Chambalkichugli.com

CM Mohan Yadav ने एक क्लिक में 3 लाख से ज्यादा किसानों के खाते में डाले 238.78 करोड़

CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav: श्योपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को बड़ौदा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में एक क्लिक कर प्रदेश के 3 लाख 5 हजार 410 किसानों के खातों में 238 करोड़ 78 लाख रुपये की राहत राशि ट्रांसफर की। सबसे बड़ा हिस्सा श्योपुर जिले को मिला। जिले-जिले बंटे इतने करोड़ – श्योपुर: 10,078 धान किसान → 100.83 करोड़ – हरदा: 95,989 सोयाबीन किसान→ 71.52 करोड़ – विदिशा: 51,830 किसान → 29.15 करोड़ – नर्मदापुरम: 22,779 किसान → 19.84 करोड़ – धार: 19,173 किसान → 10.31 करोड़ – खंडवा: 12,961 किसान→ 7.13 करोड़ READ MORE: दिल्ली से बरामद हुई घर से भागी 16 साल की नाबालिग कुल 2148 गांवों के किसानों को फसल खराबे का मुआवजा सीधे खाते में पहुंचा। मंच से मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा: “कान खोलकर सुन लो कांग्रेसी… 70 साल राज किया, किसान के पसीने की कीमत कभी नहीं समझी। चवन्नी तक नहीं दी। हम 16 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर दे रहे हैं, वो तीन हजार भी नहीं देते थे।” READ MORE: सदर बाजार फायरिंग कांड सुलझा, दहशत फैलाने की थी साजिश “पप्पू और पप्पू की मम्मी की सरकार खत्म” “कांग्रेस वाले भावांतर का पैसा नहीं देंगे कहते थे – आओ देख लो, जो कहा वो कर दिखाया। पप्पू और पप्पू की मम्मी की सरकार अब खत्म हो चुकी है। राम मंदिर का प्रमाण मांगने वाले आज मंदिर जगमगाता देख रहे हैं।” मुख्यमंत्री ने आगे कहा: “किसान सम्मान निधि 70 साल कांग्रेस ने नहीं दी, मोदी जी ने दी। मध्य प्रदेश में हमने इसे दोगुना किया। खेत से मंडी तक, सीमा से खलिहान तक – किसान और जवान की चिंता सिर्फ भाजपा करती है।” कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, सांसद, विधायक और हजारों की संख्या में किसान मौजूद रहे। (CM Mohan Yadav) READ MORE: परशुराम सेना ने IAS संतोष वर्मा का पुतला फूंका  

AshokNagar News: निर्भया मोबाइल सेवा फिर हुई शुरू, लड़कियां होंगी पूरी तरह सुरक्षित

AshokNagar News

AshokNagar News: लंबे समय से बंद पड़ी निर्भया मोबाइल सेवा को गुरुवार को पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने एसपी कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर फिर से शुरू कर दिया। अब जिले की बेटियां और महिलाएं एक फोन कॉल पर तुरंत पुलिस मदद पा सकेंगी। खास बातें जो इसे बनाती हैं सबसे खास: – 24×7 तैनात रहेगी निर्भया मोबाइल (2 महिला + 2 पुरुष पुलिसकर्मी) – रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक अकेली लड़की/महिला को घर तक छोड़ेगी टीम – स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर और सार्वजनिक जगहों पर लगातार गश्त – एक कॉल पर तुरंत मौके पर पहुंचेगी टीम – आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर- 7587619200 READ MORE: दिल्ली से बरामद हुई घर से भागी 16 साल की नाबालिग पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने कहा “महिला सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। निर्भया मोबाइल स्कूल-कोचिंग के बाहर और संवेदनशील इलाकों में निरंतर गश्त करेगी। कोई भी महिला या बालिका रात में अकेली घर जा रही हो तो बिना संकोच इस नंबर पर कॉल करे – हम उसे सुरक्षित घर तक पहुंचाएंगे।” READ MORE: सदर बाजार फायरिंग कांड सुलझा, दहशत फैलाने की थी साजिश टीम की संरचना – 1 उप निरीक्षक (कमांडर) – 2 महिला आरक्षक – 2 पुरुष आरक्षक कार्यक्रम में कोतवाली, यातायात, देहात थाना प्रभारी सहित सभी थानों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। अशोकनगर पुलिस की इस पहल को शहरवासियों ने खूब सराहा है। माता-पिता ने कहा कि अब बेटियों को देर रात कोचिंग से लौटने की चिंता काफी हद तक कम हो जाएगी। READ MORE: परशुराम सेना ने IAS संतोष वर्मा का पुतला फूंका    

