MP CONGRESS VIDEO VIRAL : कांग्रेस सम्मेलन में भोजन अव्यवस्था को लेकर कार्यकर्ताओं में मची अफरा-तफरी, वीडियो वायरल

MP CONGRESS VIDEO VIRAL : मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में आयोजित कांग्रेस के एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी अनुशासन पर सवाल खड़े हो गए। सम्मेलन समाप्त होते ही भोजन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ऐसी अफरा-तफरी मची कि हालात बेकाबू हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, यह कांग्रेस सम्मेलन कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और राजस्थान की भरतपुर सांसद संजना जाटव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के समापन के बाद जैसे ही भोजन वितरण शुरू हुआ, कार्यकर्ता खाने पर टूट पड़े। कुछ कार्यकर्ता दाल की बाल्टी की ओर दौड़ते नजर आए , तो कुछ मिठाई और सब्जी की प्लेटें भरते दिखे । कई जगहों पर एक-दूसरे से प्लेट छीनने तक की स्थिति बन गई, जिससे आयोजन स्थल पर अव्यवस्था फैल गई। MP GOVT. 2026 CALENDER : मध्यप्रदेश सरकार ने जारी किया 2026 का अवकाश कैलेंडर, 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी दफ्तर कार्यक्रम में मौजूद आयोजकों द्वारा स्थिति संभालने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक भोजन वितरण पूरी तरह अव्यवस्थित हो चुका था। इस घटना के बाद कांग्रेस संगठन की व्यवस्थाओं और अनुशासन पर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल इस मामले पर पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह वीडियो पार्टी के लिए असहज स्थिति पैदा कर रहा है।
MP GOVT. 2026 CALENDER : मध्यप्रदेश सरकार ने जारी किया 2026 का अवकाश कैलेंडर, 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी दफ्तर

MP GOVT. 2026 CALENDER : मध्यप्रदेश। म.प्र सरकार ने वर्ष 2026 के लिए नया अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है। नए कैलेंडर के अनुसार साल 2026 में राज्य के सरकारी कार्यालय कुल 238 दिन खुले रहेंगे, जबकि 127 दिन अवकाश रहेगा। शनिवार और रविवार के साथ छुट्टियां पड़ने के कारण 6 सार्वजनिक अवकाशों का लाभ कर्मचारियों को नहीं मिल पाएगा। RAILWAY HIKE : आज से ट्रेन यात्रा हुई महंगी, जानें किस दूरी और श्रेणी में कितनी बढ़ोतरी बता दें कि सरकार की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2025 की तुलना में 2026 में एक सार्वजनिक अवकाश अधिक रखा गया है। पूरे साल में 52 शनिवार, 52 रविवार और 23 सार्वजनिक अवकाश तय किए गए हैं। इसके साथ ही सरकार ने 5-डे वर्किंग सिस्टम को यथावत रखने का फैसला किया है। तो वहीं ड्यूटी आवर बढ़ाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है। live show chaos : कैलाश खेर के लाइव शो में मचा हंगामा, सिंगर बोले- जानवर गिरी मत करिए इसके अलावा राज्य सरकार ने अवकाश नियमों में बड़ा संशोधन भी किया है, जो 1 जनवरी 2026 से लागू होगा। सूचना की माने तो संशोधित नियमों में विशेष रूप से चाइल्ड केयर लीव और शिक्षकों के अवकाश नियमों में बदलाव किए गए हैं। साथ ही सरकार का कहना है कि इन संशोधनों से कर्मचारियों को बेहतर कार्य-संतुलन और पारदर्शी व्यवस्था मिलेगी।