MP Weather Update: शीतलहर का कहर: MP में पारा 2.7 डिग्री; 100 सालों का टूटी रिकॉर्ड

MP Weather Update: मध्यप्रदेश। देश की राजधानी दिल्ली की तर्ज पर ग्वालियर–चंबल अंचल भी इस समय तेज़ ठंड की चपेट में है। क्षेत्र में तापमान लगातार गिर रहा है और कई इलाकों में पारा 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है। शीतलहर के प्रभाव से सुबह और रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है, वहीं घने कोहरे ने भी जनजीवन को प्रभावित किया है। IMD ने ग्वालियर–चंबल संभाग के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है। मध्यप्रदेश में ठंड और कोहरे का डबल अटैक मध्यप्रदेश में ठंड ने और ज्यादा असर दिखाया है। कई जिलों में रात का तापमान 3 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। शहडोल का कल्याणपुर सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री दर्ज किया गया। सीहोर, मुरैना और छिंदवाड़ा में पौधों पर हल्की बर्फ की परत तक जम गई है। राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री दर्ज किया गया, तो वहीं इंदौर में भी ठंड और कोहरे का असर जारी है। दिन में भी नहीं मिल रही राहत सिर्फ रात ही नहीं, दिन के समय भी ठंड का असर बना हुआ है। खजुराहो और नौगांव में दिन का तापमान 16 डिग्री से नीचे रहा। भोपाल, ग्वालियर, रीवा और दतिया में ठंडी हवाओं के कारण कोल्ड डे जैसे हालात बने रहे। Hindu Children in MP Madrasas : मध्य प्रदेश के मदरसों में 200 से ज्यादा हिंदू बच्चे, शिक्षा विभाग की रिपोर्ट से खुलासा कोहरे से ट्रेन और फ्लाइट प्रभावित घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है। दिल्ली से मध्यप्रदेश आने वाली एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें रोज 2 से 6 घंटे की देरी से पहुंच रही हैं। वाराणसी में भी कोहरे के कारण फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित हुआ है। स्कूलों के समय में बदलाव ठंड को देखते हुए इंदौर में कक्षा 8 तक के स्कूलों का समय बदल दिया गया है। वहीं नोएडा में 10 जनवरी तक कक्षा 8 तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। WOMEN PROTEST : अवैध शराब के खिलाफ आदिवासी महिलाओं का हल्ला बोल, पाली हाईवे पर चक्का जाम आगे और बढ़ेगी ठंड मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। फिलहाल राहत के आसार कम हैं। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।