Bhind News: परशुराम सेना ने IAS संतोष वर्मा का पुतला फूंका

IAS Santosh Verma

Bhind News: अजाक्स के प्रदेश अध्यक्ष और IAS अधिकारी संतोष वर्मा (IAS officer Santosh Verma) द्वारा ब्राह्मण समाज की बहन-बेटियों पर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ भिंड में परशुराम सेना ने आक्रोश जताया। गुरुवार दोपहर सैकड़ों कार्यकर्ता धन्वंतरि कॉम्प्लेक्स पर एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए IAS संतोष वर्मा का पुतला सड़क पर घसीटते हुए इंदिरा गांधी चौराहा लेकर पहुंचे। चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने पहले पुतले को जूतों से पीटा, फिर फरसे से काटा और अंत में आग के हवाले कर दिया। पूरी सड़क पर “संतोष वर्मा माफी मांगो… वरना इस्तीफा दो” के नारे गूंजते रहे। प्रदर्शन के बाद परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ‘सोनू’ के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता शहर कोतवाली पहुंचे और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। READ MORE: सदर बाजार फायरिंग कांड सुलझा, दहशत फैलाने की थी साजिश ज्ञापन में मांग  – IAS संतोष वर्मा के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज हो – उन्हें निलंबित कर बर्खास्त किया जाए – ब्राह्मण समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए सख्त धाराओं में मुकदमा चले जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा सोनू ने कहा “संतोष वर्मा ने ब्राह्मण समाज की मातृशक्ति का अपमान किया है। पहले भी इन पर महिला उत्पीड़न और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लग चुके हैं। हम चेतावनी देते हैं कि अगर सरकार ने तुरंत कार्रवाई नहीं की तो परशुराम सेना पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करेगी।” ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से परशुराम सेना के प्रांतीय उपाध्यक्ष पंडित राकेश शर्मा, सचिव आशीष उपाध्याय, कोषाध्यक्ष पंडित विपिन शर्मा, मीडिया प्रभारी पंडित गौरव शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। पुतला दहन और प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। फिलहाल शहर कोतवाली में प्रदर्शनकारियों की शिकायत पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। READ MORE: दिल्ली से बरामद हुई घर से भागी 16 साल की नाबालिग

Bhind News: भिंड नपा क्लर्क विदिशा में क्रिकेट खेलते गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Bhind News

