गुना में IAS Santosh Verma का पुतला फूंका, ब्राह्मण समाज में आक्रोश

IAS officer Santosh Verma: गुना। IAS अधिकारी संतोष वर्मा के कथित आपत्तिजनक बयान के बाद शहर में विरोध की आग भड़क उठी है। बुधवार को सवर्ण आर्मी, जिला ब्राह्मण सभा, करणी सेना और सर्व सनातन समाज के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हनुमान चौराहे पर संतोष वर्मा का पुतला फूंककर अपना रोष जाहिर किया। पुतले पर बरसाए जूते-चप्पल (IAS officer Santosh Verma) कार्यकर्ता हनुमान चौराहे पर एकत्र हुए और IAS संतोष वर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुतले पर जूते-चप्पलों की बौछार की गई, इसके बाद पुतला फूंक दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने इसे “ब्राह्मण समाज और महिलाओं का घोर अपमान” बताया। READ MORE: अशोकनगर जिला अस्पताल में शराब के साथ पकड़ाया युवक अजाक्स सम्मेलन में दिया था विवादित बयान (IAS officer Santosh Verma) विवाद की जड़ अजाक्स के एक सम्मेलन में संतोष वर्मा का बयान है, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था – “कोई ब्राह्मण अपनी बेटी को मेरे बेटे के लिए दान दे दे या मेरे बेटे से कोई ब्राह्मण कन्या अवैध संबंध बना ले, तब तक आरक्षण जारी रहेगा।” इस बयान को ब्राह्मण समाज ने अपनी बेटियों और पूरे समुदाय के खिलाफ घोर आपत्तिजनक और अभद्र बताया है। कलेक्ट्रेट पहुंच राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन (IAS officer Santosh Verma) पुतला दहन के बाद प्रदर्शनकारी रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे और अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि: ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों ने कहा, “कोई भी अधिकारी चाहे किसी भी जाति का हो, अगर सामान्य वर्ग या महिलाओं के खिलाफ इस तरह की गंदी और अपमानजनक भाषा का प्रयोग करता है तो उसे नौकरी से लेकर जेल तक जाना पड़ेगा। यह सिविल सेवा नियमों का खुला उल्लंघन है।” READ MORE: NH-44 पर भैंसों से भरा लोडिंग वाहन पलटा, 30 मिनट जाम
Ashoknagar News: सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, ब्लैक स्पॉट पर CPR-BLS प्रशिक्षण

Ashoknagar News: अशोकनगर जिले के चंदेरी में यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटना के ब्लैक स्पॉट पर CPR और BLS प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नागरिकों को जीवनरक्षक तकनीकों की जानकारी दी गई और दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की तुरंत सहायता के महत्व को समझाया गया। ट्रैफिक थाना प्रभारी स्नेहा ठाकुर ने बताया कि यह अभियान आसपास के निवासियों और राहगीरों को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। प्रशिक्षण कौशिक महल सहित कई स्थानों पर हुआ, जिसमें चंदेरी सिविल अस्पताल के डॉक्टर अमन खान ने भी हिस्सा लिया। (Ashoknagar News) Read More: चंबल नहर से बरामद हुआ लापता ट्रैक्टर चालक का शव, श्योपुर में 5 दिन पहले नहर में गिरा था ट्रैक्टर गोल्डन आवर का महत्व बताया प्रशिक्षण के दौरान लोगों को बताया गया कि सड़क दुर्घटना के बाद शुरुआती एक घंटा सबसे कीमती होता है। इस अवधि में सही सहायता और CPR से घायल की जान बचाई जा सकती है। READ MORE: अशोकनगर जिला अस्पताल में शराब के साथ पकड़ाया युवक राहवीर योजना की जानकारी कार्यक्रम में राहवीर योजना के बारे में बताया गया, जिसके तहत यदि कोई व्यक्ति गंभीर घायल को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाता है तो सरकार उसकी सराहना करते हुए 25 हजार रुपए का पुरस्कार देती है। एसपी के निर्देश पर अभियान थाना प्रभारी स्नेहा ठाकुर के अनुसार, एसपी राजीव कुमार मिश्रा के निर्देश पर सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए यह प्रशिक्षण लगातार चलाया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक लोग दुर्घटना पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आएं। (Ashoknagar News) READ MORE: NH-44 पर भैंसों से भरा लोडिंग वाहन पलटा, 30 मिनट जाम
Shivpuri News: शिवपुरी में दो युवकों की संदिग्ध मौत, युवक फांसी पर झूला

