MORENA ACCIDENT : कोचिंग से घर लौटते वक्त छात्र की मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला

MORENA ACCIDENT : मध्यप्रदेश। मुरैना जिले के पोरसा कस्बे में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे हुआ। कोचिंग पढ़कर साइकिल से गांव लौट रहे छात्र को मिट्टी से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल छात्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। WOMEN PROTEST : अवैध शराब के खिलाफ आदिवासी महिलाओं का हल्ला बोल, पाली हाईवे पर चक्का जाम हादसा गुरुवार सुबह करीब 8 बजे हुआ। छात्र रजौधा पंचायत के ग्राम इन्नी खैरा में रहता था। पोरसा में कोचिंग पढ़ने के बाद साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान लापरवाही से चल रही मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि छात्र सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्र को पहले पोरसा अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर मुरैना जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान अंकित की मौत हो गई। MORENA NEWS : तेज रफ्तार ट्रक ने मारी कॉलेज बस को टक्कर, 25 छात्र घायल अंकित डिफेंस की तैयारी कर रहा था। उसकी असमय मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर ली है साथ हीफरार चालक और वाहन मालिक की तलाश जारी है।
HREAT ATTACK INCREASES : सर्दी बढ़ने के साथ हार्ट और ब्रेन अटैक के मरीज बढ़े,ठंड से बचाव जरुरी

HREAT ATTACK INCREASES : ग्वालियर। शहर में बीते एक दिनो से पड़ रही कड़ाके की सर्दी का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखने लगा है। ठंड बढ़ने के साथ ही हार्ट अटैक और ब्रेन अटैक के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। Hindu Children in MP Madrasas : मध्य प्रदेश के मदरसों में 200 से ज्यादा हिंदू बच्चे, शिक्षा विभाग की रिपोर्ट से खुलासा युवा सबसे ज्यादा प्रभावित इस बार सबसे चिंताजनक बात यह है कि 30 से 50 साल के युवा सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। डॉक्टरों की माने तो युवाओं में हार्ट अटैक के मामलों में मल्टीपल ब्लॉकेज तेजी से सामने आ रहे हैं। अस्पताल में फ्लोर पर भर्ती के हालात जयारोग्य अस्पताल (JAH) में पिछले 15 दिनों में 308 हार्ट मरीज भर्ती किए गए, जिनमें से 16 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं ब्रेन अटैक के 123 मरीज अस्पताल पहुंचे, जिनमें 15 की मौत हो गई। मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण अस्पताल में फ्लोर पर भर्ती की स्थिति बन गई है। MP Weather Update: शीतलहर का कहर: MP में पारा 2.7 डिग्री; 100 सालों का टूटी रिकॉर्ड धूम्रपान और शराब का सेवन जानलेवा हृदय रोग विशेषज्ञों का कहना है कि डायबिटीज, धूम्रपान और शराब का अधिक सेवन इसकी प्रमुख वजह है। कार्डियोलॉजिस्ट के अनुसार दांत, छाती और पेट में दर्द को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। न्यूरोलॉजिस्ट का कहना है कि सर्दी में खून गाढ़ा होने से क्लॉट बनते हैं, जिससे ब्रेन अटैक का खतरा बढ़ जाता है।
MP Weather Update: शीतलहर का कहर जारी, खजुराहो सबसे ठंडा, यातायात भी प्रभावित

MP Weather Update : ग्वालियर। मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का प्रकोप जारी है, जिससे जनजीवन और यातायात दोनों पर भारी असर दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के नए आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 4°C से नीचे दर्ज किया गया है और उत्तर भारत में भी ठंड की स्थिति बनी हुई है। GWALIOR ACID CASE : 58 दिन बाद एसिड अटैक पीड़ित विधवा महिला की मौत, जेठ पर हत्या का मामला दर्ज सबसे ठंडे शहर छतरपुर (खजुराहो) – न्यूनतम 3.2°C रीवा – 4.1°C दतिया – 4.2°C ग्वालियर – 4.0°C शिवपुरी – 5°C उमरिया – 5.4°C पचमढ़ी – 5.8°C इन क्षेत्रों में पारा 10°C से नीचे ही बना हुआ है, जिससे सर्दी का असर चरम पर है। मौसम विभाग ने दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, रीवा, छतरपुर, शहडोल और मऊगंज में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। शहडोल संभाग के कुछ इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति भी बन सकती है। देशभर में ठंड-कोहरा की मार देश के बड़े हिस्सों में भी कोल्ड वेव और घने कोहरे का प्रभाव लगातार जारी है। उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में सुबह-सवेरे दृश्यता बहुत कम है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात पर असर पड़ रहा है। दिल्ली-NCR: लगभग 5.0–6.0°C — बेहद ठंडी सुबह, कोहरे और हल्की बारिश के बीच तापमान गिरा है। लखनऊ: करीब 7°C के आसपास कम तापमान और कोहरा छाया हुआ है। जयपुर: उत्तरी भारत में ठंड की लहर के बीच न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। कोलकाता: पश्चिम बंगाल में ठंड बढ़ी, न्यूनतम लगभग 8–10°C दर्ज; कोहरे के साथ दिन में भी ठंड का असर। मुंबई: ठंड अपेक्षाकृत कम, लेकिन उत्तर-मध्य भारत के विपरीत हल्की धुंध बनी हुई है; तापमान सामान्य सर्दी रेंज में है (लगभग 18–20°C)। बेंगलुरु: दक्षिण भारत में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना, हल्की ठंड के साथ दिन भर ठंडा तापमान (~16–22°C) रहने की संभावना। चेन्नई: दक्षिण-पूर्व में भारी वर्षा की संभावना और उमस के साथ न्यूनतम तापमान लगभग 23–24°C बिहार: में न्यूनतम तापामन 4.4 डिग्री दर्ज किया गया। MP COLD WAVE : ठंड से कांपा ग्वालियर–चंबल, घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी राहत के आसार कम मौसम विभाग ने चेताया है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से फिलहाल ठंड और कोहरा कुछ दिनों तक बनी रह सकती है। लोगों को सुबह-सवेरे यात्रा से बचने, वाहन की रोशनी और फॉग लाइट का उपयोग करने तथा बाहर निकलते समय गर्म कपड़ों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।