Bhind News: भिंड नगर पालिका के संबल पोर्टल क्लर्क राजेंद्र सिंह चौहान को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह विदिशा के एक मैदान में दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। करीब एक साल से फरार चल रहे इस आरोपी ने संबल योजना में 3 करोड़ रुपए के गबन की बात पुलिस पूछताछ में कबूल ली है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद चौहान ने अजीबोगरीब जिद की। उसने कहा, “मैं अपनी ब्रेजा कार से ही भिंड चलूंगा।” पुलिस ने उसकी बात मान ली और पूरी टीम आरोपी को उसकी ही ग्रैंड विटारा ब्रेजा कार में बैठाकर विदिशा से भिंड लेकर आई। READ MORE: सदर बाजार फायरिंग कांड सुलझा, दहशत फैलाने की थी साजिश गबन के पैसों से बना रखा था ऐशो-आराम का साम्राज्य आरोपी ने बताया कि उसने गबन की रकम में से करीब डेढ़ करोड़ रुपए खुद खर्च किए: – विदिशा में प्लॉट और मकान खरीदे – शेयर मार्केट व म्यूचुअल फंड में निवेश किया – नई ग्रैंड विटारा कार ली – महंगे एपल आईफोन और अन्य लग्जरी सामान खरीदे 5 दलालों का था पूरा नेटवर्क चौहान ने खुलासा किया कि उसने 5 दलालों के साथ मिलकर फर्जी लाभार्थी बनाकर और डुप्लीकेट दस्तावेजों के जरिए करोड़ों का गबन किया। पुलिस अब इन पांचों दलालों की तलाश कर रही है। मामला पिछले साल का है जब सिटी कोतवाली थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत FIR दर्ज हुई थी। लगातार लोकेशन बदल रहे आरोपी को मुखबिर की सूचना पर विदिशा में दबिश देकर पकड़ा गया। कार्रवाई में सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत, टीआई ब्रजेंद्र सिंह सेंगर, एसआई बलराम यादव, प्रआर मनीष सिंह, मनीष सिंह भदौरिया और राकेश तोमर की टीम अहम रही। पुलिस अब आरोपी की संपत्तियों को कुर्क करने और बाकी दलालों तक पहुंचने की तैयारी कर रही है। कहा जा रहा है कि यह मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में संबल योजना का अब तक का सबसे बड़ा घोटाला है। (Bhind News) READ MORE: दिल्ली से बरामद हुई घर से भागी 16 साल की नाबालिग

Guna News: खाद लेने लाइन में दो दिन लगातार खड़ी रहीं आदिवासी महिला, तीसरे दिन तोड़ा दम

Guna News

Guna News: गुना के बागेरी खाद केंद्र पर खाद की एक बोरी के इंतज़ार में दो रातें लाइन में खड़ी रहीं सहरिया आदिवासी महिला भुरिया बाई ने तीसरी रात दम तोड़ दिया। दो दिन लगातार उल्टियों के बाद अस्पताल पहुँचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कलेक्टर कुशेपुर गांव पहुँच रहे हैं। पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया भी मौके पर जा रहे हैं। लाइन में थीं भुरिया बाई बुधवार देर रात भुरिया बाई को लगातार उल्टियां होने लगीं। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें पहले एक निजी अस्पताल ले गए । फिर गुना जिला अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव लौट गए हैं। READ MORE: दिल्ली से बरामद हुई घर से भागी 16 साल की नाबालिग कलेक्टर खुद पहुंचे गांव सूचना मिलते ही कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने तुरंत SDM को मौके पर रवाना किया। कलेक्टर ने बताया, “महिला को वॉमिटिंग की शिकायत हुई थी। निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बचाई नहीं जा सकी। मैं खुद कुशेपुर गांव जा रहा हूं।” केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देश पर पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया भी गांव पहुंच गए हैं। कांग्रेस विधायक का तीखा हमला बमोरी विधायक ऋषि अग्रवाल ने घटना पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, “कल रात मैं खुद बागेरी केंद्र पर गया था। सैकड़ों किसान ठंड में खुले में सो रहे हैं। सरकार कहती है खाद पर्याप्त है, घर-घर पहुंचाएंगे, लेकिन एक सहरिया महिला की जान चली गई। ठंड में रात गुजारने को मजबूर हजारों किसान बागेरी केंद्र पर पिछले कई दिनों से खाद की भारी किल्लत है। किसान रात-दिन लाइन में डटे हैं। कई लोग कंबल ओढ़कर वहीं सो रहे हैं। घटना के बाद भी लाइन कम नहीं हुई है। किसानों का कहना है कि “खाद नहीं मिली तो फसल कैसे बोएंगे?” प्रशासन अब मामले की जांच कर रहा है। मृतका के परिजनों को सहायता राशि देने की भी बात चल रही है, लेकिन सवाल वही है – क्या फिर कोई भुरिया बाई लाइन में अपनी जान गंवाएगी? READ MORE: सदर बाजार फायरिंग कांड सुलझा, दहशत फैलाने की थी साजिश    