Shivpuri News: शिवपुरी में मंगलवार देर रात और बुधवार सुबह दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत ने शहर में सनसनी मचा दी। दोनों मौतों के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। देहात थाना पुलिस ने मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। Read More: चंबल नहर से बरामद हुआ लापता ट्रैक्टर चालक का शव, श्योपुर में 5 दिन पहले नहर में गिरा था ट्रैक्टर लुधावली में पेड़ से लटका मिला 22 वर्षीय युवक पहली घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे लुधावली स्थित वेयरहाउस के पीछे हुई। यहां एक युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान 22 वर्षीय दिलीप आदिवासी पुत्र रामस्वरूप निवासी लुधावली के रूप में की गई। अभी यह साफ नहीं है कि युवक ने आत्महत्या क्यों की। पुलिस परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही है। READ MORE: NH-44 पर भैंसों से भरा लोडिंग वाहन पलटा, 30 मिनट जाम सुभाष पार्क में अधेड़ का शव बुधवार सुबह सुभाष पार्क में एक युवक का शव मिलने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। शव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। मृतक की पहचान 45 वर्षीय विक्की यादव पुत्र भंवरसिंह निवासी अहीर मोहल्ला के रूप में हुई। स्थानीय लोगों के मुताबिक विक्की अकेला रहता था और शराब का सेवन अधिक करता था। मौत के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। देहात थाना पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम किया है और गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटनाओं की वजह जानने का प्रयास कर रही है। READ MORE: अशोकनगर जिला अस्पताल में शराब के साथ पकड़ाया युवक
Gwalior News: ग्वालियर में जमीन विवाद पर फिर गोलियां चलीं, चाचा-भतीजे को लाठी-डंडों से पीटा

Gwalior News: ग्वालियर के पुरानी छावनी क्षेत्र के बरा गांव में मंगलवार शाम जमीन विवाद को लेकर फिर से तनाव भड़क गया। सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में चार बदमाशों ने चाचा-भतीजे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इतना ही नहीं, आसपास मौजूद भीड़ में दहशत फैलाने के लिए बदमाश 12 बोर की बंदूक से फायरिंग करते रहे। फायरिंग के दौरान वहां महिलाएं और बच्चे भी मौजूद थे, जो गोलियों की आवाज सुनते ही इधर-उधर भागकर छिप गए। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमलावरों को हथियारों के साथ भागते हुए देखा जा सकता है। READ MORE: NH-44 पर भैंसों से भरा लोडिंग वाहन पलटा, 30 मिनट जाम चाचा को भी बेरहमी से पीटा पीड़ित अजीम हुसैन ने पुलिस को बताया कि वह घर के बाहर बैठा था, तभी सुलेमान, सैवाक खान, नायब हुसैन उर्फ टिंकल और रहबर उर्फ छोटू बंदूक लेकर आए और सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर हमला कर दिया। अजीम को बचाने पहुंचे उसके चाचा हामिद हुसैन को भी बदमाशों ने सड़क पर पटककर बेरहमी से पीटा। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल अजीम और हामिद को उपचार के लिए भेजा गया है।(Gwalior News) READ MORE: अशोकनगर जिला अस्पताल में शराब के साथ पकड़ाया युवक सरकारी जमीन पर कब्जे की रंजिश स्थानीय लोगों के अनुसार अजीम के घर के पास शासकीय जमीन है, जिस पर आरोपी कब्जा करना चाहते थे। परिवार द्वारा विरोध करने पर आरोपी नाराज थे । इसी रंजिश में उन्होंने हमला किया। पुलिस की कार्रवाई घटना की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मारपीट और फायरिंग की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुरानी छावनी थाना प्रभारी डॉ. संतोष यादव ने बताया कि “मारपीट और फायरिंग की घटना दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश जारी है।” (Gwalior News) Read More: चंबल नहर से बरामद हुआ लापता ट्रैक्टर चालक का शव, श्योपुर में 5 दिन पहले नहर में गिरा था ट्रैक्टर
Sheopur News: चंबल नहर से बरामद हुआ लापता ट्रैक्टर चालक का शव, श्योपुर में 5 दिन पहले नहर में गिरा था ट्रैक्टर

