Chambalkichugli.com

GWALIOR FRAUD GANG : क्रिप्टोकरेंसी से विदेश भेजते थे फ्रॉड की रकम, क्राइम ब्रांच ने दबोचे 7 आरोपी दबोचे

GWALIOR POLICE

GWALIOR FRAUD GANG : मध्यप्रदेश। ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने एक बड़े इंटरनेशनल ऑनलाइन फ्रॉड गैंग का खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गैंग भारत में लोगों से ठगी कर रकम को क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर चीन और नाइजीरिया भेज रहा था। बताया जा रहा है कि पुलिस के मुताबिक, यह नेटवर्क एमपी ऑनलाइन की आड़ में संचालित किया जा रहा था। GWALIOR NEWS : ग्वालियर दौरे पर गृहमंत्री अमित शाह, आज रात पहुंचेंगे शहर क्राइम ब्रांच ने ग्वालियर से गैंग के संचालक नरेंद्र सिकरवार सहित कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि शिवपुरी निवासी सोनू जाटव इस गिरोह का मास्टरमाइंड है, जो ठगी की रकम विदेश पहुंचाने के लिए म्यूल बैंक अकाउंट्स की सौदेबाजी करता था।पुलिस के अनुसार, आरोपी फर्जी और म्यूल बैंक अकाउंट्स के जरिए ठगी की रकम इकट्ठा करते थे, जिसे बाद में क्रिप्टोकरेंसी में कन्वर्ट कर चीन और नाइजीरिया भेज दिया जाता था। GWALIOR RAPE CASE: ग्वालियर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला: 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म सूचना के मुताबिक कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 84 एटीएम कार्ड और 9 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। फिलहाल क्राइम ब्रांच पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ठगी की कुल रकम कितनी है और इस अंतरराष्ट्रीय गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

GWALIOR NEWS : ग्वालियर दौरे पर गृहमंत्री अमित शाह, आज रात पहुंचेंगे शहर

HOME MINISTER

GWALIOR NEWS : मध्यप्रदेश । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 24 दिसंबर की रात को ग्वालियर दौरे पर रहेंगे। वे रात करीब 9 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उनकी आगवानी करेंगे। साथ ही एयरपोर्ट से गृहमंत्री सीधे होटल उषा किरण पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि रात में होटल उषा किरण में सत्ता और संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहेंगे। बैठक के बाद गृहमंत्री अमित शाह होटल में ही रात्रि विश्राम करेंगे। MP NEWS : मध्यप्रदेश में सड़क परिवहन को मिली नई रफ्तार, डिजिटल सेवाओं और टैक्स छूट से जनता को बड़ी राहत गृहमंत्री की सुरक्षा को लेकर मंगलवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने कारकेड निकालकर सुरक्षा व्यवस्थाओं की रिहर्सल की। इस दौरान जहां भी सुरक्षा में कमी नजर आई, उसे तुरंत दुरुस्त कराया गया। ग्वालियर में सुरक्षा के लिए 2500 जवान पुलिस और एसएएफ के तैनात रहेंगे, जबकि 1500 जवान अन्य जिलों से बुलाए गए हैं। गृहमंत्री के काफिले के रूट पर स्थित कॉलोनियों में किराएदारों का सत्यापन किया गया है। GWALIOR RAPE CASE: ग्वालियर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला: 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म सूत्रों की मने तो 25 दिसंबर को गृहमंत्री अमित शाह ग्वालियर में अभ्युदय MP ग्रोथ समिट का शुभारंभ करेंगे। यह आयोजन सुबह 11:30 बजे मेला मैदान में होगा, जिसमें प्रदेश के विकास और निवेश से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।