WPL Mega Auction 2026 आज, MP की क्रांति गौड़ पर भारी बोली की उम्मीद

WPL Mega Auction 2026

WPL Mega Auction 2026 : विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की पहली मेगा ऑक्शन आज गुरुवार को नई दिल्ली के होटल एयरोसिटी में दोपहर 3:30 बजे से शुरू हो जाएगी। इस बार मध्य प्रदेश की 12 महिला क्रिकेटरों पर फ्रेंचाइजी टीमों की खास नजर रहेगी। खासकर वर्ल्ड कप जीतने वाली तेज़ गेंदबाज़ क्रांति गौड़ और अनुभवी ऑल-राउंडर पूजा वस्त्रकार। उनका बेस प्राइस ₹5 मिलियन रखा गया है, जबकि दूसरे खिलाड़ियों का बेस प्राइस ₹1 मिलियन से ₹3 मिलियन के बीच है। एक्सपर्ट्स का मानना ​​है कि क्रांति के हालिया वर्ल्ड कप फॉर्म को देखते हुए, उन पर ₹1 करोड़ से ज़्यादा की बोली लग सकती है। READ MORE: दिल्ली से बरामद हुई घर से भागी 16 साल की नाबालिग इस मेगा ऑक्शन में कुल 277 खिलाड़ी (194 भारतीय और 83 विदेशी) निलामी के दायरे में हैं, लेकिन सिर्फ 73 स्लॉट उपलब्ध हैं। ऐसे में करीब 200 खिलाड़ी अनसोल्ड रहने की संभावना है। रेलवे और दिल्ली से सबसे ज्यादा 15-15, जबकि एमपी, यूपी और महाराष्ट्र से 12-12 खिलाड़ी शामिल हैं। WPL 2026 का सीजन 7 जनवरी से शुरू होने की उम्मीद है, और मध्य प्रदेश की टीम ने हाल ही में बीसीसीआई की नेशनल टी-20 चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाकर अपनी ताकत दिखाई है। वर्ल्ड कप हीरो पर सबसे ज्यादा फोकस (WPL Mega Auction 2026) मध्य प्रदेश की स्टार तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ (छतरपुर) इस ऑक्शन की सबसे बड़ी हाइलाइट हैं। 2025 के महिला वर्ल्ड कप में 8 मैचों में 9 विकेट लेने वाली इस 22 वर्षीय खिलाड़ी को एमपी सरकार ने पहले ही 1 करोड़ रुपये का इनाम दिया था। पिछली सीजन में यूपी वॉरियर्स ने उन्हें सिर्फ 10 लाख में खरीदा था, लेकिन अब उनका बेस प्राइस 50 लाख है। पूजा वस्त्रकार (शहडोल) भी 50 लाख के बेस प्राइस के साथ मजबूत दावेदार हैं। 100 से ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेल चुकीं इस ऑलराउंडर को पिछली सीजन में मुंबई इंडियंस ने 1.9 करोड़ में खरीदा था। एमपी की अन्य टैलेंटेड खिलाड़ियां (WPL Mega Auction 2026) मध्य प्रदेश की बाकी 10 खिलाड़ियों में जूनियर वर्ल्ड कप की स्टार वैष्णवी शर्मा (ग्वालियर) पर भी बोली लगने की पूरी उम्मीद है। U-19 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाली इस लेफ्ट-आर्म स्पिनर का बेस प्राइस 10 लाख है, लेकिन स्काउट्स उनकी टर्न और कंट्रोल की तारीफ कर रहे हैं। इसी तरह, विकेटकीपर-कप्तान राहिला फिरदौस (भोपाल) और आक्रामक बल्लेबाज सौम्या तिवारी (भोपाल) पर भी नजर रहेगी। एमपी की 12 खिलाड़ियों की सूची : 1. क्रांति गौड़ (छतरपुर) तेज गेंदबाज, वर्ल्ड कप 2025 विजेता टीम की सदस्य बेस प्राइस: ₹50 लाख उम्मीद: 1 करोड़ से ज्यादा (पिछली बार UP Warriorz ने सिर्फ 10 लाख में खरीदा था) 2. पूजा वस्त्रकार (शहडोल) भारत की सीनियर तेज गेंदबाज-ऑलराउंडर (100+ इंटरनेशनल मैच) बेस प्राइस: ₹50 लाख पिछली बार मुंबई इंडियंस ने 1.9 करोड़ में खरीदा था इस बार उम्मीद: 1.5–2.5 करोड़ 3. संस्कृति गुप्ता (शहडोल) ऑफ-स्पिन ऑलराउंडर पिछली बार मुंबई इंडियंस में थीं (10 लाख में) बेस प्राइस: ₹20 लाख 4. शुचि उपाध्याय (जबलपुर) लेफ्ट आर्म स्पिनर, भारत सीनियर टीम की सदस्य बेस प्राइस: ₹30 लाख (MP की तीसरी सबसे ऊँची बेस प्राइस) 5. राहिला फिरदौस (भोपाल) विकेटकीपर-बल्लेबाज, मध्य प्रदेश सीनियर टीम की कप्तान बेस प्राइस: ₹10 लाख 6. सौम्या तिवारी (भोपाल) आक्रामक बल्लेबाज अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में विजयी रन बनाने वाली हीरो बेस प्राइस: ₹10 लाख 7. आयुषी शुक्ला(इंदौर) लेफ्ट आर्म स्पिनर + आक्रामक बल्लेबाज अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम की सदस्य बेस प्राइस: ₹10 लाख READ MORE: सदर बाजार फायरिंग कांड सुलझा, दहशत फैलाने की थी साजिश 8. वैष्णवी शर्मा (ग्वालियर) लेग-स्पिनर अंडर-19 वर्ल्ड कप 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बेस प्राइस: ₹10 लाख 9. अनुष्का शर्मा (ग्वालियर) आक्रामक ओपनिंग बल्लेबाज बेस प्राइस: ₹10 लाख 10. निकिता सिंह (भोपाल संभाग) तेज गेंदबाज + बल्लेबाज बेस प्राइस: ₹10 लाख 11. प्रियंका कौशल (इंदौर) लेफ्ट आर्म स्पिनर + निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाज UP Warriorz की पूर्व नेट बॉलर बेस प्राइस: ₹10 लाख 12. अनादी तागड़े (इंदौर) तेज गेंदबाज-ऑलराउंडर इंडिया A (अंडर-19 वर्ल्ड कप) की स्टैंडबाय खिलाड़ी बेस प्राइस: ₹10 लाख READ MORE: अशोकनगर जिला अस्पताल में शराब के साथ पकड़ाया युवक

