Morena News: अब तहसील स्तर पर होगी जनसुनवाई

Morena News: मुरैना जिले में जनसुनवाई की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। अब कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ सप्ताह में एक दिन अलग-अलग तहसीलों में जाकर लोगों की शिकायतें सुनेंगे। इस क्रम में पहली तहसील स्तरीय जनसुनवाई आज (मंगलवार) अंबाह तहसील में आयोजित हो रही है। यह निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि जिला मुख्यालय पर होने वाली जनसुनवाई में लगातार बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे थे। पिछली सुनवाई में एक हजार से अधिक आवेदन आए और सुनवाई सुबह 11 बजे से शाम 5.30 बजे तक चली। लंबी दूरी तय कर आने वाले आवेदकों को भारी असुविधा हो रही थी। READ MORE: NH-44 पर भैंसों से भरा लोडिंग वाहन पलटा, 30 मिनट जाम कलेक्टर ने माना कि जिले का भौगोलिक क्षेत्र बड़ा है और कई लोगों का पूरा दिन सिर्फ जनसुनवाई में ही निकल जाता है। इसलिए अब वे खुद तहसीलों पर जाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे, जिससे समय और यात्रा दोनों में राहत मिलेगी। जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई जारी रहेगी। यहां जिला पंचायत के CEO, अपर कलेक्टर और सभी विभागों के अधिकारी निर्धारित समय पर मौजूद रहकर आवेदकों की शिकायतों पर कार्रवाई करेंगे। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ का कहना है कि तहसील स्तरीय जनसुनवाई से लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी और उन्हें बार-बार मुख्यालय आने की जरूरत नहीं रहेगी। नई व्यवस्था से शिकायतों के जल्द निराकरण की उम्मीद भी बढ़ गई है। (Morena News) READ MORE: अशोकनगर जिला अस्पताल में शराब के साथ पकड़ाया युवक
Sheopur News: क्लासरूम में सोता मिला प्राथमिक स्कूल का शिक्षक, बच्चे बाहर खेलते रहे

Sheopur News: श्योपुर जिले के कराहल ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक विद्यालय नसीहर में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षक क्लासरूम के अंदर गहरी नींद में सोते मिले, जबकि स्कूल के बच्चे बाहर मैदान में खेल रहे थे। इस घटना का वीडियो सामने आते ही क्षेत्र में नाराजगी फैल गई। वीडियो में दिख रहा है कि शिक्षक रामनरेश बघेल बिना किसी चिंता के क्लासरूम में लेटे हैं। वहीं दूसरी तरफ बच्चों की कोई देखरेख नहीं हो रही है। यह घटना कूनो अभयारण्य मेन रोड स्थित सरकारी स्कूल की बताई जा रही है। (Sheopur News) READ MORE: NH-44 पर भैंसों से भरा लोडिंग वाहन पलटा, 30 मिनट जाम ग्रामीणों और अभिभावकों ने कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की लापरवाही नई बात नहीं है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समय पर स्कूल न आना, बच्चों को पढ़ाई न कराना जैसी समस्याएं बनी रहती हैं। उनका कहना है कि ऐसी घटनाएं बच्चों की शिक्षा पर गंभीर असर डालती हैं। शिक्षा विभाग ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है। सहायक आयुक्त राकेश गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित शिक्षक पर कड़ी कार्रवाई होगी और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। (Sheopur News) READ MORE: अशोकनगर जिला अस्पताल में शराब के साथ पकड़ाया युवक
27 नवंबर को बड़ौदा पहुंचेंगे CM Mohan Yadav, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

