Chambalkichugli.com

RAILWAY HIKE : आज से ट्रेन यात्रा हुई महंगी, जानें किस दूरी और श्रेणी में कितनी बढ़ोतरी

RAILWAY FARE HIKE

RAILWAY HIKE :  मध्यप्रदेश। भारतीय रेलवे ने 26 दिसंबर से ट्रेन टिकट के किराए बढ़ा दिए हैं। इसका असर लंबी दूरी के यात्रियों पर पड़ेगा। अब 215 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करने वाले यात्रियों को हर किलोमीटर के लिए 1 से 2 पैसे अतिरिक्त चुकाने होंगे। वहीं 215 किलोमीटर तक की यात्रा पर किराया पहले जैसा ही रहेगा। live show chaos : कैलाश खेर के लाइव शो में मचा हंगामा, सिंगर बोले- जानवर गिरी मत करिए रेलवे मंत्रालय ने गुरुवार को अधिसूचना जारी कर बताया कि द्वितीय श्रेणी आर्डिनरी ट्रेनों के किराये में 215 किमी तक कोई बदलाव नहीं किया गया है। 216 किलोमीटर से 2,250 किलोमीटर तक की यात्रा पर साधारण श्रेणी में प्रति किलोमीटर 1 पैसा और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की नॉन-एसी और सभी एसी श्रेणियों में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है। बताया जा रहा है कि किराया बढ़ोतरी का असर राजधानी, शताब्दी, वंदे भारत, तेजस, हमसफर, अमृत भारत, गरीब रथ, जनशतड़ी, अंत्योदय, गतिमान, युवा एक्सप्रेस और नमो भारत रैपिड रेल जैसी सभी विशेष ट्रेनों में लागू होगा। हालांकि, रिजर्वेशन शुल्क, सुपरफास्ट चार्ज और GST में कोई बदलाव नहीं हुआ है। MP COLD WAVE : भोपाल-ग्वालियर समेत एमपी में कोहरा, 25 शहरों में पारा 10° से नीचे किराया बढ़ोतरी की पूरी सूची इस प्रकार है: 0 – 215 किमी: कोई बढ़ोतरी नहीं 216 – 750 किमी: ₹5 751 – 1250 किमी: ₹10 1251 – 1750 किमी: ₹15 1751 – 2250 किमी: ₹20 सूत्रों की मने तो उपनगरीय ट्रेनों के सिंगल टिकट और सभी प्रकार के सीजन टिकट पर कोई बदलाव नहीं किया गया है। 26 दिसंबर से पहले बुक किए गए टिकटों पर नया किराया लागू नहीं होगा, जबकि आज या इसके बाद बुक किए गए टिकटों पर नई दरें लागू होंगी। साथ ही रेलवे का कहना है कि यह बढ़ोतरी परिचालन लागत, नई ट्रेन सेवाओं और स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए की गई है।

live show chaos : कैलाश खेर के लाइव शो में मचा हंगामा, सिंगर बोले- जानवर गिरी मत करिए

GWALIOR LIVE SHOWS

live show chaos : मध्यप्रदेश। ग्वालियर में आयोजित प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर के लाइव शो के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब भीड़ अचानक बेकाबू हो गई। हालात ऐसे बने कि कैलाश खेर को मंच से अपना गाना रोककर दर्शकों से अपील करनी पड़ी। MP COLD WAVE : भोपाल-ग्वालियर समेत एमपी में कोहरा, 25 शहरों में पारा 10° से नीचे जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान दर्शकों की भीड़ ने बैरिकेड्स तोड़ दिए और कुछ लोग स्टेज के बेहद करीब तक पहुंच गए। सुरक्षा व्यवस्था बिगड़ने पर आयोजकों को इवेंट बीच में रोकना पड़ा। बताया जा रहा है कि स्थिति को संभालने के लिए कैलाश खेर ने खुद माइक संभाला और मंच से कहा, “आप जानवर जैसा व्यवहार कर रहे हैं, प्लीज ऐसा मत कीजिए। AMIT SHAH IN GWALIOR : ग्वालियर में शाह! बोले– दिग्विजय सिंह के समय MP था बीमारू राज्य, सिंधिया को कहा ‘राजा साहब’ यह लाइव शो एमपी ग्रोथ समिट कार्यक्रम के बाद उसी मंच पर आयोजित किया गया था। कैलाश खेर को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे, लेकिन भीड़ के असंतुलित होने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। साथ ही सुरक्षा कर्मियों ने बाद में स्थिति पर काबू पाया, जिसके बाद कार्यक्रम को लेकर आगे का फैसला लिया गया। वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

MP COLD WAVE : भोपाल-ग्वालियर समेत एमपी में कोहरा, 25 शहरों में पारा 10° से नीचे

GWALIOR COLD WAVE

MP COLD WAVE : मध्यप्रदेश। ग्वालियर समेत एमपी कई शहरों में कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे का असर लगातार बना हुआ है। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं ने पूरे प्रदेश को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है, जिससे कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया। साथ ही प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे प्रदेश में सबसे कम रहा। REWA NEWS : रीवा में सिस्टम फेल: सड़क न होने से कंधों पर ढोना पड़ा शव, वीडियो वायरल सुबह के समय भोपाल, मंडला, रीवा, सतना, पचमढ़ी, दतिया, धार, गुना, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, खजुराहो, नौगांव, अशोकनगर, झाबुआ, खंडवा, शाजापुर और सीहोर समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ और सड़कों पर विजिबिलिटी कम होने से वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जलाकर चलना पड़ा। किन शहरों में तापमान रहा 10 डिग्री से नीचे पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। रीवा में पारा 5.5 डिग्री, जबकि शिवपुरी और खजुराहो में 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। नौगांव और दतिया में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री, वहीं उमरिया में 6.5 डिग्री रहा। बड़े शहरों में ग्वालियर सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा। इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में पारा 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। MP CRIMES : नेता पुत्र के आरोपों से टूटी पीड़िता! सुसाइड नोट में किए कई चौंकाने वाले खुलासे घने कोहरे का असर, रेल यातायात प्रभावित गुरुवार सुबह ग्वालियर, भिंड, दतिया, रीवा, सतना, उज्जैन, इंदौर समेत कई शहरों में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से रेल यातायात प्रभावित हुआ। दिल्ली से भोपाल, उज्जैन और इंदौर आने वाली ट्रेनें देरी से चल रही हैं। पंजाब मेल, मालवा एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस और सचखंड एक्सप्रेस 2 से 8 घंटे तक लेट हैं।