Chambalkichugli.com

MP NEWS : मध्यप्रदेश में सड़क परिवहन को मिली नई रफ्तार, डिजिटल सेवाओं और टैक्स छूट से जनता को बड़ी राहत

MP VEHICLES

MP NEWS : मध्यप्रदेश। पिछले दो वर्षों में मध्यप्रदेश में सड़क परिवहन व्यवस्था ने नई रफ्तार पकड़ी है। परिवहन विभाग के कार्यों को लेकर मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि सरकार का लक्ष्य आम जनता को सरल, पारदर्शी और तकनीक आधारित परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि जनवरी से सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का लाभ सीधे आम नागरिकों को मिलेगा, जिससे सफर और अधिक सुविधाजनक होगा। MP NEWS : युवक ने प्रेमिका को मारी गोली, फिर खुद की ली जान सूचना के मुताबिक परिवहन विभाग ने वाहन और सारथी पोर्टल के माध्यम से कई सेवाएं ऑनलाइन की हैं। अब ई-ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा भी शुरू की गई है, जिससे दस्तावेज डिजिटल रूप में उपलब्ध रहेंगे। साथ ही एमपी ऑनलाइन सेंटर्स को सुविधा केंद्र के रूप में मान्यता देकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सेवाओं की पहुंच बढ़ाई गई है। WEATHER UPDATE: घने कोहरे की चपेट में MP का उत्तरी हिस्सा, 20 जिलों में ऑरेंज–येलो अलर्ट बसों के परमिट के लिए परिवहन प्राधिकार का गठन किया गया है, वहीं इलेक्ट्रॉनिक वाहनों पर टैक्स में पूरी छूट दी जा रही है। पुराने वाहनों को स्क्रैप कराने पर भी टैक्स में राहत मिल रही है। इसके साथ ही ग्वालियर, इंदौर, भोपाल, जबलपुर, सतना, सिंगरौली, उज्जैन और देवास में ऑटोमेटिक टेस्टिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं, जिससे वाहन जांच व्यवस्था और अधिक पारदर्शी बनी है CM Mohan Yadav ने एक क्लिक में 3 लाख से ज्यादा किसानों के खाते में डाले 238.78 करोड़ रीवा में ट्रक ड्राइवर और दलाल के वायरल वीडियो पर क्या बोले परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह रीवा में ट्रक ड्राइवर और दलाल के वायरल वीडियो को लेकर परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने स्पष्ट किया कि अवैध वसूली को परिवहन विभाग कभी भी प्रोत्साहित नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि जैसे ही कोई शिकायत सामने आती है, उसकी जांच स्थानीय कलेक्टर और एसपी के माध्यम से कराई जाती है और पिछले दो वर्षों में करीब 6 फीसदी कर्मचारियों पर कार्रवाई भी की गई है। मंत्री ने यह भी कहा कि कई बार विभाग पर दबाव बनाने के उद्देश्य से वीडियो बनाए जाते हैं, लेकिन परिवहन विभाग ऐसे किसी दबाव में नहीं आएगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में चेकपोस्ट बंद कर दिए गए हैं, हालांकि चलित चेकिंग की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी। आरटीओ दफ्तरों में दलालों की सक्रियता के सवाल पर मंत्री ने कहा कि विभाग ने अधिकांश सेवाएं ऑनलाइन कर दी हैं, कुछ आधिकारिक संस्थाएं भी कार्य कर रही हैं, लेकिन कई बार लोग जल्दबाजी में स्वयं दलालों की मदद ले लेते हैं।

SIDHI NEWS: किसी के बस में नहीं रेत माफिया! अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर ने मासूम की ली जान

