Chambalkichugli.com

MP से दूर क्यों जा रहे IAS अधिकारी?

IAS

Why are IAS officers moving away from MP: मध्यप्रदेश में IAS अधिकारियों का केंद्र की ओर रुझान लगातार बढ़ रहा है। पिछले एक साल में 17 IAS अधिकारी डेप्युटेशन पर केंद्र सरकार में जा चुके हैं। वहीं, राज्य में सिर्फ तीन अधिकारी ही लौटे हैं और इनमें से केवल विशेष गढ़पाले सेक्रेटरी रैंक के अधिकारी हैं। 2009 बैच के IAS अविनाश लवानिया को भी केंद्र में डेप्युटेशन की मंजूरी मिल गई है और इसका ऑर्डर पर्सनल एंड ट्रेनिंग डिपार्टमेंट ने जारी किया है। कई बड़े नाम जैसे प्रीति मैथिल, प्रियंका दास, सोफिया वली फारुकी, तरुण पिथोड़े, अजीत कुमार, पंकज जैन, नीरज सिंह समेत कुल 17 अधिकारी पहले ही केंद्र जा चुके हैं। वहीं, विशेष गढ़पाले, आशीष भार्गव और रूही खान राज्य में वापस लौटे हैं। डेप्युटेशन बढ़ने की दो बड़ी वजहें सामने  पहली – एम्पैनलमेंट प्रोसेस, जिसमें 2009 बैच के बाद अधिकारियों को केंद्र में डायरेक्टर के रूप में दो साल काम करना जरूरी है। दूसरी – राज्य में मनचाही पोस्टिंग न मिलने से कई अफसर डेप्युटेशन चुन रहे हैं। सेक्रेटरी रैंक के अधिकारी स्वतंत्र कुमार सिंह और अभिषेक सिंह ने भी केंद्र जाने के लिए आवेदन कर रखा है। वहीं श्रीमन शुक्ला और जॉन किंग्सले भी डेप्युटेशन चाहते थे, लेकिन पोस्टिंग न मिलने पर राज्य में ही बने हुए हैं। READ MORE: गुना अपहरण मामले में नया खुलासा, हथियार लहराते आरोपी की फोटो वायरल  

दतिया के किसानों को बड़ी सौगात, रबी सीजन में मिलेगी बिना कटौती बिजली

datita news

Datia News: दतिया जिले के किसानों को रबी सीजन में अब सिंचाई के लिए बेहतर और बिना रुकावट बिजली मिलेगी। एमपी ट्रांसको ने भांडेर के 132 केवी सबस्टेशन पर 50 MVA का नया ट्रांसफॉर्मर लगाकर उसे शुरू कर दिया है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई से दतिया जिले की बिजली पारेषण क्षमता मजबूत हुई है। नए ट्रांसफॉर्मर के लगने से सबस्टेशन की क्षमता 63 MVA से बढ़कर अब 113 MVA हो गई है। इससे किसानों को ज्यादा समय तक और स्थिर बिजली मिल सकेगी। READ MORE: गुना अपहरण मामले में नया खुलासा, हथियार लहराते आरोपी की फोटो वायरल भांडेर सबस्टेशन की क्षमता बढ़ी   एमपी ट्रांसको के अधीक्षण अभियंता राजीव तोतला ने बताया कि इस ट्रांसफॉर्मर से न सिर्फ किसान, बल्कि पिछौर, डबरा, सीतापुर, डगराई, भांडेर, राजघाट और दतिया के घरेलू उपभोक्ता भी लाभान्वित होंगे। इसके अलावा 33 केवी इंडस्ट्रियल फीडर को भी बेहतर सप्लाई मिलेगी। READ MORE:  शिवपुरी में एम्बुलेंस की कमी का बड़ा असर, प्रसूता ने सड़क पर बच्ची को दिया जन्म रबी में लगातार बिजली सप्लाई एमपी ट्रांसको दतिया जिले में कुल 5 एक्सट्रा हाईटेंशन सबस्टेशनों के जरिए बिजली सप्लाई करता है। नए ट्रांसफॉर्मर के बाद जिले की कुल क्षमता 796 MVA से बढ़कर 846 MVA हो गई है। कुल मिलाकर, दतिया जिले के किसानों के लिए यह कदम बड़ी राहत लेकर आया है। रबी सीजन में उन्हें अब अधिक और गुणवत्तापूर्ण बिजली मिल सकेगी। (Datia News) READ MORE: अशोकनगर जिला अस्पताल में शराब के साथ पकड़ाया युवक  