CM Mohan Yadav: श्योपुर। श्योपुर जिले के बड़ौदा तहसील मुख्यालय पर 27 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला प्रशासन कार्यक्रम की हर व्यवस्था को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। कलेक्टर अर्पित वर्मा ने सोमवार को बड़ौदा पहुंचकर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने चन्द्रसागर तालाब के पास सौरती मैदान में बनाए जा रहे हेलीपैड का निरीक्षण किया और अधिकारियों को समयसीमा में सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। READ MORE: अशोकनगर जिला अस्पताल में शराब के साथ पकड़ाया युवक थाना परिसर के पीछे तैयार हो रहे सभा स्थल का भी अवलोकन किया गया। मुख्यमंत्री कार्यक्रम में बारिश से प्रभावित किसानों को धान फसल नुकसान का मुआवजा वितरित करेंगे। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय, एएसपी प्रवीण कुमार भूरिया, डिप्टी कलेक्टर संजय जैन और विजय शाक्य सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। विभिन्न विभागों को मंच, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात को लेकर अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। (CM Mohan Yadav) कलेक्टर ने नगर परिषद कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की। इसके बाद तहसील कार्यालय में राजस्व अमले के साथ बैठक कर निर्देश दिए गए। प्रशासन का दावा है कि मुख्यमंत्री के आगमन से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। (CM Mohan Yadav) READ MORE: NH-44 पर भैंसों से भरा लोडिंग वाहन पलटा, 30 मिनट जाम
Shivpuri News: कोलारस में तेंदुए की दहशत बढ़ी, रामलीला मैदान के पास मिले ताजे पगमार्क

Shivpuri News: शिवपुरी जिले के कोलारस कस्बे में बीती रात तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में डर बढ़ गया है। रामलीला मैदान क्षेत्र के एक रहवासी ने रात में तेंदुए को दो बार देखने की बात कही। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन अंधेरे और झाड़ियों की वजह से तेंदुआ हाथ नहीं लगा। सुबह इलाके में मिट्टी पर ताजे पगमार्क मिलने से लोगों में दहशत और बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये निशान तेंदुए के ही हैं। पगमार्क मिलने के बाद रामलीला मैदान सहित आसपास के घरों में डर का माहौल बना हुआ है। READ MORE: NH-44 पर भैंसों से भरा लोडिंग वाहन पलटा, 30 मिनट जाम वन विभाग की टीम ने रात में काफी देर तक सर्च अभियान चलाया। टीम को कोई हलचल नहीं मिली जिसके बाद सर्च रोकना पड़ा। विभाग अब दिन में फिर से खोज अभियान शुरू करेगा। अधिकारियों ने लोगों से घरों के आसपास सतर्क रहने की अपील की है। कस्बे के कई परिवार सुबह से बाहर निकलने में हिचक रहे हैं। बच्चों को अकेला बाहर न जाने की सलाह दी गई है। वन विभाग लगातार इलाके पर नजर रखे हुए है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त टीम लगाने की तैयारी की जा रही है। READ MORE: अशोकनगर जिला अस्पताल में शराब के साथ पकड़ाया युवक
Datia News: रामलला की दतिया में भव्य शादी की तैयारी, गांव में उमड़ा जनकपुर जैसा उत्सव