Shivpuri News: दिल्ली से बरामद हुई घर से भागी 16 साल की नाबालिग

Shivpuri News

Shivpuri News: शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र की 16 वर्षीय नाबालिग लड़की ( 28-29 अक्टूबर से लापता ) को शिवपुरी पुलिस ने दिल्ली के विकास नगर इलाके से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने शादी का झांसा देकर लड़की को भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी सत्यभान गुर्जर (20) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला 30 अक्टूबर को नाबालिग के पिता की शिकायत पर दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक अमनसिंह राठौड़ के निर्देश पर चलाए जा रहे “मुस्कान अभियान” के तहत तकनीकी जांच से लड़की की लोकेशन दिल्ली में मिली। 24 नवंबर को बदरवास पुलिस की टीम दिल्ली पहुंची। लड़की को उसके माता-पिता की मौजूदगी में बरामद कर लिया। READ MORE: सदर बाजार फायरिंग कांड सुलझा, दहशत फैलाने की थी साजिश शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार नाबालिग ने मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दिया कि आरोपी सत्यभान गुर्जर उसे शादी का प्रलोभन देकर भगाकर ले गया। दिल्ली में पति-पत्नी की तरह रखते हुए उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 64(2)(m), 87, पॉक्सो एक्ट की धारा 5(L)/6 तथा एससी-एसटी एक्ट की संबंधित धाराएं जोड़ते हुए आरोपी के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर ली है। 26 नवंबर को आरोपी सत्यभान गुर्जर, निवासी प्रतापपुरा (थाना रिठौरा, जिला मुरैना) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन को मुस्कान अभियान की बड़ी कामयाबी बताया है। ( Shivpuri News) READ MORE: अशोकनगर जिला अस्पताल में शराब के साथ पकड़ाया युवक  

