Chambalkichugli.com

SHIVPURI NEWS : शिवपुरी भाजपा जिला इकाई के नए पदाधिकारियों की घोषणा, आठ उपाध्यक्ष और तीन महामंत्री नियुक्त

BJP PARTY

SHIVPURI NEWS : मध्यप्रदेश। भारतीय जनता पार्टी की शिवपुरी जिला इकाई के नए पदाधिकारियों की घोषणा सोमवार को कर दी गई। जिला अध्यक्ष जसमंत जाटव द्वारा जारी सूची को प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल की सहमति प्राप्त है। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से नई टीम का गठन किया गया है। जिला इकाई में आठ उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, जिनमें नवाब सिंह कुशवाह, इंजीनियर गोपाल सिंह पाल, सालिकराम कुशवाह, पूनम राजौरिया, हेमलता रावत, हेमंत ओझा, भूपेंद्र सिंह यादव और पवन लोधी शामिल हैं। वहीं योगेंद्र रघुवंशी (बंटी), के.पी. परमार और लवलेश जैन को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। SHEOPUR NEWS : श्योपुर में खाद संकट पर किसानों का आक्रोश, हाईवे-552 पर चक्का जाम मंत्री, कोषाध्यक्ष और मीडिया टीम घोषित मंत्री पद पर डॉ. रश्मी गुप्ता, अवतार सिंह गुर्जर, प्रद्युम्न वर्मा, कृष्णबिहारी गुप्ता, धर्मेंद्र रावत, नीरज तोमर, दीपा बंसल और लक्ष्मी जाटव को नियुक्त किया गया है। कपिल तिवारी (पंडा) को जिला कोषाध्यक्ष और सोनूमल कुशवाह को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है। हरिशंकर दुबे कार्यालय मंत्री होंगे, जबकि सोनू राजावत और जंडेल सिंह गुर्जर सह-कार्यालय मंत्री बनाए गए हैं। विक्की मंगल को सोशल मीडिया प्रभारी और सुनील भार्गव को सह-प्रभारी, मुकेश जैन को मीडिया प्रभारी और अनिल श्रीधर को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। आईटी सेल की जिम्मेदारी वेदांश सविता को दी गई है। GWALIOR COLD WAVE : मध्यप्रदेश सहित उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का प्रकोप, जनजीवन प्रभावित बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर जिला अध्यक्ष जसमंत जाटव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

SHEOPUR NEWS : श्योपुर में खाद संकट पर किसानों का आक्रोश, हाईवे-552 पर चक्का जाम

FARMER PROTEST

SHEOPUR NEWS : मध्यप्रदेश। श्योपुर जिले में खाद की किल्लत को लेकर किसानों का आक्रोश सोमवार को सड़कों पर दिखाई दिया। खाद वितरण न होने से नाराज किसानों ने श्योपुर शहर में नेशनल हाईवे-552 पर चक्का जाम कर दिया। इस कारण करीब आधे घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ASHOK NAGAR NEWS : धर्म परिवर्तन मामला; चंदेरी में एक आरोपी गिरफ्तार, प्रचार सामग्री जब्त टोकन मिलने के बाद भी नहीं मिली खाद किसानों ने बताया कि उन्हें 29 दिसंबर को खाद के लिए टोकन दिए गए थे और सोमवार को वितरण होने की सूचना मिली थी। इसी उम्मीद में बड़ी संख्या में किसान सुबह से ही वितरण केंद्र पर पहुंच गए, लेकिन घंटों इंतजार के बावजूद खाद नहीं मिली। इससे नाराज होकर किसानों ने पहले प्रदर्शन किया और बाद में सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर दिया। प्रशासन ने संभाली स्थिति सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। नायब तहसीलदार टीएस लकड़ा, कोतवाली पुलिस के एसआई कमलेन्द्र कुशवाह व एएसआई ब्रजराज यादव ने किसानों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया और समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने जाम हटा लिया। MORENA CRIMES: मुरैना में चोर चुस्त, पुलिस सुस्त: एक ही दुकान में आठवीं बार चोरी बुधवार को पहुंचेगी खाद की रैक जिला विपणन अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि खाद आपूर्ति में अस्थायी समस्या है। बताया जा रहा है कि बुधवार को खाद की एक रैक श्योपुर पहुंचेगी और गुरुवार से वितरण शुरू होगा। जिसको लेकर किसानों ने समय पर खाद उपलब्ध कराने और पारदर्शी व्यवस्था की मांग की है।

GWALIOR CRIMES : रातों-रात गाड़ियों को बनाया निशाना, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मामला