Shivpuri News: शिवपुरी में एम्बुलेंस की कमी का बड़ा असर, प्रसूता ने सड़क पर बच्ची को दिया जन्म

Shivpuri News

Shivpuri News: शिवपुरी में स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। छर्च-पोहरी मार्ग पर एक प्रसूता को एम्बुलेंस न मिलने पर सड़क किनारे ही बच्ची को जन्म देना पड़ा। परिवार ने स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि समय पर जननी 108 एम्बुलेंस मिल जाती, तो यह स्थिति नहीं बनती। 30 वर्षीय मंजू जाटव को तेज प्रसव पीड़ा के चलते छर्च स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। परिजन कहते हैं कि हालत गंभीर होने के बावजूद स्टाफ ने उसे पोहरी रेफर कर दिया और मदद की जगह अनसुनी की। 108 पर कॉल करने पर उन्हें बताया गया कि एम्बुलेंस देर से आएगी और निजी वाहन की सलाह दी गई। (Shivpuri News) पोहरी से 15 किलोमीटर पहले मंजू की पीड़ा बढ़ गई और परिवार को उसे कार से उतारकर सड़क किनारे प्रसव कराना पड़ा। जन्म के बाद मां और बच्ची को पोहरी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। बीएमओ डॉ. दीक्षांत गुधैनियां ने माना कि एम्बुलेंस उपलब्ध होती तो स्थिति अलग हो सकती थी, क्योंकि जननी वाहन में हर सुविधा मौजूद रहती है। (Shivpuri News) READ MORE: गुना अपहरण मामले में नया खुलासा, हथियार लहराते आरोपी की फोटो वायरल  

Shivpuri News: शिवपुरी में पुरानी गल्ला मंडी में शुरू हुई अस्थाई सब्जी मंडी

Shivpuri News

Shivpuri News: शिवपुरी शहर की पुरानी गल्ला मंडी में सोमवार सुबह से अस्थाई सब्जी मंडी का संचालन शुरू हो गया। प्रशासन गांधी पार्क के पास लगी सब्जी मंडी को शिफ्ट करने की तैयारी कर रहा था। स्थाई दुकानों के आवंटन की सूची रविवार शाम तैयार भी हो गई थी, लेकिन नामों को लेकर विवाद और पक्षपात के आरोप सामने आने लगे, जिसके बाद प्रशासन ने आवंटन की प्रक्रिया रोक दी। (Shivpuri News) रविवार रात जगह को लेकर दुकानदारों में अफरा-तफरी रही और परिसर में भीड़ बढ़ती गई। स्थिति संभालने में प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। फिलहाल सभी विक्रेताओं को एक महीने तक अस्थाई रूप से पुरानी गल्ला मंडी में दुकानें लगाने को कहा गया है। अधिकारियों ने सख्त निर्देश दिए हैं कि सड़क पर दुकान लगाई तो कार्रवाई होगी। (Shivpuri News) अगले एक माह में प्रशासन लाइसेंसी विक्रेताओं की नई सूची तैयार करेगा और स्थाई आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सोमवार को अस्थाई मंडी में बड़ी संख्या में दुकानदार पहुंचे और खरीदारी भी शुरू हुई। विक्रेताओं ने उम्मीद जताई कि प्रशासन पारदर्शी तरीके से जल्द स्थाई जगह आवंटित करेगा। (Shivpuri News) READ MORE: गुना अपहरण मामले में नया खुलासा, हथियार लहराते आरोपी की फोटो वायरल

