MP WEATHER UPDATE: चंबल संभाग में कोहरे का कहर, 22 जिलों में अलर्ट

MP WEATHER UPDATE: ग्वालियर। चंबल संभाग में ठंड और घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शीतलहर के साथ लगातार छा रहे कोहरे के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने मंगलवार को मध्यप्रदेश के 22 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है, जिनमें चंबल संभाग के जिले भी शामिल हैं। विभाग के अनुसार चंबल क्षेत्र में कई स्थानों पर विजिबिलिटी घटकर सिर्फ 50 मीटर तक रह सकती है। Gwalior News: फर्जी कर्नल ने रिटायर्ड फौजी से 15 लाख वसूले सोमवार को भी ऐसा ही घना कोहरा छाया रहा साथ ही सुबह रीवा, मुरैना-रायसेन में इतना कोहरा था कि 50 मीटर के बाद कुछ नहीं दिखा। भोपाल में 500 से 1 हजार मीटर तक विजिबिलिटी दर्ज की गई। दिनभर कोहरा छाया रहा। दोपहर में भी यह स्थिति थी कि 2-ढाई किलोमीटर बाद कुछ नहीं दिखाई दे रहा है। Chambal River: चंबल नदी में बहा 18 साल का युवक, 20 घंटे से SDRF की तलाश जारी मौसम विभाग ने कोहरे के चलते वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने फॉग लाइट का इस्तेमाल करकने की सलाह दी है। साथ ही स्वास्थ्य को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। ठंड से बचाव के लिए शरीर को ढककर रखें और सर्दी-खांसी की स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करें। किसानों को फसल बुआई और देखरेख को लेकर कृषि वैज्ञानिकों से सलाह लेने की हिदायत दी गई है।