गए टैक्स और संपत्तियों का पूरा ब्यौरा अनिवार्य होगा। चल-अचल संपत्ति, शेयर मार्केट निवेश, बैंक लोन से लेकर संयुक्त स्वामित्व वाली संपत्ति तक हर जानकारी शपथ-पत्र में दर्ज करनी होगी। Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा 2027 के निकाय चुनाव और सख्त आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि दो साल या उससे अधिक की सजा वाले सभी आपराधिक मामलों की जानकारी (FIR नंबर, थाना, जिला और कोर्ट की स्थिति सहित) देना अनिवार्य होगा। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया अकाउंट, ईमेल ID, मोबाइल नंबर और घर में मौजूद किस तरह का शौचालय है, यह जानकारी भी उम्मीदवार को लिखित रूप में देनी होगी। चुनावी खर्च पर भी सख्त निगरानी रखी जाएगी। हर दिन का खर्च रजिस्टर में दर्ज करना होगा और चुनाव खत्म होने के 30 दिन के भीतर पूरा हिसाब निर्वाचन आयोग को जमा करना पड़ेगा। खास बात यह है कि मात्र 10 रुपए देकर कोई भी व्यक्ति उम्मीदवार के चुनावी खर्च का पूरा रिकॉर्ड देख सकेगा। खर्च की सीमा नगरीय विकास विभाग तय करेगा और एक रुपये भी अधिक खर्च पाए जाने पर कार्रवाई होगी। Read More: इंदौर से शुरू हुई PM Heli का रिस्पॉन्स फीका, दूसरे दिन भी सभी सीटें खाली उम्मीदवारों को बतानी होंगी पूरी संपत्ति राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव दीपक सिंह ने कहा है कि अब नगर निकाय चुनावों में भी धन-बल, प्रभाव और आपराधिक छवि वाले उम्मीदवारों के लिए जगह नहीं बचेगी। जो नियम सांसद और विधायक बनने वालों पर लागू होते हैं, वही नियम अब स्थानीय निकाय के हर प्रत्याशी पर लागू होंगे। 90 प्रतिशत से ज्यादा नगर निकायों में चुनाव 2027 में होंगे और उससे पहले होने वाले उपचुनाव भी इन्हीं कठोर नियमों के तहत कराए जाएंगे। चुनाव विशेषज्ञों का मानना है कि इन नई शर्तों के बाद कई मौजूदा पार्षद और बड़े नेता भी टिकट मांगने से पहले अपनी पात्रता पर गंभीरता से विचार करेंगे, क्योंकि अब कोई भी जानकारी छिपाना नामुमकिन हो जाएगा। READ MORE: मौत से लड़कर ‘मुखी’ बनी कूनो की शान, जन्मे 5 स्वस्थ शावक    

इंदौर से शुरू हुई PM Heli का रिस्पॉन्स फीका, दूसरे दिन भी सभी सीटें खाली

PM Shri Heli Tourism

PM Heli Service : इंदौर। मध्य प्रदेश में अभी शुरू हुई पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा लॉन्च के दूसरे ही दिन यात्रियों की कमी साफ दिखाई दी। शुक्रवार को इंदौर–उज्जैन और इंदौर–ओंकारेश्वर रूट पर न केवल सभी सीटें खाली रहीं बल्कि आने वाले तीन दिनों तक की बुकिंग में भी कोई खास संख्या नहीं दिखी। छह सीटों वाली हर उड़ान में 6 की 6 सीटें उपलब्ध रहीं। कंपनी की ओर से बताया गया कि वेबसाइट पर कुछ तकनीकी दिक्कतें आने के कारण बुकिंग अस्थायी रूप से बंद थी। शनिवार को तकनीकी खामी दूर कर फिर से ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई। READ MORE: मौत से लड़कर ‘मुखी’ बनी कूनो की शान, जन्मे 5 स्वस्थ शावक वजन ज्यादा हुआ तो किराया बढ़ेगा हेली सेवा को लेकर किराए की चर्चा पहले ही चल रही थी, अब यात्रियों के वजन को लेकर भी नई जानकारी सामने आई है। सेवा संचालित करने वाली एविएशन कंपनी ने बताया है कि: 80 किलो से ज्यादा वजन पर हर अतिरिक्त किलो के लिए 150 रुपए अलग से चुकाने होंगे। 100 किलो से अधिक वजन वाले यात्री को दो सीटों का किराया देना पड़ेगा। उदाहरण के तौर पर, अगर किसी यात्री का वजन 90 किलो है तो उसे 5 हजार रुपए के टिकट के साथ 10 किलो अतिरिक्त वजन के लिए 1,500 रुपए अतिरिक्त देने होंगे। इस तरह उसका कुल किराया लगभग 6,500 रुपए तक पहुंच जाएगा। Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा 20 नवंबर को हुई थी सेवा की शुरुआत राज्य में पहली बार हेली टूरिज्म सेवा की शुरुआत 20 नवंबर को हुई थी। उम्मीद थी कि उज्जैन और ओंकारेश्वर जैसे धार्मिक स्थलों के कारण यात्रियों की संख्या अधिक होगी, लेकिन शुरुआती दो दिनों में रिस्पॉन्स उम्मीद से काफी कम रहा। READ MORE: मौत से लड़कर ‘मुखी’ बनी कूनो की शान, जन्मे 5 स्वस्थ शावक