Datia News: दतिया जिले के असनई क्षेत्र में भगवान श्रीराम और माता जानकी के विवाह उत्सव की धूम मची हुई है। पूरा गांव भक्ति और उत्साह से सराबोर है। गलियों में सजावट, भजन और तैयारी की रौनक देखने लायक है। सुबह मंदिर परिसर में पारंपरिक विवाह रस्मों की शुरुआत हुई। महिलाओं ने बन्ना-बन्नी के गीत गाए और माता जानकी को हल्दी तेल का लेपन विधि विधान से किया। माहौल श्रद्धा और उल्लास से भर गया। READ MORE: अशोकनगर जिला अस्पताल में शराब के साथ पकड़ाया युवक दोपहर में श्रीरामलला मंदिर में मंडप सजाया गया। वैदिक मंत्रों के बीच मंडपाच्छादन की रस्म पूरी की गई। भक्तों को पांत में कड़ी चावल और पूड़ी सब्जी का प्रसाद बांटा गया। रात में फिर से हल्दी तेल की रस्म दोहराई गई। (Datia News) शाम को असनई मंदिर से श्रीरामलला रिछारी गांव के लिए रवाना होंगे। रिछारी से बिननायकी तक यात्रा के बाद बारात वापस असनई आएगी। बारात के स्वागत के लिए मंदिर में विशेष सजावट की व्यवस्था की गई है। दूल्हा स्वरूप रामलला को 56 भोग और 36 प्रकार के व्यंजन अर्पित किए जाएंगे। READ MORE: NH-44 पर भैंसों से भरा लोडिंग वाहन पलटा, 30 मिनट जाम वापसी के बाद रातभर विवाह की सभी पारंपरिक विधियां संपन्न होंगी। फेरे और अन्य रस्में भक्तों की मौजूदगी में होंगी। अगले दिन दोपहर में पांव पखराई का कार्यक्रम होगा जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने की संभावना है। (Datia News) READ MORE: ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, मुख्य सरगना आजाद खान का करीबी गिरफ्तार
Guna News: गुना में अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, कार से 27 पेटियां बरामद…

Guna News: गुना जिले की मधुसूदनगढ़ पुलिस ने सोमवार देर रात अवैध शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से देसी शराब की 27 पेटियां जब्त की हैं। पुलिस के अनुसार, जब्त की गई शराब और कार की कुल कीमत करीब 5.43 लाख रुपये है। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। READ MORE: अशोकनगर जिला अस्पताल में शराब के साथ पकड़ाया युवक डिग्गी से मिलीं 1350 क्वार्टर बोतलें गश्त के दौरान पुलिस ने गुंजारी नदी पुलिया के पास संदिग्ध कार MP04 YS 2808 को रोका। जांच में कार की डिग्गी से 27 पेटियां मिलीं, जिनमें 23 पेटी देसी मसाला और 4 पेटी प्लेन शराब थी। कुल 1350 क्वार्टर बरामद किए गए। कार चला रहा युवक वीरेंद्र गुर्जर (28) निवासी ग्राम बागुची, थाना नरसिंहगढ़, जिला राजगढ़ मिला। जब पुलिस ने उससे परिवहन संबंधी कागजात मांगे, तो वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका, जिसके बाद उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। READ MORE: NH-44 पर भैंसों से भरा लोडिंग वाहन पलटा, 30 मिनट जाम 1.43 लाख की शराब बरामद शराब की कीमत करीब 1.43 लाख रुपये आंकी गई है, जबकि तस्करी में इस्तेमाल कार की कीमत लगभग 4 लाख रुपये बताई गई। पुलिस ने दोनों को जब्त कर लिया है। SP के निर्देश पर कार्रवाई एसपी अंकित सोनी के निर्देश पर जिलेभर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। ASP मानसिंह ठाकुर, डीएसपी मुख्यालय और प्रभारी एसडीओपी जमीलउद्दीन सिद्दिकी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। अब पुलिस तस्करी के नेटवर्क और सप्लाई चैन की जांच कर रही है। READ MORE: ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, मुख्य सरगना आजाद खान का करीबी गिरफ्तार
Ashoknagar News: ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, मुख्य सरगना आजाद खान का करीबी गिरफ्तार