GWALOR CRIMES

GWALIOR CRIMES : मध्यप्रदेश। ग्वालियर से एक चौकाने वाला मामला सामने आया। बता दें कि सेवा नगर किलागेट रोड इलाके में देर रात बाइक सवार लगभग 20 बदमाशों ने सड़कों पर खुलेआम गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इससे इलाके में खौफ का माहौल बन गया और लोग रात में बाहर निकलने से डरने लगे। MORENA ACCIDENT : कोचिंग से घर लौटते वक्त छात्र की मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला कई वाहन हुए प्रभावित सूचना के मुताबिक इस घटना में लगभग 12 गाड़ियां प्रभावित हुईं। साथ ही गाड़ियों के मालिक घटना की जानकारी लेकर किला गेट थाने पहुंचे। जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। GWALIOR COLD WAVE : मध्यप्रदेश सहित उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का प्रकोप, जनजीवन प्रभावित CCTV में कैद हुई वारदात घटना का एक हिस्सा CCTV कैमरों में कैद हुआ है। कैमरों में बदमाशों को गाड़ियों को नुकसान पहुंचाते हुए देखा जा सकता है।   पुलिस जांच में जुटी किला गेट थाना पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस आसपास के इलाकों में गश्त बढ़ा रही है और संदिग्धों की पहचान करने में जुटी हुई है। नागरिकों के लिए चेतावनी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि रात के समय सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना थाने को दें। यह घटना सड़क सुरक्षा और नागरिक सतर्कता की आवश्यकता को फिर से रेखांकित करती है।

GWALIOR DIGITAL ARREST : रिटायर्ड अफ़सर के साथ ठगी, डिजिटल अरेस्ट कर 1 करोड़ 12 लाख का लगाया चूना

DIGITAL ARREST

GWALIOR DIGITAL ARREST : मध्यप्रदेश। ग्वालियर में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड अफसर को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 1 करोड़ 12 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित रिटायर्ड रजिस्ट्रार बिहारी लाल गुप्ता को ठगों ने खुद को CBI अधिकारी बताकर वाट्सएप कॉल किया और गंभीर आरोपों में फंसाने की धमकी दी। Datiya Dowry harassment : नवविवाहिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप 31 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट ठगों ने 16 नवंबर से 17 दिसंबर तक पीड़ित को तथाकथित “डिजिटल अरेस्ट” में रखा। इस दौरान उन्हें लगातार निगरानी में होने और किसी से संपर्क न करने की चेतावनी दी गई। मानसिक दबाव बनाकर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराई गई। एक करोड़ 12 लाख रुपये ट्रांसफर सूचना के मुताबिक लगातार डर और भ्रम के बीच रिटायर्ड अफसर ने 31 दिनों में कुल 1 करोड़ 12 लाख रुपये ठगों के बताए खातों में ट्रांसफर कर दिए। बता दें कि ठगों ने हर बार जांच और कानूनी प्रक्रिया का हवाला देकर पैसे मांगे। ASHOK NAGAR NEWS : धर्म परिवर्तन मामला; चंदेरी में एक आरोपी गिरफ्तार, प्रचार सामग्री जब्त क्राइम ब्रांच ने दर्ज किया केस बताया जा रहा है कि जब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ, तब उन्होंने मामले की शिकायत की। रिटायर्ड अफसर ने ग्वालियर क्राइम ब्रांच में आवेदन दिया। जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने 11 जनवरी को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि साइबर ठगों की पहचान और पैसों के ट्रेल की जांच की जा रही है।

GWALIOR COLD WAVE : मध्यप्रदेश सहित उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का प्रकोप, जनजीवन प्रभावित

MP COLD WAVE

GWALIOR COLD WAVE : मध्यप्रदेश। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर अब साफ तौर पर मैदानी क्षेत्रों में दिखाई देने लगा है। मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग समेत कई जिलों में घना कोहरा और सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार से चार दिन तक ठंड और कोहरे से राहत के आसार कम हैं। HREAT ATTACK INCREASES : सर्दी बढ़ने के साथ हार्ट और ब्रेन अटैक के मरीज बढ़े,ठंड से बचाव जरुरी ग्वालियर-चंबल संभाग सबसे ज्यादा प्रभावित ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर और दतिया में ठंड का सबसे अधिक असर देखने को मिला। साथ ही दतिया प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं ग्वालियर में तापमान 5.6 डिग्री तक पहुंच गया। भोपाल-इंदौर समेत बड़े शहरों में बढ़ी सर्दी राजधानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। भोपाल में 9 डिग्री, इंदौर में 9.6, उज्जैन में 9.4 और जबलपुर में 9.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। MORENA ACCIDENT : कोचिंग से घर लौटते वक्त छात्र की मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला कल्याणपुर और पचमढ़ी में कड़ाके की ठंड मौसम विभाग की माने तो शहडोल के कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री रहा, जबकि प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में 5.8 डिग्री दर्ज किया गया। तो वहीं, शिवपुरी, छतरपुर, मंडला, उमरिया और रीवा में भी पारा 6 से 7 डिग्री के बीच रहा। कोहरे से यातायात व्यवस्था प्रभावित बता दें कि घने कोहरे के चलते कई इलाकों में दृश्यता घटकर 500 से 1000 मीटर रह गई, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ। घने कोहरे के कारण दिल्ली रूट की कई ट्रेनें घंटों देरी से चलीं। GWALIOR CRIMES : नाले में मिला फोटोग्राफर का शव, शराब के नशे में गिरने की आशंका उत्तर भारत में भी शीतलहर का असर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी शीतलहर और घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे के बने रहने की संभावना जताई है।