Gwalior News: सदर बाजार फायरिंग कांड सुलझा, दहशत फैलाने की थी साजिश

Gwalior News

Gwalior News: ग्वालियर। मुरार के सदर बाजार में 24 नवंबर को दिनदहाड़े हुई अंधाधुंध गोलीबारी के महज 48 घंटे के अंदर पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है। व्यापारियों के 24 घंटे के अल्टीमेटम के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने गैंगस्टर कपिल यादव के साले हिमांशु उर्फ छोटू यादव, भाई अरविंद यादव और साथी अमित यादव को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य शूटर हिमांशु ने कबूला कि “दहशत फैलाना और व्यापारी को डराना ही मकसद था”। CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर फुटेज में साफ दिख रहा है कि हिमांशु यादव सराफा व्यापारी महावीर जैन की दुकान में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाता है। दुकान में मौजूद आकाश जैन कुर्सी के पीछे छिपकर किसी तरह जान बचाता है। बाहर दो बदमाश बाइक पर पहरा देते हैं, जबकि आगे बैकअप के लिए दो और साथी तैनात थे। पुलिस का कहना है कि इतनी परफेक्ट प्लानिंग अचानक नहीं हो सकती, यह पहले से तय साजिश थी। READ MORE: अशोकनगर जिला अस्पताल में शराब के साथ पकड़ाया युवक करोड़ों की जमीन का पुराना विवाद? आरोपियों का दावा है कि कपिल यादव और अमन यादव के पुलिस एनकाउंटर के बाद गुस्से में यह हमला किया गया, क्योंकि व्यापारी महावीर जैन और उनके बेटे आकाश जैन ने ही पुलिस को सूचना दी थी। लेकिन पुलिस इस थ्योरी से सहमत नहीं है। पुलिस सूत्रों के अनुसार असली वजह 8 साल पुराना जमीन विवाद है। महावीर जैन ने बड़ागांव में कुछ लाख में जमीन खरीदी थी, जो दो साल में ही करोड़ों की हो गई। कपिल यादव और उसका परिवार इसी जमीन पर कब्जा करने की फिराक में था। इसी रंजिश ने खूंखार रूप ले लिया। जौरासी जंगल से धराए शातिर बदमाश – घटना के दो दिन बाद जौरासी घाटी में पुलिस को अपाचे बाइक मिली थी। बदमाश बाइक छोड़कर जंगल में फरार हो गए थे। – बुधवार को फिर छापेमारी की गई तो जंगल से हिमांशु उर्फ छोटू (झांसी मूल, भिंड में छिपा था) और अरविंद यादव को दबोच लिया गया। – निशानदेही पर अमित यादव को भी पकड़ा गया। – बाइक सवार चौथे आरोपी विवेक यादव की तलाश जारी है। READ MORE: NH-44 पर भैंसों से भरा लोडिंग वाहन पलटा, 30 मिनट जाम पुलिस की त्वरित कार्रवाई एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि एएसपी अनु बेनीवाल, विदिता डागर, क्राइम ब्रांच की टीम और डीएसपी नागेन्द्र सिकरवार की अगुवाई में लगातार दबिश दी जा रही थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद व्यापारी संगठनों ने पुलिस को बधाई दी है और अल्टीमेटम वापस ले लिया है। पुलिस अब बाकी फरार आरोपी कालू और विवेक यादव को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है। मामले में हत्या के प्रयास, आपराधिक साजिश समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। READ MORE: गुना में IAS Santosh Verma का पुतला फूंका, ब्राह्मण समाज में आक्रोश