Sheopur News: श्योपुर में चंबल नहर में डूबकर लापता हुए ट्रैक्टर चालक बादल का शव बुधवार सुबह मिल गया। वह 22 नवंबर को आसीदा गांव के पास ट्रैक्टर के बेकाबू होकर नहर में गिरने के बाद से लापता था। हादसे में ट्रैक्टर में सवार एक व्यक्ति तैरकर बाहर आने में सफल रहा था, लेकिन चालक तेज बहाव में बह गया था। पिछले पांच दिनों से SDRF टीम, पुलिस तथा स्थानीय गोताखोरों द्वारा लगातार उसकी तलाश की जा रही थी। बुधवार सुबह नहर में एक शव तैरता दिखा, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। डायल-112 टीम और गोताखोरों ने रस्सों की मदद से शव को बाहर निकाला। पहचान होने पर मृतक की पुष्टि श्योपुर निवासी बादल के रूप में हुई। READ MORE: NH-44 पर भैंसों से भरा लोडिंग वाहन पलटा, 30 मिनट जाम शव मिलने की खबर पर परिजन मौके पर पहुंचे और वातावरण शोकाकुल हो गया। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। शुरुआती जांच में सामने आया कि तेज बहाव युवक को काफी दूर तक खींच ले गया था, इसी कारण उसे खोजने में समय लगा। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। (Sheopur News) READ MORE: अशोकनगर जिला अस्पताल में शराब के साथ पकड़ाया युवक
Bhind News: भिंड में छात्रा को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, युवक गंभीर

Bhind News: भिंड-इटावा नेशनल हाईवे 719 पर बुधवार सुबह पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही 20 वर्षीय छात्रा की तेज रफ्तार वाहन से कुचलकर मौत हो गई। हादसे में एक युवक भी गंभीर रूप से घायल हुआ। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया, जो लगभग चार घंटे तक जारी रहा। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं । सुबह दौड़ के दौरान हादसा दुर्घटना सुबह करीब 5 बजे दावत होटल के पास हुई। डीडी नगर निवासी श्वेता यादव रोजाना की तरह अपनी छोटी बहन बल्ली यादव के साथ हाईवे पर दौड़ लगाने पहुंची थीं। तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि श्वेता की मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान दौड़ रहा गांव का युवक बड़े यादव (28) भी वाहन की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। READ MORE: NH-44 पर भैंसों से भरा लोडिंग वाहन पलटा, 30 मिनट जाम श्वेता की मौत की खबर मिलते ही परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और शव को सड़क पर रखकर विरोध जताया। करीब चार घंटे तक चला यह जाम हाईवे को पूरी तरह ठप कर गया। बाद में पुलिस अधिकारियों ने समझाइश दी और जाम खुलवाया। पुलिस अब अज्ञात वाहन चालक की पहचान के लिए आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से हाईवे पर स्पीड कंट्रोल सिस्टम, बैरिकेडिंग और चेकिंग प्वाइंट बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि निगरानी की कमी और तेज रफ्तार के कारण हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। (Bhind News) READ MORE: अशोकनगर जिला अस्पताल में शराब के साथ पकड़ाया युवक
Morena News: 7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा लुटेरा गिरफ्तार, कट्टा और कारतूस बरामद