Ashoknagar News: अशोकनगर पुलिस ने जिले में फैले ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को मुख्य सरगना आजाद खान के बेहद करीबी और राइट हैंड विकास जैन को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय ने विकास जैन की अग्रिम जमानत अर्जी पहले ही खारिज कर दी थी, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। मोबाइल जांच में खुला पूरा सट्टा नेटवर्क इस कार्रवाई की शुरुआत 5 अक्टूबर को हुई थी, जब कोतवाली पुलिस ने आजाद मोहल्ला निवासी शमशाद खान को ऑनलाइन सट्टा खेलवाने के आरोप में पकड़ा था। शमशाद के मोबाइल की जांच में कई नए नाम सामने आए, जिनमें राजीव जैन उर्फ राजू और विकास जैन शामिल थे। दोनों पर सट्टा खेलने की आईडी उपलब्ध कराने का आरोप लगा। READ MORE: अशोकनगर जिला अस्पताल में शराब के साथ पकड़ाया युवक आजाद खान निकला सट्टा रैकेट का मास्टरमाइंड पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह पूरा नेटवर्क आजाद मोहल्ला निवासी आजाद खान उर्फ पप्पू टेलर संचालित करता है। लंबे समय से वह अपने सहयोगियों के जरिए ऑनलाइन सट्टा गतिविधियों को बढ़ा रहा था। तकनीकी विश्लेषण, बैंक लेन-देन और कॉल डिटेल्स ने उसकी भूमिका की पुष्टि की। जांच में साबित हुआ कि विकास जैन इस नेटवर्क का अहम किरदार था। वह नए लोगों को आईडी उपलब्ध कराता था, पैसे का लेन-देन संभालता था और तकनीकी सेटअप तैयार करता था। नेटवर्क में उसकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण मानी गई। READ MORE: NH-44 पर भैंसों से भरा लोडिंग वाहन पलटा, 30 मिनट जाम इरफान के खाते में जाती थी सट्टे की रकम पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि ऑनलाइन सट्टे से जुड़ी अधिकांश रकम इरफान खान उर्फ मासूम के बैंक खाते में भेजी जाती थी। यह पूरा वित्तीय लेन-देन विकास जैन की निगरानी में होता था। चूंकि कोर्ट ने उसकी अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी थी, पुलिस ने उसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी रखे हुए है। READ MORE: गुना अपहरण मामले में नया खुलासा, हथियार लहराते आरोपी की फोटो वायरल
Gwalior News: चलती बस में भीषण आग, टायर से निकली चिंगारी पर ड्राइवर ने तुरंत रोकी गाड़ी…

Gwalior News: ग्वालियर में सोमवार रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब चलते-चलते एक यात्री बस अचानक आग की चपेट में आ गई। गुड़गांव से पन्ना जा रही इस बस के टायर से चिंगारी निकलती देख ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन हाईवे किनारे रोक दिया और 45 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कुछ ही मिनटों में बस पूरी तरह से आग की लपटों में घिर गई। टायर से निकली चिंगारी सोमवार शाम गुरुग्राम से चली वीडियो कोच बस (UP93 CT-6747) में 45 यात्री सवार थे। रात करीब 12 बजे पुरानी छावनी क्षेत्र के हाईवे से गुजरते समय ड्राइवर ने टायर से चिंगारी उठती देखी। खतरे को भांपते हुए उसने बस रोककर तुरंत यात्रियों को नीचे उतरने का निर्देश दिया। (Gwalior News) READ MORE: अशोकनगर जिला अस्पताल में शराब के साथ पकड़ाया युवक मिनटों में धधक उठी बस जैसे ही सभी यात्री नीचे उतरे, कुछ ही क्षणों में आग तेजी से बढ़ने लगी और पूरी बस आग की लपटों में घिर गई। लगभग 20 मिनट के भीतर बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि सभी यात्री समय रहते बाहर निकल आए। READ MORE: NH-44 पर भैंसों से भरा लोडिंग वाहन पलटा, 30 मिनट जाम नींद की तैयारी में थे यात्री हादसे के समय अधिकतर यात्री सोने की तैयारी कर रहे थे। यदि बस कुछ ही मिनट आगे बढ़ जाती और यात्री सो चुके होते, तो हादसा बेहद गंभीर हो सकता था। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल दल मौके पर पहुंचे। संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पाया गया। घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। (Gwalior News) READ MORE: गुना अपहरण मामले में नया खुलासा, हथियार लहराते आरोपी की फोटो वायरल