Morena News: कूनो से भटका चीता बेकाबू, घायल किसान ने मांगा मुआवजा

Morena News

Morena News: मुरैना। कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकले चीते ने मुरैना जिले के रामपुर क्षेत्र में शुक्रवार को बड़ा नुकसान किया। चीते ने दो किसानों की कुल 16 पालतू भेड़-बकरियों को मौत के घाट उतार दिया, जबकि एक किसान चीते को देखकर घबरा गया और जान बचाते समय गिरकर घायल हो गया। READ MORE: मौत से लड़कर ‘मुखी’ बनी कूनो की शान, जन्मे 5 स्वस्थ शावक घायल हुआ किसान ग्राम जसलावनी निवासी महिपत बघेल और नन्द का पुरा निवासी भागीरथ बघेल अपनी भेड़-बकरियां जुगतीपुरा खिरकाई क्षेत्र में चराते हैं। दोपहर करीब दो बजे भागीरथ का भाई वासुदेव बकरियों को देखने पहुंचा, तभी उसने चीते को झुंड पर हमला करते देखा। वासुदेव ने बताया कि उसने चीते को अपनी आंखों से 16 भेड़-बकरियों पर हमला करते देखा। डर के कारण वह भागने लगा, लेकिन हड़बड़ाहट में खाईनुमा जगह पर गिर गया। उसके घुटने में गंभीर चोट आई। किसानों ने पुलिस में दी शिकायत जानवरों के मारे जाने के बाद, दोनों किसान रामपुर थाने गए और लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि तेंदुए ने उन्हें काफी नुकसान पहुँचाया है। सरकार से उचित मुआवज़ा दिलाने की माँग की। Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा पुलिस और वन विभाग सक्रिय थाना प्रभारी राममंत्र गुप्ता ने बताया कि यह क्षेत्र जंगल से सटा हुआ है। लंबे समय से चीता यहां घूमता देखा जा रहा है। पुलिस ने आवेदन लेकर मामला वन विभाग को भेजने की बात कही है। सबलगढ़ रेंजर हिना खान ने कहा कि यदि पुष्टि होती है कि शिकार चीते ने ही किया है, तो किसानों को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाएगी। मुरैना में लगातार घूम रहा है कूनो का चीता कूनो से भटका यह चीता पिछले अगस्त से सबलगढ़, रामपुर, कैलारस और पहाड़गढ़ के जंगलों में घूमता देखा जा रहा है। वन विभाग की मॉनिटरिंग टीमें लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। (Morena News) READ MORE: मौत से लड़कर ‘मुखी’ बनी कूनो की शान, जन्मे 5 स्वस्थ शावक  

Gwalior News: भाजपा नेता और भाई पर फावड़े से हमला, बदमाशों ने की फायरिंग

Gwalior News

Gwalior News: ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र के बड़ागांव गुलाबपुरी में शुक्रवार रात जमीन विवाद को लेकर बड़ा विवाद हिंसा में बदल गया। चार बदमाशों ने भाजपा से जुड़े पूरन सिंह भदौरिया और उनके भाई पर हमला कर दिया। आरोपियों ने फावड़ा मारकर विनोद सिंह का पैर तोड़ दिया। हमले के बाद आरोपी दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। जमीन देखने पहुंचे थे भाजपा नेता भिंड के उदोतपुरा निवासी 38 वर्षीय पूरन सिंह भदौरिया दिल्ली में भाजपा बूथ प्रभारी हैं। उनकी जमीन बड़ागांव गुलाबपुरी में है, जिस पर अमन यादव, कपिल यादव, अमित यादव और रामू यादव से विवाद चल रहा है। यह मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। शुक्रवार को पूरन अपने भाई और साथियों के साथ जमीन देखने पहुंचे। यहां उन्होंने आरोपियों को पत्थर डालकर सड़क बनवाते देखा। विरोध करने पर आरोपियों ने अचानक हमला शुरू कर दिया। READ MORE: मौत से लड़कर ‘मुखी’ बनी कूनो की शान, जन्मे 5 स्वस्थ शावक लाठी-डंडों से की मारपीट हमले के दौरान आरोपियों ने पास रखा फावड़ा उठाकर विनोद सिंह पर वार किया, जिससे उनका पैर टूट गया। इसके बाद लाठी-डंडों से दोनों भाइयों को बुरी तरह पीटा गया। हमलावरों ने मौके से भागते समय हवाई फायरिंग भी की, जिससे अन्य लोग डरकर वहां से भाग गए। Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा घायल अस्पताल में भर्ती सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कहा कि मुख्य आरोपी कपिल यादव एक कुख्यात बदमाश है, जिसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं और उस पर पहले भी एनएसए लगाया जा चुका है। पुलिस ने घरों पर दी दबिश घटना की गंभीरता को देखते हुए एएसपी अनु बेनीवाल, सीएसपी अतुल सोनी और थाना टीम ने आरोपियों के घरों पर दबिश दी, लेकिन सभी फरार मिले। पुलिस अब उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। READ MORE: मौत से लड़कर ‘मुखी’ बनी कूनो की शान, जन्मे 5 स्वस्थ शावक