Smriti Mandhana–Palash Muchhal की शादी टली, दोनों ने सोशल मीडिया से हटाए रस्मों के फोटो

Smriti Mandhana–Palash Muchhal

Smriti Mandhana–Palash Muchhal : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुछाल (Smriti Mandhana and Palash Muchhal) की शादी फिलहाल टाल दी गई है। दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शादी से जुड़ी रस्मों के वीडियो और फोटोज हटा दिए हैं। स्मृति और पलाश की शादी 23 नवंबर को होने वाली थी, लेकिन नाश्ते के समय स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें सांगली के अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। स्मृति के पिता की हेल्थ अपडेट फैमिली डॉक्टर नमन शाह के मुताबिक, श्रीनिवास मंधाना की हालत में सुधार है। उन्हें आज अस्पताल से छुट्‌टी मिल सकती है। जब तक वे पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो जाते, शादी की नई तारीख तय नहीं की जाएगी। READ MORE: गुना अपहरण मामले में नया खुलासा, हथियार लहराते आरोपी की फोटो वायरल पलाश मुछाल भी हुए बीमार रविवार शाम स्मृति के मंगेतर पलाश मुछाल की तबीयत भी वायरल इन्फेक्शन और एसिडिटी की वजह से खराब हो गई। उन्हें प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। फिलहाल वे होटल में आराम कर रहे हैं। शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। दोनों परिवारों के मेहमान इंदौर और सांगली में मौजूद थे। हल्दी और संगीत की रस्मों के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हुए। लेकिन पिता की बिगड़ती तबीयत के बाद शादी टालने का फैसला लिया गया। READ MORE: अशोकनगर जिला अस्पताल में शराब के साथ पकड़ाया युवक अनाउंसमेंट वीडियो भी हुआ गायब स्मृति ने अपनी शादी की घोषणा ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ के गाने पर एक मजेदार वीडियो के जरिए की थी, जिसमें जेमिमा रोड्रिग्स और श्रेयांका पाटिल सहित कई खिलाड़ी नजर आई थीं। हालांकि, यह वीडियो अब उनके अकाउंट पर नहीं दिख रहा है। डीवाई पाटिल स्टेडियम में हुआ था फिल्मी प्रपोजल पलाश मुछाल ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में स्मृति को रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया था। उस खास पल का वीडियो अभी भी उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर मौजूद है। READ MORE: NH-44 पर भैंसों से भरा लोडिंग वाहन पलटा, 30 मिनट जाम