Morena News: मुरैना पुलिस ने आखिरकार उस शातिर लुटेरे को पकड़ लिया है, जिसकी तलाश पुलिस को पिछले सात वर्षों से थी। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने सोमवार देर शाम आरोपी को अंबाह रोड स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया। संदिग्ध हरकत पर मिली थी सूचना जानकारी के अनुसार, विंडवा गांव निवासी जयवीर गुर्जर (42) संदिग्ध अवस्था में कॉलेज की बाउंड्री के पास छिपा हुआ था। एक स्थानीय युवक ने उसकी हरकतों पर शक होने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन जवानों ने पीछा करके उसे पकड़ लिया। READ MORE: अशोकनगर जिला अस्पताल में शराब के साथ पकड़ाया युवक छतरपुर लूटकांड में था वांटेड पूछताछ में सामने आया कि जयवीर छतरपुर जिले के बकस्वाहा थाना क्षेत्र में हुई लूट की वारदात में वांटेड था और लंबे समय से फरारी काट रहा था। मुरैना पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की जानकारी छतरपुर पुलिस को भी भेज दी है। 14 गंभीर मामले दर्ज स्टेशन रोड थाना पुलिस के अनुसार आरोपी पर छतरपुर और मुरैना के विभिन्न थानों में कुल 14 संगीन आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इसमें लूट, मारपीट और अवैध हथियार रखने के मामले शामिल हैं। पुलिस ने अब उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एक और केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी बोले थाना प्रभारी कुलदीप राजपूत ने बताया कि जयवीर पिछले सात साल से लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था और किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहा था, लेकिन इससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। READ MORE: NH-44 पर भैंसों से भरा लोडिंग वाहन पलटा, 30 मिनट जाम
इंदौर में पहली बार नाइट सफारी और नाइट स्टे की सुविधा, Umrikheda Adventure Park 24 घंटे खुला

Umrikheda Adventure Park: इंदौर के एडवेंचर लवर्स और प्रकृति प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। शहर के उमरीखेड़ा इको एडवेंचर पार्क (Umrikheda Adventure Park) में अब नाइट स्टे की सुविधा शुरू कर दी गई है। पहली बार पर्यटक जंगल के बीच 24 घंटे रहने का अनुभव ले सकेंगे। इसमें रातभर कैंपिंग, फोटोग्राफी, फूड और एडवेंचर एक्टिविटीज का आनंद मिल सकेगा। वन विभाग द्वारा इंदौर–खंडवा रोड स्थित इस एडवेंचर पार्क में 2 किलोवॉट का सोलर प्लांट चालू किया गया है, जिससे रात में बिजली की दिक्कत पूरी तरह खत्म हो गई है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के बाद नाइट सफारी और स्टे व्यवस्था को हरी झंडी दी गई है। बुकिंग ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध है। 350 रुपए में मिलेगा पूरा पैकेज पार्क में एंट्री, पार्किंग, दो बार नाश्ता और एक टाइम मील सहित 350 रुपए प्रति व्यक्ति का पैकेज रखा गया है। इसके अलावा 750 से 3100 रुपए तक अलग-अलग प्रकार के टेंट और स्टे हाउस उपलब्ध हैं। 10–12 लोगों के ग्रुप के लिए विशेष पैकेज भी तैयार किए गए हैं। READ MORE: NH-44 पर भैंसों से भरा लोडिंग वाहन पलटा, 30 मिनट जाम पार्क में क्या-क्या मिलेगा 190 हेक्टेयर में फैला इको एडवेंचर पार्क फोटोग्राफी और वीडियो शूट की अनुमति टेंट, स्विस टेंट और कॉटेज की व्यवस्था वॉच टॉवर, ट्रैकिंग ट्रेल, साइक्लिंग ट्रेल बच्चों के लिए झूले और ओपन थिएटर हर्बल पार्क और कैफे गांव की महिलाओं द्वारा संचालित किचन ‘चूल्हा–चौका’ वन विभाग के मुताबिक, यहां हर रविवार 250–300 पर्यटक पहुंच रहे हैं। भविष्य में लगभग 7 करोड़ रुपए की लागत से पार्क का विस्तार किया जाएगा। संचालन स्थानीय वन समिति की जिम्मेदारी होगी, जिससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। बुकिंग के लिए वेबसाइट पर जाएं: mpforest.gov.in/ecotourism/ecobooking READ MORE: अशोकनगर जिला अस्पताल में शराब के साथ पकड़ाया युवक