MP CRIMES

SIDHI NEWS: मध्यप्रेदश। सीधी जिले में रेत माफिया का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मड़वास थाना क्षेत्र के टिकरी चौकी अंतर्गत गोपद नदी से अवैध रेत उत्खनन कर लौट रहे एक ट्रैक्टर ने मासूम बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। GWALIOR RAPE CASE: ग्वालियर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला: 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म घटना के समय तीन ट्रैक्टर गोपद नदी से अवैध रेत लेकर जा रहे थे। जहां नदी से करीब आधा किलोमीटर दूर रास्ते में बच्चे का शव पड़ा मिला। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर जमकर हंगामा किया। GWALIOR NEWS: जानलेवा लापरवाही; गलत इंजेक्शन से बच्चे की मौत, तीन अन्य बीमार सूचना मिलते ही टिकरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय रेत माफिया रातभर गोपद नदी से अवैध उत्खनन और परिवहन करते हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं होती। फिलहाल पुलिस ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है और पूरे मामले की तहकीकात जारी है।

Cold Wave in MP:चंबल-ग्वालियर संभाग सबसे ज्यादा ठंडे, बर्फीली हवाओं से बढ़ी परेशानी

cold wave alert

Cold Wave in MP: मध्यप्रदेश। ग्वालियर में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। सोमवार सुबह प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ। साथ ही दतिया और रीवा में हालात सबसे ज्यादा खराब रहे, जहां विजिबिलिटी घटकर सिर्फ 50 मीटर रह गई। ग्वालियर, जबलपुर, खजुराहो और सतना में दृश्यता 50 से 200 मीटर के बीच दर्ज की गई। उमरिया में विजिबिलिटी 500 से 1000 मीटर, नौगांव, सागर और दमोह में 200 से 500 मीटर रही। वहीं भोपाल और मंडला में दृश्यता 1 से 2 किलोमीटर तक रिकॉर्ड की गई। प्रदेश के कई शहरों में रात के तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार भोपाल और इंदौर में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्वालियर में 11.3 डिग्री, उज्जैन में 11.4 डिग्री और जबलपुर में पारा 9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा रीवा में 5.6 डिग्री, राजगढ़ और खजुराहो में 7 डिग्री, मलाजखंड में 7.4 डिग्री, बैतूल में 7.5 डिग्री और नौगांव में 7.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। GOVERNMENT JOB VACANCY : मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में मजबूती, 474 पदों पर सीधी भर्ती खंडवा और सतना में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री, मंडला में 8.2 डिग्री, नरसिंहपुर, खरगोन और उमरिया में 8.4 डिग्री, दमोह में 8.5 डिग्री, रायसेन में 8.8 डिग्री, सागर में 8.9 डिग्री, शिवपुरी में 9 डिग्री और दतिया में 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा। ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग के सभी जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां बर्फीली हवाओं के साथ कोहरे का असर ज्यादा देखा जा रहा है। सागर और रीवा संभाग भी ठंड से प्रभावित हैं। भोपाल संभाग के सीहोर, रायसेन, राजगढ़ और विदिशा में ठंड का जोर है। राजगढ़ में पारा 4 डिग्री तक पहुंच चुका है। सागर संभाग के निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़-पन्ना और रीवा संभाग के मऊगंज, सीधी-सिंगरौली में भी तेज ठंड का असर है। जबलपुर संभाग के मंडला-डिंडौरी और इंदौर संभाग के इंदौर, धार व झाबुआ में भी सर्दी बढ़ गई है। MP WEATHER UPDATE: चंबल संभाग में कोहरे का कहर, 22 जिलों में अलर्ट कोहरे की एडवाइजरी जारी लगातार कोहरे को देखते हुए मौसम विभाग ने ट्रैवल, हेल्थ और कृषि को लेकर एडवाइजरी जारी की है। ट्रैवल: कम विजिबिलिटी में अनावश्यक यात्रा से बचें। जरूरी हो तो फॉग लैंप और लो बीम हेडलाइट का उपयोग करें, वाहन धीमी गति से चलाएं। हेल्थ: तेज ठंड में सिर, गर्दन, हाथ-पैर ढककर रखें। सर्दी-खांसी होने पर डॉक्टर से सलाह लें। विटामिन-C युक्त फल-सब्जियां खाएं। कोहरे के कारण सांस की दिक्कत से बचने के लिए मास्क पहनें और गर्म कपड़े पहनें। कृषि: लंबे समय तक कोहरे से फसलों में नमी बढ़ने और रोग का खतरा रहता है। फसल और पशुओं की देखभाल करें। टमाटर, मिर्च, फूलगोभी और सरसों पर विशेष ध्यान दें।