GUNA NEWS: गुना अपहरण मामले में नया खुलासा, हथियार लहराते आरोपी की फोटो वायरल

GUNA NEWS

GUNA NEWS: गुना के कैंट इलाके में नर्सिंग छात्र के अपहरण और मारपीट के मामले में मुख्य आरोपी पवन रजक की पुलिस रिमांड आज सोमवार को खत्म हो रही है। इसी बीच उसके हथियारों के साथ कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं, जिसमें वह अलग-अलग बंदूकों के साथ पोज देता नजर आ रहा है। पुलिस अब इन हथियारों की जांच में जुट गई है। यह पूरा मामला मई 2023 का है। आरोप है कि पवन रजक ने नर्सिंग छात्र विशाल सिलावट को शादी में मेहंदी लगवाने के बहाने बुलाया। मारुति शोरूम पर पहुंचते ही दो लोगों ने उसे जबरन कार में बैठा लिया। गाड़ी का कांच बंद कर दिया गया और उसे बायपास की तरफ ले जाया गया। READ MORE: अशोकनगर जिला अस्पताल में शराब के साथ पकड़ाया युवक गर्दन पकड़कर सीट पर पटका रास्ते में विशाल ने पूछा कि उसे कहां ले जाया जा रहा है, तो आरोपियों ने उसकी गर्दन पकड़कर सीट पर पटक दिया। बाद में उसे गोपीसागर डैम के पास एक सुनसान खेत में बने टूटे मकान तक ले जाया गया। वहां आरोपियों में से एक ने कहा कि “तू मेरी पत्नी को परेशान करता है, आज तेरी पूजा होगी।” कपड़े उतरवाकर 2 घंटे तक बेल्ट से पीटा विशाल ने बताया कि आरोपियों ने उसे थप्पड़ों और बेल्ट से लगातार दो घंटे तक पीटा। पानी डालकर गालियां भी दीं। बाद में उससे कहा गया कि 10 हजार रुपये तुरंत भिजवाओ, तभी छोड़ा जाएगा। मजबूरी में उसने अपनी मां से फोन पे पर पैसे डलवाए। वापसी के दौरान आरोपी एक दुकान पर सिगरेट लेने रुके। इसी दौरान विशाल कार का गेट खोलकर भाग निकला और पास ही वाटर पार्क के गेट पर पहुंचा। वहां गार्ड की मदद से अपनी मां को फोन किया और फिर अस्पताल पहुंचा। READ MORE: NH-44 पर भैंसों से भरा लोडिंग वाहन पलटा, 30 मिनट जाम आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित पुलिस ने पवन रजक पर अपहरण और SC-ST एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया था। 14 नवंबर को SP अंकित सोनी ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। तीन दिन पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। Read More:  भाजपा नेता पर हमला करने वाला गैंगस्टर शॉर्ट एनकाउंटर में घायल

Ashoknagar News: अशोकनगर जिला अस्पताल में शराब के साथ पकड़ाया युवक

Ashoknagar News

Ashoknagar News: अशोकनगर जिला अस्पताल एक बार फिर चर्चाओं में है। रविवार देर रात अस्पताल में एक युवक कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया। युवक ने शराब पन्नी में भरकर अपनी जेब में रखी हुई थी। पूछताछ पर उसने बताया कि वह किसी मरीज से मिलने आया था, लेकिन वह खुद नशे में लग रहा था। अस्पताल कर्मियों और मौजूद लोगों ने उसे फटकार लगाई। समझाइश के बाद युवक वहां से चला गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। हालांकि अस्पताल प्रबंधन की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। READ MORE: NH-44 पर भैंसों से भरा लोडिंग वाहन पलटा, 30 मिनट जाम पहले भी कई बार वायरल हुए थे आपत्तिजनक वीडियो जिला अस्पताल में इससे पहले भी लापरवाही के मामले सामने आ चुके हैं। कुछ समय पूर्व एक वायरल वीडियो में मरीज और उसका अटेंडर वार्ड के अंदर शराब पार्टी करते दिखे थे। इसके अलावा अस्पताल परिसर के पार्क और गेट के पास आपत्तिजनक वीडियो भी सामने आए थे, जिससे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे थे। इन घटनाओं के बाद प्रबंधन ने रात में आने वाले हर व्यक्ति की कड़ी जांच शुरू की थी, ताकि ऐसी हरकतें दोबारा न हों। बावजूद इसके, शराब ले जाने का मामला फिर सामने आ जाने से सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। Read More:  भाजपा नेता पर हमला करने वाला गैंगस्टर शॉर्ट एनकाउंटर में घायल  

Morena News : NH-44 पर भैंसों से भरा लोडिंग वाहन पलटा, 30 मिनट जाम

Morena News

Morena News : मुरैना। नूराबाद थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह नेशनल हाईवे 44 पर बड़ा हादसा हो गया। भैंसों से भरा एक तेज रफ्तार लोडिंग वाहन नियंत्रण खो बैठा और डिवाइडर फांदकर हाईवे की दूसरी लेन में जा पलटा। दुर्घटना में चालक घायल हो गया, जबकि कई भैंसें भी जख्मी हुई हैं। हादसे के चलते करीब 30 मिनट तक दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। Read More:  भाजपा नेता पर हमला करने वाला गैंगस्टर शॉर्ट एनकाउंटर में घायल तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह वाहन नंबर MP06/GA/3591 भैंसों का भाड़ा भरकर ग्वालियर की ओर जा रहा था। करूआ गांव मोड़ के पास चालक अचानक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि लोडिंग वाहन डिवाइडर पार कर सड़क की दूसरी तरफ जोरदार आवाज के साथ पलट गया। डायल-112 ने संभाली स्थिति टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। डायल-112 ने तुरंत पहुंचकर घायल चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया। वाहन में भरी कई भैंसें भी चोटिल हुईं। READ MORE: मौत से लड़कर ‘मुखी’ बनी कूनो की शान, जन्मे 5 स्वस्थ शावक हाईवे पर आधे घंटे तक लगा जाम वाहन पलटने से NH-44 पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। 30 मिनट तक वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं। नूराबाद पुलिस और डायल-112 ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद सड़क किनारे वाहन हटवाकर यातायात शुरू कराया। नूराबाद TI सौरभ पूरी के अनुसार, “प्रथम दृष्टया लग रहा है कि वाहन तेज गति में था या चालक को नींद की झपकी आ गई। पूरी जांच के बाद ही सही कारण स्पष्ट होगा।” (Morena News) Read More: मध्यप्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ा, भोपाल का 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा  

Gwalior Encounter News : भाजपा नेता पर हमला करने वाला गैंगस्टर शॉर्ट एनकाउंटर में घायल

Gwalior News

Gwalior Encounter News : ग्वालियर। भाजपा नेता पर जानलेवा हमला करने वाला कुख्यात गैंगस्टर कपिल यादव सोमवार सुबह पुलिस एनकाउंटर में घायल होकर गिरफ्तार हो गया। तड़के से शुरू हुई इस कार्रवाई में दोनों तरफ से करीब 10 मिनट तक गोलियां चलीं। पुलिस ने आरोपी को पैर में गोली लगने के बाद दबोच लिया और जेएएच ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। READ MORE: मौत से लड़कर ‘मुखी’ बनी कूनो की शान, जन्मे 5 स्वस्थ शावक मोहनपुर में खत्म हुई मुठभेड़ (Gwalior Encounter News) सुबह करीब चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि कपिल यादव अपने साथी अमन के साथ मेला ग्राउंड के आसपास घूम रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर अमन यादव को कट्टे सहित पकड़ लिया, लेकिन कपिल वहां से भाग निकला। करीब दो घंटे की तलाश के बाद मोहनपुर के ईंट भट्ठे के पास पुलिस और आरोपी आमने-सामने आ गए। कपिल ने पुलिस पर फायरिंग शुरू की, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। गोली पैर में लगने के बाद वह जमीन पर गिर पड़ा। Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा जमीन विवाद से जुड़ा है पूरा मामला (Gwalior Encounter News) तीन दिन पहले मुरार के बड़ागांव में जमीन विवाद के दौरान कपिल और उसके साथियों ने भाजपा नेता पूरन सिंह भदौरिया और उनके भाई पर घातक हमला कर दिया था। नेता और उसका भाई गंभीर रूप से घायल हुए थे। 22 वर्षीय कपिल यादव पर हत्या, हत्या के प्रयास और अवैध वसूली सहित 12 गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उस पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। वह जमीनों पर कब्जा और प्लॉटिंग के लिए जाने जाना वाला बदमाश है। भाजपा नेता ने कहा (Gwalior Encounter News) दिल्ली में इलाज करा रहे भाजपा नेता पूरन सिंह ने कहा,“कपिल यादव के एनकाउंटर में घायल होने की खबर से मैं खुश हूं। यह सही कार्रवाई है। वह मेरी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहता था।” Read More: मध्यप्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ा, भोपाल का 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा